समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के गौशाला के बयान पर गरमाई राजनीति,बीजेपी ने कहा “हमें है पसंद दुर्गंध”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योगी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. इसी क्रम मेंअखिलेश यादव के एक बयान पर सूबे की राजनीति गरमा गई है. अखिलेश ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये दुर्गंध वाले लोग है. इसलिएगौशाला बना रहे हैं उनके इस बयान पर बीजेपी सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने हमला बोला है.दिनेश शर्मा ने कहा कि आप गौशाला मेंदुर्गंध और सुगंध क्यों तलाश रहे हो. गौशाला में सनातन की आस्था को तलाशो ये गौमाता है और मां पर टिप्पणी नहीं की जाती है.दरअसल कन्नौज पहुंचे सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. अखिलेश ने ये (BJP) दुर्गंध पसंद करतेहैं इसलिए गौशाला बना रहे हैं. हम सुगंध पसंद कर रहे थे इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे. साथ ही सपा मुखिया ने पूछा कि सरकार सांड पकड़ रही है. उसका भी पैसा खा जा रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग सुगंध पसंद करने वाले लोग है. समाजवादी लोग विकास और खुशहाली चाहते हैं. कन्नौज में रहकर हम लोगों ने भाई चारे की सुगंध दी है.बीजेपी के लोगों की नफरत की है दुर्गंधबीजेपी के लोगों की नफरत की दुर्गंध है कन्नौज के सुगंध वाले लोगों से कहूंगा कि BJP की दुर्गंध को हटाए. अभी तो थोड़ी हटी है अगली बार औरहटा दो जिससे कन्नौज का रुका हुआ विकास और आगे बढ़ जाए.वहीं अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार करते हुएकहा कि इत्र पार्क बनाने के साथ-साथ इत्र का घोटाला भी हो चुका है. गौशाला बनाने पर लोग साधुवाद देते हैं। दिनेश शर्मा ने बताया कि जब उन्होंनेलखनऊ में कान्हा उपवन प्रोजेक्ट बनाया था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव उसे देखने पहुंचे थे. तब उन्होंने (नेताजी) फोन कर मुझेबधाई दी थीं मुलायम सिंह ने कहा था कि गौशाला बनाकर बहुत अच्छा किया है. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज सीएम योगी ने प्रदेश के हर जिलेमें गौशाला बना दिया है. इसके लिए सीएम योगी को बधाई देनी चाहिए थी.अखिलेश सरकार में गाय-गौवंश टहलता था उसे काट दिया जाता था. उसके मांस का व्यापार आम बात हो गई थी वो आज सीएम योगी ने बंद कर दिया है.वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव केबयान पर पलटवार किया है. केशव प्रसाद मौर्य ने बताई किसानों की बातकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान,ख़ासकर ग्वाल के बेटे को अगर गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों औरसमाज से पूरी तरह कट चुका है. कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने लिखा था कि किसान के बेटे को अगर गोबर से दुर्गंध आने लगे तो अकाल तय है. केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव को भी गोबर से दुर्गंध आ रही है. उनकी पार्टी का समाप्त वादी में तब्दील होना तय है.वहीं बीजेपीप्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव को स्लॉटरहाउस से खुशबू आती है. अखिलेश राज में बड़े पैमाने पर अवैध स्लॉटर हाउस चलते थे. जबकि योगी सरकार में बड़े पैमाने पर गौशालाओं का निर्माण हुआ है. पशुपालन करने वाली बिरादरी की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव के इसबयान को समाज स्वीकार नहीं करेगा.
