महिला सशक्तिकरण और नैतिक मूल्यों पर जोर, ब्रह्मकुमारीज़ संस्था ने किया जागरूकता कार्यक्रम

महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर गांव में ब्रह्मकुमारीज़ संस्था द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कियागया। इस कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से पहले अपने चरित्र को सशक्त बनाने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी गई। नैतिक मूल्यों और कर्म में प्रतिबद्धता पर जोरकार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नैतिक मूल्यों और कर्म के प्रति समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्रह्मकुमारीज़ संस्था की ओर से युवाओं को समाजमें सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थितिइस अवसर पर रूबी फोगाट यादव समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को आत्मविकास और नैतिकता के मार्ग पर आगेबढ़ने का संदेश दिया गया। रूबी फोगाट यादव: एक सशक्त राजनीतिक व्यक्तित्वराजनीतिक यात्रारूबी फोगाट यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक सक्रिय राजनेता हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दक्षिण दिल्ली से निर्दलीयप्रत्याशी के रूप में हिस्सा लिया था, जहां उनकी लोकप्रियता और व्यक्तित्व ने विशेष पहचान बनाई। बाद में, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीऔर पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरूबी फोगाट यादव ने हाल ही में महरौली विधानसभा क्षेत्र में ‘परिवर्तन यात्रा’ का नेतृत्व किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और भाजपाकार्यकर्ता शामिल हुए। यह यात्रा महरौली के ऐतिहासिक जहाज महल से शुरू होकर भूल भुलैया चौराहे तक चली। इसके अलावा, उन्होंने ‘नारीशक्ति समरसता भोज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी कार्य किया है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारीरूबी फोगाट यादव पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने वृक्षारोपण अभियानों में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रतिजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण ने उन्हें महरौली विधानसभा क्षेत्र में एकप्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तित्व बना दिया है।
कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने किया बड़ा ऐलान, रमजान के महिने नहीं करेंगें बजट पेश

Jammu Kashmir Budget: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को प्रदेश का बजट पेश किया उन्होंने कहा कि रमजान मेंरोजेदारी के समय वह बजट पेश नहीं करेंगे. बता दें कि उमर अब्दुल्ला रोजा रखे हुए हैं. बजट पेश करने के दौरान एक घंटा 40 मिनट तक भाषणदिया. सीएम अमर उजाला ने पहली बार वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया. मुख्यमंत्री अमर उजाला ने कहा कि वह अब दोबारा कभी पाक रमजानमें रोजादारी के समय बजट पेश नहीं करेंगे. बजट पेश करने के बाद पत्रकारों से बातचीत उन्होंने कहा कि यह वर्ष 2018 के बाद प्रदेश में पहला बजटहै. और बतौर वित्त मंत्री उन्होंने भी पहली बार ही बजट प्रस्तुत किया है. अगर कभी दोबारा पाक रमजान में बजट प्रस्तुत करना पड़ा तो स्पीकर से आग्रहकरूंगा. कि इफ्तार के बाद बजट प्रस्तुत करने की अनुमति दें उन्होंने विधानसभा में एक घंटा 40 मिनट तक भाषण दिया और वह भी बिना रुके. उन्होंनेरोजा रखा हुआ है बजट प्रस्तुत करने के बाद पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि रोजा रखते हुए पौने दो घंटो भाषण देने में कोई दिक्कत तो नहीं हुई. इसदौरान कहा कि रोजा रखते हुए पौने दो घंटे भाषण देने में कोई दिक्कत तो नहीं हुई. इस पर उन्होंने कहा मुझे लगता है कि बजट सत्र से पहले हीबुलाया जा सकता था. अनुभव के बाद में कभी भी पाक रमजान में