दिल्ली लाल किला के पास भीषण कार धमाका, 10 मौतें, 24 घायल अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल की आशंका, संदिग्ध हिरासत में

देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में कार में हुए जोरदार धमाके मेंकम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। धमाके से कई गाड़ियों में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले कीआशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे। आस-पास खड़ीगाड़ियों के शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई। इस बीच, अमेरिका ने धमाके की जांच में मददकी पेशकश की है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 गाड़ी में धमाका हुआ। पुलिसआयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, धमाका धीमी गति से चल रही कार में शाम करीब 6:52 बजे हुआ। शुरुआती जांच के अनुसार, कार में तीन लोगसवार भी थे। कई शवों के अंग बिखरे हुए थेपुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस नेइलाके की घेराबंदी कर दी है। दमकल की दस गाड़ियों ने शाम 7:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, आगमें छह कारें, दो ई-रिक्शा व एक ऑटोरिक्शा जलकर राख हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांदनी चौक ट्रेडर्सएसोसिएशन की ओर से साझा वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही है। इसमें एक शव वाहन पर पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कईशवों के अंग बिखरे हुए थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने बताया कि 800 मीटर दूर उनकी पूरी इमारत हिल गई थी। कहीं धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल तो नहीं किया गयादिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। देशभर में रेलवे स्टेशनों, बसअड्डों, हवाई अड्डों और धार्मिक स्थानों की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या में राममंदिर और नागपुर स्थित संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ादी गई है। जिस कार एचआर-26-सीई 7674 से धमाका हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम, हरियाणा निवासी सलमान के नाम है। पुलिस ने उसेतत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने उसे अंबाला में किसी तीसरे को बेचदिया। वहां से कार पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई थी। पुलवामा में 2019 में आतंकियों ने इसी तरह एक वाहन में विस्फोटक भरकर धमाकाकिया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हुए थे। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि कार तीन घंटे पार्किंग में खड़ी रही थी। विस्फोट की तीव्रता कोदेखते हुए इसके तार आतंकी साजिश से जुड़े होने की आशंका है। फरीदाबाद में बड़ी तादाद में बरामद विस्फोटक के एंगल से भी जांच की जा रही है।पुलिस जांच कर रही है कि कहीं धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल तो नहीं किया गया। फॉरेंसिक टीमों ने मौके से धातु के टुकड़े, इलेक्ट्रॉनिकसर्किट के अवशेष और जलने के निशान इकट्ठे किए हैं।
जयराम रमेश ने जताई चिंता, कहा दिल्ली को सालभर सख्त उत्सर्जन नियंत्रण चाहिए “दिल्ली में वायु प्रदूषण अलार्म”

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-III) की गाइडलाइंस लागू कर दी गईहैं। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार की इस योजना पर अति-निर्भरता को लेकर चिंता जताई और सालभर ठोस उत्सर्जन नियंत्रणकार्रवाई की जरूरत बताई। रमेश ने कहा कि दिल्ली में हर साल सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण के हालात बिगड़ते हैं, लेकिन सरकार की प्रतिक्रियाकेवल आपातकालीन कदमों तक सीमित रह गई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा दिल्ली में GRAP-III लागू किया गया है। 2014 से 2017 के बीचसुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण संकट को देखते हुए इस योजना को मंजूरी दी थी। उम्मीद थी कि समय के साथ यह कम जरूरी होगी क्योंकि सालभरउत्सर्जन में कमी आएगी, लेकिन अब यह पूरी तरह ‘रिएक्टिव’ हो चुकी है। मानकों को पूरा करने के लिए अब भी अपने PM2.5 स्तर में 60% से अधिक की कमीकांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को संकट प्रबंधन के बजाय संकट से बचाव पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मौजूदा हालात जारीरहे, तो दिल्ली को राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए अब भी अपने PM2.5 स्तर में 60% से अधिक की कमी लानी होगी। रमेश नेकहा ‘दिल्ली को साफ हवा के लिए सख्त और बहु-क्षेत्रीय कदम उठाने होंगे। ये सिर्फ अक्तूबर-नवंबर तक सीमित नहीं होने चाहिए बल्कि सालभरचलने चाहिए।’ निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोकसड़कों की मैकेनिकल सफाई और पानी का छिड़काव अनिवार्यअप्रमाणित ईंधन उपयोग करने वाले उद्योगों पर पाबंदीआवश्यक सार्वजनिक परियोजनाओं (सड़क, रेल, एयरपोर्ट) को छूट कदम तुरंत प्रभाव से लागू किए जा रहेकेंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में GRAP के तीसरे चरण को लागू किया। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार कोदिल्ली का AQI 362 था, जो मंगलवार सुबह 425 तक पहुंच गया। CAQM ने कहा कि स्थिर मौसम, ठंडी हवाएं और अस्थिर वायुमंडलीयस्थितियां इस प्रदूषण वृद्धि के मुख्य कारण हैं। आयोग ने अपने बयान में कहा दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता की मौजूदा स्थिति को देखते हुएGRAP के स्टेज-III के तहत सभी कदम तुरंत प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं।
भारत में अमेरिका का राजदूत सर्जियो गोर, व्यापार और ऊर्जा नीति पर रखेंगे फोकस

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में नया राजदूत नियुक्त कर रहे हैं, ताकिअमेरिका और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने इस पद को बड़ा और अहम दायित्व बताते हुए कहा कि गोर अब “हमारेदेश के सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय रिश्ते” को सशक्त बनाने का काम करेंगे। उप राष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में आयोजितएक विशेष समारोह में सर्जियो गोर को शपथ दिलाई। इस मौके पर ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट, अटॉर्नी जनरलपैम बॉन्डी और कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। भारत के राजदूत का पद बेहद महत्वपूर्णगोर के शपथ ग्रहण पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों और खुशी के साथ उनका स्वागत किया। ट्रंप ने गोर से हाथ मिलाते हुए कहा मैं सर्जियो परभरोसा करता हूं कि वह भारत के साथ हमारे देश के सबसे अहम संबंधों को और मजबूत करेंगे। यह वास्तव में एक बड़ा काम है। शपथ ग्रहण के बादसर्जियो गोर ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा मैं अमेरिका और भारत के बीच रिश्तों को और बेहतर बनाने के लिएपूरी लगन से काम करूंगा। गोर ने ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा आपके नेतृत्व में जो उपलब्धियां हुई हैं, वे ऐतिहासिक हैं। मैं आपके साथ काम करकेगर्व महसूस करता हूं और आगे भी हमेशा आपके साथ रहूंगा। ट्रंप ने भारत की सराहना करते हुए कहा भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में सेएक है और अब यह दुनिया का सबसे बड़ा देश भी है, जिसकी आबादी 1.5 अरब से अधिक है। उन्होंने आगे कहा सर्जियो इस भूमिका में शानदार कामकरेंगे। भारत के राजदूत का पद बेहद महत्वपूर्ण है। उसकी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हित पर आधारितसर्जियो गोर, ट्रंप प्रशासन में प्रेसिडेंशियल पर्सनल डायरेक्टर रह चुके हैं। अगस्त में ट्रंप ने उन्हें भारत में राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया के लिएविशेष दूत नियुक्त किया था। उन्होंने ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में भी अहम भूमिका निभाई थी। सेनेट ने अक्तूबर में गोर की नियुक्ति को मंजूरीदी थी। अपने सेनेट कन्फर्मेशन हियरिंग के दौरान गोर ने कहा था कि भारत अमेरिका का रणनीतिक साझेदार है और आने वाले समय में उसकी भूमिकापूरे क्षेत्र और विश्व को प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने से अमेरिका की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और चीन केआर्थिक दबदबे को कम करने में मदद मिलेगी। हाल के महीनों में भारत और अमेरिका के बीच संबंध व्यापारिक शुल्क और ऊर्जा नीति को लेकर तनावमें रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50% तक टैरिफ लगाया था, जिसमें रूसी तेल की खरीद पर 25% शुल्क भी शामिल था। भारत ने इसे “अनुचितऔर एकतरफा निर्णय” बताया था, हालांकि उसने यह भी कहा कि उसकी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हित पर आधारित है।
तेजस्वी यादव का आरोप बिहार चुनाव में सुरक्षा बलों में भेदभाव, जनता झूठे वादों में नहीं फसेगी

पटना के पोलो रोड में दूसरे चरण के मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके साथ सांसद मीसा भारती भीमौजूद रहीं। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से पूछा कि चुनाव में भाजपा शासित प्रदेशों से ही सुरक्षा बल क्यों बुलाई गई। 208 कंपनियां भाजपाशासित राज्य की लगाई गई हैं। 68% पुलिस ऑबजर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं। तेजस्वी ने सवाल पूछा कि बंगाल तमिलनाडु झारखंड कीपुलिस क्यों नहीं मंगवाई गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमलोग विकास की बात कर रहे हैं। पीएम कट्टे की। पता नहीं वो कौन सा वेब सीरीज देखरहे हैं। पीएम ने आपराधिक छवि के लोगों के साथ मंच साझा किया। सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा से एयरपोर्ट पर मिले और पीठथपथपाई। प्रधानमंत्री ने अनंत सिंह, हुलास पांडेय जैसे बाहुबलियों के लिए भी प्रचार किया। जनता झूठे वादों में नहीं फंसने वालीतेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने सबसे अधिक 171 सभाएं की हैं। कोई ऐसा जिला, ब्लॉक नहीं बचा जहां हम नहीं गए। लोगों का मूड बदलाव काहै। 20 साल पुरानी सरकार को बदलना है। 20 साल राज करने के बाद भी एनडीए सरकार ने बिहार को सबसे पीछे किया। तेजस्वी यादव ने कहाकि, बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने जा रहे है। बिहार में 2 उप मुख्यमंत्री हैं, उनसे हमने सदन में पूछा कि, बिहार किस चीज में आगे है। वो बतादो। दोनों में से कोई नहीं बता पाया। 14 तारीख को हमारी सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में बिहार आगे बढ़ेगा। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचारअभियान में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कई बड़े वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो 14 जनवरी को महिलाओंके खाते में 30 हजार रुपये भेजे जाएंगे। साथ ही जीविका दीदीयों का ब्याज माफ किया जाएगा और उन्हें 30 हजार रुपये की सहायता राशि दीजाएगी। तेजस्वी ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने, किसानों के लिए फ्री बिजली, और ‘बेटी योजना’ व ‘मां योजना’ शुरू करने का भी ऐलान किया।उन्होंने कहा कि राज्य में हर घर को सरकारी नौकरी देने की दिशा में काम किया जाएगा। कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए तेजस्वी ने कहा किलॉ एंड ऑर्डर के मामले में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका दावा है कि 14 नवंबर को परिणाम आने के बाद 18 नवंबर कोशपथ लेकर 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच सभी अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेशमें दीपावली पर सिलेंडर फ्री करने की गारंटी कहां गई?” अब बिहार की जनता झूठे वादों में नहीं फंसने वाली है। मतदाताओं ने वोटिंग की इसका आंकड़ा नहीं दियाहम चुनाव आयोग से कुछ सवाल पूछना चाहते हैं। समस्तीपुर में पर्चियां फेंकी मिली थीं। लोग डरे हुए हैं। घबराए हुए हैं। गृहमंत्री को कोई काम नहींपटना में डेरा बनाए हुए हैं। कई बड़े-बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है, निर्देश दिए गए हैं। कहां गड़बड़ी करनी है। चुनाव से पहले किन-किन लोगों को उठाना है। ये बताया जा रहा है। ये बौखलाहट बता रही है कि ये लोग जाने वाले हैं। हम लोगों की पैनी नजर है। ये सूचना हमें उन्हीं अधिकारियों से मिली है, जिन्हें ये निर्देश दिए गए हैं। 4 दिन बाद भी चुनाव आयोग ने पहले फेज में कितने महिला और पुरुष मतदाताओं ने वोटिंग कीइसका आंकड़ा नहीं दिया है। ये क्यों छिपाया जा रहा है।
नासिक में राजनीतिक हलचल तेज, मनसे ने MVA से गठबंधन का दावा, कांग्रेस और भाजपा पर सियासी अटकलें

महाराष्ट्र में दिसंबर में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले नासिक में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा और एनसीपी नेताओं की बैठकोंने संभावित गठबंधन की अटकलों को हवा दी है। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने दावा किया है कि उसने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से गठबंधन कर लिया है। हालांकि, कांग्रेस ने इस दावे से किनारा किया है। राजनीतिक तौर पर नासिक अब राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिलहो गया है। सोमवार को पूर्व एनसीपी सांसद समीर भुजबळ ने नासिक में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में सीट बंटवारे और रणनीति पर चर्चा का हिस्सा थी। दोनों नेताओं ने येवला विधानसभा क्षेत्र और वहां कीनगर परिषद, नांदगांव और मनमाड़ नगर परिषद के चुनावी समीकरणों पर विस्तृत बातचीत की। राज्य में 2 दिसंबर को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। अंतिम निर्णय राज ठाकरे लेंगेशनिवार को भी भाजपा के नासिक जिला चुनाव प्रभारी और विधायक डॉ. राहुल आहेर ने समीर भुजबळ से उनके येवला कार्यालय में मुलाकात कीथी। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष यतीन कदम, युवा जिला अध्यक्ष समीर समदाडिया, पूर्व मनमाड़ नगर परिषद अध्यक्ष गणेश धात्रक और अन्यस्थानीय नेता मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के बीच बातचीत सकारात्मक रही है और जल्द ही औपचारिक गठबंधन की घोषणा हो सकती है।इसी बीच सोमवार को मनसे नेता दिनकर पाटिल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने महा विकास अघाड़ी से गठबंधन कर लिया है। उन्होंने कहा कि यहनिर्णय लोकतंत्र को मजबूत रखने और जनता की समस्याओं को आवाज देने के लिए लिया गया है। पाटिल ने कहा, “सभी दलों ने मतदाता सूची मेंअनियमितताओं और किसानों की फसल बर्बादी जैसे मुद्दों पर एकजुट होने का फैसला किया है।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णयराज ठाकरे लेंगे। राज्य की राजनीतिक दिशा तय कर सकतेकांग्रेस की ओर से नासिक के स्थानीय नेता राहुल दिवे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने के निर्देश मिले हैं और इस विषयपर वे अपने वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट को अवगत कराएंगे। वहीं, राज्य कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि पार्टी ने अभी मनसे से गठबंधन परकोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई औपचारिक निर्णय नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे केबीच पिछले कुछ महीनों में कई बार मुलाकातें हो चुकी हैं, जिससे दोनों के बीच राजनीतिक समीकरण बनने की अटकलें लगातार तेज हैं। हालांकिकांग्रेस अब भी मनसे को महा विकास अघाड़ी का हिस्सा बनाने के पक्ष में नहीं दिख रही है।कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता डी.एल. कराड ने कहा कि सभी विपक्षी दल सरकार की विफलताओं जैसे भ्रष्टाचार और जातिवाद के खिलाफएक साथ आए हैं। उनका कहना है कि महायुति सरकार ने जनता की समस्याओं की अनदेखी की है। वहीं, सत्तारूढ़ दल इस गठबंधन को अवसरवादीबताते हुए विपक्ष पर हमलावर हैं। आने वाले चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय कर सकते हैं।
एसआईआर प्रक्रिया पर सियासी विवाद पलानीस्वामी बोले, डीएमके फर्जी वोट को बढ़ावा दे रही

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके के महासचिव ई पलानीस्वामी ने सवाल उठाए हैं कि सत्ताधारी डीएमके एसआईआर के नाम परघबरा क्यों रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल झूठ बोलकर एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रहा है। डीएमके का कहना है कि मतदातासूची के गहन पुनरीक्षण के लिए एक महीने का समय पर्याप्त नहीं है। इस पर पलानीस्वामी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के लिए एक महीने कासमय काफी है। मीडिया से बात करते हुए एआईएडीएमके महासचिव और पूर्व सीएम ई पलानीस्वामी ने कहा कि ‘बूथ स्तर के अधिकारी अपने-अपनेक्षेत्र में आठ दिनों में 300 घर कवर कर सकते हैं। ऐसे में ये कहना कि एसआईआर प्रक्रिया के लिए एक महीने का समय काफी नहीं है, ये सही नहींहै।’ डीएमके पर निशाना साधते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि ‘डीएमके और इसकी सहयोगी पार्टियां एसआईआर का नाम लेते ही घबरा क्यों जातीहैं? क्या वे नहीं चाहते कि मतदाता सूची की खामियां दूर हों?’ मतदाता सूची की खामियां दूरपलानीस्वामी ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण जरूरी है ताकि पलायन कर चुके या फिर मर चुके लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जासकें। अगर डीएमके इन सभी लोगों के नाम मतदाता सूची में रखना चाहती है तो इससे ये ही लगेगा की वे फर्जी मतदान को बढ़ावा दे रहे हैं। मतदातासूची में योग्य मतदाताओं के नाम ही शामिल होने चाहिए। पलानीस्वामी ने राज्य में डीजीपी की नियुक्ति न होने पर भी सवाल उठाए और कहा किडीजीपी की गैरमौजूदगी में राज्य की कानून व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी हो रही है। डीएमके पर निशाना साधते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि’डीएमके और इसकी सहयोगी पार्टियां एसआईआर का नाम लेते ही घबरा क्यों जाती हैं? क्या वे नहीं चाहते कि मतदाता सूची की खामियां दूर हों?’
