आखिरकार कौन है एलिना मिश्रा और शिल्पी जिन्होनें संभाले पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट, जानें महिला दिवस के मौके पर क्या क्याकिया पोस्ट

पीएम मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्र के महिलाओं को सौंपने की बात कही थी. दरअसल महिलादिवस की मौके पर एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को संभाला था. दुनिया भर में 8 मार्च को महिला दिवसमनाया गया. 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयां दी. इस दौरानपीएम मोदी योजना एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. पीएम मोदी ने यह भी दोहराया किअलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगे. इस क्रम में पीएम मोदी नेपरमाणु वैज्ञानिक शिल्पी सोनी और एलिना मिश्रा को अपने सोशल मीडिया अकाउंट संभालने के लिए दिए थे. पीएम मोदी के एक्स अकाउंट से दोनोंमहिला वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष प्रौघोगिकी की परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा. हम एलीनामिश्रा और शिल्पी सोनी है. हम महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स का नेतृत्व करने के लिए रोमांचित है. हमारा संदेश भारतविज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है. और इसलिए हम अधिक से अधिक महिलाओं से इसे अपनाने का आहान करते हैं. एलिना और शिल्पी ने संभाले अकाउंटहम दोनों एलिना और शिल्पी अपने-अपने क्षेत्रों में अवसरों की व्यापक श्रृंखला को देख रहे हैं. अकल्पनिया था कि परमाणु प्रौद्योगिकी जैसा क्षेत्र भारतमहिलाओं के लिए इतने सारे अवसर प्रदान करेगा. इसी तरह अंतरिक्ष की दुनिया में महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी भारत को नवाचारऔर विकास के लिए सबसे अधिक आकर्षक स्थान बनाती है. भारतीय महिलाओं में निश्चित रूप से प्रतिभा और भारत के पास निश्चित रूप से ही सहीमंच है.पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा ने लिखा कि मैं एलिना मिश्रा हूं. और मैं भुवनेश्वर उड़ीसा से हूं. मैं ऐसे परिवार से हूं. जिसकी शैक्षिणिक प्रष्ठभूमि बहुत अच्छी है. और इसलिए उन्होंने विज्ञान सीखने के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाया. विज्ञानके प्रति मेरी रुचि और जिज्ञासा मेरे पिता के कारण विकसित हुई. जो मेरे प्रेरणा स्रोत है जिन्हें मैंनें अपने शोध के लिए अथक परिश्रम करते देखा है. विज्ञान के क्षेत्र में काम करने का मेरा सपना तब पूरा हुआ जब मेरा चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में हुआ. एलिना ने बताई अपनी जीवन शैलीमैं भाग्यशाली थी कि मुझे विद्युत चुंबकत्व त्वरक भौतिकी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने का एक समूह से जुड़ने का मौका मिला. मैं लो एनर्जीहाई इंटेंसिटी प्रोटॉन एक्सेलेरेटर के लिए ड्रिफ्ट ट्यूब लिनैक कैविटी के चुंबकीय और RF रेडियो फ्रीक्वेंसी लक्षण वर्णन के विकास से जुड़ा था. यहवास्तव में बहुत गर्व और संतुष्टि का क्षण था. जब 20 MeV प्रोटॅान को सफलतापूर्वक त्वरित किया गया. भारतीय संस्थान फर्मीलैब सहयोग के तहतहमने शिकागो स्थित फर्मी नेशनल एक्सेलेरेटर लैबोरेट्री की 800 MeV प्रोटॉन इंप्रूवमेंट प्लान परियोजना के लिए कई फॉक्सिंग कंपोनेंट मैग्नेट औरबीम स्टीयरिंग डिपोल कैरेक्टर मैग्रेट को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है.BARC द्वारा डिजाइन और विकसित मैग्रेट अब विपबीमलाइन का हिस्सा है.
पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने टीम इंडिया को जीत की दी बधाई, जानें किस नेता ने जीत को लेकर क्या कहा

Champions Trophy: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद बधाइयों का तांता लग गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत राजनीतिक के तमाम दिग्गजों ने टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी. क्रिकेट टूर्नामेंट केफाइनल मैच में टीम इंडिया की जीत पर बधाइयां का तांता लगा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने टीम को बधाई दी. रोहितशर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को चार विकेट से हरा दिया. दुबईइंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जिसकी बाद वह 50 में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रनों का स्कोर बनाने में सफल रहा. टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत का लक्ष्यहासिल कर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम आईसीसीचैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हमें हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है. उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट ने शानदार प्रदर्शन किया. शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडियाको मैं बधाई देता हूं. गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाईकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी. उन्होनें एक्स पर लिखा एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया. आईसीसी चैंपियनट्रॉफी 2025 में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया की बधाई दी. मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वितकिया और क्रिकेट उत्कृष्टा के लिए एक नया मानक स्थापित किया. आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्सपर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय टीम की शानदार जीत और शानदार प्रदर्शन है. टीम इंडिया ने चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंज कोहराकर इतिहास रच दिया. देश इस जीत से बेहद खुश है.इस शानदार जीत के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हुं. आज की यह जीत कई युवाओं औरमहत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि चैंपियन भारत ने दुबई में चैंपियन ट्रॉफी2025 के इंडिया और न्यूजीलैंड मैच में इस अभूतपूर्व जीत के साथ अपनी तीसरी ट्रॉफी जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. हमारे कैप्टन कूल रोहितशर्मा ने आज शानदार प्रदर्शन किया. रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अजेय प्रदर्शन जारी रखा.
आज से शुरु होगा संसद के बजट का दूसरा सत्र,वक्फ संसोधन सहित अन्य मुद्दों पर रहेगी नजर

Delhi News: संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की आज से शुरुआत होगी. दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरानसंसद में कई अहम विधेयक पेश किए जाएंगे. इसमें सरकार और विपक्ष के बीच ‘ईपीआईसी’ के मुद्दे पर टकराव होने की उम्मीद है. वहीं विपक्षमतदाता सूची में कथित हेराफेरी, मणिपुर में हिंसा की ताजा घटना और परम प्रशासन से निपटने में भारत के रूख जैसे मुद्दों को उठाने की योजना बनारहा है. सरकार का ध्यान अनुदान मांगों के लिए संसद की मंजूरी प्राप्त करने के साथ-साथ बजटीय प्रक्रिया को पूरा करने मणिपुर, बजट के लिएअनुदान प्राप्त करने और वक्त संशोधन विधेयक को पारित करने पर रहेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को मणिपुर का बजट भी पेशकरेंगी.एन.बीकेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 13 फरवरी से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है. वह विपक्ष ने कहा कि वह मतदाताफोटो पहचान पत्र क्रमांक के दोहराव की मुद्दे पर सरकार को गिरने की तैयारी में है.तृणमूल कांग्रेस ने निभाई अग्रणी भूमिकातृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाई है. जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने कहा कि वह अगले तीन महीनों में सुधारात्मक कदमउठाएगा. निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया था. कि मतदाता सूचियां को हेरफेर की गई. ताकि अन्य राज्यों मेंमतदाताओं को पश्चिम बंगाल में मत डाल सकें. निर्वाचन आयोग ने अभी स्पष्ट किया कि कुछ मामलों की मदद आता है पहचान पत्र क्रमांक समान होसकते हैं लेकिन जनसंख्या की जानकारी विधानसभा क्षेत्र और मतदाता केंद्र जैसे अन्य विवरण अलग-अलग होते हैं. तृणमूल कांग्रेस के नेता सोमवारको निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाने के लिएकांग्रेस, द्रमुक, शिवसेना सहित अन्य पक्षी दलों को भी एकजुट किया है. वहीं सरकार के लिए एक वक्फ संशोधन विधेयक को शीघ्र पारित करानाप्राथमिकता है. संसद की संयुक्त समिति ने विपक्ष के भारी विरोध के बीच विधेयक पर अपनी रिपोर्ट लोकसभा में प्रस्तुत की थी. मणिपुर में ताजाहिंसा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पारस्परिक शुल्क लगाने की धमकी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परसीमन पर राजनीतिक हंगामा जैसे मुद्दे केभी संसद में उठने की उम्मीद है. संसद की बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चला, जबकि दूसरा चरण स्मार्ट से होकर 4 अप्रैलतक चलेगा.
