भाजपा सरकार नहीं चाहती आदिवासी, दलित, पिछड़े बच्चे पढ़ें- कांग्रेस नेताओं का तीखा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, हॉस्टलों की बदतर स्थिति और स्कॉलरशिप की अनदेखी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेसनेता राजेन्द्र पाल गौतम, कन्हैया कुमार, डॉ. विक्रांत भूरिया और अन्य नेताओं ने मिलकर प्रेस वार्ता की और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए कि वहदलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को पढ़ने से वंचित करना चाहती है। “नेशनल फेलोशिप स्कॉलरशिप बंद करना शैक्षणिक अन्याय” -राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि 2023 में नेशनल फेलोशिप स्कीम को बंद कर दियागया, जिससे लाखों गरीब, आदिवासी और दलित छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो गए। यह संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ है ।”क्या यहनया छुआछूत नहीं है? हॉस्टलों की हालत खराब, स्कॉलरशिप बंद, और सिस्टम इतना कठिन कि बच्चे मानसिक रूप से टूट जाते हैं।” उन्होंने यह भीकहा कि SC-ST सब प्लान का पैसा मेट्रो, हाईवे और अन्य प्रोजेक्ट्स में डाइवर्ट किया जा रहा है, जबकि इसका उपयोग सीधे इन वर्गों के बच्चों कीशिक्षा और छात्रावास में होना चाहिए। डॉ. विक्रांत भूरिया बोले -“आदिवासी छात्रों को जानबूझकर हाशिये पर रखा जा रहा है” कांग्रेस के युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि आदिवासीछात्रों को सरकार ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल में पीने का पानी, स्वास्थ्य, पढ़ाई की मूलभूत सुविधाएं तकउपलब्ध नहीं हैं। “यह सरकार आदिवासी युवाओं को पढ़ता हुआ नहीं देखना चाहती। वो चाहती है कि वे अशिक्षित रहें ताकि उन्हें अधिकारों कीजानकारी ही न हो। डॉ. भूरिया ने यह भी कहा कि यदि देश का आदिवासी, दलित और पिछड़ा युवा शिक्षित नहीं होगा तो लोकतंत्र की नींव कमजोरहो जाएगी।“हर घंटे दो छात्रों की आत्महत्या – यह कैसा विकास?”- कन्हैया कुमार ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बताया कि भारत मेंहर घंटे दो छात्र आत्महत्या कर रहे हैं, और यह दर्शाता है कि सिस्टम छात्रों को कैसे तोड़ रहा है। “पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की प्रक्रिया इतनी जटिलकर दी गई है कि छात्र अप्लाई ही नहीं करना चाहते। स्कॉलरशिप मिलती नहीं, हॉस्टल की हालत खराब — यह शिक्षा नहीं, सज़ा बन गई है।” संविधान लीडरशिप प्रोग्राम: 100 दिन, 100 हॉस्टल ऑडिट- नेताओं ने घोषणा की कि एक विशेष अभियान “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” के तहत, अगले 100 दिनों में पूरे देश के हॉस्टलों का ऑडिट किया जाएगा। इस मुहिम को “व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट” के नाम से चलाया जाएगा। “यह सिर्फकांग्रेस का नहीं, देश के भविष्य का अभियान है। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रों को उनके अधिकार मिलें।” महंगाई बढ़ी, स्कॉलरशिप नहींराजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि जब देश में हर चीज़ महंगी हो गई है — मोबाइल रिचार्ज, दाल, गैस, पेट्रोल- तो स्कॉलरशिप की राशि क्यों नहीं बढ़ाईगई? “जब पीएम के लिए 8500 करोड़ का जहाज खरीदा जा सकता है, तो दलित छात्रों के लिए बेहतर हॉस्टल क्यों नहीं बनाए जा सकते?”