महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले स्वदेशी बना आत्मनिर्भर भारत की नींव

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दोनों विभूतियों कोभावभीनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सत्य और अहिंसा की ताकत क्या होती है, इसका एहसास भारत के स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी केमूल्यों और आदर्शों में स्वदेशी का महत्वपूर्ण स्थान रहा।गोरखनाथ मंदिर के आवासीय भवन के प्रथम तल पर देश के दोनों महान विभूतियों के चित्र परपुष्पार्चन करने के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही है। विदेशी हुकूमत की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए सत्य व अहिंसा के मार्ग का अनुसरण […]
UP इंटरनेशनल ट्रेड शो बना हिट, छोटे कारोबारियों को मिले 1000 करोड़ के ऑर्डर, अब अन्य राज्य भी करेंगे आयोजन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2300 छोटे उद्यमियों व व्यापारियों के लिए दिवाली से पहले ही सहालग लेकर आया। पांच दिन के महोत्सव में एक छोटेकारोबारी ने औसतन 60 लाख का बिजनेस किया। हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और डेकोरेशन से जुड़े ओडीओपी उद्यमियों को आने वाले सीजन केलिए 1000 करोड़ के आर्डर अलग से मिले हैं। प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले क्यों नहीं टिकतेइसे देखते हुए अन्य राज्य भी इंटरनेशनल ट्रेड शो कराने की तैयार कर रहे हैं। ट्रेड शो में करीब 2300 उद्यमियों और व्यापारी अपने उत्पाद लेकर आएथे। उन्हें देखने पांच लाख से ज्यादा लोग आए। छोटे उद्यमियों से डील करने के लिए 1.40 लाख से ज्यादा कारोबारी देश भर से आए। पांच दिन में11,200 करोड़ रुपये आर्डर को लेकर पूछताछ आई।सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और वैश्विक संस्थानों के बीच लगभग 1900 करोड़ के 2400 सेअधिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। एमओयू और भविष्य की पूछताछ के अलावा प्रत्यक्ष रूप से मेले में अपने उत्पाद बेचने आए कारोबारियों को1200 करोड़ से ज्यादा का मिला। इसके अलावा आने वाले सीजन के लिए लगभग 1000 करोड़ के आर्डर मौके पर ही मिले।दूसरी तरफ एमएसएमईसेक्टर को ग्लोबल प्लेटफार्म पर मिलने वाली चुनौतियों का भी पता चला। उन्हें ये समझने को मिला कि आखिर विदेशों में उनके उत्पाद अन्यप्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले क्यों नहीं टिकते हैं। राज्य भी इंटरनेशनल ट्रेड शो कराने की तैयारीगुणवत्ता के मामले में कई उद्यमियों को विदेशी खरीदारों ने बेहतर करने की सलाह दी। फिनिशिंग, पैकिंग, ब्रांडिंग, लोगो में सुधार की जानकारीमिली।राज्य सरकार में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने बताया कि यूपीआईटीएस छोटे उद्यमियों के लिए न केवल बड़ा मंच बना है बल्कि वैश्विकमंच में उतरने की सीख भी दे गया। उन्होंने बताया कि त्योहारों से ठीक पहले इन उद्यमियों को मेले में ही लाखों की आय हुई है। मेले की सफलता कोदेखते हुए अन्य राज्य भी इसी तर्ज पर ट्रेड शो कराने की तैयारी कर रहे हैं।यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक कारोबारी ने औसतन 60 लाख का बिजनेसकिया और 1000 करोड़ के ऑर्डर भी मिले। अब अन्य राज्य भी इंटरनेशनल ट्रेड शो कराने की तैयारी में हैं।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, सर क्रीक में दुस्साहस किया तो इतिहास और भूगोल दोनों बदल देंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी के अवसर पर गुजरात के कच्छ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद भारतीय सैनिकों कोसंबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, अगर पाकिस्तान की ओर से सरक्रीक क्षेत्र में कोई दुस्साहसकिया गया, तो उसे ऐसा निर्णायक जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे। उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के सभीउद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है, लेकिन सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी। राजनाथ सिंह ने सीमा विवाद को लेकर भी पाकिस्तान पर निशाना साधादशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजा से पहले गुजरात के भुज स्थित एक सैन्य अड्डे पर सैनिकों के एक समूह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहने कहा, शस्त्रों के प्रति समर्पण आसुरी शक्तियों पर दैवी शक्ति की विजय की महानता को दर्शाता है। इसलिए जब हम शस्त्रों की पूजा करते हैं, तोहम इस शक्ति का उपयोग केवल धर्म और न्याय की रक्षा के लिए करने का संकल्प भी लेते हैं। भगवान राम ने अपने जीवन में इसी संकल्प का परिचयदिया। जब उन्होंने रावण के विरुद्ध युद्ध किया, तो उनके लिए वह युद्ध केवल विजय का साधन नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना का साधन था। यहां तककि जब महाभारत का युद्ध भगवान कृष्ण के मार्गदर्शन में लड़ा गया, तो उसका उद्देश्य पांडवों की विजय सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि धर्म की स्थापनाकरना था। शस्त्रों की पूजा इस बात का प्रतीक है कि भारत न केवल शस्त्रों की पूजा करता है, बल्कि समय आने पर उनका प्रयोग करना भी जानता है।