दिल्ली में दिन दहाडें दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने,युवक को गोली मारकर आरोपी हुआ फरार”परिवार के लोगों ने किया हाइवेजाम

Delhi Gazipur Border: दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर के पास गाजीपुर इलाके में एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटनास्थल परपुलिस के आलाअधिकारी पहुंचे.उससे पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी. वहीं इसके बाद गाजीपुर में नेशनल हाईवे पर जाम लग गया. दिल्ली केगाजीपुर इलाके में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई. जिसके बाद हाईवे पर काफी ज्यादा में जाम लग गया. दिल्ली यूपी बॉर्डर परलोगों को जाम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौके पर पुलिस वल सुरक्षा को लेकर तैनात है. दरअसल घटना के बाद लोगों केमन में गुस्सा है. लोगों ने हाइवे को जामकर कर दिया. मृतक के परिजनों ने एनएच 24 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गाजीपुर में हुई हत्याके मामले में पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति घायल है. जब हम मौके पर पहुंचे तो पताचला कि युवक को वहां पर मौजूद लोग अस्पताल गए.उसी दौरान पता चला कि उसे गोली लगी है. और उसकी वहां पर मौत हो गई शुरू जांच में दोलोगों को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल कई टीम में इस पर जुटी हुई है. कई किलोमीटर तक लगा लम्बा जामयूपी बॉर्डर गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग 9 पर सोमवार सुबह कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा है. स्थिति यह रही कि करीब 10 मिनट तक वाहनों कोएक ही जगह पर रुकना पड़ा. गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. वही एंबुलेंस तक को फसना पड़ रहा है. हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी अतिआवश्यक वाहनों को किसी तरह निकल रहे हैं. वहां पर मौजूद लोगों की जानकारी के मुताबिक पुलिस को पता चला कि गाज़ीपुर मंडी में युवक कीहत्या कर दी गई. हत्या का मामला सामने आने के बाद दिल्ली के सीमा क्षेत्र में हाईवे जाम किया गया है. यूपी गेट से लेकर पूरे एनएच नौ पर पुलिसऔर यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है. जो जाम खुलवाने में जुटे हुए हैं. पूर्वी दिल्ली पुलिस के मुताबिक फूल मंडी के पास एनएच 24 परगोली से घायल होने के बारे में एलबीएस अस्पताल में एमएलसी मिली हुई. और फिर युवक को मृतक घोषित कर दिया गया. मृतक का नाम रोहित हैइनके पिता पहले लेफ्टिनेंट रहे चुके हैं जो गाजीपुर गांव में रहते हैं. आगे की तथ्यों की पुष्टि की जा रही है जल्दी कई टीम इस मामले को लेकरजानकारी में जुटी हुई है.
बिहार में शिक्षक नियुक्ति पर सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर कसा तंज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेरविवार को शिक्षक नियुक्ति को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित टीआरई-3 भर्ती परीक्षा मेंचयनित 51,389 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि अगले महीने 42,918 हेड मास्टरों को भीनियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को पिछड़ेपन सेनिकालकर समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव पर पलटवारतेजस्वी यादव ने हाल ही में बिहार की स्थिति को लेकर “खटारा बिहार” शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कराराजवाब दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को खटारा राज्य से समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत उन्होंने 50 लाख सरकारीनौकरियों और रोजगार देने की घोषणा भी की है। नीतीश कुमार ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेरविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीआरई-3 भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहाकि बिहार सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले महीने 42,918 हेड मास्टरों को नियुक्ति पत्रदिए जाएंगे, जिससे राज्य में शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। मंत्री विजय चौधरी का विपक्ष पर हमलाबिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने भी तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जब वे शिक्षा मंत्री थे, तभी मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि अब जब शिक्षक भर्ती होरही है, तो कुछ लोग इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब तेजस्वी की पार्टी सरकार में थी, तब उनके शिक्षामंत्री ने कार्यालय जाना तक छोड़ दिया था। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शिक्षा पर दिया जोरउपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक ही छात्रों को भविष्य और दुनिया सेपरिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के हर जिले में उच्च शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल औरपॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित किए गए हैं।
दिल्ली दौरे पर सीएम योगी, पीएम मोदी से की अहम मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इसबैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और राज्य मंत्रिमंडल विस्तार प्रमुख थे। इसकेअलावा, प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ आयोजन को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई। जेपी नड्डा से भी की लंबी बातचीतइससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इस बैठक मेंभी यूपी बीजेपी संगठन के आगामी बदलावों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुंचे थे, जहां उन्होंने संभावित नामों को लेकर विचार-विमर्श किया था। इससे साफ हैकि पार्टी नेतृत्व संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने के लिए बड़े बदलावों की तैयारी कर रहा है। महाकुंभ की कॉफी टेबल बुक की भेंटमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा को महाकुंभ आयोजन से जुड़ी एक कॉफी टेबल बुक भेंट की। इसके बाद उन्होंनेसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,“बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिएआपका हार्दिक आभार।” यूपी बीजेपी में बदलाव की कवायद तेजसीएम योगी की ये मुलाकातें इसलिए भी अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि यूपी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश में बीजेपी कानया प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही नियुक्त किया जाएगा। मंडल स्तर पर चुनाव पूरे हो चुके हैं, अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार है। मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेजयूपी में हाल ही में हुए उपचुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद से ही योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्रीआगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम को पुनर्गठित कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन से सरकार संतुष्ट नहीं है, इसलिए उन्हें बदला जा सकता है। इसके अलावा, कुछ मंत्रियों के विभागों मेंफेरबदल की भी संभावना है। नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि कुछ नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जासकती है।
सुहागरात पर संदिग्ध मौत, अयोध्या में दूल्हा फांसी पर लटका, दुल्हन बिस्तर पर मृत मिली