युक्रेन युद्ध शुरु होने के बाद पहली बार भारत आ रहे रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री बोले “अब है हमारी बारी”

रूस ने पुष्टि कर दी है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आ रहे हैं. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन की भारतआने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं यूक्रेन युद्ध के बाद राष्ट्रपति पुतिन पहली बार भारत का दौरा करेंगे. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नेबुधवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में पुतिन के भारत दौरे की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत सरकार के प्रमुख कीयात्रा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. उनकी भारत गणराज्य की यात्रा की वर्तमान में तैयारी की जा रही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि “रूस, भारतजैसी प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.जिनके साथ रूस की “विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिकसाझेदारी” है.विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के हवाले से कहा गया है कि भारत के साथ हमारी विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारीहै.इस दौरान लावरोव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल तीसरी बार फिर से चुने जाने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप मेंरूस गए थे.उन्होंने आगे कहा कि अब हमारी बारी है.भारत और रूस के बीच दशकों से मजबूत रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देशों का रिश्ता विश्वासकी बुनियाद पर बना हुआ है.रुस हमेशा से है भारत का साथीरूस हमेशा से भारत का आजमाया हुआ साथी है जिसने कई मौकों पर भारत की जबरदस्त तरीके से मदद की है 1971 की जंग में जब अमेरिका नेपाकिस्तान की मदद के लिए अपने एयरक्राफ्ट कैरियर को बंगाल की खाड़ी में भेज दिया था. उस वक्त रूस ने भी भारत की मदद के लिए अपनेएयरक्राफ्ट कैरियर को भेज दिया था. अगर रूस उस वक्त भारत की मदद नहीं करता तो युद्ध को अमेरिका बुरी तरह से प्रभावित कर सकता था. रूस केइस अहसान का बदला भारत ने यूक्रेन युद्ध में चुकाया है जब पश्चिमी देशों के भारी एतराज के बावजूद भारत ने बगैर किसी हिचकिचाहट रूसी तेलखरीदा. आज की तारीख में भारत सबसे ज्यादा कच्चा तेल रूस से ही खरीदता है.भारत और रूस के बीच की साझेदारी सिर्फ डिफेंस सेक्टर से लेकरमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, स्पेस सेक्टर और एनर्जी सेक्टर तक फैला हुआ है.भारत और रूस के बीच न्यूक्लियर साझेदारी भी है इसके अलावा दोनों देशबहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की वकालत करते हैं.और यूनाइटेड नेशंस के मंच पर भी दोनों देश एक दूसरे का साथ देते हैं. रूस ने हमेशा से यूनाइटेडनेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत को स्थायी सदस्य बनाने को अपना समर्थन दिया है. बदलती वैश्विक गतिशीलता के बावजूद आज की तारीख मेंभारत-रूस संबंध मजबूत बने हुए हैं जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी चुनौतियों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के किसानों की बदलेगी तकदीर,प्याज की खेती करने वालों के लिए बड़ी “खुशखबरी “

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में अब बुंदेली भीमा सुपर प्याज की खेती से किसानों की तकदीर बदलेगी पहली बार महाराष्ट्र की प्याज कीखेती से छोड़ भीमा सुपर प्याज की खेती पर किसानों ने दांव लगाया है. कम लागत में तगड़ा मुनाफा देने वाली प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिएडिपार्टमेंट भी आगे आया है. यहां साढ़े सात सौ हेक्टेयर में इसकी खेती किसानों ने शुरू की है.बुंदेलखंड क्षेत्र में लाखों किसान परम्परागत खेती में हरसाल बड़ा नुकसान उठाने के बाद अब प्याज की खेती की तरफ कदम तेजी से बढ़ाए है. अभी तक नासिक की लाल प्याज की खेती को किसान प्राथमिकता देते थे लेकिन अबकी बार भीमा सुपर बुंदेली प्याज की खेती पर किसानों ने दांव लगाया है. हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र के गोहानी गांव में राजेन्द्र सिंह पिछले कई सालों से दस बीघे में प्याज की खेती कर रहे है लेकिन इन्होंने पहली बार भीमा सुपर बुंदेली प्याज की खेती शुरू कीहै.