मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी का अकाउंट हुआ हैक,फैंस के साथ साझा की जानकारी

मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हैक हो गया है .आज शनिवार, 12 अप्रैल, 2025 को अभिनेता ने खुद यह जानकारी फैंस के साथसाझा की. उन्होंने अपने फैंस से इसकी शिकायत एक्स प्लेटफॉर्म पर करने की अपील की है. जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इसघटना की जानकारी दी और अपने हैक हुए अकाउंट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए. इन स्क्रीनशॉट्स में साफ दिख रहा है कि वह अपने एक्स पेज तकनहीं पहुंच पा रहे हैं.जावेद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, उन्होंने लिखा, “तो मेरा एक्स अकाउंट (@jaavedjaaferi) हैक हो गया है. मैं ईमानदारी से उनलोगों से अनुरोध करता हूं जो ट्विटर पर मुझे फॉलो कर रहे हैं कि वे एक्स से इसकी शिकायत करें. साडा है एत्थे उनकी यह पोस्ट रणबीर कपूर कीफिल्म ‘रॉकस्टार’ के गाने ‘सड्डा हक’ से प्रेरित थी. जिसे उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा. जावेद का यह हल्का-फुल्का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंदआ रहा है. लेकिन अकाउंट हैक होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है.जावेद की इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनके समर्थन में कमेंट्स शुरू करदिए. कई लोगों ने टैग किया एक्सकई लोगों ने एक्स को टैग करके हैकिंग की शिकायत की और जल्द से जल्द अकाउंट रिकवर करने की मांग की. कुछ फैंस ने मजेदार कमेंट्स भी किएएक यूजर ने लिखा, ‘जावेद भाई, हैकर्स को भी आपका स्टाइल पसंद आ गया होगा. जावेद ने अभी तक यह नहीं बताया कि उनके अकाउंट को रिकवरकरने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है. लेकिन उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.हाल ही में जावेद जाफरी से पहले मशहूरगायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के एक्स अकाउंट भी हैक हुए थे. हालांकि बाद में उनके अकाउंट्स को रिकवर कर लिया गया. श्रेयाने फैंस से एआई इमेज को सावधानी के साथ साझा करने की भी बात कही थी. दरअसल दो महीने पहले श्रेया ने एक एआई इमेज साझा की थी. दो महिने बाद मिला एक्स अकाउंट वापसहालांकि दो महीने बाद श्रेया को उनका एक्स अकाउंट वापस मिल गया. सोशल मीडिया पर बढ़ती साइबर सिक्योरिटी की समस्याओं ने अब सितारोंको भी सतर्क कर दिया है.जावेद जाफरी न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं. बल्कि एक बेहतरीन डांसर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी कॉमिकटाइमिंग और अनोखे अंदाज ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का चहेता बनाया है. हाल ही में उनकी फिल्म ‘इन गलियों में’ रिलीज हुई थी. जिसे अविनाशदास ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में जावेद के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब फैंस उन्हें ‘धमाल 4’ में देखने के लिए बेताब हैं. ‘धमाल’ सीरीज की पिछली फिल्मों में जावेद की एक्टिंग और हंसी-मजाक ने दर्शकों का दिल जीता था और इस बार भी उनसे वैसी ही उम्मीद है.