राजनाथ सिंह ने सीमा विवाद को लेकर भी पाकिस्तान पर निशाना साधा। भारत की रक्षा प्रणाली में सेंध लगाने का असफल प्रयासराजनाथ सिंह ने कहा, आजादी के 78 साल बाद भी सर क्रीक क्षेत्र में सीमा विवाद को हवा दी जा रही है। भारत ने इसे बातचीत के जरिए सुलझाने केकई प्रयास किए हैं, लेकिन पाकिस्तान की नीयत में खोट है, उनकी नियत साफ नहीं है। जिस तरह से पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में सर क्रीक से सटेइलाकों में अपने सैन्य ढांचे का विस्तार किया है, उससे पाकिस्तान के गलत इरादों का पता चलता है।उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और बीएसएफसंयुक्त रूप से और सतर्कतापूर्वक भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। यदि पाकिस्तान की ओर से सर क्रीक क्षेत्र में कोई दुस्साहस करने की कोशिशकी गई.तो उसका इतना निर्णायक जवाब दिया जाएगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे। 1965 के युद्ध में भारतीय सेना ने लाहौर तकपहुंचने की क्षमता का प्रदर्शन किया था। आज 2025 में पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची जाने का एक रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरताहै।राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत की रक्षा प्रणाली में सेंध लगाने का असफल प्रयास किया, लेकिन भारतीयसेना ने पाकिस्तानी वायु रक्षा तंत्र की “पर्दाफाश” कर दुनिया को यह संदेश दिया कि वह दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। ऑपरेशन सिंदूर केदौरान, पाकिस्तान ने लेह से सर क्रीक तक भारत की रक्षा प्रणाली में सेंध लगाने का असफल प्रयास किया।
मोहन भागवत का स्वदेशी और स्वावलंबन पर जोर, पड़ोसी देशों में उथल-पुथल को लेकर जताई चिंता

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के 100 साल पूरा होने पर नागपुर में विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम को संबोधितकिया। इस मौके पर मोहन भागवत ने देश के लोगों से स्वदेशी की अपील की और पड़ोसी देशों में जारी उथल-पुथल का भी जिक्र किया। इसके साथही संघ प्रमुख ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। अपने संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा यह वर्ष गुरु तेग बहादुरके बलिदान का 350वां वर्ष है। हिंद की चादर बनकर गुरु तेग बहादुर ने सांप्रदायिक सद्भाव के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज दो अक्टूबरहै तो स्वर्गीय महात्मा गांधी की जयंती है अपने स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका योगदान अविस्मरणीय है। लेकिन स्वतंत्रता के बाद भारत कैसा हो उसकेबारे में विचार देने वाले हमारे उस समय के दार्शनिक नेता थे उनमें उनका स्थान अग्रणीय हैं….जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण दिए ऐसे स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री का आज जयंती है। भक्ति, देश सेवा के ये उत्तम उदाहरण हैं। मौजूदा अर्थ प्रणाली पर पूरी तरह से निर्भर नहीं होना चाहिएमोहन भागवत ने कहा, सीमा पार से आए आतंकवादियों ने 26 भारतीयों का धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी। इस आतंकी हमले से देश शोक औरआक्रोश में था। पूरी तैयारी के साथ हमारी सरकार और सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया। सरकार का समर्पण, सशस्त्र बलों का पराक्रम और समाजमें एकता ने देश में एक आदर्श वातावरण प्रस्तुत किया। इस घटना और हमारे ऑपरेशन के बाद विभिन्न देशों द्वारा निभाई गई भूमिका ने हमारे सच्चेमित्रों को उजागर किया। देश के भीतर भी ऐसे असंवैधानिक तत्व हैं जो देश को अस्थिर करने का प्रयास करते हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि प्रचलित अर्थप्रणाली के अनुसार, देश आर्थिक विकास कर रहा है। लेकिन प्रचलित अर्थ प्रणाली के कुछ दोष भी सामने आ रहे हैं। इस व्यवस्था में शोषण करने केलिए नया तंत्र खड़ा हो सकता है। पर्यावरण की हानि हो सकती है। हाल ही में अमेरिका ने जो टैरिफ नीति अपनाई, उसकी मार सभी पर पड़ रही है।