
युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ शवयात्रा निकाली गई
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुए कथित वोट चोरी के खिलाफ आज भारतीय युवा कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। यहप्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा और चुनावआयोग की कथित मिलीभगत के खिलाफ शवयात्रा निकाली और जोरदार नारे लगाए लोकतंत्र के हत्यारों को जवाब देना होगा, जनता का वोट जनताको दो, भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत नहीं चलेगी। युवा कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के ज़रिए यह संदेश दिया कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिएहर स्तर पर संघर्ष करेंगे और हरियाणा में हुई वोट चोरी को बेनकाब करेंगे।
उदय भानु चिब ने लगाया बड़ा आरोप भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर जनता की सरकार चुरा ली
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की जीत को भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चोरीकिया गया है। उन्होंने कहा हरियाणा में लोकतंत्र की हत्या हुई है। वोट चोरी करके जनता की सरकार छीनी गई है। इसका सबूत राहुल गांधी जी ने पूरेदेश के सामने रखा है। यह सिर्फ गलती नहीं, बल्कि संगठित फर्ज़ीवाड़ा है। उदय भानु चिब ने बताया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ियांमिली हैं। कई जगहों पर मॉडल की फोटो, डुप्लीकेट वोटर कार्ड और भूतिया मकानों के नाम पर वोट दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावआयोग के साथ मिलकर मतदाताओं की सूची में गड़बड़ी कर लोकतंत्र की नींव को हिला दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने हरियाणा में विकास नहींकिया, बल्कि वोट चोरी की है। हम जनता का वोट जनता को वापस दिलाकर रहेंगे।
अब चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा, भाजपा का चुनाव प्रबंधन विभाग बन चुका है
युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा आज चुनाव आयोग का मुख्य काम है लोकतंत्र की हत्याकराना, भाजपा को जिताना और जनता को हराना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की पत्रकार वार्ता में यह साफ हो गया कि चुनाव आयोग अबनिष्पक्ष संस्था नहीं रही। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट जोड़े गए, और एक ब्राजीलियन मॉडल के नाम पर 22 भारतीय वोट दर्जकिए गए। यह कोई गलती नहीं बल्कि भाजपा के इशारे पर किया गया सुनियोजित फर्जीवाड़ा है। उदय भानु चिब ने कहा हमारी शवयात्रा लोकतंत्र केहत्यारों को बेनकाब करने का प्रतीक है। जिनके हाथों में संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी थी, वही आज लोकतंत्र के गुनहगार बन चुके हैं। उन्होंने तीनअधिकारियों ज्ञानेश कुमार, सुखबीर संधू और विवेक जोशी को लोकतंत्र के हत्यारे बताते हुए कहा कि इन तीनों ने प्रधानमंत्री मोदी को जीत दिलाने केलिए ब्राजीलियन मॉडल लागू कर चुनावों में धांधली की।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस आंदोलन को देश के हर गली, गांव और चौराहे तक लेकर जाएगी ताकि सच्चाई सबके सामने आए।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई गिरफ्तार
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यालय से डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंगकर रोक दिया। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल थे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडियाचेयरमैन वरुण पांडेय ने बताया कि भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओंको गिरफ्तार कर लोकतंत्र का मज़ाक बनाया है।
विरोध में शामिल वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति
इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विकासचिकारा,राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी हरि कृष्णा, हैंवरन कंसाना, दिल्ली प्रदेश युवाकांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कहा कि युवाकांग्रेस राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर चुकी है और भाजपा तथा चुनाव आयोग की मिलीभगत को उजागरकरती रहेगी।
हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं
अंत में उदय भानु चिब ने कहा हम यह लड़ाई किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। हम यह नहीं होने देंगे कि जनताका वोट, सत्ता के लोभी नेताओं के कब्जे में चला जाए। भाजपा और चुनाव आयोग की साजिश को हम सफल नहीं होने देंगे। हमारा संघर्ष तब तकजारी रहेगा जब तक जनता की सरकार जनता को वापस नहीं मिल जाती।