प्याज की खेती पर मोटी कमाई होने से गोहानी और आसपास के इलाकों में तमाम किसानों ने भी भीमा सुपर प्याज की खेती पर दांव लगाया है. राजेन्द्र सिंह समेत अन्य कई किसानों ने बताया कि एक बीघे में प्याज की खेती से हर सीजन में सत्तर हजार से अधिक रुपये की आमदनी होतीहै.जबकि एक बीघे में प्याज की खेती करने पर दस हजार रुपये के करीब लागत आती है. प्याज की है बंपर पैदावारबताया कि भीमा सुपर बुंदेली प्याज नई किस्म की है जिसकी बंपर पैदावार भी होती है। जो नासिक की प्याज से अच्छी है.जिला उद्यान अधिकारीआशीष कटियार ने बताया कि हमीरपुर जिले में साढ़े सात सौ हेक्टेयर एरिया में प्याज की खेती कराई जा रही है. इसके लिए किसानों को मुफ्त बीजभी मुहैया कराए गए थे. बताया कि राठ क्षेत्र में प्याज की खेती बड़ी संख्या में किसान कर रहे है. एक हेक्टेयर में प्याज की खेती से किसानों को दोलाख रुपये तक आमदनी होती है. बताया कि इसकी खेती 125 दिन में तैयार होती है। वहीं साल में 2 बार प्याज का उत्पादन किसान कर रहे है.भीमासुपर बुंदेली प्याज की खेती अब किसानों की पहली पसंद बन गई है. जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि भीमा सुपर बुंदेली प्याज हमीरपुर जिले केराष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास फाउंडेशन ने तैयार की है. ये नई किस्म की प्याज है जो लाल रंग की है. डीएम घनश्याम मीना ने बताया किइस साल साढ़े सात सौ हेक्टेयर में इसकी खेती कराई जा रही है. जल्द ही एफपीओ के जरिए प्याज की मार्केटिंग कराई जाएगी जिससे किसानों कोलाभ मिल सके.
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध दूध उत्पादक ने किया उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रवेश, ताज नगरी आगरा में बनाएगा अलग पहचान

देश में विश्वसनीयता और शुद्धता के मानक स्थापित करने वाली कर्नाटक की प्रसिद्ध सहकारी दूध उत्पादक कंपनी कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) ने अब अपने प्रसिद्ध शुद्ध गाय के दूध के ब्रांड ‘नंदिनी’ के साथ भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य उत्तरी राज्यों में प्रवेश किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश के कुछ ही महीनों बाद नंदिनी का गाय का दूध अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा में ग्राहकों केलिए उपलब्ध कराया जा रहा है. यह गौरतलब है कि नंदिनी गाय का दूध कर्नाटक के मंड्या जिले से लाया जा रहा है. जिससे उत्तर में ग्राहकों कोकिफायती दाम पर गुणवत्तापूर्ण दूध सुनिश्चित किया जा रहा है. अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में ‘हर घर नंदनी’ अभियानशुरू किया गया है.उत्तर भारत के वितरकों की बैठक के बाद आज यहां कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में संबोधित करते हुए नंदनी दूध के रणनीतिकप्रमुख अमित सिंह ने कहा कि नंदनी शुद्ध गाय का दूध अब दिल्ली-एनसीआर के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी उपलब्ध कराया जारहा है. नंदनी हरियाणा में भी उपलब्ध होने वाली है उन्होंने कहा कि पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में नंदनी गाय का दूध और अन्य डेयरीउत्पाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है और इसी उद्देश्य से हमने हर घर नंदिनी अभियान शुरू किया है. शहर आगरा की विरासत और नंदिनी कीमजबूत आध्यात्मिक विरासत को ध्यान में रखते हुए हमें विशिष्ट मिल्क पार्लर ‘दूध महल’ स्थापित करने की प्रेरणा मिली है. भारत में नंदनी दूध बनाएंगा अलग पहचानहमारी संस्कृति और विरासत से निकलकर ‘दूध महल’ विशिष्ट पार्लर उत्तर भारत में नंदिनी की एक अलग पहचान बनेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तर-दक्षिणसंबंध को मजबूत करने के लिए हम नंदिनी के शुद्ध और अपेक्षाकृत सस्ते दूध को उत्तर भारत में निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कर्नाटक