हनुमान जयंती के मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने किए कनाट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर के दर्शन,कहा दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में आज दर्शनकरने जाउंगी

आज हनुमान जयंती का पवित्र पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर भक्त हनुमान मंदिर पहुंच रहे हैं और बजरंगबली का आशीर्वाद ले रहे हैं. ये पर्वभगवान हनुमान के जन्म की खुशी में मनाया जाता है. यह दिन विशेष रूप से भगवान राम के परम भक्त और भगवान शिव के अवतार हनुमान जी कीपूजा और आराधना का है.राजधानी दिल्ली में आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है इस खास अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के लिएजगह- जगह पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और सड़क पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं. जन्मोत्सव पर शोभायात्रा नहीं निकालने पर लोग नाराज हो गए हैं. हनुमानजयंती के अवसर पर दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में जा कर दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पूजाअर्चना की और दिल्ली वालों के लिए सुख समृद्धि की कामना की. शालीमार बाग मंदिर में रोटी बनाने वाली मशीन का किया उद्घाटनपूजा अर्चना के बाद उन्होंने दूसरी तरफ शालीमार बाग के ए.डी. ब्लॉक में एक मंदिर में रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया. इस मौके परदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज समाज द्वारा बड़े-बड़े आयोजन किए जा रहे हैं. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री के नातेहनुमान जयंती के अनेक अवसरों में सम्मलित होने वाली हूं. मैं आपके(दिल्लीवासी) सुख-दुख में खड़ी हूं. हमें मिलकर दिल्ली को बेहतर बनाना है आजमैंने यही कामना की है कि हम दिल्ली की जनता की आशाओं को पूरा करें.इस मौके पर उन्होनें कहा कि आज बाबा की जयंती है और बाबा मेरे इष्टदेव हैं उनके आशीर्वाद से मैंने हमेशा प्रगति की है और जन सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही हूं. आज मैं दर्शन के लिए दिल्ली के जितने भी प्रमुख मंदिर जासकती हूं वहां जाने की कोशिश करूंगी.
मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी का अकाउंट हुआ हैक,फैंस के साथ साझा की जानकारी

मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हैक हो गया है .आज शनिवार, 12 अप्रैल, 2025 को अभिनेता ने खुद यह जानकारी फैंस के साथसाझा की. उन्होंने अपने फैंस से इसकी शिकायत एक्स प्लेटफॉर्म पर करने की अपील की है. जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इसघटना की जानकारी दी और अपने हैक हुए अकाउंट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए. इन स्क्रीनशॉट्स में साफ दिख रहा है कि वह अपने एक्स पेज तकनहीं पहुंच पा रहे हैं.जावेद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, उन्होंने लिखा, “तो मेरा एक्स अकाउंट (@jaavedjaaferi) हैक हो गया है. मैं ईमानदारी से उनलोगों से अनुरोध करता हूं जो ट्विटर पर मुझे फॉलो कर रहे हैं कि वे एक्स से इसकी शिकायत करें. साडा है एत्थे उनकी यह पोस्ट रणबीर कपूर कीफिल्म ‘रॉकस्टार’ के गाने ‘सड्डा हक’ से प्रेरित थी. जिसे उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा. जावेद का यह हल्का-फुल्का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंदआ रहा है. लेकिन अकाउंट हैक होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है.जावेद की इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनके समर्थन में कमेंट्स शुरू करदिए. कई लोगों ने टैग किया एक्सकई लोगों ने एक्स को टैग करके हैकिंग की शिकायत की और जल्द से जल्द अकाउंट रिकवर करने की मांग की. कुछ फैंस ने मजेदार कमेंट्स भी किएएक यूजर ने लिखा, ‘जावेद भाई, हैकर्स को भी आपका स्टाइल पसंद आ गया होगा. जावेद ने अभी तक यह नहीं बताया कि उनके अकाउंट को रिकवरकरने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है. लेकिन उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.हाल ही में जावेद जाफरी से पहले मशहूरगायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के एक्स अकाउंट भी हैक हुए थे. हालांकि बाद में उनके अकाउंट्स को रिकवर कर लिया गया. श्रेयाने फैंस से एआई इमेज को सावधानी के साथ साझा करने की भी बात कही थी. दरअसल दो महीने पहले श्रेया ने एक एआई इमेज साझा की थी. दो महिने बाद मिला एक्स अकाउंट वापसहालांकि दो महीने बाद श्रेया को उनका एक्स अकाउंट वापस मिल गया. सोशल मीडिया पर बढ़ती साइबर सिक्योरिटी की समस्याओं ने अब सितारोंको भी सतर्क कर दिया है.जावेद जाफरी न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं. बल्कि एक बेहतरीन डांसर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी कॉमिकटाइमिंग और अनोखे अंदाज ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का चहेता बनाया है. हाल ही में उनकी फिल्म ‘इन गलियों में’ रिलीज हुई थी. जिसे अविनाशदास ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में जावेद के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब फैंस उन्हें ‘धमाल 4’ में देखने के लिए बेताब हैं. ‘धमाल’ सीरीज की पिछली फिल्मों में जावेद की एक्टिंग और हंसी-मजाक ने दर्शकों का दिल जीता था और इस बार भी उनसे वैसी ही उम्मीद है.
राष्ट्रपति को तीन महिनें के अन्दर करना होगा विधेयकों पर फैसला, सुप्रीम कोर्ट की तरफ से किया गया ऐलान

पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने अपनी एक टिप्पणी में सलाह दी है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर राज्यपालों द्वारा भेजे गए लंबित विधेयकों परफैसला ले लेना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका पर दिए गए अपने फैसले में यह टिप्पणी की. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु केराज्यपाल आरएन रवि के पास लंबित 10 विधेयकों को पारित करने का आदेश दिया. ये विधेयक राज्यपाल ने राष्ट्रपति के पास विचारार्थ भेजने केचलते लंबित किए हुए थे. सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला दिया था और फैसले की कॉपी बीती रात सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हुईहै.अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव देते हुए राष्ट्रपति के पास विधेयकों को लंबित रखने की समयसीमा भी तय करने की बात कही है.सुप्रीम कोर्टकी जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की अध्यक्षता वाली पीठ ने 8 अप्रैल को दिए अपने फैसले में कहा कि ‘हम गृह मंत्रालय द्वारानिर्धारित समय-सीमा को अपनाए जाने को उचित समझते हैं. और ये सलाह देते हैं कि राष्ट्रपति को राज्यपाल द्वारा उनके विचारार्थ आरक्षित विधेयकोंपर तीन महीने के भीतर फैसला लेना जरूरी है.समयसीमा से ज्यादा देरी होने पर देनी होगें उचित कारणपीठ ने कहा कि इस समयसीमा से ज्यादा की देरी होने पर उचित कारण देने होंगे और इस बारे में संबंधित राज्य को सूचित करना होगा. राज्यों को भीसहयोगात्मक होना चाहिए और विधेयक को लेकर उठाए जा रहे सवालों के उत्तर देकर सहयोग करना चाहिए और केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सुझावोंपर तेजी से विचार करना चाहिए.पीठ ने अपने फैसले में राज्यपाल द्वारा विधेयक को दूसरे राउंड में भी राष्ट्रपति के पास विचारार्थ भेजने को अवैधबताया. गौरतलब है कि संविधान का अनुच्छेद 200 राज्यपाल को शक्ति देता है कि वे उनके पास मंजूरी के लिए आने वाले विधेयक को लेकरअसहमति जता सकते हैं या फिर इसे राष्ट्रपति के विचार करने के लिए भेज सकते हैं. पीठ ने फैसले में कहा कि ‘अनुच्छेद 200 में विधेयक को मंजूरीदेने की कोई समयसीमा तय नहीं है. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि राज्यपाल विधेयक को लंबे समय तक रोके रखें और राज्य की कानूनबनाने वाली व्यवस्था में अवरोधक बन जाएं.
मणिपुर में है राष्ट्रपति शासन लागू,भाजपा विधायक ने किया दावा कहा जल्द ही बनेंगी सरकार

मणिपुर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है लेकिन इसी बीच एक भाजपा विधायक ने दावा किया है कि राज्य में जल्द ही नई सरकार बनेगी. इसकेसाथ उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हो गया है. मणिपुर के एक भाजपा विधायक ने शनिवार को दावा किया कि राज्य मेंकानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और उम्मीद जताई कि जल्द ही नई सरकार बनेगी. भाजपा विधायक टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि मैतेई और कुकीनागरिक समूहों के बीच शांति वार्ता भी शुरू हो गई है. काकचिंग जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि, कानून-व्यवस्था मेंकाफी सुधार हुआ है. हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र जल्द से जल्द नई सरकार का गठन करेगा. मैतेई और कुकी समूहों के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई हैहमारा मानना है कि शांति लाने में सहायता के लिए निकट भविष्य में मैतेई और कुकी विधायकों के बीच बातचीत होगी। मुझे विश्वास है कि जल्द हीनई सरकार बनेगी.थंगा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक टी. रोबिन्द्रो ने कहा ‘हमारे (भाजपा विधायकों) बीच नेता चुनने में कोई असमर्थता या मतभेद नहीं है. नहीं होने देंगे मणिपुर का विभाजनहम सभी एकजुट हैं हम मणिपुर का विभाजन नहीं होने देंगे और सभी राज्य के लिए एकजुट रहेंगे बता दें कि मई 2023 में इंफाल घाटी में मौजूद मैतेईऔर पड़ोसी पहाड़ी आधारित कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. मैतेई समुदाय कीअनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में पहाड़ी जिलों में आयोजित ‘आदिवासी एकजुटतामार्च’ के बाद झड़पें शुरू हुईं.वहीं इस विवाद के करीब एक साल बाद मणिपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के 9 फरवरी 2025 को इस्तीफादेने के बाद 13 फरवरी 2025 को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था. मणिपुर राज्य विधानसभा जिसका कार्यकाल 2027 तक है. कोनिलंबित कर दिया गया है.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा 1990 में से जो बिहार से गए, वह नहीं लौटे

