दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है, और सभी राजनीतिक दल अपने समर्थकों को आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत लगा रहेहैं। इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 8 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी की जीत का दावा किया है और कहा है कि “झूठ की दुकानपर ताला लग जाएगा।”
“केजरीवाल ने लगातार झूठ बोला”
नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली में जो “झूठ की दुकान” खुली थी, वह अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया, “8 तारीख कोझूठ की दुकान पर ताला लग जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने जो वादे किए थे, वे आज भी सिर्फ वादे ही बने हैं। वह लगातार झूठ बोलते रहे हैं औरकोई भी वादा पूरा नहीं किया।”
“कुशासन को छिपाने की कोशिश”
नायब सिंह सैनी ने शनिवार को भी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल अपनी विफलताओं औरकुशासन को छिपाने के लिए झूठे प्रचार कर रहे हैं, जैसे कि यमुना के पानी में जहर होने का दावा। सैनी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज शौकीन के समर्थन मेंनांगलोई में एक जनसभा में कहा, “केजरीवाल झूठे आरोप लगाकर हरियाणा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 8 फरवरी को उनकी झूठकी दुकान बंद हो जाएगी।”
“यमुना पानी का स्रोत नहीं, आस्था का विषय”
सैनी ने यमुना नदी के पानी को लेकर केजरीवाल के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, “यमुना मेरे लिए सिर्फ पानी का स्रोत नहीं, बल्कि आस्था काविषय है। मैंने खुद नदी का पानी पिया है और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के झूठ को उजागर किया है।” उन्होंने यह भी कहा, “क्या हम अपने भाई-बहनोंके पानी में जहर मिलाएंगे? हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में रहते हैं, तो क्या हम उन्हें अलग पानी दे रहे हैं?”
केजरीवाल पर आरोपों का सिलसिला जारी
नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि केजरीवाल को यह डर था कि लोग दिल्ली में पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर उनसे सवाल करेंगे, इसलिएउन्होंने यह झूठ फैलाया कि यमुना का पानी जहरीला है।
दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं, और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। इस चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीचकड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।