राष्ट्रपति को तीन महिनें के अन्दर करना होगा विधेयकों पर फैसला, सुप्रीम कोर्ट की तरफ से किया गया ऐलान

पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने अपनी एक टिप्पणी में सलाह दी है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर राज्यपालों द्वारा भेजे गए लंबित विधेयकों परफैसला ले लेना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका पर दिए गए अपने फैसले में यह टिप्पणी की. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु केराज्यपाल आरएन रवि के पास लंबित 10 विधेयकों को पारित करने का आदेश दिया. ये विधेयक राज्यपाल ने राष्ट्रपति के पास विचारार्थ भेजने केचलते लंबित किए हुए थे. सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला दिया था और फैसले की कॉपी बीती रात सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हुईहै.अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव देते हुए राष्ट्रपति के पास विधेयकों को लंबित रखने की समयसीमा भी तय करने की बात कही है.सुप्रीम कोर्टकी जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की अध्यक्षता वाली पीठ ने 8 अप्रैल को दिए अपने फैसले में कहा कि ‘हम गृह मंत्रालय द्वारानिर्धारित समय-सीमा को अपनाए जाने को उचित समझते हैं. और ये सलाह देते हैं कि राष्ट्रपति को राज्यपाल द्वारा उनके विचारार्थ आरक्षित विधेयकोंपर तीन महीने के भीतर फैसला लेना जरूरी है.समयसीमा से ज्यादा देरी होने पर देनी होगें उचित कारणपीठ ने कहा कि इस समयसीमा से ज्यादा की देरी होने पर उचित कारण देने होंगे और इस बारे में संबंधित राज्य को सूचित करना होगा. राज्यों को भीसहयोगात्मक होना चाहिए और विधेयक को लेकर उठाए जा रहे सवालों के उत्तर देकर सहयोग करना चाहिए और केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सुझावोंपर तेजी से विचार करना चाहिए.पीठ ने अपने फैसले में राज्यपाल द्वारा विधेयक को दूसरे राउंड में भी राष्ट्रपति के पास विचारार्थ भेजने को अवैधबताया. गौरतलब है कि संविधान का अनुच्छेद 200 राज्यपाल को शक्ति देता है कि वे उनके पास मंजूरी के लिए आने वाले विधेयक को लेकरअसहमति जता सकते हैं या फिर इसे राष्ट्रपति के विचार करने के लिए भेज सकते हैं. पीठ ने फैसले में कहा कि ‘अनुच्छेद 200 में विधेयक को मंजूरीदेने की कोई समयसीमा तय नहीं है. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि राज्यपाल विधेयक को लंबे समय तक रोके रखें और राज्य की कानूनबनाने वाली व्यवस्था में अवरोधक बन जाएं.
मणिपुर में है राष्ट्रपति शासन लागू,भाजपा विधायक ने किया दावा कहा जल्द ही बनेंगी सरकार

मणिपुर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है लेकिन इसी बीच एक भाजपा विधायक ने दावा किया है कि राज्य में जल्द ही नई सरकार बनेगी. इसकेसाथ उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हो गया है. मणिपुर के एक भाजपा विधायक ने शनिवार को दावा किया कि राज्य मेंकानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और उम्मीद जताई कि जल्द ही नई सरकार बनेगी. भाजपा विधायक टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि मैतेई और कुकीनागरिक समूहों के बीच शांति वार्ता भी शुरू हो गई है. काकचिंग जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि, कानून-व्यवस्था मेंकाफी सुधार हुआ है. हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र जल्द से जल्द नई सरकार का गठन करेगा. मैतेई और कुकी समूहों के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई हैहमारा मानना है कि शांति लाने में सहायता के लिए निकट भविष्य में मैतेई और कुकी विधायकों के बीच बातचीत होगी। मुझे विश्वास है कि जल्द हीनई सरकार बनेगी.थंगा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक टी. रोबिन्द्रो ने कहा ‘हमारे (भाजपा विधायकों) बीच नेता चुनने में कोई असमर्थता या मतभेद नहीं है. नहीं होने देंगे मणिपुर का विभाजनहम सभी एकजुट हैं हम मणिपुर का विभाजन नहीं होने देंगे और सभी राज्य के लिए एकजुट रहेंगे बता दें कि मई 2023 में इंफाल घाटी में मौजूद मैतेईऔर पड़ोसी पहाड़ी आधारित कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. मैतेई समुदाय कीअनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में पहाड़ी जिलों में आयोजित ‘आदिवासी एकजुटतामार्च’ के बाद झड़पें शुरू हुईं.वहीं इस विवाद के करीब एक साल बाद मणिपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के 9 फरवरी 2025 को इस्तीफादेने के बाद 13 फरवरी 2025 को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था. मणिपुर राज्य विधानसभा जिसका कार्यकाल 2027 तक है. कोनिलंबित कर दिया गया है.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा 1990 में से जो बिहार से गए, वह नहीं लौटे

हाजीपुर के कुतुबपुर में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नेलालू परिवार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में जब जंगल राज था 1990 में जो लोग बिहार छोड़कर दूसरे देश में गए. वे वापस लौटकरनहीं आए. तेजस्वी यादव जो क्राइम का बुलेटिन जारी कर रहे हैं. उन्हें 1990 का भी बुलेटिन जारी करना चाहिए उस समय हत्या रेप सहित हर दिनअपराधी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था.दरअसल, हाजीपुर के कुतुबपुर में स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यहां मिनी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन करने पहुंचे थे. चिराग पासवान ने इस अवसर पर डाक विभाग कीविभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी. कहा कि अब गांव में ही मिनी डाकघर खुल जाने से लोगों को सुविधा होगी. नए मिनी डाकघर के खुलने से सेवाओं का होगा लाभनए मिनी डाकघर के खुलने से अब स्थानीय लोगों को डाक सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा. इससे उन्हें दूर के डाकघरों तक जाने कीपरेशानी से मुक्ति मिलेगी.इस दौरान हाजीपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जब मेरे पिता रामविलास पासवान हाजीपुर काप्रतिनिधित्व कर रहे थे. उस समय जो भी केंद्र में योजनाएं चलाई जा रही थीं. सभी योजनाओं को हाजीपुर में लाया जाता था. ठीक उसी तरीके से आपलोगों ने हमें मौका दिया है तो आने वाले अपने कार्यकाल के पांच साल तक सभी योजनाओं को हाजीपुर में लाने का काम करूंगा. इस दौरान डाकविभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे. चिराग पासवान की आने की सूचना पर भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे. जहां चिराग पासवान कोफूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
UPI सर्वर ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां,यूपीआई सर्विस अस्थायी रुप से ठप

शनिवार को देशभर में यूपीआई (Unified Payments Interface) यूजर्स को एक बार फिर से डिजिटल पेमेंट में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. तकनीकी खराबी की वजह से यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से ठप हो गई. जिससे लाखों यूजर्स की ट्रांजैक्शन फेल हो गईं यह लगातार तीसरी बार हैजब बीते दो हफ्तों में यूपीआई में ऐसी बड़ी तकनीकी समस्या आई है. इससे पहले 26 मार्च और 2 अप्रैल को भी इसी तरह की परेशानी रिपोर्ट की गईथी. Downdetector एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो यूज़र्स की शिकायतों के आधार पर सर्विस में आई रुकावटों पर नजर रखता है. उसके मुताबिकशनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद से यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल होने की शिकायतें लगातार आने लगीं.यूपीआई को संचालित करने वाली संस्थाNPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए कहा है कि “NPCI इस वक्त तकनीकी दिक्कतों का सामनाकर रहा है. जिसके कारण कुछ यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल हो रहे हैं हमारी टीम इस समस्या को जल्द सुलझाने में लगी हुई है. हुई असुविधा के लिए हमखेद प्रकट करते हैं. NPCI ने X पर किया था साझायह बयान NPCI ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किया. इससे पहले 26 मार्च को भी यूपीआई सेवा में भारी तकनीकी गड़बड़ी आई थी. जब अलग-अलग यूपीआई एप्स के यूजर्स लगभग 2 से 3 घंटे तक ट्रांजेक्शन नहीं कर पाए थे. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) नेइस समस्या का कारण तकनीकी दिक्कतें बताया था. जिससे पूरे देश में आम यूजर्स और व्यापारियों की डिजिटल भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुईथी.यूपीआई भारत का सबसे तेज़ और आसान इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम है जो IMPS इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है. इसके जरिए यूजर बिना किसीअतिरिक्त शुल्क के कभी भी और कहीं भी तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. प्रत्येक जगह होता है UPI का इस्तेमालयूपीआई का इस्तेमाल छोटे-बड़े दुकानों से लेकर बिल भुगतान और सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाओं में भी बड़ी आसानी से किया जाता है. इसमेंAutoPay फीचर की सुविधा भी है. जिससे रिचार्ज और बिल का भुगतान खुद-ब-खुद तय समय पर हो जाता है.गौरतलब है कि मार्च 2025 मेंयूपीआई ट्रांजैक्शन का कुल मूल्य 24.77 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह आंकड़ा फरवरी के मुकाबले 12.7% अधिक है. फरवरी में कुलट्रांजैक्शन का आंकड़ा 21.96 लाख करोड़ रुपये था. यह साफ दर्शाता है कि यूपीआई आज भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में कितनी अहम भूमिकानिभा रहा है. हालांकि बार-बार सर्वर डाउन जैसी घटनाएं यूज़र्स का भरोसा डगमगाने लगी हैं और इससे रोज़मर्रा के लेन-देन बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने दी सीटबेल्ट पहनने की सलाह,कहा खुद की सुरक्षा खुद के हांथ में

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अहम संदेश साझा किया है. उन्होंने पीछे की सीट परबैठने वाले यात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट पहनने की जरूरत पर जोर दिया. ये बयान उन्होंने तब दिया जब उनकी पत्नी सोनाली सूद एक सड़क हादसेका शिकार हो गईं. यह दुर्घटना मुंबई-नागपुर हाईवे पर MG Windsor (एमजी विंडसर) इलेक्ट्रिक गाड़ी में हुआ. जिसमें सोनाली उनकी बहन औरभांजा भी मौजूद थे. सौभाग्य से सभी लोग सुरक्षित रहे और इसका श्रेय सोनू सूद ने सीट बेल्ट को दिया.सोनू सूद ने एक वीडियो में दिखाया कि वो खुदअपनी लग्जरी Mercedes-Maybach GLS 600 SUV की पीछे की सीट पर सीट बेल्ट लगाए हुए बैठे हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि उनकीपत्नी हमेशा सभी को सीट बेल्ट पहनने की सलाह देती हैं और हादसे के कुछ ही पल पहले भी उन्होंने यही कहा था. सोनू ने एक अहम बात कही किभारत में 100 में से 99 लोग पीछे की सीट पर सीट बेल्ट नहीं पहनते वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा, “सीट बेल्ट नहीं, तो आपका परिवार नहीं”, जोसीधा दिल पर असर करता है. सीटबेल्ट पहनना है जरुरीज्यादातर कार सवार जुर्माना लगने के डर से आगे की सीटों पर सीटबेल्ट पहनना पसंद करते हैं. हालांकि नियम स्पष्ट रूप से बताते हैं कि वाहन में सभीलोगों को हर समय सीटबेल्ट पहनना चाहिए. 2022 में शापूरजी पल्लोनजी समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन के साथ पीछे कीसीटों पर सीटबेल्ट के इस्तेमाल पर और जोर दिया गया. इस सड़क दुर्घटना में व्यवसायी मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई. जांच में सामने आयाकि खराब रोड डिजाइन के साथ-साथ पीछे की सीट पर सीट बेल्ट न पहनना इस हादसे की बड़ी वजह बना. इसके बाद सरकार और कार कंपनियों नेमिलकर सभी नई कारों में तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर को अनिवार्य कर दिया.यह समझना बेहद जरूरी है कि सीट बेल्ट किसी भीवाहन में सुरक्षा की पहली परत होती है. सोनाली सूद को लगी कार में पीछे से ट्क्करएयरबैग्स और बाकी सेफ्टी फीचर्स को सेकेंडरी रेस्ट्रेंट सिस्टम (एसआरएस) कहा जाता है. लेकिन अगर सीट बेल्ट नहीं पहनी गई हो. तो ये फीचर्स भीप्रभावी नहीं रहते इससे पहले खेल जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे सीट बेल्ट पहनने की वकालत करते हुए देखा गया था.सोनाली सूद अपनेपरिवार के साथ एमजी विंडसर ईवी में सफर कर रही थीं. जब उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई हादसे में गाड़ी का फ्रंट हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगया था. लेकिन सभी लोग गंभीर चोटों से बच निकले जांच में पता चला कि दुर्घटना के वक्त कार के सभी छह एयरबैग एक्टिव हो गए थे. जिससेचोटें गंभीर नहीं हुईं. इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स भी मौजूदहैं। टक्कर की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तहव्वुर राणा को लेकर जताई खुशी, कहा मुंबई हमले की जांच करेंगें NIA सहयोग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर मैं मुंबईकरों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं अब एनआईए जांच औरकानूनी प्रक्रियाओं के बारे में निर्णय लेगी हमें जो भी जानकारी चाहिए. हम एनआईए से लेंगे हम हमलों की जांच में उनकी पूरी मदद करेंगे.26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पणपर मैं मुंबईकरों की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. एनआईए मामले की जांच कर रही है हम जांच में एनआईए की पूरी मदद करेंगे. मुख्यमंत्रीदेवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी और साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत लाया गयाहै. मैं मुंबईकरों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि साजिशकर्ता को भारतीय न्यायिक प्रणाली का सामना करने के लिए भारत लाया गया. कसाब को कानून के अनुसार फांसी दी गई. साजिशकर्ता है एनआईए के साथलेकिन साजिशकर्ता हमारी हिरासत में नहीं था यह हमारे लिए एक बोझ था. उन्होंने कहा कि अब साजिशकर्ता एनआईए के पास है वे मामले की जांचकर रहे हैं. अब एनआईए जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में निर्णय लेगी. हमें जो भी जानकारी चाहिए हम एनआईए से लेंगे. अगर उन्हें किसीसहायता की आवश्यकता होगी तो हम मुंबई पुलिस के माध्यम से पूरा सहयोग करेंगे. मुंबई हमलों को लेकर 2010 में दिग्विजय सिंह की ओर से कीगई टिप्पणी पर सीएम फडणवीस ने कहा कि सबसे पहले मैं उन लोगों को जवाब नहीं देता जो बेवकूफों की तरह बोलते हैं. जब कसाब को फांसी दीगई और उसके बाद जब डेविड हेडली का बयान हमारी न्यायालय में दर्ज किया गया. तो यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि यह पूरी साजिश पाकिस्तानमें रची गई थी. इसलिए जो लोग अन्य साजिश सिद्धांतों का प्रचार करते हैं. साजिश कर्ता है हिरासत मेंमैं उन्हें जवाब नहीं देना चाहता. अब मुख्य साजिशकर्ता हमारी हिरासत में है और अब और भी चीजें सामने आएंगी.सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवारको कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सार्वजनिक परिवहन के लिए एकल कार्ड मुंबई 1 जल्द ही शुरू किया जाएगा. एकल कार्ड काउपयोग मेट्रो, मोनो रेल, उपनगरीय लोकल ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन बसों में यात्रा के लिए किया जा सकता है. कार्ड एक महीने में तैयार होजाएगा वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई के लोकल नेटवर्क के लिए 238 नई एसी ट्रेनों को मंजूरी दी जाएगी. महाराष्ट्र में1,73,804 करोड़ रुपये के रेलवे कार्य चल रहे हैं और इस वर्ष 23,778 करोड़ रुपये के नए कार्यों को मंजूरी दी गई है.मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहाकि पूर्वी महाराष्ट्र में गोंदिया-बल्लारशाह रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी गई है और इससे विदर्भ तथा पड़ोसी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच संपर्कबढ़ेगा. इस परियोजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 4,019 करोड़ रुपये होगी. फडणवीस ने घोषणा की कि छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट ट्रेनलाइन शुरू की जाएगी जो पर्यटकों को उन क्षेत्रों से होकर ले जाएगी जहां मराठा राज्य के संस्थापक के काल के किले स्थित हैं.
बिहार पुलिस ने कन्हैया कुमार को किया गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के धरना प्रदर्शन में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी लिया हिरासत में

कन्हैया कुमार आज कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पटना में प्रदर्शन करेंगे. सैकड़ों कांग्रेस पैदल मार्च कर सीएम हाउस तक जाएंगे कन्हैयाकुमार ने कहा कि हमलोग सीएम नीतीश कुमार से मिलने की कोशिश करेंगे.बिहार के सियासी गलियारी में आज काफी गहमागहमी है राहुल गांधी केपटना से जाने के दो दिन बाद कांग्रेस राजधानी में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ. कन्हैया कुमार सदाकत आश्रम से ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में निकले, लेकिन उनके वहां से निकलते ही पुलिस ने उनको राजापुल के पास ही रोक दिया. कन्हैया कुमार आज सदाकत आश्रम से निकलने के बाद अपनी यात्राके दौरान सीएम हाउस तक जाने वाले थे.लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको रोक दिया यात्रा में शामिल लोगों पर वाटर केनन भी चलाया गया. इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.इधर प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहाकि बिहार की जनता बेराजगारी और गरीबी से त्रस्त है.मजबूरी में करना पड़ा पलायनमजबूरी में उन्हें पलायन करना पड़ रहा है. कांग्रेस ने 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से पदायात्रा की शुरुआत की थी. यहयात्रा बिहार के नौजवानों और बेरोजगारों के लिए निकाली गई थी. इसमें लाखों लोग जुड़ गए यह यात्रा अब सत्याग्रह और संघर्ष का रूप ले रही है. लोगों में आक्रोश है उनके अंदर मौजूदा सरकार के खिलाफ निराशा है. दरअसल कन्हैया कुमार पटना में प्रदर्शन के जरिए आज अपनी ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा का समापन करने जा रहे हैं. कांग्रेस का दावा है कि आज के प्रदर्शन में पांच हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं शामिल होंगे. सभीकांग्रेसी सीएम हाउस तक मार्च करेंगे. कन्हैया ने कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपने की कोशिश करेंगे. इधरकांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है. पटना एसएसपी ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दिया मुंहतोड़ जवाब, टैरिफ को बढ़ाकर किया 125 फीसदी

