दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई हैं। बड़े नेता विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं और रैलियों के माध्यमसे जनता को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान विवादित बयानदिया। उन्होंने कहा, “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कों को बेहतर किया है, वैसे ही कालकाजी की सड़कों कोप्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देंगे।”
कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध
भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह बयान नकेवल इस व्यक्ति की घटिया मानसिकता को दिखाता है, बल्कि इसके आकाओं की असलियत को भी उजागर करता है। उन्होंने आगे कहा कि RSS के अच्छे संस्कार बीजेपी नेताओं में कैसे दिखते हैं, यह भी इस बयान से स्पष्ट होता है।
बिधूड़ी ने दी सफाई
विवाद के बाद रमेश बिधूड़ी ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी विवादास्पद नहीं कहा। उनका कहना था कि पूर्व में लालूप्रसाद यादव ने भी हेमा मालिनी के गालों जैसी सड़कें बनाने की बात की थी।
बिधूड़ी बन चुके हैं विवादों का हिस्सा
यह पहली बार नहीं है जब बिधूड़ी विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में आए हैं। सितंबर 2023 में, उन्होंने संसद में बसपा सांसद दानिश अली केखिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके लिए उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी थी। इस प्रकार की टिप्पणियाँ राजनीतिक माहौल मेंतनाव बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के प्रति असम्मानजनक दृष्टिकोण को भी उजागर करती हैं, जिस पर व्यापक आलोचना हो रही है।
भाजपा के उम्मीदवार हैं बिधूड़ी
भजपा नेता रमेश बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कालकाजी सीट से पार्टी का उम्मीदवार नामित किया गया है। इस सीट परउनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी से होगा। कांग्रेस ने इस सीट से अलका लांबा को मैदान में उताराहै।
रमेश बिधूड़ी, भाजपा, कांग्रेस, प्रियंका गांधी, विवादित बयान, कालकाजी, दिल्ली विधानसभा चुनाव, पवन खेड़ा, महिला विरोधी बयान, आमआदमी पार्टी, आतिशी, अलका लांबा