तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, महागठबंधन की सरकार बनी तो वक्फ़ कानून को पूरी तरह रद्द करेंगे “जानें क्या है पूरा मामला”

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार कोकटिहार में वक्फ़ कानून को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकारबनी, तो केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ़ (संशोधन) अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसादयादव ने कभी भी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा ऐसी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं। आजआरएसएस और उसके सहयोगी बिहार में भी नफरत फैला रहे हैं। भाजपा का असली नाम ‘भारत जलाओ पार्टी’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगरमहागठबंधन की सरकार बनती है, तो वक्फ़ एक्ट को खत्म कर दिया जाएगा। 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दियातेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार की जनता 20 साल पुराने नीतीश कुमार शासन से थक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब होशमें नहीं हैं। राज्य के हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला है और कानून-व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है। तेजस्वी ने सीमांचल क्षेत्र के विकास का भी वादाकिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। अगर हमारी सरकार बनी, तो सीमांचल विकासप्राधिकरण का गठन किया जाएगा।सीमांचल में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले आते हैं, जहां मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में है।तेजस्वी ने दावा किया कि एनडीए उनकी चुनावी घोषणाओं की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का वादा किया था।अब नीतीश कुमार सरकार ने इसे 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया। मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार बनने पर पेंशन दो हजार रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी। सियासी घमासान मच गयाइससे पहले शनिवार को राजद एमएलसी मोहम्मद कारी सोहैब ने कहा था कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने तो सभी बिल, जिसमें वक्फ़ बिल भीशामिल है, फाड़ दिए जाएंगे।इस बयान के बाद सियासी घमासान मच गया था। विपक्षी दलों ने सवाल उठाया कि कोई मुख्यमंत्री केंद्र के कानून कोकैसे रद्द कर सकता है। गौरतलब है कि वक्फ़ (संशोधन) अधिनियम अप्रैल में संसद से पारित हुआ था। केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकारका दावा है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय, खासकर पिछड़े वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पारदर्शिता लाने वाला है। लेकिन विपक्षका कहना है कि यह अधिनियम मुस्लिमों के अधिकारों का उल्लंघन करता है। बिहार चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए तेजस्वीयादव ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो हम लोग वक्फ कानून को फाड़ देंगे। तेजस्वी के इसबयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।
झारखंड के चाईबासा अस्पताल में थैलेसीमिया बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त देने पर CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख, अधिकारियों को किया निलंबित

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सरकारी अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित बल्ड चढ़ाने के मामले मेंमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाते हुए चाईबासा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन और उनके साथ अन्य पदाधिकारियों को निलंबित करने कानिर्देश दिया है। साथ ही पीड़ित बच्चों के इलाज राज्य सरकार अपने खर्चे पर कराने का फैसला लिया है। परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायताराशि राज्य सरकार की ओर से देने की बात कही है। यही नहीं लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर भी कड़ा निर्देश दिया है किबदतर स्वास्थ्य व्यवस्था बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का संक्रमित होना बहुत ही पीड़ादायक बतायाहै। गौरतलब है कि बीते 13 सितंबर को सात थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित बल्ड चढ़ाया गया था। 