बजट प्रस्तुति नहीं नहीं करूंगा. अमर अबदुल्ला ने कहा कि स्पीकर से करुंगा हाथ जोड़कर विनतीअमर अबदुल्ला ने बजट सत्र पहले बुलाऊंगा या बाद में अगर कभी पाक रमजान में ही हुआ तो स्पीकर से हाथ जोड़कर विनती करूंगा. कि इफ्तार केबाद बजट प्रस्तुत करने की अनुमति दें. मुख्यमंत्री ने कहा मुझे भाषण के बाद कुछ दिक्कत हुई मैं ठीक से बोल नहीं पा रहा था. मुख्यमंत्री उमरअब्दुल्ला ने बजट पेश करते हुए जम्मू कश्मीर की आर्थिक विकास व अन्य विषयों में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, अमित शाह, और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की खुले दिल से प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मैंने कई बार प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, और केंद्रीय नेताओं सेमुलाकात की. सभी ने मेरा हमेशा सहयोग किया है. नीले रंग की ब्लेजर और टोपी के साथ पारंपरिक खान सूट पहने अब्दुल्ला ने अपने डेढ़ घंटे सेअधिक भाषण की शुरुआत फारसी दोहे, तन दाग दाग दाग शुद-पुम्बा कुजा कुजा नेहम.एक घंटा 40 मिनट तक मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने बजटभाषण पढ़ा. इस दौरान चार बार सत्ताधारी दल के विधायकों ने मेजें थपथपाई. बजट के दौरान किसी भी सदस्य ने कोई व्यवधान पैदा नहीं किया. सभीने अपने स्थलों पर आराम से बैठ बजट भाषण सुना.
प्रधानमंत्री मोदी ने किया महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को सलाम,महिलाओं को सौंपे अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट

International Women’s Day: प्रधानमंत्री मोदी ने महिला दिवस को लेकर ऐलान किया था कि 8 मार्च को उनके सोशल मीडिया अकाउंट कोमहिलाएं सभालेंगी. दरअसल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.इससे पहले भी 2020 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसपर भी पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को 7 सफल महिलाओं की ओर से संचालित किया गया था. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके परभारत नारी शक्ति का उत्सव गर्व से मना रहा है. खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिएमहिलाओं को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाएं संभालेंगीं. पीएम मोदी ने कहा कि जिन विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं आज के दिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी. पीएम मोदी ने कहा महिलादिवस पर हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं. हमारी सरकार करती है महिलाओं को सशक्त बनाने का काम-मोदीदरअसल इससे पहले भी महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउट को संभाल चुकी है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान कर कहा किहमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है. जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है. आज जैसा कि वादाकिया था मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टी को उन महिलाओं की ओर से संभाला जाएगा. जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है. दरअसल यहपहली बार नहीं है जब महिला प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी. 2020 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने सोशलमीडिया अकाउंट को सात सफल महिलाओं की ओर से संचालित किया गया था. जिससे उन्हें दूसरों को प्रेरित करने के लिए वैश्विक मंच मिला. पीएममोदी ने इस मौके प्रणाली शक्ति को सलाम किया. और विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार कीप्रतिबद्धता की पुष्टि की का रास्ता बना रही है. साथ मिलकर हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं. जहां महिलाएं और लड़कियां बिनाकिसी के डर के अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं.
हिंदी विरोध को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने स्टालिन को दिखाया आयना, भाषा का मुद्दा बनाना तमिलनाडू सीएम का बताया राजनीतिक हथकंडा

अमित शाह की स्टालिन के हिंदी विरोध को सिर्फ राजनीतिक हथकंडा होने का संकेत देते हुए मातृभाषा में मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई को हरीझंडी देने के बावजूद स्टालिन ने तमिलनाडु के इसके लिए प्रयास नहीं किया है. उन्होंने स्टालिन को जल्द से जल्द मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाईतमिल शामिल भाषा में शामिल शुरू करने की चुनौती देती है. 5 दशक से अधिक पुराने हिंदी विरोध को तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव मेंमुद्दा बनाने की कोशिश में जुटे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को केंद्रिय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आईना दिखाया है. अमित शाह ने स्टालिनके हिंदी विरोध को सिर्फ राजनीतिक हथकंडा होने का संकेत देते हुए कहा की मातृभाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को हरी झंडी देने केबादजूद स्टालिन ने तमिलनाडु में इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया है. उन्होंने स्टालिन को जल्द से जल्द मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई तमिल भाषामें शुरू करने की चुनौती थी. चेन्नई में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमित शाह ने स्टालिन की दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीचमें विभेद करने की कोशिशें का पर्दाफाश करते हुए साफ किया कि तमिल भाषा, संस्कृति और परंपराओं भारतीय संस्कृति का अनमोल गहना है. औरपूरा देश इसे स्वीकार करता है. भारतीय संस्कृति को हर क्षेत्र में मजबूतअमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु ने भारतीय संस्कृति को हर क्षेत्र में मजबूत किया है. फिर चाहे प्रशासनिक सुधार हो या आध्यात्मिक ऊंचाई हासिलकरना शिक्षा हो या देश की एकता अखंडता हो उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तमिल सहित सभी भाषाओं को सुरक्षित और विकसित करने के साथ उन्हेंरोजगार का जरिया भी बनाने के लिए कोशिश कर रही है. तमिल में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने से मातृभाषा के रूप में तमिल सिर्फमजबूती होगी. बल्कि तमिल माध्यम से शिक्षित होने वाले छात्रों को करियर में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा. तमिल सहित सभी भारतीय भाषाओंको सुरक्षित करने के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय अर्धसैनिक की भर्ती परीक्षाओं को संविधान केआठवीं अनुसूची में शामिल सभी भारतीय भाषाओं में शामिल करने का भी फैसला किया गया है. अब सिर्फ तमिल जानने वाले युवा भी केंद्रीयअर्धसैनिक बलों की भर्तीपरीक्षाओं में भाग लिख सकते हैं. और अब वह नौकरी पा सकते हैं. जबकि पहले यह भर्ती परीक्षा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी मेंहोती थी. और तमिल जाने वाले युवा इसमें हिस्सा नहीं ले पाते थे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चाल से भारत को हो सकता है भारी नुकसान, लेकिन एप्पल जैसे समान भी हो सकते है सस्ते

भारत में अमेरिकी सामानों पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी कई बार विवाद की वजह बनी है. अमेरिका लंबे समय से भारत से कहता आ रहा है कि वोअपने आयात शुल्क को कम करे जिससे अमेरिकी कंपनियों को फायदा हो सके. भारत में अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर एक बड़ा बदलाव होनेकी संभावना बढ़ती जा रही है. दोनों देशों के बीच टैरिफ यानी आयात शुल्क में कटौती को लेकर बातचीत जारी है. नए व्यापार समझौते के बाद अगरअमेरिका से आने वाले कुछ खास सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी कम होती है. तो भारतीय बाजार में यह प्रोडक्ट पहले से सस्ते हो सकते हैं. इससे भारत केलोगों को भी सस्ते अमेरिकी सामान मिल सकते हैं. लेकिन कई सेक्टर्स पर भी इसका गहरा आसान नजर आ सकता है. दरअसल भारत में अमेरिकासामानों पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी कई बार विवाद की वजह भी बन चुकी है. अमेरिका लंबे समय से भारत से कहता रहा है कि वह अपने आयातशुल्क को कम करे जिससे अमेरिकी की कंपनियों को फायदा हो सके दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर जारी बातचीत की बात कुछ प्रोडक्ट इंपोर्टड्यूटी कम करने की संभावना है. अमेरिका और भारत की बहस पहुंची नए मोड़अमेरिका और भारत के बीच चल रही टैरिफ की जंग अब तक नए मोड़ पर पहुंच गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रिसिप्रोकल टैरिफलगाने की बात कही है. यानी अगर भारत अमेरिका सामानों पर ज्यादा टैक्स लगाएगा. तो अमेरिका