मुख्य मांगेंनेशनल फेलोशिप स्कीम को बहाल किया जाए।पोस्ट मैट्रिक और अन्य स्कॉलरशिप समय पर जारी की जाए।स्कॉलरशिप राशि को महंगाई से जोड़कर बढ़ाया जाए।SC/ST सब प्लान का पैसा डायवर्ट न किया जाए।स्कॉलरशिप हेतु इनकम लिमिट को वर्तमान दरों पर अपडेट किया जाए।यूनिवर्सिटी से तय होती है देश की शान, न कि संसद भवन की चमक सेकन्हैया कुमार ने कहा-नालंदा और विक्रमशिला जैसी विश्वविख्यात यूनिवर्सिटियां भारत की असली शान थीं। अगर आज के छात्र पढ़ नहीं पाएंगे, तोभारत ‘विश्वगुरु’ कैसे बनेगा?कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों से अपील की कि वे संविधान लीडरशिप प्रोग्राम से जुड़ें और अपने क्षेत्र के हॉस्टलों की स्थिति की जांच में हिस्सा लें। यहसिर्फ शिक्षा का मुद्दा नहीं, देश के भविष्य का सवाल है।
लॉस एंजिलिस में हिंसा चरम पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले शहर को अपराधियों से कराएंगे आज़ाद

International News: कैलिफोर्निया का लॉस एंजिलिस शहर इन दिनों हिंसा की चपेट में है. नेशनल गार्ड्स की तैनाती के बावजूद हिंसा काबू मेंनहीं आ रही है. मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति सेना की 250वें वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप लॉस एंजिलिस केप्रदर्शनकारियों पर जमकर भड़के और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जानवर और विदेशी दुश्मन तक कह दिया. साथ ही ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में सेनातैनाती के अपने फैसले का बचाव किया और लॉस एंजिलिस को आजाद करने की बात कही.राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजिलिस को कचरे का ढेर कहाऔर कहा कि लॉस एंजिलिस पर अपराधियों का कब्जा है. उन्होंने कहा कि संघीय सरकार हिंसा को खत्म करने और कानून व्यवस्था कायम करने केलिए हर कदम उठाएगी. लॉस एंजिलिस को कराएंगे आजादट्रंप ने कहा कि ‘हम लॉस एंजिलिस को आजाद कराएंगे और इसे फिर से साफ और सुरक्षित बनाएंगे. अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अप्रवासन विभागकी कार्रवाई के बाद लॉस एंजिलिस में हिंसा भड़क गई थी. प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया. लॉसएंजिलिस में हिंसा होते हुए कई दिन बीत चुके हैं और अभी भी हालात पूरी तरह से काबू में नहीं हैं. संघीय सरकार ने लॉस एंजिलिस में 4000 नेशनलगार्ड्स तैनात किए हैं और साथ ही 700 मरीन कमांडो भी तैनात किए गए हैं. हालांकि अभी मरीन कमांडो को प्रदर्शन वाले इलाकों में नहीं उतारा गयाहै. लॉस एंजिलिस हिंसा पर अब तक का सबसे उत्तेजक भाषण देते हुए ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों की निंदा की. साथ ही पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर भीतीखा हमला बोला ट्रंप सेना का इस्तेमाल घरेलू मोर्चे पर कर रहे हैं. चाहे वो अवैध अप्रवासियों को रोकने की बात हो या फिर लॉस एंजिलिस मेंनेशनल गार्ड्स की तैनाती कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूसम ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती का विरोध किया है और इसे लेकर ट्रंप औऱन्यूसम आमने-सामने हैं. न्यूसम का कहना है कि नेशनल गार्ड्स की तैनाती करने से ही लॉस एंजिलिस में हिंसा भड़की.