18 अक्तूबर को जांच रिपोर्टपॉजिटिव आई थी। इसपर पीड़ित बच्चों के परिजनों ने तकनीकी अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत कीथी। इसके बस शनिवार को पांच सदस्यों की टीम ने जब जांच की तो 6 और थैलीसीमिया बच्चों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। आपूर्ति रक्त अधिकोष से हुईवहीं रविवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के क्रममें एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे में एचआईवी संक्रमण की प्राथमिक पुष्टि हुई है। इस गंभीर मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चाईबासा के सिविलसर्जन, एचआईवी यूनिट के प्रभारी चिकित्सक तथा संबंधित टेक्नीशियन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंनेएक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है और उसे एक सप्ताह के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह स्पष्ट रूप सेकहा है कि जांच में यह सुनिश्चित किया जाए कि रक्त आपूर्ति रक्त अधिकोष से हुई थी या बाहर से। लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगीयह भी ध्यान देने योग्य है कि एचआईवी संक्रमण की पूरी पुष्टि में लगभग चार सप्ताह का समय लगता है। विंडो पीरियड के दौरान यदि संक्रमितव्यक्ति का रक्त ट्रांसफ्यूज हो जाए, तो संक्रमण की ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस पूरे प्रकरण कीजानकारी दे दी गई है। उन्होंने स्वयं इस पर संज्ञान लेते हुए सख्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हम सबके लिए बच्चे सबसे प्रिय हैं। उनकेस्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 3 सितंबर को सात थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों कोएचआईवी संक्रमित बल्ड चढ़ाया गया था। 18 अक्तूबर को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसपर पीड़ित बच्चों के परिजनों ने तकनीकीअधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश, ने याद दिलाई मलयेशियाई पीएम की श्रद्धांजलि, डॉ. मनमोहन सिंह थे सच्चे मित्र और आर्थिक सुधारों के वास्तुकार”पीएम मोदी पर कसा तंज”

आसियान शिखर सम्मेलन से ठीक पहले कांग्रेस ने रविवार को मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दीगई श्रद्धांजलि को याद किया। कांग्रेस ने कहा कि यह संदेश ‘ऐसी सच्ची दोस्ती को दर्शाता है जो कभी प्रचारित या दिखावा नहीं की गई।’ कांग्रेस केसंचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर मलयेशियाई प्रधानमंत्री का वह पोस्ट साझा किया, जो उन्होंने पिछले साल दिसंबर में मनमोहन सिंहके निधन के बाद लिखा था। अनवर इब्राहिम ने अपने पोस्ट में कहा था, ‘मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मेरे ऊपर गम का बोझ आ गया।उनके बारे में कई श्रद्धांजलियां, लेख और किताबें लिखी जाएंगी- उन्हें भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में याद किया जाएगा।’ कुआलालंपुर में चल रहाउन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह भारत के आर्थिक उदय के सूत्रधार थे। 1990 के दशक में जब हम दोनों अपने-अपने देशों केवित्त मंत्री थे, तब मैंने उनके सुधारों की शुरुआती झलक देखी थी। हम दोनों भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए एकजुट थे- यहां तक कि एक बड़ेभ्रष्टाचार मामले को उजागर करने में साथ काम किया था।’ इब्राहिम ने आगे कहा, ‘मनमोहन सिंह एक ऐसे नेता थे जो राजनीति में भले थोड़े असहजलगते थे, लेकिन राज्यकर्ता के रूप में बेहद ईमानदार, दृढ़ और सिद्धांतवादी थे। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’ उन्होंनेमनमोहन सिंह के साथ अपने निजी रिश्ते का भी जिक्र किया, ‘मेरी कैद के दौरान उन्होंने मेरे परिवार के प्रति ऐसी दया दिखाई जो न राजनीतिक रूप सेफायदेमंद थी और न ही मलयेशियाई सरकार को पसंद आई। उन्होंने मेरे बच्चों, खासकर मेरे बेटे एहसान के लिए छात्रवृत्ति की पेशकश की थी। मैंनेवह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनका यह कदम उनके असाधारण मानवता और उदारता का प्रमाण था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उन अंधेरे दिनों मेंजब मैं जेल में था, मनमोहन मेरे सच्चे मित्र की तरह मेरे साथ खड़े रहे। ऐसे शांत लेकिन महान कार्य उनके जीवन की पहचान थे। अलविदा मेरे मित्र, मेरे भाई, मनमोहन।’ इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलयेशिया नहीं गए हैं और वे आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे। यह सम्मेलन26 से 28 अक्तू बर तक कुआलालंपुर में चल रहा है। कभी प्रचारित या दिखावा नहीं की गईआसियान-भारत संवाद संबंध 1992 में शुरू हुए थे, जो 1995 में पूर्ण संवाद साझेदारी और 2002 में शिखर स्तर की साझेदारी में तब्दील हुए।