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी के अगले ही दिन, सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन कीसंदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार जहां शादी के बाद प्रीतिभोज की तैयारियों में व्यस्त था, वहीं इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहरदौड़ गई। सुबह तक न खुला दरवाजा, हुआ अनहोनी का शकयह घटना अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला की है। सात मार्च को प्रदीप की शादी हुई थी और आठ मार्च को उसकी नई नवेलीदुल्हन घर आई थी। शादी के बाद पूरा परिवार उत्साह में था और रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन सुबह जब काफी देर तक दूल्हा-दुल्हनका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद, घबराए परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया और जोदेखा, उससे उनके होश उड़ गए। कमरे का दृश्य देख सन्न रह गए परिजनदरवाजा खुलते ही परिजनों को जो मंजर दिखा, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया। कमरे में दुल्हन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि दूल्हा छतके हुक से लटका हुआ था। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत ही पुलिस और लड़की के परिजनों को सूचना दीगई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे दोनोंपरिवार के सदस्य आनन-फानन में दूल्हा और दुल्हन को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना ने पूरे परिवारऔर इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। दूल्हे के भाई का बयान, नहीं थी कोई पारिवारिक अनबनदूल्हे के भाई दीपक ने बताया कि घटना के समय वे सब्जी लेने मंडी गए थे। तभी घर से फोन आया कि तुरंत घर आओ। जब वे घर पहुंचे तो देखा किप्रदीप फांसी पर झूल रहा था। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं थी, न ही किसी विवाद की जानकारी थी। बेटी की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हालदुल्हन की मां को जब बेटी की मौत की खबर मिली, तो वह बदहवास हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के बाद जो बेटी खुशी-खुशीससुराल गई थी, उसकी अचानक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों केमुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सांसद ने जताया दुख, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्णसमाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वहीं, एसएसपी राज करण ने कहाकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या कोई अन्य कारण, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
ओडिशा में नेपाली छात्रा की आत्महत्या, नेपाल सरकार ने भारत से की बातचीत

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (KIIT) में एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद बड़ा विवाद खड़ा होगया। इस घटना पर नेपाल सरकार ने भारत से जवाब मांगा, और ओडिशा पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। घटना का पूरा विवरण14 फरवरी 2025 को, KIIT विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस की तीसरे वर्ष की छात्रा प्रकृति (बदला हुआ नाम) अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाईगई। शुरुआती जांच में पता चला कि यह आत्महत्या का मामला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उसके प्रेमी और सहपाठी अदविक श्रीवास्तव केसाथ हुए विवाद के बाद हुई। अदविक, जो मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छात्रों का विरोध प्रदर्शनघटना के बाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले नेपाली छात्रों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि विश्वविद्यालय प्रशासनने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। प्रदर्शनकारियों ने परिसर में रैलियां निकालीं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नेपाल सरकार की प्रतिक्रियाइस मामले पर नेपाल सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास को निर्देश दिया कि वेओडिशा में नेपाली छात्रों की मदद के लिए अधिकारियों को भेजें। नेपाल सरकार ने यह भी कहा कि वह इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करेगी। भारतीय दूतावास का बयानकाठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि वह ओडिशा सरकार औरविश्वविद्यालय प्रशासन के संपर्क में है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में पढ़ने वाले नेपाली छात्रों कीसुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। ओडिशा सरकार का हस्तक्षेपविवाद बढ़ने पर, ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की और छात्रों को सुरक्षा काभरोसा दिलाया। इसके अलावा, उन्होंने नेपाली छात्रों से अपनी पढ़ाई जारी रखने की अपील की। विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रियाKIIT विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि वे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रको हिरासत में लिया जा चुका है और मामले की जांच चल रही है।
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समूहों ने किया बंद का ऐलान

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को कुकी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गईऔर 40 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद कुकी समुदाय ने अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है। कैसे हुई हिंसा?हिंसा की शुरुआत उस समय हुई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह के राज्य में मुक्त आवाजाही की अनुमति देने के निर्देश का विरोध कर रहे थे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने निजी वाहनोंको आग के हवाले कर दिया और इंफाल से सेनापति जिले की ओर जा रही राज्य परिवहन बस को रोकने का प्रयास किया। कितने लोग हुए घायल?गमगीफई, मोटबंग और कीथेलमानबी में हुई झड़पों में कम से कम 16 प्रदर्शनकारी घायल हुए, जिन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।हालांकि, अनाधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, घायलों की संख्या 23 से अधिक हो सकती है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान 27 सुरक्षाकर्मी भीघायल हुए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोधप्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (इंफाल-दीमापुर हाईवे) को अवरुद्ध कर दिया और सरकारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए टायर जलाए।इस विरोध प्रदर्शन का एक कारण फेडरेशन ऑफ सिविल सोसाइटी (एफओसीएस) द्वारा आयोजित शांति मार्च भी था, जिसे प्रशासन ने कांगपोकपीजिले में पहुंचने से पहले ही रोक दिया था। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच टकरावपुलिस का कहना है कि एफओसीएस के मार्च को रोकने का आदेश दिया गया था क्योंकि इसकी अनुमति नहीं थी। हालांकि, एफओसीएस के सदस्योंने दावा किया कि वे गृह मंत्री के निर्देश का पालन कर रहे थे, जिसमें पूरे राज्य में लोगों को स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। कुकी समुदाय की प्रतिक्रियाकुकी-जो गांव के स्वयंसेवकों के एक कथित वीडियो में कहा गया कि वे इस निर्णय के खिलाफ हैं और अलग प्रशासन की मांग कर रहे हैं। उन्होंनेचेतावनी दी कि उनके क्षेत्रों में बाहरी लोगों की आवाजाही का कड़ा विरोध किया जाएगा। कुकी-जो परिषद ने आधी रात से अपने इलाकों में अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है। परिषद ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह अशांति कोरोकने के लिए इस मुद्दे का समाधान निकाले। बयान में कहा गया, “हम बफर ज़ोन में किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी नहीं लेंगे।”
अमेरिका में फिर से किया गया हिंदू मंदिरों पर हमला, अमेरिकी हिंदू समुदाय की बड़ी चिंता “हिंदुओं के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी”

अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमला अभी तक थमा नहीं है. एक बार फिर मंदिर में तोड़फोड़ की बात सामने आ गई हैं. कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स स्थितएक BAPS हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. मंदिर में तोड़फोड़ तो हुई बल्कि हिंदूओं के लिए संदेश भी लिखे गए है. मंदिर की दीवारों पर हिंदूवापस जाओ जैसे नारे लिखे गए है. मंदिर में तोड़फोड़ हुई लेकिन हिंदू विरोध और भारत विरोधी संदेश भी लिखे गए. मंदिर की दीवारों पर हिंदू वापसजाओ और पीएम मोदी को लेकर नारे लिखे गए थे. जिससे स्थानीय हिंदू समुदाय चिंतित हो गया. अमेरिका में बीते कई सालों से हिंदू मंदिरों कोनिशाना बनाया जा रहा है. हिंदू मंदिरों में पिछले कुछ वर्षों में तोड़-फोड़ और चोरी भी की गई.दरअसल इससे पहले भी हिंदू मंदिरों को निशाना बनायागया है.3 अगस्त और 16 अगस्त 2022 को क्वींस न्यूयॉर्क में श्री तुलसी मंदिर पर भी हमला किया गया था. इसके बाद 30 अक्टूबर 2023 कोसंक्रामेंटो हरि ओम राधा कृष्ण मंदिर पर भी हमला किया गया था. BAPS ने भी इसका विरोध जताया है अपने आधिकारिक एक्स हैडल पर घटनाका जिक्र करते हुए संगठन ने कहा कि वो नफरत को भी कभी यहां जड़ नहीं जमाने देंगे. और शांति और करुणा कायम रखने के लिए काम करते रहेंगे. पिछले साल भी मंदिर परिसर में की गई थी तोड़फोड़दरअसल इससे पहले भी मंदिर परिसर में पिछले साल भी मंदिर में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थी. जब कैलिफोर्निया की सैक्रोमेंट में BAPS श्रीस्वामीनारायण मंदिर में 25 सितंबर की रात में तोड़फोड़ की गई थी. यह घटना न्यूयॉर्क में BAPS मंदिर में इसी तरह की घटना के 10 दिन से भी कमसमय बाद हुई थी.कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह तब हुआ जब लॉस एंजिलिस में तथाकथि खालीस्तान जनमत संग्रह का दिन नजदीक आ रहाहै. संगठन के 10 मंदिरों के नाम सार्वजनिक किए जिनमें पिछले कुछ वर्ष में तोड़फोड़ की गई है. उन्हें अपवित्र करने की घटनाएं हुई है. सितंबर मेंकैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में BAPS हिंदू मंदिरों को अपवित्र कर दिया गया था. तथा दीवार पर नारे लिखकर कहा गया था. कि हिंदू वापस जाओसैक्रामेंटो की घटना 10 दिन पहले न्यूयॉर्क के मेलविले में एक और बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र किया गया था.और इसको लेकरघ्रणा फैलाने वाले संदेश भी लिखे गए थे. न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना के कड़ी नंद की थी.