आईएसएस मिशन फिर टला, शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान फाल्कन-9 में ऑक्सीजन लीक के कारण हुआ स्थगित

ISS Missiona: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोगों को आईएसएस लेकर जाने वाले अंतरिक्ष यान- एग्जियोम-4 काप्रक्षेपण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. स्पेसएक्स ने यह एलान किया स्पेसएक्स ने बताया कि पोस्ट स्टैटिक फायर बूस्टर के निरीक्षण के दौरानफाल्कन-9 रॉकेट में ऑक्सीजन लीक की समस्या पाई गई. जिसकी मरम्मत के लिए इंजीनियरों ने और समय मांगा है ऐसे में प्रक्षेपण को फिलहालटाल दिया गया है. स्पेसएक्स ने ट्वीट कर बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होने वाले फाल्कन 9 के एक्स-4 प्रक्षेपण को स्थगित किया जारहा है. जिससे कि इंजीनियरों को पोस्ट स्टैटिक फायर बूस्टर के निरीक्षण के दौरान पहचाने गए एलओएक्स रिसाव की मरम्मत के लिए अतिरिक्तसमय मिल सके. स्पेसएक्स ने कहा कि अब मरम्म होने के बाद हम जल्द ही एक नई लॉन्च तिथि जारी करेंगे. बहुप्रतीक्षित मिशन गया टलगौरतलब है कि यह चौथी बार है जबकि यह बहुप्रतीक्षित मिशन टल गया है. सबसे पहले इसकी लॉन्चिंग की तारीख 29 मई तय की गई थी. फिरइसे बढ़ाकर आठ जून कर दिया गया इसके बाद फिर इसके प्रक्षेपण की तारीख में बदलाव करके 10 जून को 5.30 बजे कर दिया गया. फिर 10 जूनसे पहले ही नौ जून को भी मिशन को 11 जून तक टाल दिया गया था. तब इसरो ने इसका कारण खराब मौसम को बताया था इसरो के अध्यक्ष वीनारायणन ने सोमवार शाम जारी बयान में कहा था. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले यान- एग्जियोम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 के बदले 11 जून2025 तक स्थगित कर दिया गया है. अब चौथी बार फिर से एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण स्थगित कर दिया गया है. इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहतभारत जल्द ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला है. भारत के शुभांशु शुक्ल अब अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने वाले हैं। इतना हीनहीं वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय होंगे. इस मिशन को अमेरिका के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनीएग्जियोम स्पेस और नासा के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है. साथ ही एलन मस्क की स्पेसएक्स इस मिशन में अहम भूमिका निभाएगी.
हत्या के बाद इंदौर पहुंची थी सोनम, राज कुशवाहा से की थी मुलाकात नए खुलासों से फैली सनसनी

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं मेघालय पुलिस की जांच में जो सबसे हैरान करनेवाली बात सामने आई है वह यह कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर आई थी और अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा से मुलाकात की थी. फिर वहवाराणसी गई और उसके बाद गाजीपुर के नंदगंज में पकड़ी गई. इस बीच शिलांग पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राजकुशवाहा के साथ ही अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है.गाजीपुर मेंआत्मसमर्पण करने के बाद सोनम ने कहा था कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मेघालय से यूपी लाया गया था. लेकिन मेघालय पुलिस की जांच मेंसामने आया है कि 23 मई को पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम गुवाहाटी चली गई थी. राज कुशवाह से हुई थी मुलाकातदरअसल वहां से ट्रेन से वह 25 मई को इंदौर पहुंची और राज कुशवाहा से मिली. दोनों किराए के एक कमरे में एक साथ रुके. अगले दिन राज ने एककार से सोनम को उत्तर प्रदेश भेज दिया. राज की योजना सोनम को फतेहपुर जिले में अपने पैतृक गांव में रुकवाने की थी. लेकिन सोनम वाराणसीसमेत कई जगह रुकी और जब इंदौर में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो 9 जून की रात वह गाजीपुर के नंदगंज पहुंची और पुलिस के सामने सरेंडरकर दिया हालांकि इंदौर पुलिस ने सोनम के यहां आने की पुष्टि नहीं की है. इस हत्याकांड की जांच में लगी मेघालय पुलिस की 120 पुलिसकर्मियोंऔर 20 स्पेशल अधिकारियों की टीम ने 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पूरी वारदात की कड़ियां जुड़ती गईं. हत्या के बाद सोनमअपराध स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर तीनों आरोपियों के साथ बातचीत करते हुए सीसीटीवी में कैद हुई थी. वारदात स्थल के पास एक जैकेटऔर रेनकोट मिले थे जो आरोपी आकाश राजपूत के थे सोनम ने ही आकाश को रेनकोट दिए थे.
कनाडा से प्रत्यर्पित पाकिस्तानी युवक पर न्यूयॉर्क में यहूदी समुदाय पर हमले की साजिश का आरोप, अमेरिका की कोर्ट में पेशी आज

International News: कनाडा में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है. इस पाकिस्तानी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क मेंयहूदियों के खिलाफ बड़े सामूहिक हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। आरोपी हमास के इस्राइल पर 7 अक्तूबर को किए गए आतंकी हमलेकी पहली वर्षगांठ पर अमेरिका में हमला करने की साजिश रच रहा था.आरोपी की पहचान शाहजेब खान उर्फ शाहजेब जादून (20 वर्षीय) के रूप मेंहुई है. शाहजेब को मंगलवार को कनाडा से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया शाहजेब पर न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में एक यहूदी सेंटर में हमले कीसाजिश रचने का आरोप है. अमेरिका के न्याय विभाग ने जारी किया बयानअमेरिका के न्याय विभाग ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. शाहजेब के खिलाफ इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और अल-शाम जैसे आतंकीसंगठनों को समर्थन और संसाधन उपलब्ध कराने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने जैसे आरोप लगे हैं. शाहजेब खान को बुधवार को अदालतमें पेश किया जाएगा एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि शाहजेब ने कथित तौर परअमेरिका की सीमा में घुसकर यहूदी समुदाय पर हमले की साजिश रची. काश पटेल ने कहा कि हमास के इस्राइल पर किए गए 7 अक्तूबर के हमलेकी पहली वर्षगांठ पर शाहजेब ने भी सामूहिक हत्याकांड की योजना बनाई थी. अमेरिका के अटॉर्नी जे क्लेटन ने बताया कि खान ने अत्याधुनिकहथियारों से हमले की योजना बनाई थी और उसने ज्यादा से ज्यादा यहूदी लोगों को निशाना बनाना चाहता था. आरोपी आईएसआईएस के समर्थन मेंऐसा करने वाला था फिलहाल अमेरिकी जांच एजेंसियां अब आरोपी से पूछताछ करेंगी.
स्विट्जरलैंड दौरे पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, मुक्त व्यापार समझौते से भारत को 100 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

International News: भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल स्विट्जरलैंड दौरे पर हैं। भारत और स्विट्जरलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते परहाल ही में मुहर लगी है और सितंबर से यह समझौता लागू हो जाएगा. इसी को लेकर बात करने के लिए पीयूष गोयल स्विट्जरलैंड में हैं. गोयल नेसमझौते को लेकर कहा कि इससे दोनों देशों को फायदा होगा और भारत स्विट्जरलैंड का विश्वसनीय सहयोगी बनकर उभरेगा. गोयल ने कहा है कि’स्विट्जरलैंड में 100 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है. आज स्विट्जरलैंड की 1500 से ज्यादा कंपनियां रिसर्च, प्रीसिशन, मैन्युफैक्चरिंग औरइंजीनियरिंग के काम में लगी हुई हैं. इन कंपनियों को उपकरण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं. गोयल ने कहा कि ‘मेरी यहां कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथबैठक हुई जो काफी अच्छी रही दोनों देशों में कई क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं. जिनमें अंतरिक्ष, इंजीनियरिंग और खाद्य प्रसंस्करण और कृषि जैसेक्षेत्र शामिल हैं. भारत को मिल सकता है तकनीक फायजाभारत को स्विट्जरलैंड की तकनीक से फायदा मिल सकता है. हमारे पास दक्ष लोग हैं हमारे यहां श्रम सस्ता भी है भारत स्विट्जरलैंड का विश्वसनीयसहयोगी बनेगा. पीयूष गोयल ने बताया कि ‘भारत की कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत हो रही है. यूरोपीय संघ के साथहमारी मंत्री स्तर की तीन बैठकें हो चुकी हैं और जल्द ही मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बनने की उम्मीद हैय न्यूजीलैंड के साथ भी जल्द बातचीतपूरी हो सकती हैं अमेरिका के साथ भी चर्चा चल रही है और सितंबर 2025 तक इसके होने की उम्मीद है. पेरू और चिली के साथ भी बात चल रही है. स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की मंत्री हेलेना एर्टीडा से सवाल किया गया कि क्या वे भारत को चीन के विकल्प के तौर पर देखती हैं? इस परउन्होंने कहा कि ‘हम दुनिया में सभी जगह व्यापार करना चाहते हैं. हालांकि हमारी प्राथमिकता भारत है क्योंकि भारत के एक लोकतंत्र है और भारततेजी से विकास कर रहा है साथ ही भारत में बड़ा उपभोक्ता बाजार है. इसलिए हमारी रुचि भारत में ज्यादा है हमें भारत की क्षमताओं में पूरा विश्वास है.
