दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के प्रमाण पत्र बनवाने पर कोईप्रतिबंध नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि इस विषय में अफवाह फैलाना आम आदमी पार्टी की एक सोची-समझी रणनीति है।
AAP नेताओं की भूमिका पर उठे सवाल
श्री सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज जिस प्रकार इस विषय पर लगातार बयानबाज़ी कर रहे हैं, उससे यह संदेह गहराता है कि EWS प्रमाण पत्रघोटाले की जांच में न केवल उनका, बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई विधायकों के नाम सामने आ सकते हैं।
फर्जी प्रमाण पत्रों के ज़रिए बड़े पैमाने पर हुआ घोटाला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 2015 से 2024 के बीच आम आदमी पार्टी की सरकार में न केवल फर्जी EWS प्रमाण पत्र, बल्किफर्जी जाति प्रमाण पत्र भी बनवाए गए, जिनका उपयोग स्कूलों में दाखिलों और अस्पतालों में इलाज जैसी सरकारी सुविधाओं के लिए किया गया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल पर बौखलाई AAP
श्री सचदेवा ने कहा कि जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन घोटालों की शिकायतों को गंभीरता से लिया और सख्त गाइडलाइंस बनाने के निर्देश दिए, तबAAP ने भ्रम फैलाना शुरू कर दिया कि EWS प्रमाण पत्र बनना बंद हो गया है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
भाजपा ने पहले ही घोटाले को किया था उजागर
वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि 18 दिसंबर 2024 को भाजपा ने इस पूरे फर्जीवाड़े को सार्वजनिक किया था, लेकिन इसके बावजूद “आप” सरकार नेकिसी भी दोषी पर कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि पार्टी की पूरी मशीनरी इसमें शामिल थी।
राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए दे रहे रोज़ बयान
श्री सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद उन्होंने खुद को बेरोजगार नेता घोषित कर दिया था और अब वह रोज़एक नया बयान देकर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को लाभ मिलता रहेगा
अंत में, श्री सचदेवा ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को EWS प्रमाण पत्र और उससे मिलने वाले लाभों में कोई बाधानहीं आएगी। केवल उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए ही नई गाइडलाइंस तैयार की जा रही हैं।