हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल मेस में परोसे गए भोजन में रेजर ब्लेड मिलने से छात्रों में आक्रोश फैल गया। यह घटना मंगलवार रातकी है, जब छात्रों के एक समूह ने सब्जी में रेजर ब्लेड मिलने के बाद विश्वविद्यालय के मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने सब्जी केबर्तन और प्लेट लेकर न्याय की मांग की।
पहले भी सब्जी में मिले थे कीड़े
मेस में घटिया भोजन पर विरोध जताते हुए छात्रों ने बताया कि दो दिन पहले गोभी की सब्जी में कीड़े पाए गए थे। शिकायत करने के बावजूदविश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
घटिया भोजन और कर्मचारी लापरवाही का आरोप
छात्रों का कहना है कि मेस कर्मचारी तय समय पर काम नहीं कर रहे हैं, जिससे रात के समय उन्हें खुद ही खाना परोसना पड़ता है। हॉस्टल मेस मेंघटिया गुणवत्ता वाले खाने के लिए छात्रों को हर महीने 2,500 से 3,000 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
टूटी चूड़ियों और धागों के टुकड़े भी मिले
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक नेता ने भी आरोप लगाया कि छात्रों को परोसे गए भोजन में पहले भी कीड़े, टूटी चूड़ियों के टुकड़ेऔर धागे मिल चुके हैं। छात्रों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।
प्रशासन ने गठित की जांच समिति
मेस में खराब भोजन और लापरवाही को लेकर छात्रों के विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच समितिका गठन किया है। समिति को जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।