मिजोरम CM लालदुहोमा फटकारे गए, चुनाव आयोग ने MCC उल्लंघन पर चेतावनी दी “जानें क्या है पूरा मामला”

चुनाव आयोग ने मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई है। यह कार्रवाई डम्पाविधानसभा उपचुनाव में पार्टी के लिए प्रचार के दौरान दिए गए उनके बयानों को लेकर की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक, आयोग ने राज्य केमुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मिली रिपोर्ट और सत्तारूढ़ जोरोम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी अध्यक्ष लललियानसावता के स्पष्टीकरण कीसमीक्षा करने के बाद पाया कि पार्टी का जवाब अस्वीकार्य है। आयोग ने शनिवार को मिजोरम के सीईओ को भेजे पत्र में कहा, ‘मुख्यमंत्री लालदुहोमाकी तरफ से दिया गया बयान निंदनीय है।’ चुनाव आयोग ने जेडपीएम अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों को आचार संहिताका कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक करें। इसके साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी स्टार प्रचारक को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससेचुनाव में समान प्रतिस्पर्धा का माहौल बिगड़े या मतदाताओं के मन में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर संदेह पैदा हो। आयोग ने कहा किसार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों, जिनमें मंत्री भी शामिल हैं, को अपने वक्तव्यों में सावधानी और संयम बरतना चाहिए।अपने पद का दुरुपयोग कर मतदाताओं को डराने का आरोप लगायामुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्यमंत्री ने 21 अक्तूबर को वेस्ट फायलेंग गांव मेंजेडपीएम के प्रचार अभियान की शुरुआत के दौरान घोषणा की कि 770 करोड़ रुपये की लागत से रेइक गांव में बांध बनाकर 15 गांवों को पेयजलउपलब्ध कराया जाएगा। एमएनएफ ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के सलाहकार और विधायक डॉ. लॉरेन लालपेकलियाना चिनजाह ने 17 अक्तूबर को पर्वतुई और फूलपुई वेस्ट गांवों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाकर बड़ी मात्रा में दवाएं बांटीं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इसकेअलावा, एमएनएफ की कानूनी समिति ने गुरुवार को एक और शिकायत दायर की, जिसमें लालदुहोमा पर भड़काऊ भाषण देने, सामुदायिक तनावभड़काने की कोशिश करने और अपने पद का दुरुपयोग कर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया गया। स्टार प्रचारकों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूकमिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ललरोजामा ने बताया कि जेडपीएम से नई शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह मामला आयोग के पासविश्लेषण रिपोर्ट के साथ भेजा जाएगा। डम्पा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग ने सीएम के बयान की निंदाकरते हुए जेडपीएम अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक करें।बता दें कि डम्पा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा।
अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले महंगाई और नोटबंदी में जनता हो रही है गुमराह

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, किसानों को वोट लेने के लिए गुमराह किया। उनको झूठा आश्वासनदिया। उनसे गया कि आपकी आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई चरम पर हैं। डीजल, पेट्रोल और बिजली का बिल कहांपहुंच गया। आजकल घर बनाना महंगा, सारा सामान महंगा। रुपया तो इन्होंने नोटबंदी से एकत्रित कर लिया है। अब ये इनकी नजर सोने पर है। मुझेलगता है भाजपा सोना एकत्रित कर रही है। तभी तो महंगा हो रहा है। आखिर कहां जा रहा है सोना फिर? आज गरीब आदमी सोने की छोटी की चीजभी बेटी को शादी में नहीं दे पा रहा है। क्योंकि इतना महंगा जो हो गया है। पीडीए का एक वोट न कट जाए। बेईमानी न हो इसके लिए संघर्ष कियाजाएगा। बिहार में जंगल राज है। आजम ने कहा तो क्या गलत है। अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं। सरकार का सूचना तंत्र काफीकमजोर है। इसीलिए तो घुसपैठिये आ रहे हैं। लखनऊ में सपा कार्यालय से अखिलेश यादव से प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा पर नोटबंदी में पैसेजुटाने और अब सोना एकत्रित करने का आरोप लगाया है. इमोशन पर सरकार चला रहेअखिलेश यादव ने कहा, बिहार जा रही 35 हजार लीटर शाराब पकड़ी है। कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल हैं। 2022 के चुनाव मेंहोने डाटा और आटा फ्री में देने का वादा किया था। हर युवा को मुफ्त मोबाइल देने का वादा किया था। लेकिन, जनता ने स्वीकार नहीं किया। अच्छीबात है कि मुख्यमंत्री जापान और सिंगापुर जा रहे हैं। वहां से क्यूटो जाएं। ये इमोशन पर सरकार चला रहे हैं। हम लोगों का सपना है की राष्ट्रीय पार्टीबने। इसके लिए 2029 तक इंतजार करना होगा। अस्पताल खोल दिए इलाज की सुविधा नहीं। कैंसर का इलाज नहीं है। ये प्राइवेट अस्पताल काउद्घाटन करके खुश होते है। एसआइआर में आधार न मानने पर कोर्ट जाएंगे।
राहुल गांधी की बिहार जनसभा नफरत नहीं, मोहब्बत की राजनीति और बिहार के युवाओं के लिए रोजगार व शिक्षा का वादा

राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा – कृष्णा अल्लावरु जी, इमाम अली चिंटू जी, अंजार नईमी जी, रफीक खान जी, हमारेकैंडिडेट्स प्रोफेसर आलम जी, कमरूल होदा जी, मास्टर मुजाहिद जी, स्टेज पर महागठबंधन के नेता, हमारे प्यारे कार्यकर्ता, भाइयों और बहनों, प्रेस केहमारे मित्रों, आप सबका यहां बहुत-बहुत स्वागत, नमस्कार। आपका मूड कैसा है? भाई बिहार आए हैं, थोड़ा दम लगाकर बोलो ना… मूड कैसा हैहिंदुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई है… एक तरफ आरएसएस, जो देश को खांचों में बांटना चाहती है… जाति का खांचा, धर्म का खांचा, प्रदेशका खांचा, भाषा का खांचा, स्त्री-पुरुष का खांचा और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी, हम सब, महागठबंधन… जो देश को जोड़ना चाहता है, हर धर्म को, हर जाति को एक साथ लाकर आगे ले जाना चाहता है। हमने, मैंने 4,000 कि.मी. भारत जोड़ो यात्रा की, उसमें एक ही मैसेज था… नफरत के बाजारमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है। उनकी यात्रा होती है और वो कहते हैं कि हमें नफरत फैलानी है, नफरत का बाजार खोलना है और मोहब्बत कीदुकानों को बंद करना है। और हम कहते हैं – हमें नफरत को मिटाना है, नफरत के बाजार को बंद करना है और मोहब्बत की दुकान खोलनी है… यहीराजनीति चल रही है। देखिए, नरेंद्र मोदी में, उनकी सोच में नफरत है… वह बांटना चाहते हैं, नफरत फैलाना चाहते हैं। दूसरी तरफ मेरे खून में मोहब्बतहै, भाईचारा है और हिंदुस्तान को मैं जोड़ना चाहता हूं… यह फर्क है, यह लड़ाई है… बीजेपी, आरएसएस एक तरफ, नरेंद्र मोदी, अमित शाह एकतरफ, कांग्रेस पार्टी दूसरी तरफ, राहुल गांधी दूसरी तरफ, खरगे जी दूसरी तरफ, तेजस्वी जी दूसरी तरफ… यही बात चल रही है। नफरत से इनको क्यामिलता है? मैं आपको बताता हूं। नफरत से इनको देश का धन मिलता है, नफरत से ये जनता के ध्यान को इधर-उधर भटका सकते हैं, नफरत से येजनता को डरा सकते हैं और जब जनता डरती है, तो जनता सही सवाल नहीं पूछती। बिहार में, हिंदुस्तान में तीन-चार राजनीतिक सवाल हैं… सबसेपहला और सबसे जरूरी राजनीतिक सवाल- इस देश के युवा को और बिहार के युवा को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? यह सबसे पहला सवाल है।दूसरा सवाल – अगर युवाओं को रोजगार देना है तो बिना शिक्षा, बिना कॉलेज, बिना यूनिवर्सिटी, बिना स्कूल ये नहीं किया जा सकता है। तो दूसरासवाल बिहार में यूनिवर्सिटीज, कॉलेजेस सारे के सारे या बेचे जा रहे हैं या बंद हो रहे हैं और अगर बिहार के युवा को रोजगार चाहिए, तो उसे दूसरेप्रदेशों में जाकर मजदूरी करनी पड़ती है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं – आप अलग-अलग प्रदेशों में गए हो। बिहार के लोग आपको अरुणाचल प्रदेश मेंमिलेंगे, दिल्ली में मिलेंगे, पंजाब में मिलेंगे, कर्नाटका में मिलेंगे, बैंगलोर में मिलेंगे, हैदराबाद में मिलेंगे, दुबई तक बिहार के लोग आपको मिलेंगे, मगरजहां भी आप जाओगे, बिहार के लोग मेहनत करते हैं, खून-पसीना देते हैं, ये बड़ी-बड़ी इमारतें बनाते हैं, सड़कें बनाते हैं, हाईवे बनाते हैं, पुल बनाते हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाते हैं, कॉलेज-यूनिवर्सिटियां बनाते हैं, अस्पताल बनाते हैं… मगर सारे के सारे बिहार के लोग बाकी प्रदेशों में मजदूरी करते हैं। क्याआप खुश हो कि बिहार की जनता देश में मजदूरी करती है? क्या आप चाहते हो कि बिहार के युवा का भविष्य देश के बाकी प्रदेशों में मजदूरी करनेका हो? चाहते हो? (जनसभा ने कहा – नहीं) अगर नहीं चाहते हो तो फिर आपको मालूम है आपको, किसको वोट देना है। नीतीश जी ने बिहार में औरमोदी जी ने देश में रोजगार खत्म करने का काम किया है। मखाना पानी में से निकालतेभाइयों और बहनों, जेब में आपके मोबाइल फोन है… उस मोबाइल फोन को निकालिए, उसके पीछे देखिए क्या लिखा है। उसके पीछे लिखा है – मेडइन चाइना… लिखा है, नहीं लिखा है? लिखा है… शर्ट के पीछे देखिए मेड इन चाइना, मेड इन वियतनाम, मेड इन बांग्लादेश। जो भी यहां मालबिकता है, या चाइना में बनता है या जापान में या कोरिया में या वियतनाम में बनता है। हम चाहते हैं कि फोन के पीछे ‘मेड इन चाइना’ ना लिखा हो, ‘मेड इन बिहार’ लिखा हो। यहां पर आप पाइनएप्पल उगाते हो, मक्का उगाते हो, बिहार में मखाना उगाया जाता है, मक्का, मछली, अलग-अलगफल, आम, पाइनएप्पल… मैं आपसे पूछना चाहता हूं पिछले 20 साल में नीतीश जी ने कितने फूड प्रोसेसिंग प्लांट चालू किए? (जनसभा ने कहा – एक भी नहीं) कितने फूड प्रोसेसिंग यूनिट… पाइनएप्पल को प्रोसेस करने वाले, आम को प्रोसेस करने वाले, मछली को प्रिजर्व करने वाले, मखानाबनाने वाले कितने यूनिट नीतीश जी ने यहां स्थापित किए? (जनसभा ने कहा – एक भी नहीं)…एक भी नहीं। अमित शाह यहां आते हैं और कहते हैं – बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है… सीधा स्टेज से आपको झूठ बोलते हैं। जमीन की बिहार में कोई कमी नहीं है। अडानी के लिए जितनीभी जमीन चाहिए, नीतीश जी और नरेंद्र मोदी की सरकार देने को तैयार है। बिहार में एक एकड़ 1 रुपए के दाम में अडानी को दिया गया है। मगर फूडप्रोसेसिंग प्लांट नहीं लगेगा, पाइनएप्पल प्रोसेसिंग प्लांट नहीं लगेगा। जो मखाना पानी में से निकालते हैं, मेहनत करते हैं, उस मखाने का फायदाउनको बिहार में नहीं मिल सकता है। अमेरिका में हजारों रुपए में मखाना बिकता है, मगर बिहार में जो मेहनत करता है, उस बिक्री से उसको कोईफायदा नहीं मिलता। या बिचौलियों को मिलता है या फिर बड़ी-बड़ी कंपनियों को मिलता है या फिर अमेरिका की कंपनियों को मिलता है… फायदाबिहार की जनता को, बिहार के युवाओं को नहीं होता। अपने दोस्त को आपने रील भेजीएक समय होता था, जब बिहार में दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी थी। नाम आपने सुना होगा… सुना है, नालंदा यूनिवर्सिटी? सुना है? पूरीदुनिया से लोग आते थे, कोने-कोने से आते थे… चीन से, जापान से, जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड से, वियतनाम से बिहार आते थे। क्यों आते थे? नालंदायूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने आते थे, नालंदा यूनिवर्सिटी में शिक्षा लेने आते थे। मैं चाहता हूं कि फिर से इस बिहार में दुनिया की सबसे अच्छी… हाईक्वालिटी की यूनिवर्सिटी बने। मैं चाहता हूं कि दुनिया के सबसे अच्छे स्कूल, इंग्लिश मीडियम स्कूल, सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी, सबसे अच्छे कॉलेजइस बिहार में बनें। मैं आपको बताना चाहता हूं… महागठबंधन यहां चुनाव जीतेगा, शिक्षा का काम हम करेंगे, यूनिवर्सिटी-कॉलेजेस खोलेंगे। सरकारीयूनिवर्सिटी, सरकारी कॉलेजेस, सरकारी स्कूल, इंग्लिश मीडियम स्कूल हम खोलेंगे। मगर राहुल गांधी भी आपको एक वायदा करना चाहता है, जैसे हीइंडिया गठबंधन की हमारी सरकार बनेगी, दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बिहार में हम आपके लिए खोलकर देंगे। कोने-कोने से लोग आएंगे… अमेरिका से, जापान से, कोरिया से, चीन से बिहार की यूनिवर्सिटी में आकर पढ़ाई करेंगे और फिर वापस जाकर कहेंगे- दुनिया में सबसे बेहतरीन शिक्षाबिहार में मिलती है, यह हमारा वायदा है आपसे। भाइयों और बहनों, नरेंद्र मोदी यहां आए, भाषण में कहते हैं कि हमने डाटा का दाम इतना कम करदिया है कि बिहार का युवा रील बना सकता है, वीडियो बना सकता है, Facebook देख सकता है, Instagram देख सकता है, Twitter देखसकता है। सबसे पहले नरेंद्र मोदी जी का झूठ सुनिए, वह कहते हैं कि उन्होंने दाम कम किए। मगर वह आपको यह नहीं बताते हैं कि जब आप रीलदेखते हो, जब आप वीडियो देखते हो, जब आप मैसेज भेजते हो, तो पैसा किसकी जेब में जाता है। भाइयों और बहनों, जैसे ही आपने अपना फोनचालू किया, आपने रील देखी और अपने दोस्त को आपने रील भेजी, उसका पैसा सीधा Jio और मुकेश अंबानी की जेब में जाता है।
बिहार में ‘जंगलराज’ लौटाने की कोशिश करने वालों को रोकना होगा, योगी आदित्यनाथ बोले पंचर बनाने वाले विकास को पंचर न करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नरपतगंज हाई स्कूल स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलोंकांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर सीधा प्रहार किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन की अररिया जनपद में आयोजित इस जनसभा के जरिए यूपीके मुख्यमंत्री ने खुलकर कहा कि बिहार में फिर से ‘जंगलराज’ लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंचरबनाने वाले यहां आकर विकास को पंचर करने का काम करना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि नरपतगंज को किसी भी तरह से ‘घुसपैठियोंका लॉन्चिंग पैड’ नहीं बनने देना है। यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बिहार ने दुनिया को नालंदा विश्वविद्यालय और ज्ञान की रोशनी दी, उसी बिहारको कांग्रेस और राजद की जोड़ी ने निरक्षरता और अराजकता की तरफ धकेल दिया। उन्होंने कहा कि इस धरती ने मां जानकी, महात्मा बुद्ध और भगवानमहावीर को जन्म दिया है। यही धरती आर्यभट्ट, चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य की धरती है, लेकिन कांग्रेस-राजद ने इस पवित्र भूमि को जातीय विभाजनऔर माफियागीरी से कलंकित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने समाज को जाति के नाम पर बांटा, सरकारी खजानों की लूटमचाई और बिहार के नौजवानों को बेरोजगार बनाया। इनकी करनी से बिहार बीमारू बन गया, जबकि यह वही भूमि है जिसने भारत को स्वर्ण युगदिया। किसानों तथा सामान्य जनता को विषम हालात में डाल दियायूपी के सीएम ने विपक्षी गठबन्धन पर सीधे-सीधे आरोप लगाया कि कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगी जातिगत विभाजन और माफिया-समर्थन केजरिए बिहार में अराजकता के लिए ज़िम्मेदार हैं। सभा में योगी ने यह भी कहा कि यूपी में माफिया पर बुलडोजर चलता है और उसकी हड्डी पसली एककर दी जाती है। माफिया द्वार कब्जा की गई जमीन पर गरीबों के लिए हवेलियां बनाई जा रही हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार जब सेकांग्रेस-राजद के दौर से बाहर आया है, तब से ही विकास की राह खुली है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी जाति को जाति से लड़ाने और खानदानीमाफिया को संरक्षण देने में लगे रहे, वे अब फिर से वही हालात पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद ने मिलकर समाजको बांटा, नौजवानों के अवसर छिने और किसानों तथा सामान्य जनता को विषम हालात में डाल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य अयोध्या के दर्शन करेंगेयोगी आदित्यनाथ ने यूपी के पिछले साढ़े आठ साल के डबल इंजन शासन का ज़िक्र कर कहा कि वहां कर्फ्यू और दंगे अब नहीं हैं। उन्होंने कहा कियूपी न कर्फ्यू न दंगा है, वहां सब चंगा है। वह इसे एनडीए के सुशासन की सफलता के रूप में पेश करते दिखे। उन्होंने बिहार के विकास के लिएनितीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 2005 के बाद से बिहार में रोड, बिजली, पेयजल, शैक्षणिक और चिकित्सासंस्थानों की श्रृंखला बनकर आई है और मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में यह और भी तेज हुआ। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राममंदिर केनिर्माण और उससे जुड़े विकास कार्यों का भी संदर्भ देते हुए कहा कि आस्था और विकास दोनों का सम्मान एनडीए ही करेगा। यूपी के मुख्यमंत्री नेअयोध्या में राममंदिर निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि एनडीए जो कहता है, वह कर के दिखाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट मेंहलफनामा देकर कहा था कि राम तो हुए ही नहीं। आरजेडी ने रथयात्रा को रोका था और समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी। लेकिनआज अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान हैं और भव्य राममंदिर बन चुका है। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि, निषादराज, माता शबरी और जटायू जैसी पवित्र विभूतियों की स्मृति में स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्यअयोध्या के दर्शन करेंगे।