सुरक्षा और विदेश नीति पर संसद में बहस की मांग, कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा क्या विपक्ष को लिया जाएगा विश्वास में? जानें क्या है पूरा मामला

Indian Politics: विदेश से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने पूछा किक्या अब सरकार देश की सुरक्षा और विदेश नीति को लेकर संसद के मानसून सत्र में बहस कराएगी? क्या प्रधानमंत्री कम से कम सभी राजनीतिक दलोंके नेताओं की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और चीन-पाकिस्तान के संबंध में भारत की आगे की रणनीति पर उन्हें विश्वास में लेंगे.कांग्रेस महासचिवजयराम रमेश ने कहा कि अब प्रधानमंत्री ने स्वयं 32 देशों में भेजे गए सात संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की है. तो क्या वह कम सेकम अब सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. क्या वे चीन और पाकिस्तान दोनों के संबंध में भारत की भविष्य की रणनीतिऔर सिंगापुर में सीडीएस के खुलासे को लेकर विपक्षी दलों को उन्हें विश्वास में लेंगे?उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री संसद के आगामी मानसून सत्र में पहलगाम घटना के बाद देश की सुरक्षा और विदेश नीति की चुनौतियों पर पूर्ण बहसकराने के लिए तैयार होंगे. विशेष सत्र मांग को किया खारिजसरकार विपक्षी गठबंधन इंडिया की संसद के विशेष सत्र मांग को खारिज कर चुकी है. क्या प्रधानमंत्री पहलगाम के आतंकियों को न्याय के दायरे मेंलाने के लिए कोशिश करेंगे.रमेश ने यह भी पूछा कि क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर के पिता के सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता वाली कारगिल समीक्षासमिति जैसे विशेषज्ञों का एक समूह गठित किया जाएगा. जो ऑपरेशन सिंदूर का विस्तार से विश्लेषण करेगा और उभरते सैन्य प्लेटफार्मों औरप्रौद्योगिकियों तथा संकट की स्थिति में सामरिक संचार के लिए राष्ट्रीय क्षमताओं के निर्माण सहित युद्ध के भविष्य पर अपनी सिफारिशें देगा. रमेश नेकहा कि इसके बाद क्या रिपोर्ट को संशोधनों के बाद – संसद में रखा जाएगा? जैसे कि कारगिल समीक्षा समिति की रिपोर्ट फरवरी 2000 में रखी गईथी।प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की थी.इसमें सांसद और पूर्व राजनयिक शामिल थे वे पहलगामहमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की आवश्यकता पर भारत का संदेश देने के लिए अलग-अलग देशों की यात्रापर गए थे.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, वंचित छात्रों की छात्रवृत्ति में देरी और छात्रावासों की बदहाली पर जताई चिंता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वंचित समुदायों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में देरी की ओर ध्यान दिलाया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने पत्र में देश के दलित, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रोंके हित में फैसले लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आवासीय छात्रावासों की स्थिति ‘दयनीय’ है. कांग्रेस सांसद ने मैट्रिक पास करने के बादहाशिए पर पड़े समुदायों के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के भुगतान में होने वाली देरी का मुद्दा भी उठाया. राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की है अपीलराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि छात्रों से जुड़े इन दो मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि हाशिएपर पड़े समुदायों से आने वाले 90 प्रतिशत छात्रों की शिक्षा में छात्रवृत्ति और छात्रावास के कारण बाधा आती है. अपने बिहार दौरे के अनुभव काउल्लेख कर राहुल ने कहा, बिहार के दरभंगा में आंबेडकर छात्रावास के हाल के दौरे के दौरान छात्रों ने शिकायत की. एक ही कमरे में 6-7 छात्रों कोरहने के लिए मजबूर होना पड़ता है शौचालय बदहाल हैं पीने का पानी भी असुरक्षित है भोजनालय की सुविधा नहीं मिलती. पुस्तकालयों या इंटरनेटजैसी बुनियादी सेवाएं भी नदारद हैं. राहुल ने कहा, हाशिए पर पड़े समुदायों से आने वाले छात्रों को मैट्रिक के बाद सही समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलरही है. बिहार का उदाहरण देते हुए राहुल ने अपने पत्र में दावा किया कि छात्रवृत्ति पोर्टल तीन साल तक ठप रहा 2021-22 में किसी भी छात्र कोछात्रवृत्ति नहीं मिली.
