नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजधानी में हजारों निराश्रित महिलाओंकी पेंशन पिछले दो महीने से बंद है। AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता में कहा कि पेंशन बंद होने से विधवा, तलाकशुदाऔर बेसहारा महिलाएं भारी संकट का सामना कर रही हैं और कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है।
“पेंशन न मिलने से महिलाएं हो रहीं परेशान”: सौरभ भारद्वाज
भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में दिल्ली की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर असर पड़ा है। “निराश्रित महिलाएं समाज का सबसेअसुरक्षित वर्ग हैं। उनके लिए मिलने वाली पेंशन उनके जीवन यापन का एकमात्र सहारा है। अब वह दो महीने से इसे पाने के लिए दर-दर भटक रहीहैं,” उन्होंने कहा।
“सरकार पेंशन काटने की तैयारी में”: AAP का दावा
AAP नेता ने दावा किया कि दिल्ली की भाजपा सरकार कई हजार निराश्रित महिलाओं की पेंशन बंद करने की योजना बना रही है। उन्होंने चेताया कियदि ऐसा होता है, तो इससे महिलाओं का घर चलाना और जीवन निर्वाह करना बेहद कठिन हो जाएगा।
AAP ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
सौरभ भारद्वाज ने सरकार से अपील
की कि वह तुरंत सभी निराश्रित महिलाओं की रुकी हुई पेंशन जारी करे और किसी भी जरूरतमंद महिला की पेंशन न काटे। उन्होंने कहा कि यह एकबेहद संवेदनशील मामला है और सरकार को मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लेना चाहिए।