इन्वेस्ट यूपी घोटाले में नया मोड़ बिचौलिया निकांत जैन और भाई सुकांत जैन को आयकर विभाग ने किया तलब

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित इन्वेस्ट यूपी घोटाले में शनिवार 20 सितंबर को एक नया मोड़ आ गया है। आयकर विभाग की जांच शाखा ने मध्यस्थबिचौलिए निकांत जैन और उनके भाई सुकांत जैन को तलब किया है। दोनों को एक सप्ताह के अंदर दस्तावेजों के साथ जांच शाखा के समक्ष पेशहोने का आदेश दिया गया है। आपको बता दे कि यह नोटिस दो दिन पहले जारी किया गया था। विभाग ने उनकी कंपनियों से जुड़े बैंक खाते, लॉकर, निवेश, परिवार से संबंधित वित्तीय विवरण और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। जांच तीन महीने से चल रही है। आपको बता दे कि यह मामला इन्वेस्ट यूपी उत्तर प्रदेश निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से जुड़ा है, जहां उद्योगों को प्रोजेक्ट मंजूरी देने के नाम पर कमीशनखोरीके गंभीर आरोप लगे हैं। मुख्य आरोपी निकांत जैन को सोलर पी-6 कंपनी के प्रोजेक्ट को इन्वेस्ट यूपी से मंजूरी दिलाने के बदले 5% कमीशन औरकरीब 1 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। यह प्रोजेक्ट सोलर ऊर्जा से जुड़ा था, जिसकी अनुमानित लागत तकरीबन 8,000 करोड़ रुपये बताई जातीहै। निकांत जैन निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश तत्कालीन इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के करीबी माने जाते हैं। मार्च 2025 में अभिषेक प्रकाशपर उद्यमी से 5% रिश्वत मांगने का आरोप लगा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अभिषेकपर पहले भी डिफेंस कॉरिडोर लखनऊ नोड में 20 करोड़ रुपये के भूमि आवंटन घोटाले का भी आरोप लगा था,इसके साथ मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स STF ने निकांत जैन को गिरफ्तार किया। वे 65 दिनों तक जेल में रहे और मई 2025 मेंजमानत पर रिहा हुए।तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मई 2025 में निकांत को मुख्य आरोपी बनाते हुए करीब 1,600 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट मेंदाखिल की। इसमें कमीशनखोरी, धोखाधड़ी और धमकी के गंभीर आरोप शामिल हैं। निकांत पर 5 वीं एफआईआर दर्ज हो चुकी है।इसके साथ ही अगस्त 2025 में प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने निकांत के लखनऊ और कानपुर के 5 ठिकानों पर छापे मारे। यह मनी लॉन्ड्रिंग और 4 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़ा था। ED ने अभिषेक प्रकाश के करीबियों पर भी नजर रखी है। साथ ही जून 2025 में हजरतगंज पुलिस ने 4 करोड़ के बैंक फ्रॉड में एक और FIR दर्ज की। निकांत पर भूमि हड़पने और फर्जी बैनामा बनाने के भीआरोप हैं आयकर विभाग की जांच से घोटाले में वित्तीय पहलू पर रोशनी पड़ने वाली है। निकांत और सुकांत को कंपनियों के कागजात, बैंक खातों की डिटेल, निवेश रिकॉर्ड और लॉकर की जानकारी मांगी गई है। विभाग को शक है कि कमीशन की रकम को विभिन्न तरीकों से छुपाया जा रहा है, आपको बतादे कि निकांत की पूछताछ में पहले ही कमीशनखोरी की बात कबूल हो चुकी है, जिससे अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा कस रहा है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग जल्द ही अभिषेक प्रकाश को भी तलब कर सकता है। इसके साथ ही भटगांव लैंड स्कैम में अभिषेक प्रकाश पर मेरठ में भूमि अनियमितताओं का आरोप भी आरोप है, विभागीय जांच चल रही है, और जल्दचार्जशीट भेजी जा सकती है।8,000 करोड़ के प्रोजेक्ट में निकांत को प्राइम एक्ज्यूजेंट माना गया। SIT ने 12 कंपनियों की जानकारी इकट्ठा की है।
अखिलेश यादव का दावा अगर चुनाव निष्पक्ष हो तो भाजपा नहीं जीत सकती

