बिहार की बहनों को नई उड़ान, पीएम मोदी ने किया जीविका निधि का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार की ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए एक अहम योजना की शुरुआत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड का उद्घाटन किया और 105 करोड़ रुपए की राशि काजीविका निधि में ट्रांसफर किया. इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिहारकी माताओं, बहनों और बेटियों को अवसरों की कमी न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. राशि प्राप्त करने में होगी सुविधाजीविका निधि का उद्देश्य सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दरों पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराना है. इस संस्था में जीविका से जुड़े सभी क्लस्टरस्तरीय फेडरेशन सदस्य बनेंगे. इसके संचालन के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही योगदान देंगी. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीशकुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “आज प्रधानमंत्री मोदीजीविका निधि का शुभारंभ कर रहे हैं। इस कार्य से स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदीयों को ऋण राशि प्राप्त करने में सुविधा होगी। राज्य सरकारने इस कार्य के लिए 1 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. एनडीए सरकार को दी शुभकामनाएंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मंगलवार के दिन एक बहुत शुभ काम की शुरुआत हो रही है. बिहार की माताओं और बहनों को अब एक नईसुविधा मिलने जा रही है – जीविका निधि साख सहकारी संघ इसके जरिए गांव-गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को अब आसानी से पैसा मिलेगा औरउन्हें आर्थिक मदद मिलेगी. पीएम मोदी ने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि जीविका निधि की पूरी व्यवस्था डिजिटल है। मैं बिहार की सभी माताओं औरबहनों को बधाई देता हूं इस अनोखी पहल के लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की एनडीए सरकार को भी शुभकामनाएं देता हूं.
सेमीकॉन इंडिया 2025 को लेकर बोले पीएम मोदी, अब तेल नहीं, चिप है डिजिटल हीरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में शिरकत की. इस कार्यक्रम में दुनियाभर केसेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए. कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि पूरा सभागार ठहाकों से गूंजउठा. दरअसल पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि कल रात ही मैं जापान और चीन की यात्रा से वापस लौटा हूं. इस पर सभागार मेंमौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. जिसके बाद पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘गया था, इसलिए तालियां बजा रहे हैं यावापस लौटा हूं इसलिए प्रधानमंत्री के इतना कहते ही सभागार में मौजूद सभी लोग ठहाका मारकर हंस पड़े. अर्थव्यवय्था का बनना तयप्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर विशेषज्ञ हैं, 40-50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हैं और भारत की युवा शक्ति भी यहांनजर आ रही है. ये जो संयोजन बना है, इसका संदेश है कि दुनिया भारत पर विश्वास करती है दुनिया अब भारत के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर काभविष्य बनाने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जितनी तेजी से विकास हो रहा है, उससे हम सभी, उद्योगों में नई ऊर्जा का संचार हो रहाहै. विकास की गति यही रही तो भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है. प्रगति को बड़ी ताकतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अप्रैल-जून में भारतीय अर्थव्यवस्था ने सभी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया और 7.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि की. सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तेल काला सोना था, लेकिन अब चिप्स(सेमीकंडक्टर) डिजिटल हीरे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हमारी पिछ्ली शताब्दी को तेल ने आकार दिया। दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होताथा लेकिन, 21वीं शताब्दी की शक्ति छोटी से चिप में सिमट कर रह गई है ये चिप भले ही छोटी सी है, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को बड़ी गतिदेने की ताकत हैं.
मध्य प्रदेश कैबिनेट की बड़ी सौगातें, 80 हजार करोड़ की जल योजना और हजारों करोड़ के सड़क-ओवरब्रिज प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में प्रदेश विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. इनमें सड़कनिर्माण, पुल-पुलिया, रेलवे ओवरब्रिज और स्वास्थ्य से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रहे. कैबिनेट ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की “जल जीवन मिशन” अंतर्गत पुनरीक्षित योजनाओं की बढ़ी हुई लागत को राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. यह योजना 80 हजार करोड़ की है।इसमें बड़ी 20 हजार करोड़ की नल जल योजना को स्वीकृत दी गई है. 80 हजार करोड़ की योजना है. दी गई प्रशासनिक स्वीकृतिबैठक में इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड (एक्सेस कंट्रोल) मार्ग के 4-लेन मय पेव्ड शोल्डर, दोनों ओर दो-लेन सर्विस रोड और हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल(HAM) के अंतर्गत निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. 2035.15 हजार करोड़ लागत हो गई है. इसे 17 माह में पूरा किया जाएगा यहअतिरिक्त रोड बनाई जा रही है. कैबिनेट ने नर्मदापुरम-टिमरनी के बीच 72 किलो मीटर मार्ग के दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर का हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल(HAM) के अंतर्गत निर्माण कार्य स्वीकृत किया इसके लिए भूमि-अर्जन सहित कुल 972.16 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. जल योजना भी है शामिलबैठक में उज्जैन शहर के हरिफाटक रेलवे क्रॉसिंग पर 4-लेन 980 मीटर लंबाई के नवीन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली. इसपरियोजना में अतिरिक्त 2 लेन सहित रैंप का कार्य किया जाएगा। 371 करोड़ की मंजूरी दे दी है. परियोजना पर भूमि-अर्जन सहित कुल 371.11 करोड़ रुपये व्यय होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दीगई. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल जीवन मिशन योजनाओं की लागत में वृद्धि को स्वीकृति दी गई, जिसमें 80 हजार करोड़ की परियोजनाऔर 20 हजार करोड़ की बड़ी नल जल योजना शामिल है.
Devender Yadav Slams Rekha Gupta Govt for Flood Mismanagement in Delhi; Assures Congress Support to Affected

Delhi Pradesh Congress Committee president Shri Devender Yadav said that despite BJP being in power in Haryana, the BJP Governing released huge amount of water from the Hathnikund Barrage all of a sudden without informing the BJP Government in Delhi as the rush of water has flooded low-lying areas of Delhi to create havoc with […]
अंकुश नारंग का भाजपा पर तीखा वार – कूड़ा प्रदर्शनी ने खोली सफाई अभियान की पोल

आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में जगह-जगह फैले कूड़े को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया। एमसीडी में आप केनेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मंगलवार को जीबी पंत अस्पताल के पास वार्ड 77 में कूड़ा प्रदर्शनी आयोजित कर भाजपा के तथाकथित मेगा सफाईअभियान की पोल खोल दी। इस प्रदर्शनी में उन तस्वीरों को लगाया गया, जो दिल्लीवासियों ने अपने क्षेत्रों से भेजीं और जिनमें साफ दिख रहा था किसफाई अभियान केवल कागज़ों और कैमरों तक ही सीमित रहा। चार इंजन की सरकार, कूड़े वाली सरकारअंकुश नारंग ने प्रदर्शनी को चार इंजन की सरकार, कूड़े वाली सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि भाजपा ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक सफाईअभियान चलाने का दावा किया था, जिसे अब 2 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके बावजूद दिल्ली के हालात जस के तस हैं। उन्होंने कहा – दिल्ली को कूड़े से मुक्त कराने के लिए भाजपा को जमीन पर उतरना होगा, फोटो खिंचवाने से दिल्ली साफ नहीं होगी। मेयर और मुख्यमंत्री अपने ही क्षेत्र नहीं संभाल पाएनारंग ने भाजपा नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में गंदगीहटाने में असफल रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य किया – मेयर विधायक बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अपने घर के पास का कूड़ा भी साफ नहीं करवा पारहे। जब खुद का वार्ड नहीं संभाल पा रहे तो पूरी दिल्ली कैसे संभालेंगे? जनता ही असली गवाहइस अवसर पर मौजूद आप नेताओं ने कहा कि भाजपा का सफाई अभियान केवल दिखावा है। अंकुश नारंग ने कहा कि जनता की नजरों में वहीअभियान सफल होता है, जिसे लोग सच्चाई मानें। लेकिन जनता ने ही तस्वीरों और जीपीएस लोकेशन के जरिए दिखा दिया है कि दिल्ली अब भी कूड़ेमें डूबी हुई है। प्रवीण देशमुख का हमला – भाजपा कामचोर और वोटचोर सरकारआप के एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण देशमुख ने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा – भाजपा केवल वोट चोरसरकार ही नहीं, बल्कि कामचोर सरकार भी है। जब एमसीडी, दिल्ली सरकार और केंद्र – सब भाजपा के पास हैं, तो बजट और काम क्यों नहीं होरहा? साफ है कि भाजपा नेताओं को एमसीडी पर भरोसा ही नहीं है। देशमुख ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की सड़कों, नालों और सफाई व्यवस्था कामजाक बना दिया है। लेकिन जनता अब इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं करेगी।आप का संकल्प – दिल्ली की आवाज़ बनते रहेंगेइस मौके पर विधायक संजीत झा, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार, पार्षद प्रीति डोगरा सहित कई आप नेता मौजूद रहे।सभी ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, दिल्ली की जनता सब कुछ देख रही है और आप विपक्ष में रहते हुए भी जनता कीआवाज़ उठाती रहेगी।
पवन खेड़ा पर वोटर धांधली का आरोप, राहुल गांधी पर प्रदीप भंडारी का सीधा हमला

देश की राजनीति में आए दिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है। इस बार मामला कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं से जुड़ा है। पत्रकार प्रदीपभंडारी ने कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी पवन खेड़ा पर बड़ा आरोप लगाया है।भंडारी का कहना है कि पवन खेड़ा के नाम पर दो अलग-अलग EPIC नंबर मिले हैं। EPIC नंबर यानी वोटर आईडी कार्ड का यूनिक नंबर। एक हीव्यक्ति के नाम पर दो EPIC नंबर होना गैरकानूनी है और इसे वोटर धांधली की श्रेणी में रखा जाता है। राहुल गांधी पर उठाए सवालप्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर देशभर में जाकर विरोधियों को चोर और फर्जी बताते हैं। लेकिन अब जब उनके अपने करीबी नेता परधांधली का आरोप लग रहा है तो वह खामोश क्यों हैं? क्या राहुल गांधी बताएंगे कि कांग्रेस पार्टी में वोट चोरी का खेल क्यों चल रहा है?उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाए—क्या राहुल गांधी को पवन खेड़ा की वोटर धांधली की जानकारी थी?, क्या कांग्रेस पार्टी जानबूझकर वोट चोरी करवाती है?, क्या राहुल गांधीघुसपैठियों और फर्जी वोटिंग करने वालों का समर्थन करते हैं? गांधी परिवार पर भी निशानाप्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि वोटर धांधली कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जब 1991 में सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, तब भी उन्होंने वोट दिया था। इस आधार पर उन्होंने पूरे गांधी परिवार को वोट चोरी की परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि पूरा परिवार ही इस इतिहास मेंशामिल रहा है भंडारी ने आगे कहा कि सिर्फ पवन खेड़ा ही नहीं, बल्कि बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव के भी फर्जी EPIC नंबर सामने आए थे।इस तरह के मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ सवाल खड़े करते हैं। गरीबों और वंचितों पर टिप्पणीभंडारी ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी गरीबों और वंचितों से नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता को गुमराह करने के लिए हरसीजन में नया मुद्दा उठाते हैं। कभी EVM पर सवाल खड़े करते हैं, कभी महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बयानबाज़ी करते हैं और अब SIR का नयामुद्दा सामने लाए हैं। चुनाव आयोग और कांग्रेसप्रदीप भंडारी ने याद दिलाया कि राहुल गांधी के पहले भी कई आरोपों को चुनाव आयोग ने निराधार बताया है। ऐसे में सवाल यह है कि कांग्रेस पार्टीबार-बार झूठे मुद्दे उठाकर जनता को क्यों भटकाती है? जनता से माफी मांगे राहुल गांधी?भंडारी ने मांग की कि अब राहुल गांधी को जनता के सामने आकर साफ-साफ जवाब देना चाहिए। उन्हें यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी में वोटचोरी और धांधली क्यों हो रही है। साथ ही, उन्हें अपने नेता पवन खेड़ा से जवाब लेना चाहिए और इस पूरे मामले पर देश से माफी मांगनी चाहिए।
Delhi on the Brink of Flooding Again as Yamuna Water Levels Rise, DPCC Demands Urgent Action from Rekha Gupta Government says Devender yadav

Delhi Pradesh Congress Committee (DPCC) President Devender Yadav said that due to the insensitivity and inaction of BJP’s Rekha Gupta Government towards the consequences of rising water levels in the Yamuna, Delhi is once again on the brink of flooding as it had happened in July 2023 during the AAP Government when key roads in […]
तियानजिन एससीओ सम्मेलन में आतंकवाद पर सख्त रुख, दोहरे मापदंड की निंदा

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की और भारत के इस रुख से सहमतिजताई कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह का ‘दोहरा मापदंड’ स्वीकार नहीं किया जा सकता. एससीओ के संयुक्त घोषणापत्र मेंआतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की गई। यह घोषणापत्र चीन के तटीय शहर तियानजिन में दो दिन तक चले वार्षिक शिखर सम्मेलन के अंत में जारीकिया गया. इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति और कई अन्य वैश्विकनेताओं ने हिस्सा लिया.आतंकवाद से निपटने के लिए कड़ी चुनौतीएससीओ के सदस्य देशों ने इस्राइल की ओर से गाजा पर किए हमलों की भी निंदा की, क्योंकि इन हमलों में बड़े पैमाने पर आम नागरिकों की मौतहुई है और गाजा पट्टी में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है. संयुक्त घोषणापत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों का जिक्र किया गयाऔर आतंकवाद से निपटने को एक बड़ी चुनौती बताया गया. घोषणापत्र में कहा गया, सदस्य देशों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमलेकी कड़े शब्दों में निंदा की है. एससीओ के सदस्य देशों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में खुझदार और जाफर एक्सप्रेस पर हुए आतंकी हमलों कीभी निंदा की. घोषणापत्र में आगे कहा गया, उन्होंने (सदस्य देशों ने) मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की. साथ ही यह भी कहा कि ऐसे हमलों के अपराधियों, योजनाकारों और समर्थकों को सजा मिलनी चाहिए. संगठनों के खिलाफ मिलकर कार्रवाईएससीओ ने आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ के खिलाफ अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई और इस बात पर जोर दिया कि इन तत्वों का निजीस्वार्थों के लिए इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. घोषणापत्र में कहा गया कि सदस्य देश मानते हैं कि आतंकवाद और चरमपंथ के खतरों सेनिपटने में संप्रभु देशों और उनकी सक्षम एजेंसियों की भूमिका सबसे अहम है. सदस्य देश हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा करते हैं और इस बात परबल देते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए. वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान करते हैं कि आतंकवाद, विशेषकर सीमापार आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई की जाए. एससीओ ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में संयुक्तराष्ट्र की भूमिका बेहद अहम है और सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति को पूरी तरह लागूकरना चाहिए, ताकि सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जा सके.
शांति वार्ता में शामिल थाडौ नेता की हत्या, शव नदी में फेंके जाने का आरोप “पांच संदिग्ध गिरफ्तार”

असम में थाडौ जनजाति के एक शीर्ष नेता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि जिन नेता की हत्या की गई है, वे मणिपुर मेंशांति वार्ता का हिस्सा रहे थे बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया और अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है पुलिस ने इसमामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि थाडौ जनजाति के नेता नेहकाम जोहाओ असम के कार्बी आंगलोंग जिले के मांजाइलाके में कुकी बस्ती में रहते थे. जोमहाओ की कथित तौर पर शनिवार रात धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई और हत्या के बाद शवको जमुना नदी में फेंक दिया गया. मैतई समुदाय के बीच जातीय हिंसापुलिस ने बताया कि शव की तलाश रविवार से जारी है, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है. पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों कोगिरफ्तार किया है और कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ और एक सीआईडी टीम नेघटनास्थल का दौरा किया और हत्या के कारणों की जांच की. जोमहाओ बीते महीने इंफाल में मैतई समुदाय के साथ हुई शांति पहल में शामिल थेऔर दावा किया जा रहा है कि उसी के चलते उनकी हत्या हुई है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और जांच की बात कही है मणिपुर में लंबेसमय तक कुकी और मैतई समुदाय के बीच जातीय हिंसा हुई. की गई शांति की पहलबीते दिनों थाडौ इनपी मणिपुर (टीआईएम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने, जो थाडौ समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है, विभिन्न मैतेई नागरिक समाजसंगठनों (सीएसओ) और छात्र निकायों के साथ बातचीत की और शांति की पहल की. दोनों समुदायों के बीच संवाद और आपसी समझ को बढ़ावादेने की दिशा में ये पहल काफी महत्वपूर्ण साबित हुई. जोमहाओ बीते महीने इंफाल में मैतई समुदाय के साथ हुई शांति पहल में शामिल थे और दावाकिया जा रहा है कि उसी के चलते उनकी हत्या हुई है हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और जांच की बात कही है.
मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे की भूख हड़ताल तेज, पानी भी छोड़ा, मुंबई में ट्रैफिक जाम और जनजीवन प्रभावित

डॉक्टरों ने सोमवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की सेहत की जांच की. जरांगे ने चौथे दिन पानी पीना भी बंद कर दिया था. दक्षिणमुंबई के आजाद मैदान में उनकी भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। मराठा समुदाय के सैकड़ों लोग आरक्षण की मांग करते हुए छत्रपतिशिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और दक्षिण मुंबई के अन्य इलाकों में एकत्र हुए, जिससे ट्रैफिक जाम और यात्रियों को परेशानी हुई. अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने सीएसएमटी की ओर जाने वाले ट्रैफिक को दूसरे मार्गों पर मोड़ दिया, जबकि बृहन्मुम्बई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंडट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) ने भी सीएसएमटी जाने वाली सभी बसों को रोक दिया या मार्ग बदल दिया. पानी पीना भी करेंगे बंदइस गतिरोध के बीच महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि सरकार मराठा आरक्षण मुद्दे का ऐसा समाधान निकाल रही है जो कोर्ट मेंटिक सकेगा. जरांगे ने सोमवार से पानी पीना भी बंद कर दिया. उनके समर्थकों ने कहा कि वह अपनी मांग पूरी होने तक यहां से नहीं हटेंगे. उनकी मांगहै कि मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत 10 फीसदी आरक्षण दिया जाए राज्य के जे जे अस्पताल की एक डॉक्टरों की टीमआजाद मैदान पहुंची और उसने जरांगे का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक किया. पास में स्थित सीएसएमटी पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नारेलगाते और नाचते दिखे, जिससे रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई. कई प्रदर्शनकारी महापालिका मार्ग, जे जे मार्ग और डी एन रोड की ओर जानेवाली सड़क पर जमा हुए, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया. आजाद मैदान क्षेत्र में भारी पुलिस तैनाती थी, लेकिन प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों की बात नहीं मान रहे थे. रोका सुरक्षा कर्मियों नेकुछ समूह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की इमारत के परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका. इसके बादप्रदर्शनकारियों ने वहां बाहर ‘एक माराठा लाख माराठा’ और ‘आरक्षण आमचा हक्का आहे’ जैसे नारे लगाए. सुबह के समय कई प्रदर्शनकारीसीएसएमटी और पास के बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. यात्रियों, खासकर कार्यालय जाने वाले लोगों को ट्रेनों मेंभीड़ की वजह से परेशानी हुई. इस बीच, जरांगे ने यह भी चेतावनी दी कि अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मराठा समुदाय की आरक्षण मांगेंनहीं सुनते हैं तो पांच करोड़ से अधिक मराठा मुंबई आ जाएंगे. जरांगे ने फडणवीस पर मुद्दे पर जानबूझकर फैसला टालने का आरोप लगाया.