हाजीपुर के कुतुबपुर में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नेलालू परिवार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में जब जंगल राज था 1990 में जो लोग बिहार छोड़कर दूसरे देश में गए. वे वापस लौटकरनहीं आए. तेजस्वी यादव जो क्राइम का बुलेटिन जारी कर रहे हैं. उन्हें 1990 का भी बुलेटिन जारी करना चाहिए उस समय हत्या रेप सहित हर दिनअपराधी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था.दरअसल, हाजीपुर के कुतुबपुर में स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यहां मिनी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन करने पहुंचे थे. चिराग पासवान ने इस अवसर पर डाक विभाग कीविभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी. कहा कि अब गांव में ही मिनी डाकघर खुल जाने से लोगों को सुविधा होगी. नए मिनी डाकघर के खुलने से सेवाओं का होगा लाभनए मिनी डाकघर के खुलने से अब स्थानीय लोगों को डाक सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा. इससे उन्हें दूर के डाकघरों तक जाने कीपरेशानी से मुक्ति मिलेगी.इस दौरान हाजीपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जब मेरे पिता रामविलास पासवान हाजीपुर काप्रतिनिधित्व कर रहे थे. उस समय जो भी केंद्र में योजनाएं चलाई जा रही थीं. सभी योजनाओं को हाजीपुर में लाया जाता था. ठीक उसी तरीके से आपलोगों ने हमें मौका दिया है तो आने वाले अपने कार्यकाल के पांच साल तक सभी योजनाओं को हाजीपुर में लाने का काम करूंगा. इस दौरान डाकविभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे. चिराग पासवान की आने की सूचना पर भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे. जहां चिराग पासवान कोफूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
UPI सर्वर ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां,यूपीआई सर्विस अस्थायी रुप से ठप

शनिवार को देशभर में यूपीआई (Unified Payments Interface) यूजर्स को एक बार फिर से डिजिटल पेमेंट में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. तकनीकी खराबी की वजह से यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से ठप हो गई. जिससे लाखों यूजर्स की ट्रांजैक्शन फेल हो गईं यह लगातार तीसरी बार हैजब बीते दो हफ्तों में यूपीआई में ऐसी बड़ी तकनीकी समस्या आई है. इससे पहले 26 मार्च और 2 अप्रैल को भी इसी तरह की परेशानी रिपोर्ट की गईथी. Downdetector एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो यूज़र्स की शिकायतों के आधार पर सर्विस में आई रुकावटों पर नजर रखता है. उसके मुताबिकशनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद से यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल होने की शिकायतें लगातार आने लगीं.यूपीआई को संचालित करने वाली संस्थाNPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए कहा है कि “NPCI इस वक्त तकनीकी दिक्कतों का सामनाकर रहा है. जिसके कारण कुछ यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल हो रहे हैं हमारी टीम इस समस्या को जल्द सुलझाने में लगी हुई है. हुई असुविधा के लिए हमखेद प्रकट करते हैं. NPCI ने X पर किया था साझायह बयान NPCI ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किया. इससे पहले 26 मार्च को भी यूपीआई सेवा में भारी तकनीकी गड़बड़ी आई थी. जब अलग-अलग यूपीआई एप्स के यूजर्स लगभग 2 से 3 घंटे तक ट्रांजेक्शन नहीं कर पाए थे. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) नेइस समस्या का कारण तकनीकी दिक्कतें बताया था. जिससे पूरे देश में आम यूजर्स और व्यापारियों की डिजिटल भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुईथी.यूपीआई भारत का सबसे तेज़ और आसान इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम है जो IMPS इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है. इसके जरिए यूजर बिना किसीअतिरिक्त शुल्क के कभी भी और कहीं भी तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. प्रत्येक जगह होता है UPI का इस्तेमालयूपीआई का इस्तेमाल छोटे-बड़े दुकानों से लेकर बिल भुगतान और सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाओं में भी बड़ी आसानी से किया जाता है. इसमेंAutoPay फीचर की सुविधा भी है. जिससे रिचार्ज और बिल का भुगतान खुद-ब-खुद तय समय पर हो जाता है.गौरतलब है कि मार्च 2025 मेंयूपीआई ट्रांजैक्शन का कुल मूल्य 24.77 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह आंकड़ा फरवरी के मुकाबले 12.7% अधिक है. फरवरी में कुलट्रांजैक्शन का आंकड़ा 21.96 लाख करोड़ रुपये था. यह साफ दर्शाता है कि यूपीआई आज भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में कितनी अहम भूमिकानिभा रहा है. हालांकि बार-बार सर्वर डाउन जैसी घटनाएं यूज़र्स का भरोसा डगमगाने लगी हैं और इससे रोज़मर्रा के लेन-देन बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं.