अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मैथिली मृणालिनी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 107 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्षपद पर जीत हासिल की है. सेंट्रल पैनल के 5 में से 3 पदों पर महिला उम्मीदवार ने कब्जा किया है. पहले स्थान पर रही मैथिली को 3524 वोट प्राप्तहुए दूसरे स्थान पर रहे एनएसयूआई उम्मीदवार मनोरंजन राजा को 2921 वोट मिले. जबकि तीसरे स्थान पर छात्र राजद उम्मीदवार प्रियंका कुमारी को1047 वोट मिले. मैथिली ने एनएसयूआई उम्मीदवार मनोरंजन राजा को 603 वोट से हराया है.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समर्थित अध्यक्ष पदउम्मीदवार मैथिली मृणालिनी 3524 वोट लाकर 596 मतों से चुनाव जीती. उपाध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार धीरज कुमार 1789 वोट लाकर220 मतों से चुनाव जीते. एनएसयूआई समर्थित कोषाध्यक्ष पद उम्मीदवार सौम्य श्रीवास्तव 2707मत लाकर 901 मतों से चुनाव जीती. जनरलसेक्रेटरी पद की निर्दलीय उम्मीदवार से सलोनी राज 4274 मत लाकर 2375 मतों से चुनाव जीती. ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर एनएसयूआई समर्थितरोहन कुमार को 2273 मत मिले और वह 182 वोट से चुनाव जीते.
2273 वोट लाकर जीत की हासिल
उन्होंने जनसुराज समर्थित अनु कुमारी को हराया है.वहीं संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई के रोहन सिंह ने 2273 वोट लाकर जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर जन सुराज की अनु कुमारी रहीं. जिन्हें 2091 वोट मिले. इस तरह से रोहन सिंह ने 182 वोटों के अंतर से चुनाव जीता. इसके अलावाकोषाध्यक्ष के पद पर एनएसयूआई की सौम्या श्रीवास्तव ने 2707 वोट लाकर जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर एबीवीपी के ओमजय रहे जिन्हें1806 वोट मिले इस तरह से सौम्या श्रीवास्तव ने 901 वोट के अंतर से चुनाव जीत लिया. एनएसयूआई ने सेंट्रल पैनल में पहली बार दो उम्मीदवारजीते हैं.इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी धीरज कुमार को 1789 वोट मिले. जबकि दूसरे नंबर पर एनएसयूआई के प्रकाश कुमार रहे, जिन्हें 1569 मत मिले। धीरज कुमार ने 220 वोटों से जीत हांसिल की. वहीं महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने 4274 वोट लाकर जीतहासिल की. दूसरे स्थान पर एबीवीपी के अंकित राज रहे जिन्हें 1899 वोट मिले. इस तरह से सलोनी राज ने 2375 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.