ऐसे में हमें मौजूदा अर्थ प्रणाली पर पूरी तरह से निर्भर नहीं होना चाहिए। निर्भरता मजबूरी में न बदलनी चाहिए। इसलिए निर्भरता को मानते हुए इसकोमजबूरी न बनाते हुए जीना है तो स्वदेशी और स्वावलंबी जीवन जीना पड़ेगा। साथ ही राजनयिक, आर्थिक संबंध भी दुनिया के साथ रखने पड़ेंगे, लेकिन उन पर पूरी तरह से निर्भरता नहीं रहेगी। देश के बाहर बैठी शक्तियों को अपना खेल खेलने का मंच मिल जातासंघ प्रमुख ने कहा कि प्रजातांत्रिक मार्गों से ही परिवर्तन आता है। हिंसा से ऊथल-पुथल आती है, लेकिन पूरी तरह से परिवर्तन नहीं हुआ। हाल केसमय में विभिन्न देशों में कथित क्रांतियां हुईं, लेकिन कहीं कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हो सका। हमारे पड़ोसी देशों में हिंसक ऊथल-पुथल होना हमारेलिए चिंता का विषय है। हमारा पड़ोसी देशों के साथ आत्मीयता का संबंध है। इससे चिंता होती है। मोहन भागवत ने कहा, जब सरकार जनता से दूररहती है और उनकी समस्याओं से काफी हद तक अनभिज्ञ रहती है और उनके हित में नीतियां नहीं बनाई जातीं, तो लोग सरकार के खिलाफ हो जातेहैं। लेकिन अपनी नाखुशी व्यक्त करने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल करने से किसी को कोई लाभ नहीं होता। अगर हम अब तक की सभीराजनीतिक क्रांतियों का इतिहास देखें, तो उनमें से किसी ने भी अपना उद्देश्य कभी हासिल नहीं किया। सरकारों वाले राष्ट्रों में हुई सभी क्रांतियों नेअग्रिम राष्ट्रों को पूंजीवादी राष्ट्रों में बदल दिया है। हिंसक विरोध प्रदर्शनों से कोई उद्देश्य हासिल नहीं होता, बल्कि देश के बाहर बैठी शक्तियों कोअपना खेल खेलने का मंच मिल जाता है।
वसंत कुंज यौन शोषण कांड आरोपी पार्थ सारथी ने दुबई के शेख के लिए लड़कियों की ‘व्यवस्था’ का किया था प्रस्ताव, मोबाइल से मिले चौंकाने वाले चैट

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में 17 छात्राओं के यौन शोषण मामले में अब तक सबसे बड़ा खुलसा सामने आया है। आरोपी स्वयंभू स्वामी चैतन्यानंदउर्फ पार्थ सारथी ने कुछ पीड़ितों से दुबई के शेख के लिए लड़की का इंतजाम करने के बारे में पूछा था। आरोपी ने छात्रा से उसकी जूनियर व अन्यदोस्त के बारे में बताने को कहा था। ये सनसनीखेज खुलासा आरोपी की पीड़ित छात्राओं के साथ हुई चैट के बाहर आने पर हुआ है। आरोपी कीपीड़ित छात्राओं के साथ की गई काफी मात्रा में चैट उसके मोबाइल से मिली हैं।दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के एकमोबाइल को रिट्रीव कराया गया था। उस मोबाइल से छात्राओं के साथ अश्लील चैट की 1000 से ज्यादा चैट मिली हैं। एक चैट में वह पीड़ित छात्रासे पूछ रहा है कि… वह उससे क्यों नाराज है। आरोपी छात्राओं को हर रोज गुड मॉर्निंग के मैसेज भेजता था। एक चैट में वह एक छात्रा को बेटी भी कहरहा है। एक चैट में वह एक छात्रा को कहता है कि वह उसके पास सोने नहीं आई। छात्राओं को महंगे कपड़े व गहने दिलवाएक अन्य चैट में वह पीड़िता को कह रहा है कि वह डिस्को कर रहा है। वह छात्रा को डिस्को डांस में आकर ज्वाइन करने के लिए पूछता है। पुलिस काकाफी ऐसी चैट मिली हैं कि उसमें बहुत ज्यादा अश्लील बातें कर रखी हैं। उसने एक छात्रा से पूछा कि दुबई का शेख जिस्मानी संबंध बनाना चाहताहै, उसके कोई दोस्त या जूनियर है। इस पर पीड़िता बिल्कुल मना कर देती है।पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी छात्राओं को महंगेगिफ्ट भी देता था। उसने छात्राओं को महंगे कपड़े व गहने दिलवाए हैं। वह परफ्यूम भी गिफ्ट में देता था।पुलिस की जांच में ये पता लगा है किआरोपी छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें आश्रम से बाहर करता था। वह छात्राओं को उत्तराखंड व दिल्ली से बाहर ले जाता था। पुलिस को जांच मेंये भी पता लगा है कि वह कुछ छात्राओं को भारत से बाहर भी ले गया है। पुलिस टीमें पुष्टि के लिए बागेश्वर, अल्मोड़ा और अन्य उन जगहों पर गई, जहां फरारी के दौरान वह रूका था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारीपुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम बुधवार को आरोपी पार्थसारथी को लेकरश्रीसिम पहुंची और उसके परिसर कीफिर से गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान काफी आपत्तिजनक सामान मिला है। श्रीसिम से एक अश्लील टॉय, अश्लील सामग्री वाली पांच सीडी वअश्लील साहित्य मिला है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आश्रम से आरोपी के कमरे से प्रधानमंत्री, अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेनके एक अन्य नेता के साथ फोटो मिलीं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसने कभी फोटो नहीं खिंचवाई। ये उसने एआई के जरिए फर्जी फोटोंबनवाई हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।