पहले मैच में 97 रन की धमाकेदार जीत के बाद अब हरमनप्रीत की वापसी से टीम को मिलेगी मजबूती, इंग्लैंड पर फिर भारी पड़ सकती है टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड से पांच मैचों की टी20 सीरीज में सामना हो रहा है हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 97 रनों से हराया था. अब टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होगी. ब्रिस्टल में मंगलवारको दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा. जिसमें हरमनप्रीत की वापसी की उम्मीद है पहले मुकाबले में उनकी जगहस्मृति मंधाना ने टीम की कमान संभाली थी.नॉटिंघम में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मंधाना के इस प्रारूप में पहले शतक की बदौलतभारत ने 97 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी. दूसरे मैच में हरमनप्रीत की वापसी से जहां भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी वहीं इंग्लैंड की टीम की चिंताएंबढ़ेंगी. पहले मैच में दिया था आरामहरमनप्रीत को अभ्यास मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद एहतियात के तौर पर पहले मैच में आराम दिया गया था. मंधाना के स्ट्रोक्स से भरेशतक ने इंग्लैंड के खेमे में खतरे की घंटी बजा दी होगी, क्योंकि 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम बुरी तरह बिखर गई और 113 रनपर ढेर हो गई। यह वह दिन था जब मंधाना की पारी ने मेजबान टीम को जबरदस्त दबाव में ला दिया. जिसका बाद में भारतीय गेंदबाजों ने पूरा फायदाउठाया. भारत के स्पिन आक्रमण के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. उसके बल्लेबाजों के पास भारतीय स्पिनरोंविशेषकर बाएं हाथ के स्पिनर श्री चरणी का कोई जवाब नहीं था जिन्होंने अपने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट लिए.पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने जहां से छोड़ा था, वहीं से शुरुआत की और इंग्लैंड के सभी गेंदबाजोंकी धज्जियां उड़ाईं. भारतीय खिलाड़ियों को बंगलुरू में लंबे शिविर के बाद इंग्लैंड में जल्दी पहुंचने और कुछ अभ्यास मैचों में खेलने से लय हासिलकरने में मदद मिली और पहले मैच में उसने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया. बेहतर टीम आ रही थी नजरभारतीय टीम अपनी प्रमुख तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह ठाकुर और पूजा वस्त्राकर के चोटिल होने के बावजूद बेहतर टीम नजर आ रही थी. हरलीन देओलको तीसरे नंबर पर उतारने का फैसला भी सही साबित हुआ क्योंकि उन्होंने मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर कीनींव रखी. यह सीरीज निश्चित रूप से भारत की युवा खिलाड़ियों को अगले साल इंग्लैंड में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों काजायजा लेने में मदद करेगी. खेल के सबसे छोटे प्रारूप में हालांकि समीकरण बदलने में देर नहीं लगती और इसलिए भारतीय टीम को सतर्क रहनाहोगा क्योंकि इंग्लैंड की टीम वापसी करने के लिए बेताब होगी. नॉटिंघम में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मंधाना के इस प्रारूप में पहलेशतक की बदौलत भारत ने 97 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी. दूसरे मैच में हरमनप्रीत की वापसी से जहां भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी वहीं इंग्लैंडकी टीम की चिंताएं बढ़ेंगी. हरमनप्रीत को अभ्यास मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद एहतियात के तौर पर पहले मैच में आराम दिया गया था.
TMC छात्र संगठन के नाम पर बदनामी भाजपा ने बनाई जांच टीम, कांग्रेस ने उठाए राजनीतिकरण पर सवाल ” जानें क्या है पूरा मामला”

कोलकाता लॉ कॉलेज में विधि छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है वहीं इस मामले में अब सियासत भी तेजहो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकारमें बंगाल न तो हिंदुओं के लिए सुरक्षित है और न ही महिलाओं के लिए. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ममता बनर्जी खुद महिला होते हुए भी इसशर्मनाक घटना और टीएमसी नेताओं की विवादित टिप्पणियों पर चुप हैं। यह चिंता की बात है. इसी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवीने कहा कि इस घटना पर टीएमसी नेताओं की प्रतिक्रिया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्य सरकार अपराध को नजरअंदाज कर रही है नकवी ने कहा कि ऐसालगता है कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है यह स्थिति बेहद गंभीर है और इसमें तुरंत कार्रवाई की जरूरत है. हालांकि दूसरी ओर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस मामले में भाजपा के रवैये पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भाजपा जांच एजेंसी कब से बनगई? उन्हें अपने राज्यों की भी सच्चाई देखनी चाहिए यह समाज में फैलती मानसिक विकृति है. इसका इलाज राजनीतिक फायदा नहीं बल्कि बौद्धिकजागरूकता है गौरतलब है कि भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की एक फैक्ट-फाइंडिंग टीम बनाई है जो इस घटना की पूरीजानकारी जुटाकर पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी. यह घटना 25 जून को घटी, जब दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज की पहली वर्ष की छात्रा के साथतीन युवकों ने कथित तौर पर कॉलेज परिसर में ही दुष्कर्म किया. आरोप है कि तीनों आरोपी तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) से जुड़े हुए हैं. कोलकाता लॉ कॉलेज की विधि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले से देशभर में आक्रोश है. भाजपा लगातार टीएमसी सरकार पर सुरक्षा को लेकरसवाल खड़े कर रही है। तो वहीं टीएमसी भी अपने बचाव में कई सारे दावे करती नजर आ रही है. इसी क्रम भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भीममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है. सिंह ने कहा कि ममता सरकार में पश्चिम बंगाल महिलाओं और हिंदुओं के लिए सुरक्षित नहीं है.