दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की शानदार जीत के बाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा कोबधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए दिल्ली की जनता के विश्वास को सलाम किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर नीतीश कुमार ने लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी को बहुत-बहुत बधाई।”
दिल्ली में भाजपा का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल करके एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके साथ ही आमआदमी पार्टी (AAP) की 10 साल से चली आ रही सत्ता का अंत हो गया है, और वह केवल 22 सीटों तक सिमट कर रह गई। वहीं, कांग्रेस पार्टी कोइस चुनाव में लगातार तीसरी बार कोई सीट हासिल नहीं हुई। भाजपा ने न केवल अपनी परंपरागत ताकत दिखाई, बल्कि आम आदमी पार्टी के बड़ेनेताओं को भी हराया।
भा.ज.पा. के सहयोगी दलों को मिली हार
भा.ज.पा. के सहयोगी दलों, जैसे कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आरवी) को दिल्ली विधानसभाचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जदयू के उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार को बुराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक संजीव झा ने20,601 वोटों के अंतर से हराया। वहीं, लोजपा-आरवी के दीपक तंवर को देवली सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान ने 36,680 वोटों केअंतर से हराया।