के मंड्या जिले से नंदिनी गाय का दूध उत्तर भारत में लाना इसका एक ज्वलंत उदाहरण है. प्रसाद बनाने में मिलावटी घी का मामला सामनेआने के बाद प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर प्रबंधन ने अपने प्रसाद के लिए नंदिनी गाय का घी चुना. दूध वितरण की जानकारी देते हुए नंदिनी मिल्क नॉर्थ केरणनीतिक प्रमुख ने बताया कि नंदिनी को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी स्थित प्लांट में को-पैक किया जा रहा है. इस प्लांट की क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन है तथा दूसरा प्लांट हरियाणा सहकारी संघ से रोहतक में लिया जा रहा है. जहां प्रतिदिन 1.0 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण एवंपैकिंग की जाती है. वितरकों की बैठक में पीआर मंजेद समेत कई लोग रहे मौजूदवितरकों की बैठक में मनमूल के प्रबंध निदेशक डॉ. पीआर मंजेश, वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी हरिकेश सिंह तथा अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञकिशन ढींगरा एवं डॉ. शीलवंत सिंह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.अमित सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्यउत्तरी राज्यों नंदिनी के प्रवेश से डेयरी क्षेत्र एवं आपूर्ति श्रृंखला के पेशेवरों के लिए सैकड़ों रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं.राजधानी दिल्ली मेंनंदिनी ब्रांड के शुभारंभ का उद्घाटन खुद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पिछले साल नवंबर में किया था. अपने ब्रांड को वैश्विक स्तर पर ले जानेकी पहल के तहत, नंदिनी ने पिछले विश्व कप क्रिकेट आयोजन के दौरान स्कॉटलैंड और आयरलैंड की क्रिकेट टीमों को प्रायोजित किया था औरवर्तमान में आईएसएल फुटबॉल टूर्नामेंट में एक प्रमुख ब्रांड भागीदार के रूप में शामिल है.
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा न तो यूपी में हिंदू है सुरक्षित “न ही मुस्लिम”

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मेंन तो हिंदू सुरक्षित हैं और न ही मुसलमान दरअसल उनका कहना था कि जो बयान मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर दिए जा रहे हैं वे पूरी तरह सेसत्यता से परे हैं. सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जितने हिंदू सुरक्षित हैं उतने ही मुसलमान भी सुरक्षित नहीं हैं.इसको लेकर उनका कहना थाकि बीजेपी की सरकार आने के बाद से प्रदेश में दोनों समुदायों के लोग असुरक्षित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को अपने त्योहार मनाने मेंदिक्कतें हो रही हैं. और सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. लोकदल अध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कई अन्य मुद्दों पर भी पलटवारकिया. उन्होंने कहा, “8 वर्षों में सरकार ने किसानों की स्थिति पर कोई काम नहीं किया. गन्ना किसानों के गन्ने के मूल्य में कोई स्पष्टता नहीं है. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं और महंगाई आसमान छू रही है.सुनील सिंह ने भाजपा पर लगाए आरोपसुनील सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर राजनीति कर रही है और समाज के असल मुद्दों से ध्यानहटा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में रामपुर, संभल जैसे इलाकों में दंगे हो चुके हैं और मुसलमानों की बस्तियों में जाकर देखा जाए तो वहां कीस्थिति बहुत खराब है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मुसलमानों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है और उन्हें एकतरफा कार्रवाई काशिकार बनाया जा रहा है.इसको लेकर उनका कहना था कि मौजूदा भाजपा सरकार अल्पसंख्यक विरोधी है और मुसलमानों के मानवाधिकारों काउल्लंघन किया जा रहा है. सुनील सिंह ने अंत में यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां और मानवाधिकार आयोग ने यह रिपोर्ट किया है कि 2017 केबाद से उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है. उन्होंने प्रदेश में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर गंभीरसवाल उठाए हैं.