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए लगातार काम करना होगा। चुनावनिष्पक्षता और ईमानदारी से हो तो भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीत सकता है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ मेंशिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के सम्बंध में चर्चा के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। भाजपा और अधिकारियों में सांठगांठ हैं। इस सरकार ने शिक्षा काव्यवसायीकरण कर दिया है। पूरी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा गरीबों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। फीस महंगी कर दिया है।शिक्षा विभाग और शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की कमी से शिक्षा-व्यवस्था कमजोर हो गयी है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार मेंकई सैनिक स्कूल खोले गये। स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज बनाए गए। शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्तियां की गयी।शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया था लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही सब कुछ बर्बाद दिया है। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर धांधलीहो रही है। शिक्षकों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा अगर सत्ता में रह गयी तो सरकारी कॉलेजों समेत शिक्षण संस्थानों को बेंचदेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह से फेल हो गयी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम परपहुंच गया। किसानों को खाद और अन्य कृषि के जरूरी सामान समय पर नहीं मिल रहे हैं। खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी हुई। नौजवानों केलिए नौकरी, रोजगार नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने विदेश से काला धन लाने का वादा किया था। काला धन कहां चला गया? थाने, तहसीलों में भारी भ्रष्टाचार और लूट है। भाजपा सरकार ने जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया। महंगाई बढ़ाकर आम जनता सेलूट की। अखिलेश यादव ने कहा कि जीएसटी कम हुआ तो वस्तुओं के दाम क्यों नहीं कम हो रहे हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और मुनाफाखोरी केकारण चीजें सस्ती होती नहीं दिख रही है।
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर को इलाहबाद हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

माफिया से राजनेता बने स्वर्गीय मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने गाजीपुर में दर्ज फर्जीदस्तावेज और हस्ताक्षर के मामले में उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। जस्टिस डॉ. गौतम चौधरी की एकलपीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के बादयह फैसला सुनाया। उमर अंसारी इस समय कासगंज जेल में बंद हैं, और जमानत मिलने के बाद वे जल्द ही रिहा हो सकते हैं। पूरा प्रकरण ये है कि मुख्तार अंसारी के पत्नी अफसा अंसारी की उस संपत्ति से जुड़ा है। जो सदर कोतवाली क्षेत्र के वल्लभ देवड़ी दास मोहल्ले मेंस्थित है और जिसे डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया था। आरोप है कि उमर अंसारी ने इस कुर्क संपत्ति को रिहा कराने केलिए फर्जी वकालतनामा दाखिल किया, जिसमें उनकी मां अफसा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर लगाए गए थे, जबकि वह फरार चल रही है, और उनपर50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। हाइकोर्ट से मिली जमानत के बाद उमर अंसारी अस्थायी राहत जरूर मिली है। लेकिन मामल अभी भीन्यायिक प्रक्रिया में है।
सौरभ भारद्वाज का चुनाव आयोग पर फर्जीवाड़ा छुपाने का गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में हुई वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के संबंध मेंचुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कोएफिडेविट पर अपनी शिकायत देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरवरी 2025 के चुनाव में हुई गड़बड़ीसौरभ भारद्वाज ने बताया कि फरवरी 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल, प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित की चुनावीविधानसभा, नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर वोट काटने की प्रक्रिया और फर्जीवाड़ा चल रहा था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई नेताओं नेलगातार इस मामले को उठाया और जांच की मांग की, लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। चुनाव आयोग ने आरटीआई का जवाब दिया संदिग्धसौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव आयोग ने आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी को व्यक्तिगत बताते हुए साझा करने से इनकार कर दिया, लेकिन प्रेस वार्ता के बाद वही जानकारी कल रात सार्वजनिक कर दी गई। उन्होंने इसे चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध बताया और कहा कि यहलोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। चोरी को छुपाने में आयोग की भूमिकाउन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से वोट डिलीट करने में चोरी किसने की, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसे छुपाने में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनावआयोग की पूरी भूमिका है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव आयोग का यह रवैया पारदर्शिता के खिलाफ है और इस मामले की जांच नहीं करानाभाजपा शासित केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की भूमिका को भी संदिग्ध बनाता है। निष्पक्ष जांच की मांगसौरभ भारद्वाज ने मीडिया से अपील की कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच की जाती है तो इसके तार भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पाए जाएंगे। उन्होंनेकहा कि लोकतंत्र को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और फर्जीवाड़े को छुपाने का प्रयास नहींकरना चाहिए। एफिडेविट पर शिकायत देने की तैयारीसौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों को स्पष्ट संदेश दिया कि वह चुनाव आयोग के समक्ष अपनी शिकायत एफिडेविट पर देंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षाऔर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है।
नमो युवा रन – नशामुक्त भारत के लिए युवाओं की दौड़

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस सेवापखवाड़ा का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और लोगों को अच्छी आदतों की ओर प्रेरित करना है। इसी क्रम में दिल्ली भारतीय जनता युवा मोर्चाद्वारा नमो युवा रन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 सितंबर की सुबह होगा। पाँच हज़ार से अधिक युवा होंगे शामिलइस कार्यक्रम में दिल्ली और आसपास के इलाकों से पाँच हज़ार से अधिक युवा शामिल होंगे। युवा मोर्चा के दिल्ली अध्यक्ष सागर त्यागी ने बतायाकि यह आयोजन केवल एक मैराथन नहीं है बल्कि युवाओं के लिए एक संदेश है। यह कार्यक्रम युवाओं को यह सिखाएगा कि नशा छोड़कर ही वेअपने जीवन और देश को मज़बूत बना सकते हैं। बाँसुरी स्वराज का संदेशदिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक कैंसर की तरहहै। यह धीरे-धीरे इंसान और समाज दोनों को कमजोर कर देता है। हमारे दुश्मन भी चाहते हैं कि भारत का युवा नशे में उलझा रहे और आगे न बढ़े।लेकिन अगर युवा नशे से दूर रहेगा तो भारत दुनिया का सबसे मज़बूत देश बनेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें औरनशामुक्त भारत बनाने में योगदान दें। सुधा सिंह बनीं ब्रांड एम्बेसडरपद्मश्री और स्वर्ण पदक जीत चुकी एथलीट सुधा सिंह इस मैराथन की ब्रांड एम्बेसडर बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार में एक भीबच्चा नशे का शिकार हो जाता है तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। नशा केवल शरीर को ही नहीं, दिमाग और आत्मविश्वास को भी कमजोर करताहै। सुधा सिंह ने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों व परिवार को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यदि युवानशामुक्त रहेगा तो भारत निश्चित ही मज़बूत और विकसित बनेगा। कार्यक्रम का शुभारंभइस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे होगी। इसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भारतीय जनता युवा मोर्चा केराष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या करेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रभारी अभिषेक टंडन, मीडिया प्रमुख शुभम मलिक और अन्य पदाधिकारी भी मौजूदरहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सुधा सिंह ने अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन किया है और अबवे इस दौड़ के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देंगी। नशामुक्त भारत का सपनानमो युवा रन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है। यह एक सपना है, एक संदेश है। इस दौड़ के माध्यम से युवाओं को यह बताया जाएगा कि नशाछोड़कर ही वे अपनी ताकत और प्रतिभा को सही दिशा में लगा सकते हैं। जब युवा नशामुक्त होगा तो वह पढ़ाई, खेल और अपने करियर में बेहतरकरेगा। यही युवा आगे चलकर भारत को मज़बूत बनाएगा। नमो युवा रन का संदेश साफ है अगर युवा नशामुक्त होगा तो भारत सशक्त और विकसितबनेगा।
PM Modi, who beams with joy when Trump calls him on his birthday, should tell us how he feels about H-1B visa fee hike,Motive behind Trump’s H-1B visa fee hike is to drive Indians working in America said Manish Sisodia

Now being almost shut out with an exorbitant fee of Rs 88 lakhUS President Donald Trump has slammed Indian professionals with an unprecedented H-1B visa (Speciality Occupation Nonimmigrant Worker Visa) fee hike from ₹1–6 lakh to ₹88 lakh, virtually shutting America’s doors on them. While lakhs of Indian doctors, engineers and experts face the brunt, […]