शुभमन गिल की अगुवाई में नई टीम इंडिया को इंग्लैंड में पूर्व क्रिकेटरों की सलाह, हालात से तालमेल और अनुशासन ही जीत की कुंजी

भारत और इंग्लैंड के चार पूर्व क्रिकेटरों ने सोमवार को शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड में कामयाबी के लिए हालात के अनुकूलढलने की सलाह दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज भारत के लिए कुछ खास की शुरूआत होसकती है. टीम इंडिया इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास) के बिना होगी. क्योंकि इन तीनों नेही सबसे लंबे प्रारूप को छोड़ दिया है इस वक्त भारतीय क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस दौरे के लिए नहींचुने गए हैं.भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा, ‘भारत को इंग्लैंड के हालात के अनुरूप तुरंत ढलना होगा. सहयोग होगा अहमइंग्लैंड के हालात और टीम संयोजन को समझने के कारण मैं कह सकता हूं कि अनुशासन संयम और एक दूसरे का सहयोग अहम होगा. उन्होंने कहा, ‘हर खिलाड़ी को योगदान देना होगा और चुनौती का सम्मान करना होगा. मुझे यकीन है कि हर खिलाड़ी के विकास और सफलता के लिए यह बड़ामौका होगा.पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा इंग्लैंड दौरा हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन मजेदार भी रहता है. हालात के अनुकूल ढलना अहमहोगा और मुझे यकीन है कि खिलाड़ी ऐसा कर सकेंगे. गेंदबाजी में हमारे पास अनुभव और स्थिरता है. नई टीम के सामने इंग्लैंड की कठिन चुनौतीभारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा भारत की नई टीम के सामने इंग्लैंड की कठिन चुनौती है. लेकिन एक हरफनमौला होने के नाते मैं कहसकता हूं कि हालात के अनुरूप ढलना अहम होगा. गिल की कप्तानी पंत की ऊर्जा और भारत के युवा खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनाहोगा.इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने कहा कि 25 वर्ष के गिल को टेस्ट कप्तान बनाना साहसिक फैसला है और यह निर्णायक साबित हो सकता है।उन्होंने कहा’शुभमन गिल भारतीय टेस्ट क्रिकेट का नया चेहरा है. इंग्लैंड सीरीज के लिए उन्हें कप्तान बनाने का फैसला साहसिक है। उन्हें बहुत कुछसाबित करना होगा. लेकिन उसने दिखा दिया है कि वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है. ऋषभ पंत उपकप्तान हैं और यह टीम खुद को साबित करने के लिएबेताब हैं. इंग्लैंड का दौरा भारत की अगली पीढ़ी के लिए किसी खास का आगाज हो सकता है.
निकोलस पूरन ने कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, टी20 में वेस्टइंडीज के सबसे बड़े स्टार ने 29 की उम्र में लिया संन्यास

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट केजरिये इसकी घोषणा की. पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं. साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसेज्यादा रन भी बनाए हैं. पूरन ने एक लंबा नोट लिखकर संन्यास की घोषणा की.पूरन ने लिखा- यह काफी मुश्किल था लेकिन मैंने इस पर काफी सोचविचार किया और इसके बारे में काफी गहनता से सोचा. आप सभी को मेरा प्यार। पूरन ने अपने नोट में लिखा ‘क्रिकेट की जनता के लिए- बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. यह खेल जिसे हम प्यार करते हैं. प्रतिनिधित्व करने का देते रहेगा मौकाउसने हमें बहुत खुशी दी है और आगे भी उद्देश्य अविस्मरणीय यादें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका देता रहेगा. महरून जर्सीपहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना उन पलों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. यहबताना मुश्किल है कि मेरे लिए इसका क्या मतलब है कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक विशेषाधिकार है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीबरखूंगा. पूरन ने लिखा ‘प्रशंसकों को आपके अटूट प्यार के लिए धन्यवाद. आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों में गजब के जुनून केसाथ जश्न मनाया. मेरे परिवार दोस्तों और टीम के साथियों को मेरे साथ इस सफर पर चलने के लिए धन्यवाद. समर्थन ने बढ़ाया आगेआपके आशीर्वाद और समर्थन ने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया. हालांकि मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया है लेकिन वेस्टइंडीजक्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा. मैं टीम और क्षेत्र को आगे की राह के लिए सफलता और शक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहता.’पूरन नेवेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले. वनडे में उनके नाम 39.66 की औसत से 1983 रन और टी20 में 26.15 की औसत और136.40 के स्ट्राइक रेट से 2275 रन हैं। वनडे में पूरन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए. वहीं टी20 में उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए पूरन नेवेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला। वनडे में पूरन ने छह विकेट भी लिए हैं. हालांकि वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं पूरन सबसे छोटेफॉर्मेट में वेस्टइंडीज के कप्तान भी रह चुके हैं. लेकिन बतौर कप्तान उनके खराब रिकॉर्ड के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया था.
अमेरिका दौरे पर बिलावल भुट्टो का बड़ा बयान कहा अफगानिस्तान में छोड़े अमेरिकी हथियारों से बढ़ा आतंकवाद, पाकिस्तान की सुरक्षा को खतरा

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं और वहां वे एक बयान से ब्लंडर कर गए हैं. जो पाकिस्तान कोभारी पड़ सकता है दरअसल बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिका पर ही आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा दिया है. बिलावल भुट्टो जरदारी नेकहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से निकलते हुए अफगानिस्तान में जो हथियार छोड़े उनसे आतंकवाद को बढ़ावा मिला है और पाकिस्तान कीआंतरिक सुरक्षा की चुनौती बढ़ी है.बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि ‘हम आतंकवाद की बात करते हैं हम अफगानिस्तान की बात करते हैं और हमअन्य चीजों पर बात करते हैं। हमने बीते कई दशक इन्हीं मुद्दों पर बात करने में बिताए हैं. पाकिस्तान व अमेरिका के संबंधो को करते है लगातार प्रभावितउन्होंने कहा कि यही मुद्दे पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों को लगातार प्रभावित करते रहे हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तान पूरे दक्षिण पूर्व एशिया मेंऔर साथ ही पूरी दुनिया में आतंकवाद का केंद्र है. हालांकि भुट्टो ने इस सब से बेखबर होने का नाटक करते हुए आतंकवाद के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोगबढ़ाने की बात कही. भुट्टो ने कहा कि हमें क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत है कि हमें अब क्या करना है और अफगानिस्तान सेअमेरिका के निकलने के बाद वहां जो हथियार रह गए हैं. जो आतंकियों के हाथ लग गए हैं उनका क्या करना है जहां तक हथियारों की बात है आप येजानकर हैरान होंगे कि जब हम इन आतंकी समूहों से पाकिस्तानी क्षेत्र में लड़ते हैं तो आतंकियों के पास जो हथियार होते हैं. हथियारों से कई गुना अधिकवे हमारे सुरक्षाबलों के हथियारों से भी कई गुना आधुनिक होते हैं ये हथियार अमेरिका ने अफगानिस्तान में छोड़े थे.बिलावल भुट्टो जरदारी का यहबयान अमेरिका के साथ ही अफगानिस्तान को भी नाराज कर सकता है जरदारी ने जहां परोक्ष रूप से अमेरिका पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोपलगाया है वहीं अफगानिस्तान पर भी आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगा दिया. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते पहले से ही सीमा विवादऔर आतंकवाद के मुद्दे पर तल्ख चल रहे हैं. हाल के दिनों में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की कोशिशें हो रही हैं लेकिन जरदारी के ताजा बयान सेफिर से रिश्ते पटरी से उतर सकते हैं.
सुप्रिया सुले ने अजित पवार से गठजोड़ की अटकलों पर साधी चुप्पी, कहा पार्टी मामलों पर चर्चा का नहीं मिला समय जानें क्या है पूरा मामला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट (एनसीपी-एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने मंगलवार को अजित पवार वाले धड़े के साथ गठजोड़की अटकलों पर चुप्पी साध ली है. उन्होंने प्रतिद्वंद्वी एनसीपी गुटों के एक साथ आने की अटकलों पर सीधा जवाब देने से परहेज किया. उन्होंने कहा किवह अन्य जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं और पार्टी के मामलों पर चर्चा करने के लिए उनके पास समय नहीं है यह पूछे जाने पर कि क्या वह मंगलवार कोराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 26वें स्थापना दिवस पर अपने चचेरे भाई और प्रतिद्वंद्वी एनसीपी प्रमुख अजीत पवार को याद कर रही हैं? लोकसभा सांसद नेसंवाददाताओं से कहा कि उनके छह भाई हैं और वह उन्हें हर दिन याद करती हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवारको पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई देने के लिए फोन करेंगी? सुले ने कहा, ‘मैं अपने सभी भाइयों से अलग-अलग अवसरों पर बात करती हूं. ऐसीअटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों गुट आपसी मतभेद भुलाकर फिर से एकजुट होने पर विचार कर रहे हैं. शरद गुट के कई नेताओं की भी यही भावनाशरद गुट के कई नेताओं की भी यही भावना होने और शरद पवार की ओर से यह कहने के बारे में पूछे जाने पर कि पार्टी से संबंधित सभी निर्णय वे हीलेंगी? सुले ने कहा, ‘पिछले 15 दिनों से मुझे पार्टी नेताओं से पार्टी मामलों पर चर्चा करने या अपने परिवार से मिलने का समय नहीं मिला है.’उन्होंनेकहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने विचार और राय व्यक्त करने का अधिकार है. उन्होंने कहा, ‘एनसीपी शरद पवार की ओर से बनया गया एक संगठनहै यह 26 वर्षों से कार्यरत है सभी ने, चाहे वे हमारे साथ हों या नहीं, पार्टी के विकास में योगदान दिया है यह टीम वर्क था. मुझे आरआर पाटिल यादआ रहे हैं जो अब नहीं रहे’सुले ने हाल ही में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के रुख को बताने केलिए कुछ विदेशी देशों की यात्रा की. उन्होंने यह भी कहा कि वह दोपहर में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रापर गए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मिलेंगे.
भारत और पाकिस्तान के बीत संघर्ष को लेकर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने दी चेतावनी, बोले अब हुआ आतंकी हमला दो फिर देंगें करारा जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के करीब तीन हफ्ते बाद भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है औऱ कहा हैकि अगर फिर से आतंकी हमला हुआ तो भारत फिर से करारा जवाब देने में बिल्कुल नहीं हिचकेगा. जयशंकर इन दिनों ब्रूसेल्स के दौरे पर हैं। वहां एकइंटरव्यू के दौरान जयशंकर ने कहा कि ‘अगर आतंकी ठिकाने पाकिस्तान के भीतर मौजूद हैं तो हम पाकिस्तान में भीतर जाकर ही हमला करेंगे. भारतसरकार की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और अगर पाकिस्तान की तरफ से फिर से आतंकी हमला हुआतो भारत फिर से सैन्य कार्रवाई से हिचकेगा नहीं. विदेश मंत्री ने भी सरकार के इसी स्टैंड को दोहराया विदेश मंत्री ने कहा कि ‘आतंकवाद इस देश(पाकिस्तान) की राष्ट्रीय नीति का हिस्सा है. धर्म पूछकर की गई थी हत्यादरअसल यही समस्या है बीती अप्रैल में भारत के जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला हुआ था. जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या कर दी गईथी. भारत ने इसका आरोप पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन पर लगाया. इसके बाद मई में भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमलाकिया. जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत पर हमले की कोशिश की भारत ने 10 मई को बड़ा हमला कर पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह करदिए. जिसके बाद पाकिस्तान ने लड़ाई रोकने की अपील की. जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया पाकिस्तान ने भारत के लड़ाकू विमान गिराने का दावाकिया था. जब इसे लेकर विदेश मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘वह इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे. पूरी दी जाएगी जानकारीलेकिन जल्द ही संबंधित प्राधिकरण द्वारा सही समय आने पर इस पर पूरी जानकारी दी जाएगी. जयशंकर ने कहा कि ‘भारत के हमले में पाकिस्तान कोकाफी नुकसान उठाना पड़ा और भारत के लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य उपकरणों ने बेहद सटीकता से हमले किए और पाकिस्तान के तबाह एयरबेसकी तस्वीरें गूगल पर मौजूद हैं. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को पनाह और प्रशिक्षण देता आ रहा है और हजारों आतंकीदक्षिणी सीमा पर मौजूद हैं. जयशंकर ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘हम आतंकवाद के साथ अब और नहीं जीएंगे. हमारा संदेश साफ हैकि अगर आगे भी अप्रैल जैसे हमले जारी रहे तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे और यह कार्रवाई आतंकी संगठनों और आतंकी नेतृत्व के खिलाफ होगी.
मोदी सरकार के 11 साल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों को राष्ट्र के लिए परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल शासन के तौर-तरीकों को बदला है, बल्कि भारतीय राजनीति मेंनई संस्कृति को भी जन्म दिया है। तुष्टिकरण से जवाबदेही तक, राजनीतिक सोच में बड़ा बदलावजेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में राजनीति की दिशा को पूरी तरह से बदल दिया है। “11 साल पहले देश तुष्टिकरण की राजनीति का गवाहबन रहा था, लेकिन अब हम जवाबदेही और पारदर्शिता की राजनीति देख रहे हैं। यह एक नई व्यवस्था की शुरुआत है,” उन्होंने कहा। भविष्यदृष्टि वाली सरकार जो बदलाव लाने में सक्षम हैउन्होंने मोदी सरकार को दूरदर्शी और निर्णयक्षम सरकार बताया जो समस्याओं से भागती नहीं बल्कि उनका समाधान करती है। “पहले की सरकारेंभ्रष्टाचार में डूबी थीं और नकारात्मकता को बढ़ावा देती थीं। हमने उस सोच से बाहर निकलकर रचनात्मक राजनीति की दिशा में कदम बढ़ाया है,” नड्डाने कहा। मोदी है तो मुमकिन है’ बना आम नागरिक का विश्वासबीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज देश का हर आम नागरिक यह मानता है कि ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’। उन्होंने सरकार की तीन प्रमुख उपलब्धियों कोरेखांकित किया विकास, खोज, और नवाचार। उन्होंने कहा कि यह सरकार ‘परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र पर चल रही है, और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की नीति पर काम कर रही है। ऐतिहासिक फैसले जिन्होंने नया भारत गढ़ाजेपी नड्डा ने अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक खत्म करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा, “देश मान बैठा था कि अनुच्छेद370 कभी नहीं हटेगा, लेकिन मोदी सरकार ने यह कर दिखाया।” उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए चुनावों में ऐतिहासिक मतदानप्रतिशत इसी बदलाव का प्रमाण है। तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि इस फैसले ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिया। आर्थिक मजबूती और राजकोषीय अनुशासन की मिसालजेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत जल्द ही विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया किटैक्स कलेक्शन में 238% की वृद्धि हुई है और विदेशी मुद्रा भंडार, निर्यात एवं एफडीआई में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार द्वारा लिए गएCAA, नोटबंदी, महिला आरक्षण, और बजट सुधार जैसे कदमों को उन्होंने आर्थिक अनुशासन का प्रतीक बताया। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकारबीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने SC, ST, OBC समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। “हमने महिलाओं केनेतृत्व वाले विकास मॉडल को बढ़ावा दिया है चाहे वो सेना में महिलाओं की नियुक्ति हो, सैनिक स्कूलों में दाखिले हों, या फिर स्वयं सहायता समूहों(SHGs) को ‘लखपति दीदी’ बनाने की योजना,” उन्होंने कहा। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलेजेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ “गरीबी हटाओ” का नारा नहीं दिया, बल्कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाकर दिखाया है। “पिछले दशकमें 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और अत्यंत गरीबी में 80% तक की कमी दर्ज की गई है,” उन्होंने बताया। नीयत और निरंतरता का प्रतीकनड्डा ने हाल ही में उद्घाटित चिनाब ब्रिज का भी उल्लेख किया, जिसका शिलान्यास 1995 में हुआ था, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने ‘राष्ट्रीय महत्वकी परियोजना’ घोषित किया और मोदी सरकार ने इसे 6 जून 2025 को देश को समर्पित किया। “हम समस्याओं को टालते नहीं, समाधान करते हैं,” उन्होंने कहा। विकसित भारत की ओर आत्मविश्वास से भरा कदमप्रेस वार्ता के अंत में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “हमने बीते 11 वर्षों में एक मजबूत आधार तैयार किया है और अब हम पूरी ताकत और आत्मविश्वास केसाथ विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में सपा, आरक्षण और परिसीमन के डाटा पर रख रही खास नजर

सपा पंचायत चुनाव के लिए खास तैयारियां कर रही है पार्टी नेताओं का कहना है कि आरक्षण और परिसीमन के डाटा पर भी नजर रखी जा रही है. ताकि सत्ताधारी दल कोई गड़बड़ न कर सके इसके लिए हर जिले में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं प्रदेश मुख्यालय स्तर पर भी कुछवरिष्ठ नेताओं को इस काम में लगाया गया है ताकि कहीं से कोई गड़बड़ की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल चुनाव आयोग तक पहुंचाया जासके.सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा के पास डाटा और तकनीक है वे आईटी प्रोफेशनल्स की मदद ले रहे हैं. ऐसे मेंइससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि सत्ताधारी दल डाटा का अपने मनमुताबिक इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा. प्रभावित करने की करेगी कोशिशसूत्रों के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी परिसीमन में ग्राम पंचायतों का जातीय आंकड़ा प्रभावित करने की कोशिश करेगी. ताकि वहां पीडीए के सपा केगुणा-भाग पर विपरीत असर डाला जा सके.सपा इस पर भी नजर रखेगी कि न सिर्फ आरक्षण का पालन हो बल्कि इसमें किसी तरह का खेल भी न होसके। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है. जिससे वे अपने ग्राम, क्षेत्र व जिलास्तर पर अधिकारियों के सामने अपना पक्षमजबूती से कर सकें. सपा नेतृत्व का कहना है कि अगर कहीं कोई गड़बड़ी होती हुई दिखी तो चुनाव आयोग से लेकर कोर्ट तक का विकल्प अपनायाजाएगा.यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के पहले सपा अलर्ट मोड पर आ गई है सपा चुनाव को लेकर होने वाले आरक्षण परिसीमन परविशेष निगाह रखेगी.
ब्याज दरों में कटौती और वैश्विक बाजारों की तेजी से शेयर बाजार उछला, सेंसेक्स 480 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों में तेजी और रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की भारी कटौती के बाद निवेशकों की सकारात्मक धारणा के चलतेसोमवार को शेयर बाजार में तेजी आई. शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार पकड़ी. 30 शेयरों वालाबीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480.01 अंक बढ़कर 82,669 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 157.05 अंक बढ़कर25,160.10 पर पहुंच गया.सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, मारुति, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेकमहिंद्रा और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. खरीदे करोड़ो रुपए के शेयरहालांकि भारती एयरटेल, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील में गिरावट दर्ज की गई। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशीसंस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,009.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान कानिक्केई 225 सूचकांक शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे. शुक्रवार कोअमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे.जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि शुक्रवार कोआरबीआई द्वारा की गई मौद्रिक नीति निकट भविष्य में बाजार के उत्साह को बनाए रखेगी. तेजी को रखने के लिए नहीं है पर्याप्तयह शुक्रवार को शुरू हुई तेजी को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं है. अधिक महत्वपूर्ण आय वृद्धि का रुझान है। चौथी तिमाही के नतीजे मिडकैप केलिए बेहतर आय वृद्धि का संकेत देते हैं.मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती से चौंका देने के बाद निफ्टी के शेयर फिर से सक्रिय हो गए हैं. इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने और आम आदमी केलिए ईएमआई कम होने की उम्मीद जगी है. इस कदम के साथ-साथ वॉल स्ट्रीट की 6,000 अंक से ऊपर की रैली और अमेरिका-चीन व्यापार कोलेकर नए सिरे से आशावाद ने खरीदारी की लहर को बढ़ावा दिया है.
लाहौल में जून में पड़ रही दिसंबर जैसी ठंड, बर्फबारी और बारिश से जनजीवन व पर्यटन प्रभावित

केलांग (लाहौल-स्पीति) जनजातीय क्षेत्र लाहौर में जून महीने में भी दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है घाटी में दशकों बाद मौसम में ऐसा बदलाव देखा जारहा है. मौसम विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव मान रहे हैं. जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में इस बार जून का महीना दिसंबर जैसी सर्दी लेकरआया है मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि लोगों को तंदूर जलाकर खुद कोगर्म रखना पड़ रहा है. वहीं लोगों ने कोट जैकेट और स्वेटर भी बाहर निकाल लिए हैं. कई दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही हैजबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है जिससे फसलों की वृद्धि पर प्रतिकूल असरपड़ा है खासकर नगदी फसलों की ग्रोथ पर इसका सीधा प्रभाव देखा जा रहा है. किसानों का बढ़ गई चिंताजिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.मौसम की मार पर्यटन क्षेत्र पर भी साफ नजर आ रही है सामान्य दिनों में जून में पर्यटक टैंटों में रुकना पसंद करतेहैं. लेकिन इस बार ठंड के चलते अधिकांश पर्यटक होटल और होम स्टे का रुख कर रहे हैं स्थानीय होम स्टे संचालकों के अनुसार बर्फबारी और ठंड केचलते टैंटों में ठहराव काफी घट गया है.मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह बना रह सकता है. विभाग ने ऊंचाई वालेइलाकों में और बर्फबारी की संभावना जताई है. कड़ाके की ठंड से बचने के लिए सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों को हीटर जलानेपड़ रहे हैं. तापमान में गिरावट मेंहोटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तंजिन करपा ने कहा कि कुछ दिनों से सुबह और शाम का तापमान बहुत गिर गया है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कहा कि ऐसा मौसम दशकों बाद देखने को मिल रहा है. पर्यटन कारोबारी रमेश, दोरजे और रिगजिन ने कहा कि ठंड के कारण पर्यटक टैंट व कैंपिंग केबजाय होटल और होम स्टे में ठहरने की प्राथमिकता दे रहे हैं.कोकसर में रात का शून्य से नीचे जा रहा तापमान सिस्सू रोहतांग दर्रा की गोद में बसीकोकसर घाटी में रात के समय तापमान शून्य ये नीचे जा रहा है. तीन दिन से रात का तापमान माइनस 3 से चार तक पहुंच रहा है. वहीं दिन के समययहां तेज हवाएं चल रही हैं जिससे आम लोगों व सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
विराट कोहली की कप्तानी में RCB ने पहली बार जीता खिताब, जीत के बाद भावुक हुए कोहली

IPL 2025: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया. मैच खत्म होते ही विराट कोहली मैदान पर ही रोने लगे 18 सत्र का ट्रॉफी का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ.आरसीबी का यह चौथा फाइनल रहा औरचौथे फाइनल में आरसीबी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही. भावुक कोहली जीत के बाद जश्न मनाने की जगह मैदान पर रोने लगे उन्हें रोता देख पत्नीअनुष्का भाग कर मैदान पर आईं और कोहली को गले लगा लिया.इसके बाद कोहली ने अनुष्का का हाथ थामा और फिर पूरे मैदान में उनके साथ घूमेकोहली और अनुष्का ने मैदान पर हंसी मजाक भी किया। दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी सामने आई हैं. कोहिली का दिया था साथअनुष्का ने हर लम्हा हर वक्त कोहली का साथ दिया है हाल फिलहाल में दोनों संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम भी गए थे. साथ ही अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए थे. इसके बाद दोनों हनुमान गढ़ी मंदिर गए थे हर मुश्किल परिस्थिति में अनुष्का ने कोहली का साथ दिया है और अब जबआरसीबी की टीम चैंपियन बनी तो उन्होंने इस लम्हे को अपने लेडी लक के साथ साझा किया.हाल फिलहाल में जब कोहली को अवनीत कौर कीफोटो लाइक करने के लिए ट्रोल किया गया था. तब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोहली अनुष्का में अनबन को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. ऐसा कहागया कि कार से निकलते वक्त अनुष्का ने कोहली को इग्नोर किया अब कोहली और अनुष्का के जश्न मनाने के अंदाज ने उन सभी आलोचकों औरगलत रिपोर्ट छापने वालों को जवाब दिया है. कोहिली और अनुष्का काफी दिख रही थी खुशकोहली और अनुष्का काफी खुश दिख रहे थे और हो भी क्यों न आखिर कोहली का 18 सत्रों से ट्रॉफी जीतने का इंतजार जो खत्म हुआ.इस सालआईपीएल शुरू होते ही आरसीबी के जीतने की चर्चा हो रही थी। फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यह 18वां सत्र है और जर्सी नंबर 18 यानी कोहली के लिए यह सत्र सफल रहेगा. आरसीबी इसी साल चैंपियन बनेगी कुछ ने तो तीन जून की तारीख में 18 निकाल दिया। फैंस ने 3+6 (छठा महीना)+2+0+2+5 को जोड़कर 18 अंक निकाला. फैंस ने लिखा कि आरसीबी की टीम ही चैंपियन बनेगी और ऐसा ही हुआ भी. आईपीएलके पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया है.