गोवा में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सीएम ने मानी सभी मांगे स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी माफी जानें क्या है पूरा मामला

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि उनकी सरकार ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की सभी सात मांगें मान ली हैं. सीएम ने गोवा मेडिकल कॉलेजमें हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली हैं. ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनीचाहिएहाल ही में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे गोवा मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान शिकायतें मिलने पर स्वास्थ्य मंत्रीने गोवा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर को डांट दिया था. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त भाषा काइस्तेमाल किया। साथ ही डॉक्टर को निलंबित भी कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा हो गया. डॉक्टरों ने स्वास्थ्यमंत्री से माफी की मांग की. उतरे स्वास्थ्य मंत्री के विरोध मेंइंडियन मेडिकल एसोसिएशन और गोवा एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स जैसे संगठन भी स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में उतर आए. मामला बढ़ता देखसीएम ने डॉक्टर का निलंबन रद्द कर दिया. हालांकि डॉक्टरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी। हंगामा होने पर स्वास्थ्य मंत्रीविश्वजीत राणे ने भी माफी मांग ली. एक सोशल मीडिया पोस्ट में राणे ने लिखा, ‘गोवा मेडिकल कॉलेज के दौरे पर मैंने जो कठोर शब्द कहे थे. उसकेलिए मैं डॉ. कुट्टीकर से दिल से माफ़ी मांगता हूं. उस पल, मेरी भावनाएं मेरी अभिव्यक्ति पर हावी हो गईं और जिस तरह से मैंने हालात को हैंडल कियाउसके लिए मुझे गहरा खेद है. मंगलवार को सीएम से मुलाकात के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली. सीएम ने भी डॉक्टरों की सभी मान लींहड़ताल वापस लेने पर सीएम ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे समय-समय पर डॉक्टरों की समस्याओं को सुनते रहेंगे.
अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

MP Latest News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है. पार्टी ने लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला और रॉबर्ट वाड्राको लेकर बयान दिए थे. उनके यह ही बयान अब उन पर भारी पड़ गए हैं. जारी पत्र में कहा गया है कि लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी, उमर अब्दुल्लाऔर रोबर्ट वाड्रा को लेकर दिए गए बयानों को पार्टी ने अनुशासनहीनता मानता है. इसी के चलते अब उन्हें पूरे 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्तादिखाया गया है. दरअसल कांग्रेस पार्टी से लक्ष्मण को 6 साल के लिए निष्कासित करने के लिए कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमिटी के अध्यक्ष सांसदतारिक अनवर ने आला कमान को सिफारिश भेजी थी. लिया जा चुका है एक्शनलगातार यह बात सामने आ रही थी कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जा सकता है हालांकि अब यह एक्शन लिया जा चुका है. कांग्रेस मीडिया विभागके अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लक्ष्मण सिंह को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनकीप्राथमिक सदस्यता भी निरस्त कर दी गई है. नायक ने कहा कि यह संदेश है कि डिसिप्लिन सबके लिए है. अनेक बार लक्षण सिंह ने पार्टी को असहजकर देने वाले बयान दिए थे पिछला बयान था कि राहुल गांधी सोनिया गांधी आतंकवादियों के साथ खड़े हैं. इस बयान को बर्दाश्त नहीं किया गयाऔर उनको निष्कासित कर दिया गया है. नायक ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह नहीं है. अनिशासनहीनता करने पर दिखाया जाएगा बाहर का रास्तादरअसल जहां मंत्री विजय शाह इस तरह के बयान के बाद भी बैठे हैं. लक्ष्मण सिंह को उसी दल में भाजपा डालेगी जिसमें सुरेश पचौरी पड़े हुए हैं. कांग्रेस में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं किया जाएगा कोई भी हो. अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. लक्ष्मण सिंह ने24 अप्रैल को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ बयान दिया था. उन्होंनेउमर अब्दुल्ला को आतंकवादियों से मिले होने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि हमारे नेताओं को सोच-समझकर बोलना चाहिए नहीं तोचुनावों में उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा अगर पार्टी को मुझे निकालना है तो आज ही निकाल दें.