प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जनवरी को आंध्र प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी दोनों राज्यों को ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
PM मोदी का आंध्र प्रदेश दौरा: ₹2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
8 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें शामिल होगी एनटीपीसीग्रीन एनर्जी की ग्रीन हाइड्रोजन हब परियोजना, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी पुदीमदका में करेंगे। यह परियोजना भारत के राष्ट्रीय हरितहाइड्रोजन मिशन का हिस्सा होगी और इसमें ₹1,85,000 करोड़ का निवेश होगा।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश में ₹19,500 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली रेलवे और सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यासकरेंगे। इनमें विशाखापत्तनम में दक्षिण तट रेलवे मुख्यालय की आधारशिला रखी जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के नक्कापल्ली में बल्क ड्रग पार्क की नींव भी रखेंगे। इसके साथ ही, तिरुपति जिले में कृष्णापटनमऔद्योगिक क्षेत्र (केआरआईएस सिटी) का भी शिलान्यास करेंगे, जो लगभग ₹10,500 करोड़ का निवेश आकर्षित करेगा और इससे 1 लाख से ज्यादानौकरियों के सृजन का अनुमान है।
PM मोदी का ओडिशा दौरा: प्रवासी भारतीय दिवस और खास ट्रेन सेवा
9 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में 50 से ज्यादा देशों सेप्रवासी भारतीय हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन भारतीय प्रवासियों से जुड़ने और उन्हें देशवासियों से संवाद करने का अहम मंच है।
इसके साथ ही, पीएम मोदी प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर भारत के प्रमुख धार्मिक औरपर्यटन स्थलों की यात्रा करेगी, जो प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष यात्रा अनुभव होगा।