भी भारतीय सामानों पर उतना ही टैक्स लगाएगा. फिलहाल भारत में अमेरिकी सामानों पर 110 तक प्रतिशत तक का इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है. ट्रंप चाहते हैं कि भारत इस टैक्स को कम करे जिसके बादकुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी घटाने पर विचार किया जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो कई देश में अमीर की सामान सस्ते हो सकते हैं भारत जिनउत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी कम कर सकता है. उनमें इलेक्ट्रॉनिक, गैजेट्स, स्टील इंजन, टायर, स्पेयर भारत मेडिकल इक्विपमेंट, बादाम, अखरोट वाइनजैसे कुछ खाद्य पदार्थ शामिल है. अगर ऐसा होता है तो भारत में आईफोन लेपटॉप स्मार्ट वॉच गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स और हेल्थ केयर से जुड़े प्रोडक्टपहले से सस्ते हो सकते हैं. इसके अलावा हार्ले डेविनसन जैसी महंगी मोटर साइकिलें भी भारत में कम कीमत पर मिलेगी. इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर मेंएप्पल, डेल और ह्रालेट -पैकार्ड जैसी अमेरिकी कंपनियों के बाद उत्पाद सस्ते हो सकते हैं.
महिला दिवस पर नहीं आएंगे महिलाओं की खाते में पैसे, किन महिलाओं को मिलेंगें पैसे और कैसे” पढ़ें जानकारी

Women’s Day schmeme: महिला योजना का लाभ जिन महिलाओं को मिलेगा, उनकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए. इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा. बता दें की आज किसी भी महिला के अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे दिल्ली में सम्मान योजना का कैबिनेट नोटतैयार तो हो चुका है. लेकिन आज सुबह 11:00 कैबिनेट कि बैठक होनी है. महिला सम्मान योजना का लाभ शुरुआत में बीपीएल कार्ड धारकों को हीमिलेगा. सबसे पहली शर्त यह है दरअसल इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो वह दूसरी कोई और सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होंगी. जिन महिलाओं को यह लाभ मिलेगा उनकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए. इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा बता देंकि आज किसी भी महिला के अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे. दिल्ली सचिवालय में दिल्ली कैबिनेट की बैठक की जाएगी. मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्लीसचिवालय पहुंचे दिल्ली के मुख्य सचिव और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी भी दिल्ली में सचिवालय बैठक की जाएगी. जिस दौरानमहिला सहायता योजना के लिए पंजीकरण शुरू करने की घोषणा जेएलएन स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में की जाएगी. 21 से 60 वर्षों की महिलाओं को मिलेगा पैसादरअसल जिन महिलाओं को प्रत्येक महिने पैसे दिए जाएगी उनमें संभावित पात्रता मानदंडों में 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं होंगी. और उनकेवार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होगी. कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को ₹2500 देने की योजनाओं ऑनलाइनपंजीकरण कराया जाएगा. उसके बाद उन महिलाओं की खातों में पैसे को भेजा जाएगा. पिछले सप्ताह बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कीयोजना की पंजीकरण 8 मार्च से शुरू होगा और पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी. इसके बाद आर्थिक रूप से गरीब हर महिला को ₹2500 देने की प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी. दिल्ली में जिस दिन से बीजेपी सरकार आई है उसी दिन से विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी चुनावी वादेपूरे किए जाने पर घेर रही है. आम आदमी पार्टी ने किया बीजेपी पर वारआम आदमी पार्टी की तरफ से बीजेपी पर लगातार वादों को लेकर लगातार प्रहार कर रही है. जिसमें खास तौर पर महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने के बाद वादे पर सवाल किया जा रहे हैं. वहीं भाजपा भी आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार की परतें खोले जाने के दावे कर रही हैं. 4 मार्च कोविधानसभा में सीएम रेखा ने जब नेता प्रतिपक्ष आतिशी को यह कहकर घेरा कि हमें आपकी सुरक्षा की चिंता है. इसको लेकर जवाब में किसी ने कहाकि मैं अपनी सुरक्षा का खुद ध्यान रख सकती हूं. वह दिल्ली की महिलाओं का ध्यान रखें तो उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था. किमहिलाओं को 8 मार्च को पहली किस्त देंगे. वह अपना वादा पूरा करें सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं से हमने जो वादे किए थे उसे 100% लागू किया जाएगा. 8 मार्च का दिन जो महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है उनके खाते में आर्थिक मजबूत जरूर पहुंचेगी.
दमोह में गौहत्या का मामला: हिंदू संगठनों का विरोध, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सीता बावड़ी इलाके में गौहत्या की एक गंभीर घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने मिलकर एक गाय कीहत्या कर दी। जैसे ही इस घटना की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। फायरिंग से बढ़ा तनावरिपोर्ट्स के मुताबिक, जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ता इस घटना को रोकने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इससे इलाके में तनाव बढ़गया और गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दमोह बंद का आह्वान कर दिया।पुलिस और प्रशासन की कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। हालांकि, आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टिनहीं की गई है। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307, गोवंश अधिनियम और धार्मिक भावना आहतकरने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासावेटरनरी डॉक्टर आर.के. असाटी की रिपोर्ट के अनुसार, गौवंश के शरीर के सभी अंग अलग-अलग कर दिए गए थे। इससे साफ होता है कि हत्या केबाद अवैध रूप से मांस काटा गया। हिंदू संगठनों ने किया दमोह बंद का ऐलानगौहत्या की घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने शहरभर में अनाउंसमेंट कर दमोह बंद का ऐलान किया है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इस तरहकी अवैध गतिविधियों की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी। आरोपियों के घर पर चला बुलडोजरघटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुएपुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिला प्रशासन सतर्कइस घटना के बाद दमोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे। प्रशासन नेलोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पीएम मोदी ने सूरत में खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान किया लॉन्च, कहा – हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा पोषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सूरत में खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अभियान भेदभाव रहितसमाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल सुनिश्चित करेगी कि हर जरूरतमंद को भोजन और पोषण सुरक्षा मिले। उन्होंने इसे देश के अन्यजिलों और राज्यों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बताया। सूरत ने दी देश को नई दिशापीएम मोदी ने सूरत की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर व्यापार और विकास में तो अग्रणी है ही, अब यह गरीबों और वंचितों को भोजन सुरक्षाप्रदान करने में भी एक मिसाल बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान इस बात की गारंटी देगा कि कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे और सभी को समानअवसर मिले। सरकार की प्रतिबद्धता – कोई छूटेगा नहीं, कोई रूठेगा नहींप्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार की नीति यही है कि हर जरूरतमंद को उसका अधिकार मिले। उन्होंने कहा, “जब सरकार ही लाभार्थी केदरवाजे पर जा रही है, तो कोई छूटेगा कैसे? और जब कोई छूटेगा नहीं, तो कोई रूठेगा कैसे?” कोविड काल में दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजनापीएम मोदी ने गरीब कल्याण योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय जब देश को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब सरकार ने यहसुनिश्चित किया कि गरीबों के घर का चूल्हा जलता रहे। केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत दो लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी है। पौष्टिक भोजन से स्वस्थ भारत की ओरप्रधानमंत्री ने कहा कि पौष्टिक आहार और स्वच्छता विकसित भारत की नींव हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान और हर घर जल योजना नेगांवों में बीमारियों को कम करने में बड़ी भूमिका निभाई है। वन नेशन, वन राशन कार्ड – अब हर जगह मिलेगा लाभपीएम मोदी ने बताया कि पहले एक जगह का राशन कार्ड दूसरी जगह मान्य नहीं होता था, जिससे गरीबों को परेशानी होती थी। इसे दूर करने के लिएवन नेशन, वन राशन कार्ड योजना लागू की गई, जिससे देशभर में कहीं भी राशन प्राप्त करना आसान हो गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने अब तकपांच करोड़ से अधिक फर्जी राशन कार्ड सिस्टम से हटा दिए हैं और राशन वितरण प्रणाली को आधार से जोड़ा है। गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिशन मोड पर कामप्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दशक में गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने मिशन मोड में काम किया है। गरीबों के लिए पक्का घर, शौचालय, गैस कनेक्शन और नल कनेक्शन जैसी योजनाएं चलाई गई हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि 60 करोड़ से ज्यादालोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने की सुविधा दी गई
हरियाणा के पंचकूला में भारतीय वायुसेना का जगुआर विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान हरियाणा के पंचकूला जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अंबाला एयरबेस से एक प्रशिक्षणउड़ान पर था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते विमान से बाहर निकलने में सफल रहा। इस हादसे के कारणों की जांच केलिए वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है। मोरनी के पहाड़ी इलाके में गिरा विमानजानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के बालदवाला गांव के पास हुई। विमान पहाड़ी और जंगलों से घिरे इलाके में गिरा, जिससेआसपास कोई जनहानि नहीं हुई। चश्मदीदों के अनुसार, विमान हवा में लहराते हुए पेड़ों से टकराया और फिर खाई में गिर गया। पायलट ने पैराशूट से बचाई जानविमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पैराशूट के जरिए छलांग लगा दी, जिससे वह सुरक्षित बच गया। स्थानीयलोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पायलट की सहायता की। हादसे के बाद घटनास्थल पर मलबा फैलाविमान टकराने के बाद उसमें आग लग गई और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। इस घटना का वीडियो भीसामने आया है, जिसमें दुर्घटना के बाद धुआं उठता दिख रहा है।जांच के आदेश जारी, प्रशासन मौके पर मौजूदघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और राहतकार्य जारी है। वायुसेना ने प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी का मामला माना है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 देने की योजना पर बड़ा फैसला, 8 मार्च को हो सकता है ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 देने का वादा किया था। अब इस योजना को लागू करने की दिशा मेंबड़ा कदम उठाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेटबैठक होगी, जिसमें इस योजना को मंजूरी मिलने की संभावना है। महिला दिवस पर हो सकती है आधिकारिक घोषणान्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार इस योजना को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित कर सकती है, जहां आधिकारिक रूप से इसकाऐलान किया जाएगा। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली कैबिनेट के मंत्री मौजूद रह सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकार से पूछा सवालदिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस योजना को लेकर सरकार से सवाल उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर पूछा किमहिलाओं के खातों में पैसे कब तक आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादे का हवाला देते हुए कहा कि 8 मार्च को महिलाओं के खातेमें ₹2500 आने चाहिए। सीएम रेखा गुप्ता का जवाबमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओंको ₹2500 देने की योजना पर जल्द अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा, “दिल्ली की महिलाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो वादा हमनेकिया है, वह पूरा किया जाएगा। हमारी सरकार जनता को भूलने वाली नहीं, बल्कि वादों को निभाने वाली सरकार है।” कैसे मिलेगा लाभ?सूत्रों के मुताबिक, 8 मार्च से इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एककार्यक्रम के दौरान इस योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।दिल्ली सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में हुई चर्चाइससे पहले आज सुबह दिल्ली के मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें कई अहम मसलों पर विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि महिला सम्मानयोजना पर अंतिम मुहर लगने के बाद इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली की महिलाओं के लिए क्या होगा अगला कदम? अब सभी की नजरें 8 मार्च की कैबिनेट बैठक और कार्यक्रम पर टिकी हैं। अगर इस योजना को मंजूरी मिलती है, तो यह दिल्ली की महिलाओं के लिएएक बड़ी राहत साबित होगी।