दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 5 फरवरी को हुई थी, और परिणाम 8 फरवरी को सामने आएंगे। हालांकि, चुनाव परिणामों से पहले ही आमआदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, केजरीवाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया थाकि उनके उम्मीदवारों को 15-15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव देकर खरीदने की कोशिश की जा रही है। अब इस मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) नेकेजरीवाल से पूछताछ करने के लिए उन्हें नोटिस भेजा है।
ACB को नहीं मिली केजरीवाल के घर में एंट्री
ACB की टीम अरविंद केजरीवाल के घर में प्रवेश करने में असमर्थ रही। इसके बाद, टीम ने केजरीवाल को नोटिस भेजकर आज ही 5 सवालों केजवाब देने का आदेश दिया है। इस मामले में एसीबी ने तीन टीमों का गठन किया है, जिसमें एक टीम संजय सिंह से पूछताछ कर रही है। ACB नेअरविंद केजरीवाल से तात्कालिक रूप से जवाब देने के लिए समय मांगा है। आम आदमी पार्टी की लीगल टीम ने कहा है कि वे नोटिस का कानूनीजवाब देंगे।
ACB के सवाल
ACB ने केजरीवाल से निम्नलिखित 5 सवाल पूछे हैं:
– क्या X पर पोस्ट किया गया ट्वीट आपके द्वारा पोस्ट किया गया था या किसी और के द्वारा?
-उन 16 आम आदमी पार्टी के MLA उम्मीदवारों के विवरण प्रदान करें, जिन्हें रिश्वत की पेशकश के लिए फोन कॉल आए थे।
-रिश्वत की पेशकश के संबंध में उपरोक्त विधायकों से संपर्क करने वाले फोन नंबरों और व्यक्तियों की जानकारी।
-आम आदमी पार्टी के सदस्यों द्वारा विभिन्न मीडिया/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिश्वत की पेशकश के आरोपों के समर्थन में उपलब्ध साक्ष्य औरप्रमाण।
– मीडिया/सोशल मीडिया पर इस तरह की जानकारी फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए, जो दिल्लीमें भय और अशांति की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं।
उपराज्यपाल का आदेश और एसीबी की जांच
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया था कि वे अपने उम्मीदवारों को लालच देकर उन्हें अपने पाले में लानेकी कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को एसीबी को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए थे।इसी के बाद एसीबी की टीम अपनी जांच के लिए अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी।