पूर्वी दिल्ली में कांवड़ ट्रैक पर बिछाए गए शीशे के टुकड़े, भाजपा ने बताई सोची-समझी साजिश

Dellhi Latest Updeate:शीशे के छोटे बड़े टुकड़ों का इतने लम्बे कांवड़ ट्रैक पर डाला जाना साफ दर्शाता है की यह आसामाजिक तत्वों की शांतिभंग करने की सोची समझी साजिश हैकुछ राजनीतिक दल एक धर्म विशेष के लोगों के तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं और उनकी इस पर चुप्पीउनकी भूमिका को भी संदिग्ध बना रही है. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार कांवड़यात्रियों के दिल्ली प्रवास के लिए पिछले वर्षो से बेहतर व्यवस्था कर रही है. कांवड़ समितियों को सीधा बैंक फंड देकर उन्हे भी व्यवस्थाएं सुधारने मेंसहयोग दिया है. दिल्ली में हर तरफ कांवड़ियों के चलने के लिए विशेष ट्रैक बनाये जा रहे हैं राह में उनकी यात्रा में असुविधा ना हो इस पर विशेषध्यान दे रही हैं और उनको मैड़िकल कैम्प तक लगाये जा रहे हैं. वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कल रात पूर्वी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में कांवड़ियों के लिएबनाए विशेष ट्रैक पर लगभग एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में शीशे के टुकड़े डले पाये गये जो एक गम्भीर चिंता का विषय है. दिल्ली पुलिस इसकीजांच कर रही है और शीघ्र सच्चाई सामने आयेगी और ऐसा कुकृत्य करने वाले पकड़े जायेंगे. शांति भंग करने की सोची समझी साजिशवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की शीशे के छोटे बड़े टुकड़ों का इतने लम्बे कांवड़ ट्रैक पर डाला जाना साफ दर्शाता है की यह आसामाजिक तत्वों की शांतिभंग करने की सोची समझी साजिश है. सचदेवा ने कहा है की कुछ राजनीतिक दल एक धर्म विशेष के लोगों के तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैंऔर उनकी इस पर चुप्पी उनकी भूमिका को भी संदिग्ध बना रही है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की भगवान का शुक्र है की कांवड़ का अभीप्रारंभिक दौर है तो कल रात उस कांच बिखरे प्रभावित कांवड़ ट्रैक पर कांवड़ियों की चाल नही थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था अथवा उत्पात कीस्थिती भी उत्पन्न हो सकती थी.सचदेवा ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि फिलहाल कांवड़ यात्रा अपने प्रारंभिक चरण में है और जिस ट्रैक पर कांचके टुकड़े बिखरे मिले वहाँ उस समय कोई कांवड़ यात्री मौजूद नहीं था. अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था या उत्पात की स्थिति बन सकतीथी.घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही दोषियों को पकड़ लियाजाएगा और सच्चाई सामने लाई जाएगी. भाजपा अध्यक्ष ने पुलिस से इस साजिश के पीछे छिपे तत्वों का जल्द पर्दाफाश करने की अपील की है.
अनंगपुर गांव की विरासत बचाने को ‘आप’ का आह्वान, सौरभ भारद्वाज बोले सरकार को झुकना होगा

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अनंगपुर गांव को बचाने के लिए रविवार को आयोजित महापंचायत में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंदकेजरीवाल के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ. प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सभी को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि 1300 साल पुरानी अनंगपुर गांव की विरासत को मिटाने की साज़िश के खिलाफ अब गांव-देहात एकजुट हैं. जब सब साथ होंगे तो बीजेपी सरकार को झुकना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तीन काले कानूनों के खिलाफ किसानों ने एकजुटता दिखाई तो केंद्र […]