उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज में सामुदायिक रसोई ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया। इस पहल के तहत, केवल9 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन प्रदान किया जाएगा। यह विशेष रसोई आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई है, जिसमें वेआसानी से पौष्टिक और सस्ता भोजन प्राप्त कर सकेंगे। सामुदायिक रसोई का संचालन नंदी सेवा संस्थान द्वारा किया जाएगा और यह स्वरूप रानी नेहरूअस्पताल में स्थित होगी।
क्या होगा 9 रुपये की थाली में?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का दौरा कर ‘मां की रसोई’ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों को भोजन परोसा।सरकार के मुताबिक, 9 रुपये में मिलने वाली थाली में दाल, चार रोटियां, सब्जियां, चावल, सलाद और मिठाई शामिल होगी। यह प्रयास उन गरीबऔर जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो इलाज के लिए अस्पताल आते हैं और भोजन की व्यवस्था को लेकर चिंतित रहते हैं।
सीएम ने किचन का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रसोई के किचन का भी निरीक्षण किया। किचन में खाना बनाने कीप्रक्रिया और सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों और अन्य व्यवस्थाओं की सराहनाकी। इस मौके पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित थे, साथ ही प्रमुख सचिव गृह संजयप्रसाद और जगदगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास ने भी इस पहल का समर्थन किया।
‘मां की रसोई’ का महत्व
नंदी सेवा संस्थान के मुताबिक, ‘मां की रसोई’ उन लोगों के लिए एक बड़ी मदद साबित होगी जो अपने परिवार के किसी सदस्य का इलाज कराने केलिए अस्पताल में आते हैं, लेकिन भोजन की व्यवस्था के लिए चिंतित रहते हैं। इस योजना से न केवल अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को राहतमिलेगी, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग को भी एक सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा।
इस पहल से योगी सरकार ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह समाज के हर वर्ग की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर उन लोगों कीजिनके पास अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए साधन नहीं हैं।