2012 में इन संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया। आसियान के 10 सदस्य देश हैं- इंडोनेशिया, मलयेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया। पिछले कुछ वर्षों में भारत और आसियान के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा और रक्षासहयोग के क्षेत्र में रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से पीएम मोदी पर आसियान शिखर सम्मेलन से पहले अप्रत्यक्ष रूप से निशानासाधा गया है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर मलयेशियाई पीएम का पुराना पोस्ट साझा किया गया है। उन्होंने कहा कि यहसंदेश ‘ऐसी सच्ची दोस्ती को दर्शाता है जो कभी प्रचारित या दिखावा नहीं की गई।’
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी में छठ पूजा की तैयारियों का किया निरीक्षण

छठ महापर्व के शुभ अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री और जनकपुरी विधायक आशीष सूद ने आज अपने क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियों का विस्तृतनिरीक्षण किया। उन्होंने जनकपुरी विधानसभा के 31 स्थानों पर तैयार किए जा रहे छठ घाटों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और अधिकारियों कोआवश्यक निर्देश दिए। जनकपुरी में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजनआशीष सूद ने बताया कि इस बार जनकपुरी क्षेत्र में 31 छठ पूजा समितियाँ इस पवित्र पर्व का आयोजन कर रही हैं। ये समितियाँ सरकार के विभिन्नविभागों के साथ मिलकर घाटों की सफाई, रोशनी, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित कर रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहो। उन्होंने कहा कि जनकपुरी में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। घाटों पर सफाई, बिजली, पानी औरसुरक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। छठ पूजा हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीकनिरीक्षण के दौरान श्री सूद ने कहा, “छठ पूजा हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता और अनुशासनका संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की कोशिश है कि राजधानी में हर श्रद्धालु को छठ पूजा के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरणमिले। दिल्ली में एक हजार से अधिक स्थानों पर होगा छठ पर्व का आयोजनआशीष सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस वर्ष दिल्ली में लगभग एक हजार से अधिक स्थानों पर छठ पर्व का भव्य आयोजनकिया जा रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद यमुना घाटों पर छठ पूजा का विशेष आयोजन किया जारहा है, जिससे श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतज़ामसूद ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। दिल्ली के 200 से अधिक स्थानों पर लोक कलाकारों को गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने के लिए आमंत्रित किया गया है। घाटों पर भव्य स्वागत द्वार, छठीमइया और सूर्य भगवान की प्रतिमाएँ लगाई जाएँगी और आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी ताकि पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्सव से भरा रहे। कईस्थानों पर ‘मॉडल छठ घाट’ भी बनाए जा रहे हैं जो सजावट और सुविधाओं के दृष्टिकोण से उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। सरकार ने दी बड़ी राहत, आसान हुई अनुमति प्रक्रियासूद ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष छठ पूजा समितियों के लिए अनुमति और एनओसी की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। जैसे पहलेकांवड़ यात्रा, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा और रामलीला के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया था, वैसे ही अब छठ पूजा समितियों केलिए भी यह सुविधा उपलब्ध है। इससे नई समितियाँ आसानी से अनुमति प्राप्त कर सकेंगी और अधिक स्थानों पर छठ पूजा आयोजित की जासकेगी। स्वच्छता और भाईचारे के साथ मनाएँ छठआशीष सूद ने जनकपुरी के सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पर्व को स्वच्छता, शांति और सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ। उन्होंने कहाकि स्वच्छ और अनुशासित पूजा ही सच्ची श्रद्धा का परिचायक है। विभागों को मिलकर काम करने के निर्देशशिक्षा मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम, फायर विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे एकजुट होकर श्रद्धालुओं कीसुविधा के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की पूरी टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि जनता को वर्षों बाद इतने सुंदर, सुरक्षित औरसुविधायुक्त छठ घाट मिल सकें। जनकपुरी की जनता इन तैयारियों से बेहद खुश और उत्साहित है।
महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने किया गीता कॉलोनी का निरीक्षण, छठ व्रतियों को दी शुभकामनाएँ

छठ महापर्व के पावन अवसर पर दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आज गीता कॉलोनी क्षेत्र के ठोकर नंबर 15, 16 और17 का निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम छठ पर्व को लेकर पूरी तरह तैयार है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह कीपरेशानी न हो। छठ घाटों पर की गई तैयारियों का जायज़ामहापौर ने बताया कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए दिल्ली नगर निगम की ओर से खास इंतज़ाम किए गए हैं। इन्हीं तैयारियोंकी समीक्षा के लिए उन्होंने गीता कॉलोनी के कई घाटों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ समिति के अध्यक्षसंदीप कपूर और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। स्वच्छता, रोशनी और सुरक्षा पर दिए निर्देशमहापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने अधिकारियों को साफ-सफाई, रोशनी, जल निकासी और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंनेकहा कि सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलना चाहिए। छठ पर्व आस्था और पर्यावरण का प्रतीकमहापौर ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम पूरी तत्परता केसाथ कार्य कर रहा है ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से छठ पूजा कर सकें। खरना पर दी शुभकामनाएँमहापौर ने छठ व्रत के दूसरे दिन के अनुष्ठान ‘खरना’ के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा मेरी प्रार्थना है कि छठीमइया और भगवान भास्कर की कृपा सभी के जीवन में बनी रहे। सबके घरों में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो। श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपीलमहापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे छठ पूजा के दौरान घाटों की स्वच्छता बनाए रखें और पूरे अनुशासन व भाईचारेके साथ इस पावन पर्व को मनाएँ। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा वातावरण ही सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है।
भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप मोदी जी के लिए बनाई गई नकली यमुना – सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के लिए दिल्ली में वासुदेव घाट पर मिनरल वाटर से भरी नकली यमुना बनाई है, ताकि जनता को यह दिखाया जा सके कि यमुना नदी साफ होचुकी है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह पूरा ड्रामा बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए रचा गया है और भाजपा पूर्वांचल के लोगों को धोखा दे रही है। भाजपा का झूठ साफ यमुना का दिखावासौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा बार-बार झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने दावा किया किउन्होंने यमुना को साफ कर दिया है, जबकि सच यह है कि यमुना का पानी अब भी जहरीला और खतरनाक है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा केवलअपनी सरकार की झूठी तारीफ करवाने के लिए यह दावा कर रही है, ताकि चुनाव के समय बिहार की जनता को भ्रमित किया जा सके। केमिकल से झाग हटाने का झूठा नाटकआप नेता ने कहा कि भाजपा की सरकार यमुना से झाग हटाने के लिए उसी केमिकल का छिड़काव कर रही है, जिसे पहले भाजपा के नेता जहरकहकर बदनाम करते थे। उन्होंने बताया कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तो भाजपा नेता प्रवेश वर्मा यमुना घाट जाकर उसकेमिकल को खतरनाक बताते थे और अधिकारियों से बदसलूकी करते थे। अब वही भाजपा नेता उसी केमिकल का उपयोग कर रहे हैं ताकि झागखत्म होता हुआ दिखे और जनता को यह लगे कि यमुना साफ हो गई है। कर्मचारियों से कराया जा रहा खतरनाक कामसौरभ भारद्वाज ने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीब कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वे सुबह 5 बजे ठंड में जाकर यमुना में केमिकल डालें, ताकिझाग खत्म दिखे। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है, क्योंकि अगले ही दिन झाग फिर से बन जाता है। इससे साफ है कि यह केवलदिखावे का काम है, सफाई का नहीं। पूर्वांचलियों को बेवकूफ बनाने की कोशिशआप नेता ने कहा कि भाजपा को पता है कि छठ पूजा के दौरान लाखों पूर्वांचली यमुना में डुबकी लगाते हैं, इसलिए उन्होंने हरियाणा के हथिनी कुंडबैराज से यूपी के किसानों का पानी रोककर यमुना में छोड़ा, ताकि गंदा पानी थोड़ा साफ दिखाई दे।