Trump Tariffs News: चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया है कि उसने अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन ने विश्व व्यापार संगठन मेंमुकदमा भी दायर किया है. उधर नए अमेरिकी अधिसूचना के अनुसार चीन पर कुल व्यापार शुल्क 145 प्रतिशत है. जिसके जवाब में अब चीन ने125% टैरिफ का एलान किया है. अमेरिका की ओर से चीन की वस्तुओं पर 145% टैरिफ लगाने पर अब चीन ने पलटवार किया है. चीन ने शुक्रवारको अमेरिका से आयात पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया.चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि चीन ने आयातित अमेरिकीउत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है. चीन ने इससे पहले अमेरिकी उत्पादों पर 84 प्रतिशत टैरिफ का एलान किया था. वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन ने विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा भी दायर किया है. उधर नए अमेरिकीअधिसूचना के अनुसार चीन पर कुल व्यापार शुल्क 145 प्रतिशत है. इससे पहले चीन की जवाबी कार्रवाईइससे पहले चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 84 प्रतिशत शुल्क लगा दिया था और कुछ अमेरिकी फिल्मों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था तथाइस मुद्दे को सुलझाने के लिए वाशिंगटन के साथ बातचीत करने में अपनी रुचि व्यक्त की थी. चीन एकमात्र देश है जिसने ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफजवाबी कार्रवाई की.चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ से अमेरिका की “धमकी” का विरोध करने में बीजिंग के साथ जुड़ने काआह्वान किया और कहा कि “टैरिफ युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है शी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ बैठक के दौरान कहा, “चीन औरयूरोपीय संघ आर्थिक वैश्वीकरण और मुक्त व्यापार के दृढ़ समर्थक हैं शी ने कहा, “टैरिफ युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है उन्होंने चीन और यूरोपीयसंघ से “एकतरफा धौंस” का संयुक्त रूप से विरोध करने का आह्वान किया. शी का इशारा अमेरिका के व्यापक वैश्विक टैरिफ की ओर था.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान, पीएम मोदी संत हैं, नेता नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक विशेष इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधारण राजनेता नहीं, बल्कि एक संत की उपाधि दी है। उन्होंनेकहा कि जिस तरह एक संत अपना जीवन प्रभु की सेवा और पूजा-पाठ में लगाता है, वैसे ही पीएम मोदी ने अपना समूचा जीवन देश की सेवा कोसमर्पित कर दिया है। रेखा गुप्ता के अनुसार, मोदीजी का समर्पण असाधारण है और यही उन्हें विशेष बनाता है। मंत्रिमंडल को बताया ‘टीम मोदी’रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल को ‘टीम मोदी’ करार देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार में पूर्ण समर्पण और सकारात्मक माहौल बना हुआ है।उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा समूह है जो पूरी तरह से पीएम मोदी के विज़न पर काम कर रहा है। अन्य नेताओं की भी की प्रशंसासीएम रेखा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए उन्हें देश सेवा में समर्पित व्यक्ति बताया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भीअपना आदर्श बताया और कहा कि उनका निर्णय लेने का साहस और उनका अडिग स्वभाव उन्हें प्रेरित करता है। रेखा ने कहा कि अमित शाह जैसानेता बनना उनका सपना है क्योंकि वे जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। भाजपा को बताया टैलेंट और डेडिकेशन से भरी पार्टीरेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की परवरिश और संगठनात्मक मजबूती की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा में टैलेंट और डेडिकेशन की कोई कमीनहीं है। उन्होंने इसे एक “हैंड होल्डिंग चेन” बताया, जहां वरिष्ठ नेताओं से सीखकर युवा पीढ़ी को तैयार किया जाता है।