प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद स्थित एक कंपनी और उसके प्रमोटरों द्वारा किए गए 850 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले की जांच के तहत राजीवगांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (शमशाबाद) पर खड़े एक बिजनेस जेट को जब्त कर लिया है।
Falcon Group पर निवेशकों को धोखा देने का आरोप
यह मनी लॉन्ड्रिंग मामला साइबराबाद पुलिस द्वारा Falcon Group (Capital Protection Force Pvt. Ltd.) और इसके चेयरमैन एवं प्रबंधनिदेशक (CMD) अमर दीप कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की गई FIR से जुड़ा है।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने निवेशकों को उच्च रिटर्न का लालच देकर एक फर्जी इनवॉइस डिस्काउंटिंग निवेश योजना चलाई, जिसके तहत 1,700 करोड़ रुपये जुटाए गए। इनमें से 850 करोड़ रुपये वापस किए गए, लेकिन 6,979 निवेशकों की राशि अभी भी फंसी हुई है।
बिजनेस जेट से फरार हुआ मुख्य आरोपी
जांच में सामने आया कि अमर दीप कुमार इसी बिजनेस जेट का इस्तेमाल कर देश से फरार हो गया। यह 8-सीटर ‘N935H Hawker 800A’ जेटकंपनी ने 2024 में लगभग 14 करोड़ रुपये (1.6 मिलियन डॉलर) में खरीदा था।
ईडी की कार्रवाई और जांच जारी
शुक्रवार को ईडी अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर इस जेट की तलाशी ली और क्रू मेंबर्स सहित कुमार के कुछ करीबी सहयोगियों से पूछताछ की। एजेंसीको संदेह है कि यह जेट पोंजी घोटाले से अर्जित अवैध धन से खरीदा गया था।
ईडी ने कस्टम विभाग से इस विमान की सामान्य मूवमेंट डिक्लेरेशन (Gendec) की जानकारी मांगी, जिससे पता चला कि 22 जनवरी को अमर दीपकुमार इस जेट से एक अन्य व्यक्ति के साथ देश छोड़कर भाग गया था।
इस मामले में साइबराबाद पुलिस पहले ही कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्टर को गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी अब इस घोटाले की पूरी साजिशका खुलासा करने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।