उन्होंने कहा कि इससे प्रदूषण में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि भाजपा ने किसानों और श्रद्धालुओं दोनों के साथ धोखा किया है। मोदी जी के लिए बनाई गई फिल्टर वाटर यमुनासौरभ भारद्वाज ने सबसे बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक कृत्रिम नदी बनाई है, जिसमें वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंटप्लांट से फिल्टर किया गया पानी भरा गया है। उन्होंने कहा कि यह सब केवल प्रधानमंत्री को डुबकी लगाते दिखाने और यमुना को साफ दिखाने केलिए किया गया है। सौरभ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को अपनी सेहत की बहुत चिंता रहती है, इसलिए उन्हें नकली यमुना में डुबकी लगाई जाएगी, जबकि छठव्रती दूषित पानी में पूजा करेंगे। मोदी जी को कभी बीमारी नहीं होती, जनता बीमार पड़ती हैसौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्या कभी किसी ने सुना है कि प्रधानमंत्री जी को फ्लू या टाइफाइड हुआ हो? उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग गंदे पानी सेबीमार पड़ जाते हैं, लेकिन मोदी जी को कभी कुछ नहीं होता, क्योंकि वे हमेशा फिल्टर वाटर का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनीसेहत का ख्याल रखते हैं, लेकिन गरीब और श्रद्धालुओं की जान उनके लिए मायने नहीं रखती। मीडिया को नहीं मिलेगा असली सच दिखाने का मौकासौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह भी खबर है कि वासुदेव घाट के कार्यक्रम में मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल सरकारी चैनलके कैमरे वहां रहेंगे और वही तस्वीरें जनता को दिखाई जाएंगी, ताकि नकली यमुना का सच देश के सामने न आ सके। छठव्रतियों की जान से खिलवाड़उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर श्रद्धालु दो-दो घंटे तक यमुना में खड़े रहते हैं, अर्घ्य देते हैं और व्रत पूरा करते हैं। लेकिन भाजपा को इससे कोई फर्क नहींपड़ता कि दूषित पानी से लोग बीमार पड़ जाएं या उनकी जान चली जाए। भाजपा का मकसद केवल बिहार में वोट पाना है, भले ही दिल्ली मेंपूर्वांचल समाज की जिंदगी खतरे में क्यों न पड़ जाए।जो लोग सूर्य भगवान को धोखा दे सकते हैं, वे किसी के सगे नहींसौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो लोग छठी मइया और सूर्य भगवान को धोखा दे सकते हैं, वे किसी के सगे नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि भाजपा का यहषड्यंत्र न केवल दिल्ली की जनता के साथ धोखा है, बल्कि आस्था का भी अपमान है। दिल्ली सरकार के बोर्ड ने भी मानी सच्चाईसौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली सरकार के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि यमुना का पानी खतरनाक है, और इससे गंभीरबीमारियां हो सकती हैं। इसके बावजूद भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और बिहार में सत्ता पाने के लिए पूर्वांचलियों की जान खतरे में डाल रहीहै।
गुजरात में किसानों पर भाजपा का दमन अब और नहीं चलेगा, 31 अक्टूबर को होगी ऐतिहासिक किसान महापंचायत – गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने गुजरात की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ दमनात्मक रवैया अपनानेका आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी गुजरात केसुरेंद्रनगर जिले के सुदामड़ा गांव (लिमडी विधानसभा क्षेत्र) में एक किसान महापंचायत आयोजित करेगी। इस महापंचायत में आम आदमी पार्टी केराष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों की आवाज बुलंद करेंगे और आंदोलन की नई रणनीति बनाएंगे।किसानों पर अत्याचार के खिलाफ होगी महापंचायतगोपाल राय ने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार किसानों की मांगें मानने के बजाय लाठीचार्ज, आंसू गैस, और फर्जी केस के ज़रिए उनकी आवाजदबा रही है। उन्होंने बताया कि करदा प्रथा जैसी शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ किसान 10 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकीबात सुनने की बजाय उन्हें जेल में डाल रही है। उन्होंने कहा, गुजरात के किसानों ने ठान लिया है कि जब तक करदा प्रथा खत्म नहीं होगी औरएमएसपी पर फसलों की गारंटी खरीद नहीं दी जाएगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा सरकार कर रही है किसानों का शोषणगोपाल राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की मेहनत का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि करदा प्रथा के कारण किसानों को अपनीउपज का सही दाम नहीं मिल रहा और मंडियों में बिचौलिए उनका हक छीन रहे हैं। सरकार ने मंत्रीमंडल में बदलाव कर लोगों की आंखों में धूलझोंकने की कोशिश की है, लेकिन गुजरात की जनता अब सब समझ चुकी है बोटाद जिले से शुरू हुआ किसानों का संघर्षगोपाल राय ने बताया कि 10 अक्टूबर को बोटाद जिले में किसानों ने शांतिपूर्ण ढंग से करदा प्रथा खत्म करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने रात3 बजे किसानों और आप नेता राजूभाई करपड़ा समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मंडी बंद कर दी। 12 अक्टूबर को बोटाद मंडी में पंचायतका ऐलान किया गया था, लेकिन सरकार ने वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और आप के कई नेताओं को गिरफ्तार या हाउस अरेस्ट कर लियागया। उन्होंने कहा कि जब किसानों ने हड़धड़ गांव में बैठक बुलाई, तो वहां भी पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और पत्थरबाजी कर किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों पर अत्याचार किया। कुल 69 किसानों को जेल में डाल दिया गया, जिनकी दिवाली भी जेल में बीती। आप ने संभाली किसानों की कानूनी लड़ाईगोपाल राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को विधायक हेमंत खवा, सागर रबारीऔर राजू सोलंकी के नेतृत्व में आप ने वकीलों की टीम भेजकर जेल में बंद किसानों के परिवारों से मुलाकात की और उनकी कानूनी लड़ाई लड़ने काजिम्मा लिया। 16 अक्टूबर को राजूभाई करपड़ा और प्रवीण राम ने अहमदाबाद में आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन उन्हें भी रास्तेमें ही गिरफ्तार कर लिया गया। तालुका पंचायत कारोबारी समिति के अध्यक्ष सुमित पवार ने इस दमन के विरोध में इस्तीफा दे दिया। गुजरात के परिवारों ने जलाया संघर्ष का दीयागोपाल राय ने कहा कि 20 अक्टूबर को गुजरात के कई परिवारों ने जेल में बंद किसानों के समर्थन में अपने घरों में दीया जलाया, जो इस आंदोलन कीएकजुटता का प्रतीक था। उन्होंने बताया कि यह संघर्ष अब केवल किसानों का नहीं, बल्कि गुजरात के स्वाभिमान का आंदोलन बन चुका है। 31 अक्टूबर की महापंचायत बनेगी निर्णायक मोड़गोपाल राय ने कहा कि आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत गुजरात के आंदोलन को नया रास्ता दिखाएगी। महापंचायत में 400 से अधिक मंडियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।इस दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जेल में बंद किसानों के परिवारों से मिलेंगे और आंदोलनकी आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा, आज गुजरात में दो रास्ते हैं एक भाजपा का, जो किसानों की आवाज कुचलना चाहती है, और दूसराआम आदमी पार्टी का, जो किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रही है। भाजपा ने दमनकारी मंत्री को दिया पदोन्नतिगोपाल राय ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर्ष सिंघवी, जिन्होंने किसानों पर लाठियां बरसाईं और आदिवासियों पर अत्याचार किए, उन्हें भाजपा ने उपमुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार दमन को बढ़ावा दे रही है, न कि उसे रोकने की कोशिश। आम आदमी पार्टी आखिरी सांस तक लड़ेगी किसानों के हक के लिएगोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर किसानों, पशुपालकों और आदिवासियों पर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहाकि आप के नेता चैतर वसावा को केवल इसलिए तीन महीने जेल में रखा गया क्योंकि उन्होंने आदिवासियों की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि हमआखिरी सांस तक किसानों के अधिकारों और न्याय के लिए लड़ते रहेंगे। खेड़ा सत्याग्रह की भावना से प्रेरित आंदोलनगोपाल राय ने कहा कि 31 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर खेड़ा सत्याग्रह की भावना को आगेबढ़ाएगी।उन्होंने कहा कि जैसे सरदार पटेल ने किसानों के अधिकारों के लिए आंदोलन किया था, वैसे ही आज आम आदमी पार्टी भी किसानों के साथखड़ी है। यह महापंचायत गुजरात के किसान आंदोलन को निर्णायक मोड़ देगी।
यमुना की सफाई पर आप की आपत्ति, हताशा का नया मॉडल — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज दिल्ली और देश के लोगों ने आम आदमी पार्टीकी राजनीतिक हताशा का नया और शर्मनाक मॉडल देखा है। उन्होंने कहा कि आप नेता सौरभ भारद्वाज ने यमुना किनारे वासुदेव घाट की सफाई औरस्वच्छ जल की व्यवस्था पर आपत्ति जताकर यह साबित कर दिया कि उनकी राजनीति अब विकास और जनसेवा से भटक चुकी है। जब सफाई पर हुई राजनीति, तो जनता हुई हैरानवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में यह पहली बार हुआ है जब किसी विपक्षी दल ने सरकार द्वारा की गई सफाई और स्वच्छता की पहल पर आपत्तिजताई।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने केवल आठ महीनों में यमुना की बेसिक सफाई पूरी कर दी और छठ पर्व के व्रतियों के लिएप्राकृतिक घाट उपलब्ध कराए हैं। लेकिन सौरभ भारद्वाज ने यमुना किनारे जाकर लाइव वीडियो बनाकर साफ-सफाई के कार्य को ही राजनीतिक नाटकबना दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विकास पर आलोचना समझ में आती है, पर सफाई पर आपत्ति, यह समझ से परे है। केजरीवाल सरकार का पूर्वांचल विरोध उजागरवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल सरकार सत्ता में थी, तब उसने 2018 से 2024 तक यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई। उन्होंनेकहा कि यह फैसला न तो किसी प्रशासनिक आधार पर लिया गया था, न किसी न्यायिक आदेश पर। यह निर्णय केवल राजनीतिक द्वेष और पूर्वांचलसमाज के प्रति भेदभाव के कारण लिया गया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज जब रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र आठ महीनों में यमुना को स्वच्छ औरपूजा योग्य बना दिया है, तो आम आदमी पार्टी को यह देखकर जलन हो रही है। बिहार समाज ने उठाई आवाज, जवाब मांगा आप सेवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली का बिहार समाज यह जानना चाहता है कि जब भाजपा सरकार छठ व्रतियों के लिए घाटों की सफाई कर रहीहै, तो आम आदमी पार्टी को इससे इतनी परेशानी क्यों है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को यह बताना चाहिए कि आखिर किन कारणों से छठजैसे आस्था के पर्व को लगातार छह साल तक रोक कर रखा गया। उन्होंने कहा कि अब जनता यह सवाल पूछने लगी है कि जो लोग वर्षों तक यमुनाकी गंदगी पर मौन रहे, वही आज स्वच्छ घाट देखकर परेशान क्यों हैं? सौरभ भारद्वाज का बड़ा खुलासा बना मज़ाकदिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सुबह जब सौरभ भारद्वाज ने एक्स (X) पर बड़ा खुलासा करने कीघोषणा की थी, तो उन्होंने उसी वक्त जवाब में पोस्ट किया था तैयार रहिए 11:30 बजे सौरभ भारद्वाज की मनगढ़ंत कहानियों की ताज़ा एडिशन केलिए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा जैसा कहावत है खोदा पहाड़, निकली चुहिया वो भी मरी हुई! और हुआ भी वही। 11:30 बजे जब सौरभ भारद्वाजलाइव आए, तो उन्होंने यमुना की सफाई देखकर ही आपत्ति जता दी। प्रवीण कपूर ने कहा कि यह दृश्य देखकर दिल्ली की जनता भी आप केनकारात्मक रवैये पर हँसे बिना नहीं रह सकी। भाजपा सरकार ने दिखाया काम, सिर्फ़ 8 महीनों में बदली तस्वीरवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार ने मात्र आठ महीनों में यमुना की सफाई और घाटों केपुनर्विकास का काम पूरा किया। उन्होंने कहा कि आज छठ व्रती श्रद्धा के साथ स्वच्छ जल और प्राकृतिक घाटों पर पूजा करने जा सकेंगे।उन्होंने कहाकि यह वही यमुना है जिसे केजरीवाल सरकार ने गंदे नाले में बदल दिया था। भाजपा ने उसे फिर से आस्था और पवित्रता का प्रतीक बना दिया है। छठ पर्व पर राजनीति नहीं, सहयोग होना चाहिएभाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का पर्व है। इस पर्व को राजनीति से जोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा किभाजपा सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठा रही है, ताकि कोई भी व्रती यमुना किनारे बिना किसी कठिनाई के पूजा कर सके।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को चाहिए कि वह इस सकारात्मक प्रयास की सराहना करे, ना कि श्रद्धा के प्रतीक पर्व को राजनीति का मंचबनाए। आप की राजनीति अब सिर्फ़ विरोध के लिए विरोधवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी विकास की जगह केवल विरोध की राजनीति कर रही है। जब सत्ता में थी तब अपने शिक्षा मॉडलऔर स्वास्थ्य मॉडल की बातें करती थी, लेकिन अब जब भाजपा सरकार ने साफ-सफाई, स्वच्छ जल और विकास पर काम किया, तो आप नेताओं कोयह भी बुरा लगने लगा। उन्होंने कहा विरोध की राजनीति अब आम आदमी पार्टी की पहचान बन चुकी है। जनता सब समझती है कि कौन सेवा कररहा है और कौन सिर्फ़ सियासत। प्रेस वार्ता में मौजूद रहे वरिष्ठ नेताप्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया। इस दौरान मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल और कई अन्यवरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।