योगी आदित्यनाथ का दंगाइयों को अल्टीमेटम यूपी में अराजकता फैलाने वालों को मिलेगा नरक का टिकट, बरेली बवाल पर सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के दौरे पर हैं यहां उन्होंने बरेली बवाल पर 24 घंटे में तीसरी बार दंगाइयों को अल्टीमेटम दिया कहा कि यूपी मेंअराजकता और दंगा करने वालों को जहन्नुम का टिकट दूंगा गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर नरक का टिकट मिलेगा भारत में उन महान आत्माओं केआदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया. लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में अराजकता और दंगा फैलानेवालों को चेतावनी दी कहा कि यूपी में ऐसा करने की हिम्मत की तो जहन्नुम का टिकट दूंगा। बरेली का हवाला देते हुए सबक लेने की नसीहत दी।उन्होंने छांगुर की कालनेमि राक्षस से तुलना करते हुए कहा कि विकास में बाधा डालने वाले राक्षसों का विनाश होगा. सपा और कांग्रेस केअराजकतत्वों से मिले होने की बात कही. सीएम ने कहा कि कुछ लोग भारत में रहते हैं, लेकिन गजवा-ए-हिंद का नारा लगाकर देश के भीतरराष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं भारत की धरती पर ये नहीं होगा। भारत की धरती महान आत्माओं की भूमि है यहां उन महान आत्माओं केआदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया है गजवा-ए-हिंद की कल्पना करना, इसके बारे में सपना देखना भी नरक का टिकट बनजाएगा। जो लोग ऐसी गतिविधियों में लगे हैं, वे कान खोलकर सुन लें देर-सवेर उनका भी हश्र छांगुर जैसा ही होगा. अराजकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगीसीएम ने आगे कहा कि किसी को प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं हैं कुछ लोग नए हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन, उन्हें याद रखना चाहिएकि हम उनकी सोच से कहीं ज़्यादा तैयार हैं उन्हें वैसे ही पीटा जाएगा जैसे बरेली में पीटा गया ये मूर्ख यह भी नहीं जानते कि आस्था के प्रतीकों कासम्मान किया जाता है आस्था कोई चौराहे पर दिखाने की चीज नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग छोटे-छोटे बच्चों को ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टरदेकर समाज में अराजकता फैला रहे है उन्हें यह एहसास भी नहीं कि उनकी अपनी ज़िंदगी तो बर्बाद हो ही चुकी है अब वे इन बच्चों की ज़िंदगी भीबर्बाद करने पर तुले हुए हैं लेकिन, सरकार इस तरह की अराजकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिशकरेगा, उसे पहले ही बता दिया जाएगा कि हम बिना पूछे उसे नरक का टिकट दे देंगे. इससे पहले सीएम ने रविवार की सुबह देवीपाटन मंदिर में मांपाटेश्वरी के दर्शन कर उनके पांव पखारे इसके बाद आरती की यहां से वह गोशाला पहुंचे. 2047 में विकसित भारत के लिए आम लोगों से सुझाववहां पर गायों को चना… गुड़ और रोटियां खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की. वह मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात करके बच्चों से भी मिले बच्चों को टाफियां देकर उन्हें दुलार किया और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे बताते चलें कि सीएम शनिवार की रात यहां पहुंचे थेउस समय मंदिर में दर्शन करके विश्राम को चले गए थे। उन्होंने रात्रि विश्राम यहीं मंदिर में ही किया था. मंदिर से निकलने के बाद सीएम धूधुलपुर मेंआयोजित कार्यक्रम में पहुंचे यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इसके साथ ही 826 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन किया 2047 में विकसित भारत के लिए आमलोगों से सुझाव भी मांगे.
बिहार चुनाव से लेकर उपचुनाव तक, चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक (सामान्य, पुलिस औरव्यय) तैनात करने का फैसला लिया है आयोग ने विभिन्न राज्यों में सेवाएं दे रहे कुल 470 अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करनेका फैसला किया है इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 320 अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 60 अधिकारी और भारतीयराजस्व सेवा (आईआरएस) के 90 अधिकारी शामिल हैं इसके अलावा, आईआरएएस, आईसीएएस जैसी सेवाओं से अधिकारी इसमें शामिल हैं. आयोग के मुताबिक, ये सभी अधिकारी बिहार में होने वाले विधानसभा आम चुनाव और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरमऔर ओडिशा में होने वाले उपचुनावों के लिए नियुक्त किए जा रहे है. मतदाताओं की जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने में योगदानचुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट में बताया, बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों (सामान्य, पुलिस औरव्यय) की तैनाती होगी आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 और प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी के तहत प्रदत्त शक्तियों के तहतनिर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करता है पर्यवेक्षक नियुक्ति से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आयोग कीदेखरेख, नियंत्रण और अनुशासन में कार्य करते हैं. ‘पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण और गंभीर जिम्मेदारी निभाते हैं कि चुनाव निष्पक्ष, तटस्थ और विश्वसनीय हों, जो हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है वे आयोग की आंख और कान होते हैं और समय-समय पर रिपोर्ट देते रहते हैंपर्यवेक्षक आयोग को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी चुनाव कराने में मदद करते हैं और साथ ही मतदाताओं की जागरूकता और भागीदारीबढ़ाने में योगदान देते हैं.पर्यवेक्षकों का मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों की पहचान कर ठोस सुझाव देना है. क्षेत्र स्तर पर चुनाव प्रक्रिया के प्रभावी प्रबंधन की निगरानीजिनमें सुधार की जरूरत है अपनी वरिष्ठता और प्रशासनिक सेवाओं के अनुभव के आधार पर सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षक चुनाव के निष्पक्ष संचालनमें आयोग की सहायता करते हैं और क्षेत्र स्तर पर चुनाव प्रक्रिया के प्रभावी प्रबंधन की निगरानी करते हैं व्यय पर्यवेक्षक उम्मीदवारों के चुनाव खर्च कीनिगरानी करते हैं. जारी प्रेस नोट में आगे कहा गया, चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और जम्मू-कश्मीर (बडगाम एवं नगरोटा), राजस्थान(अन्ता), झारखंड (घाटसिला), तेलंगाना (जुबली हिल्स), पंजाब (तारण-तारन), मिजोरम (डम्पा) और ओडिशा (नुआपाड़ा) में होने वाले उपचुनावों केलिए विभिन्न राज्यों में तैनात 470 अधिकारियों (320 आईएएस, 60 आईपीएस और 90 आईआरएस/आईआरएएस/आईसीएएस आदि) को केंद्रीयपर्यवेक्षक के रूप में तैनात करने का निर्णय लिया है
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बरसते हुए कहा 20 साल में गरीबी, बेरोजगारी और पलायन नहीं रुका, बिजली फ्री, पेंशन और मदद की बात दोहराई

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मटिहानी के बगडॉव, चेरिया बरियारपुर के मंझौल और बछवाड़ा में तीन जगह जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंनेकहा कि लोग 20 साल पुरानी सरकार को बदलें, क्योंकि इस दौरान गरीबी और बेरोजगारी नहीं कम हुई, उद्योग नहीं लगे, पलायन रुका नहीं औरशिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिना रिश्वत या घूस दिए कोई काम नहीं होता गरीब की बेटी से बलात्कार हो जाएया नौजवान की हत्या, तो एफआईआर तक नहीं होती। उल्टा गरीब को शराबबंदी के नाम पर पीटा जाता है आवाज उठाने पर लाठी और केस होता हैउन्होंने कहा कि हमने कहा था कि हमारी सरकार बने तो हर माई-बहन को 2,500 रुपये महीने दिए जाएंगे साल भर में 30 हजार, 5 साल में डेढ़ लाखजो सरकार 10 हजार दे रही है, वह सूद समेत वसूलेगी हमने कहा बिजली फ्री देंगे, तो सरकार भी फ्री कर दी. बैरिकेडिंग पर भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि यह टूट गईपहले स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे, अब बिजली मुफ्त है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नकल करने वाली सरकार नहीं बल्कि समझदार और ईमानदारसरकार चाहिए उन्होंने वादा किया कि पेंशन, गैस, बिजली और अन्य सहायता हर जरूरतमंद को दी जाएगी जिसके पास डिग्री है, उसे घर पर बैठने नहींदिया जाएगा बिहार का बेटा बिहार को चलाएगा, न कि गुजरात से आए दो गुजराती. इस दौरान उन्होंने खदाबन्दपुर में कर्पूरी जी और मंझौल मेंनित्यानंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया. तेजस्वी यादव को देखने के लिए सुबह से ही मंझौल के शताब्दी मैदान में भारी भीड़ जमा रही तय समयसे देर से आने के बावजूद भीड़ शांत रही हेलीकॉप्टर लैंड करने के बाद तेजस्वी का कारवां पहले नित्यानंद चौक पहुंचा, जहां उन्होंने प्रतिमा काअनावरण किया. इसके बाद जनसभा को संबोधित किया. मंच के सामने बैरिकेडिंग पर भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि यह टूट गई.जनसभा को तेजस्वी ने संबोधित कियामंझौल एसडीओ प्रमोद कुमार, डीएसपी नवीन कुमार, सीओ नंदन कुमार, मंझौल एसएचओ फैसल अंसारी, इंस्पेक्टर निगम वर्मा, एसआई रंधीर कुमारऔर मृत्युंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी विधि व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे. मटिहानी में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह के साथ जनसभाको तेजस्वी ने संबोधित किया मंझौल में समर्थकों ने उन्हें तीन चांदी के मुकुट से स्वागत किया मंच पर बड़े पोस्टर-बैनर लगाए गए नेता प्रतिपक्ष केसाथ प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, अलौली विधायक रामवृक्ष सदा, ललन यादव, CPI विधायक सूर्यकांत पासवान, पूर्व विधायक उपेंद्रपासवान, चेरिया बरियारपुर विधायक राजवंशी महतों, MLC उर्मिला ठाकुर, राजद नेता और मुखिया प्रतिनिधि बमबम सिंह, अनुराग कुमार, दिनेशराम, सच्चिदानंद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
मिथुन मनहास ने संभाला बीसीसीआई अध्यक्ष का पद, पहली बार जम्मू-कश्मीर से प्रतिनिधित्व

जम्मू-कश्मीर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके पूर्व क्रिकेटर और अनुभवी बल्लेबाज मिथुन मनहास बीसीसीआई (BCCI) केनए अध्यक्ष चुने गए हैं बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में इसका एलान हुआ मनहास का नाम हाल ही में नई दिल्ली में हुईबीसीसीआई की एक अनौपचारिक बैठक के बाद सामने आया था, जहां यह तय किया गया था कि उन्हें अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया जाएगा. यहपद पिछले महीने रोजर बिन्नी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से खाली था यह पहली बार है, जब जम्मू-कश्मीर से कोई खिलाड़ी इस पद के लिएचुना गया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर मिथुन मनहास को बधाई दी है। जितेंद्र सिंह ने लिखा, ‘मिथुन मनहास को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेटकंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है जम्मू और कश्मीर के सबसे दूरदराज़ जिलों में से एक, डोडा के लिए यह दिन कितनी बड़ी उपलब्धिहै, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है यह जिला मेरी अपनी जन्मभूमि भी है। कुछ ही घंटों के अंदर दो बड़ी खबरें आई हैं पहले किश्तवार की बेटीशीतल विश्व चैंपियन बनकर चमकती हैं, और उसके कुछ समय बाद मिथुन इस प्रतिष्ठित पद के लिए चुने जाते हैं. औपचारिक रूप से नई कमेटी पर फैसला लिया गया45 साल के मिथुन मनहास भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट के स्टार रहे मनहास घरेलू क्रिकेट में दिल्ली टीम के लिए खेले उन्होंने1997-98 से लेकर 2016-17 तक के लंबे करियर में 157 फर्स्ट क्लास, 130 लिस्ट ए और 91 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 9714 फर्स्टक्लास रन दर्ज हैं. भले ही उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन आईपीएल में वह तीन फ्रेंचाइजियों के लिए खेले इनमें दिल्लीडेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं हाल फिलहाल में वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के प्रशासक रहे औरइससे पहले दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन के संयोजक रह चुके हैं इसके अलावा, वे आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा भीरह चुके हैं.मनहास रॉजर बिन्नी की जगह लेंगे बिन्नी को पद छोड़ना पड़ा क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नियमों के मुताबिक किसी भी पदाधिकारी कीअधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और रघुराम भट्ट भी इस दौड़ में थे हालांकि, अंत मेंमनहास पर सहमति बनी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में औपचारिक रूप से नई कमेटी पर फैसला लिया गया. जया शर्मा और श्रावंती नायडू इस पैनल में शामिल होंगीवार्षिक आम बैठक में अमिता शर्मा को महिलाओं की चयन समिति की अध्यक्ष नियुक्त करने की पुष्टि की गई उन्होंने नीतू डेविड की जगह ली है पूर्वभारतीय तेज गेंदबाज अमिता शर्मा, जिन्होंने 116 वनडे मैच खेले हैं, के साथ श्यामा डे, जया शर्मा और श्रावंती नायडू इस पैनल में शामिल होंगी इनकाकार्यकाल भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से दो नवंबर तक होने वाले महिला विश्व कप के बाद शुरू होगा इस टीम में अमिता के अलावा श्यामा डे, सुलक्षणा नाइक, जया शर्मा और श्रावंती नायडू शामिल हैं। श्यामा डे को छोड़कर बाकी चारों इस टीम में नई हैं बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलेभी लिए गए पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को राष्ट्रीय सीनियर पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया। वे एस शरथ की जगह शामिल किएगए हैं. एस शरथ को जूनियर चयन समिति का नया चेयरमैन बनाया गया है और वह वीएस तिलक नायडू की जगह लेंगे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाजआरपी सिंह को सुब्रतो बनर्जी की जगह चयन समिति में शामिल किया गया पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर रहेंगे इसके अलावा इसमेंप्रज्ञान और आरपी के अलावा शिव सुंदर दास और अजय रात्रा शामिल हैं.
गरीब विरोधी दिल्ली सरकार, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रेखा गु्प्ता सरकार पर साधा निशाना बोले, फाइव स्टारहोटलों के लिए सरकारी कार्यक्रमों की निविदा को बताया फिजूलखर्ची

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल से जुड़े राज्य समारोहों और महत्वपूर्णकार्यक्रमों के आयोजन के लिए राजधानी में फाइव स्टार होटल को सूचीबद्ध करने की निविदा करने के बाद भाजपा की पूंजीपतियों को संरक्षण और पोषण देने की नीति उजागर हो गई है उन्होंने कहा कि दिल्ली के गरीबों के अधिकार हनन करने वाली और झुग्गीवालों को उजाड़ने वाली गरीब विरोधी मानसिकता उजागर होती है कि भाजपा लक्ज़री सरकार है, जो गरीबों के आशियाने बसाने की जगह अपने लिए फाइव स्टारहोटलों में जश्न मनाने का इंतजाम कर रहे है. देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था, मैं बनिये की बेटीहॅूं फजुल खर्च नही करुंगी. क्या होली मिलन में खर्च किए गए 8,42,787 रुपये फिजूल खर्च नही था? उन्होंने कहा कि सिर्फ मुख्यमंत्री औरमंत्रिमंडल के कार्यक्रमों के लिए फाइव स्टार होटल की निविदा 16 अक्टूबर तक मांगना सरकारी खजाने को बर्बाद करके फिजूल खर्च करने की दिशामें उठाया गया कदम है. जब दिल्ली सरकार के पास अपने स्टेडियम, ऑडिटोरियम, दिल्ली सचिवालय के सभागार व सरकारी भवन इतनी बड़ी संख्यामें है, तब फिजूल खर्ची के लिए फाइव स्टार होटल की क्या जरुरत है क्या पिछले 27 सालों में राजधानी में अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल कभीआयोजित नही किए गए हैं. महंगाई पर नियंत्रण करने के उपाय ना ढूंढ़नादेवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री द्वारा घोषणाओं पर घोषणाओं करने और गरीबों के लिए कुछ नही करने की भाजपा की रणनीति को अबदिल्ली की जनता समझने लगी है महिलाओं को 2500 रुपये देने की की बार-बार घोषणा के बाद लागू नही करना, होली दिवाली मुफ्त गैस सिलेंडरऔर दलित और कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद न देने के बाद दिल्ली वाले महसूस कर रहे है कि चुनाव में भाजपा को समर्थनदेना गलत निर्णय था उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में फंडिंग करने वाले पूंजीपतियों को नई-नई योजना लाकर अपनी फर्ज अदायगी कर रही है यहीकारण है कि फाइव स्टार होटलों को सरकारी कार्यक्रमों के लिए सूचीबद्ध कर रही है और व्यापारियों के लिए भी दिल्ली ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठनकरने की मंजूरी देकर महंगाई पर नियंत्रण करने के उपाय ना ढूंढ़ना भी एक दिखावा मात्र है. भाजपा नेताओं की सहूलियत और सुविधाओं के लिएदेवेन्द्र यादव ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में उजाड़े गए झुग्गीवालों के लिए मकान देने की घोषणा के बाद उन मकानों को मरम्मतके काम का संज्ञान लिया. अनाधिकृत कॉलोनियों में बदहाल नाली, गलियां, उफनते सीवर, टेंटो में चलते स्कूल और अस्पतालों की बदहाल हालत, […]
प्रधानमंत्री मोदी कल दिल्ली भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किया ऐलान

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में बताया की कल सोमवार 29 सितम्बर को सप्तमी नवरात्र के शुभ दिन भारतके माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से होगा. पत्रकार सम्मेलन का संचालन दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रदेशमहामंत्री कमलजीत सहरावत एवं मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल की उपस्थिती में किया. वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओंको कार्यालय निर्माण पूर्ण होने पर बधाई दी और कहा की 9 जून 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा ने इस कार्यालयका भूमी पूजन किया था. 14 संगठनात्मक जिलों के पास अपने निजी संगठन कार्यालयदिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की कल जब माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे वह पल एक ऐतिहासिक पल होगा जबभाजपा की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट में खुला और कुछ समय रकाबगंज रोड़ पर रहने के बाद कार्यालय लगभग 35 वर्ष 14 पंडितपंत मार्ग से चला और कल दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी के अपने भवन में पहुंचा है। यह सफर काफी संघर्ष पूर्ण लेकिन शानदार रहा. उन्होंनेकहा की भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षजगत प्रकाश नड्डा के आभारी हैं की उनके संगठन को सशक्त करने की दूरदर्शी योजना के अंतर्गत देश की हर राजधानी एवं जिले में पार्टी के निजीकार्यालय के निर्माण का लक्ष्य तय हुआ और उसी के अंतर्गत ना सिर्फ वर्षों से हमारे प्रदेश कार्यालय के लिए भूमी आवंटन से जुड़े लंबित विवादों काअंत होकर भवन निर्माण हुआ तो वहीं आज हमारे सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास अपने निजी संगठन कार्यालय हैं. चुनौतीपूर्ण संघर्ष के बाद कार्यालय का निर्माण पूरा कियावीरेन्द्र सचदेवा ने कहा हमने अपने नेतृत्व के मार्गदर्शन में, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति एवंउत्साह के बल पर आज चुनौतीपूर्ण संघर्ष के बाद कार्यालय का निर्माण पूरा किया है, एक सपना पूरा हुआ है. इस नव निर्मित कार्यालय का जबमाननीय प्रधान मंत्री जी के कर कमलों से होगा उस पल के साक्षी होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा के अनेक बुजुर्ग वरिष्ठ कार्यकर्ता, अनेक केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं दिल्ली के सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों पार्टीकार्यकर्त्ता.
KC Venugopal Launches Nationwide ‘Vote Chori, Gaddi Chhod’ Campaign to Defend India’s Democracy

Senior Congress leader KC Venugopal has strongly condemned the growing incidents of large-scale vote theft and manipulation of electoral rolls, stating that such actions have deeply shaken the people’s faith in the foundation of India’s democratic Republic. Speaking at a recent event in his ward Kaithavana, Venugopal emphasized that “Vote Chori” is not just an […]
अरविंद केजरीवाल का भाजपा सरकार पर तगड़ा वार, पेपर लीक को बताया लोकतंत्र पर हमला कहा यह युवाओं के साथ है धोखा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कई राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर कहा कि पेपर खुद लीक थोड़ी होते हैं, इनके मंत्री और नेता कराते हैं?’’पेपर लीक का दर्द आज देश के अधिकतर युवाओं को है ऐसा क्यों है कि जहां- जहां इनकी सरकारें हैं, वहीं पेपर लीक हो रहे हैं? जो सरकार पेपर ठीक से नहीं करवा सकती, वह राज्य क्या संभालेगी? देश का युवा बेबस नहीं हो सकता। ऐसी सरकार या तो इस्तीफ़ा दे या उसे उखाड़ फेंकना चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की वीडियो एक्स परसाझा कर कहा कि इस बच्ची की आंखों और आवाज़ में जो दर्द है, उसे सुनकर बेहद गुस्सा आता है। ये एक किसान की बेटी है किसी तरह इसकेपिताजी पैसे जोड़कर इसे शहर पढ़ने भेजते हैं और पेपर लीक हो जाता है अब ये बच्ची बेचारी क्या करे? कहां जाए? यही दर्द आज देश के अधिकतरयुवाओं का है जो किसी कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं ऐसा क्यों है कि जहां-जहां इनकी सरकारें हैं, वहीं पेपर लीक हो रहे हैं? रोने से काम नहीं चलेगा देश का युवा बेबस नहीं हो सकताअरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर […]