Punjab Showcases Investor-First Agenda at Gurugram Roadshow Ahead of Progressive Punjab Investors’ Summit 2026″

The Government of Punjab, through Invest Punjab, successfully organized its first domestic roadshow in Gurugram today as part of the run-up to the Progressive Punjab Investors’ Summit 2026. The day witnessed a series of serious one-to-one business meetings with leading industry captains, followed by an exclusive “Punjab Session” that brought together top entrepreneurs, thought leaders, […]
प्रशांत किशोर की राजनीति में नया मोड़, भ्रष्टाचार के आरोपों और मानहानि केस के बीच बिहार में तीसरे विकल्प की दावेदारी

राजनीतिक विरोधियों पर प्रशांत किशोर के लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों के रुझान आने लगे हैं. एक मानहानि केस में पटना के सीजेएम कोर्ट ने प्रशांतकिशोर को 17 अक्टूबर को पेश होने को कहा है. मानहानि का ये केस बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की तरफ से जून, 2025 में किया गयाथा. अशोक चौधरी पर पहले प्रशांत किशोर ने पैसे देकर बेटी को लोकसभा का टिकट दिलाने का आरोप लगाया था. अशोक चौधरी की बेटी शांभवीचौधरी समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास की सांसद हैं. देखें तो प्रशांत किशोर के घेरे में चिराग पासवान भी आ जाते हैं. बिहार बीजेपी केपूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी प्रशांत किशोर के खिलाफ मानहानि का एक केस किया है. बिहार में प्रशांत किशोर की राजनीति में दिल्ली केमुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल की रणनीति की साफ झलक देखी जाती है. राजनीतिक विरोधियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप पहले अरविंदकेजरीवाल भी लगाया करते थे. केजरीवाल की ही तरह अब प्रशांत किशोर का मामला भी अदालत तक पहुंच चुका है. प्रशांत किशोर को दिल्ली जाने की जरूरत नहींऔर नोटिस भी आने लगे हैं. अरविंद केजरीवाल ने तो बाद में मानहानि का केस करने वाले सभी नेताओं से माफी मांगकर मुकदमों से पीछा छुड़ा लिया, लेकिन प्रशांत किशोर के लिए ये अभी शुरुआत है. ऐसा लगता है जैसे धीरे धीरे प्रशांत किशोर भी अरविंद केजरीवाल की तरह भ्रष्टाचार के मुद्दे परफोकस होते जा रहे हैं. असल में वो खुद को बिहार में तीसरे विकल्प के तौर पर भी पेश करने लगे हैं. अभी तक बिहार का मुकाबला सत्ताधारी एनडीएऔर चैलेंज कर रहे इंडिया ब्लॉक, बिहार में महागठबंधन, के बीच माना जाता रहा लेकिन, प्रशांत किशोर की कोशिश है कि तीसरे विकल्प के तौर परजन सुराज पार्टी को भी मुकाबले में शामिल माना जाए. ये ठीक है कि प्रशांत किशोर तीन साल से लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं. ये भी ठीक हैकि जन सुराज मुहिम के दौरान लोगों को शिक्षा और रोजगार की अहमियत और उनका हक याद दिला रहे हैं – लेकिन, वो भूल जा रहे हैं कि बिहार काराजनीतिक मिजाज दिल्ली से बिल्कुल अलग है. प्रशांत किशोर को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है. नीतीश कुमार जिस जंगलराज के नाम पर लोगों को डरातेभ्रष्टाचार तो बिहार में पहले से ही चुनावी मुद्दा रहा है. ये ठीक है कि नीतीश कुमार 2005 में ‘जंगलराज’ को ही मुद्दा बनाकर सत्ता में आए थे. और, तबसे लेकर अब तक खुद नीतीश कुमार और बीजेपी चुनाव दर चुनाव जंगलराज के नाम पर लोगों को डराकर ही चुनाव जीतते आ रहे दिलचस्प बात तोये है कि नीतीश कुमार जिस जंगलराज के नाम पर लोगों को डराते हैं, उसे भुलाकर लालू यादव से हाथ भी मिला लेते हैं. और तब न जंगलराज मुद्दाबन बन पाता है, न चारा घोटाले में लालू यादव के सजायाफ्ता होने का मामला. और, जब मन भर जाता है, तो भ्रष्टाचार के नाम पर लालू परिवार सेनीतीश कुमार अलग भी हो गए थे. लेकिन, फिर 2022 में गले भी जा मिले. ऐसा लगता है जैसे धीरे धीरे प्रशांत किशोर भी अरविंद केजरीवाल कीतरह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर फोकस होते जा रहे हैं. असल में वो खुद को बिहार में प्रशांत किशोर ने अब नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले मंत्रीअशोक चौधरी पर 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. आरोप तो प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहारबीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी लगाया है – मुद्दे की बात ये है कि ऐसे सारे आरोपों के केंद्र में नीतीश कुमार का नाम ही आ रहा है.
करूर हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख, स्टालिन और विजय से फोन पर ली जानकारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात कर करूर भगदड़ हादसे के बारे में जानकारी ली और दुख प्रकटकिया. उन्होंने टीवीके प्रमुख विजय से भी बात की और उनकी पार्टी के समर्थकों की मौत पर संवेदना जताई स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधीसे हुई बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, “शुक्रिया मेरे प्रिय भाई राहुल गांधी, जिन्होंने करूर की इस त्रासदी पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त कीऔर गंभीरता से इलाज से गुजर लोगों की स्थिति के बारे में पूछा और उनकी जान बचाने से जुड़े कदमों की जानकारी. कांग्रेस सूत्रों ने न्यूज एजेंसीपीटीआई को बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से हादसे के हालात पर बातचीत की और टीवीके प्रमुख विजय को भीफोन कर शोक संवेदना दी. भाजपा ने 1-1 लाख रुपये की मदद का ऐलान कियागौरतलब है कि 27 सितंबर को करूर में विजय की राजनीतिक रैली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या रविवार को 40 हो गई, जबकि 60 सेअधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं और कम से कम दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंचमें सीबीआई या स्वतंत्र जांच की मांग की है आलोचनाओं का सामना कर रहे अभिनेता विजय ने पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायताकी घोषणा भी की. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता कीघोषणा की है राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है तमिलनाडु कांग्रेसकमेटी ने मृतकों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये और भाजपा ने 1-1 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है. टीवीके प्रमुख विजय को भी फोन कर शोक संवेदनाकरूर पुलिस ने टीवीके पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांचशुरू कर दी है करूर में व्यापारियों और दुकानदारों ने मृतकों के सम्मान में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे इसके अलावा घटनास्थल पर कई राजनीतिक दलोंका जुटना जारी है. कांग्रेस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से हादसे के हालात परबातचीत की और टीवीके प्रमुख विजय को भी फोन कर शोक संवेदना दी.
दिल्ली भाजपा को मिला भव्य नया कार्यालय, प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों से हुआ लोकार्पण

भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली भाजपा के नवनिर्मित निजीकार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपाअध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नड्डा जी ने बताया प्रधानमंत्री मोदी का संगठनात्मक दृष्टिकोणभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे इंतजार के बाद दिल्ली भाजपा का भव्य कार्यालय तैयार हुआ है औरप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होना हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा संगठन को प्राथमिकता देतेहैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर जुड़े रहते हैं। नड्डा ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि सरकारी भवनों से पार्टी नहीं चल सकती, बल्कि संगठन का अपनासंस्कार केन्द्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सोच और दृष्टि से ही भाजपा देशभर में मजबूती से खड़ी हुई है और आज 618वां कार्यालयबनकर तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय केवल इमारत नहीं बल्कि रिसर्च सुविधा, लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस हॉल और मीडिया व्यवस्था से युक्तएक आधुनिक संगठनात्मक केन्द्र है। नड्डा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार कार्यालय सिर्फ काम करने की जगह नहीं बल्कि संस्कार केन्द्र है, जहां कार्यकर्ताओं को प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं का जताया आभारदिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने जनसंघ के समय से लेकर अब तकपार्टी को खड़ा करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि 1951 में जनसंघ की नींव रखे जाने से लेकर 1980 में भाजपा की स्थापनातक यह सफर संघर्षों से भरा रहा, और आज उसका फल हमें अपने स्थायी कार्यालय के रूप में मिला है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यह नया भवनसिर्फ एक पता नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए संस्कार, कार्यसंस्कृति और जनता की सेवा का केन्द्र है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि नवरात्रि केशुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिलना दिल्ली भाजपा के लिए बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली क्षण है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया प्रेरणादायी क्षणदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि यह अवसर बेहद खास है क्योंकि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के सेवा पखवाड़े के दौरानहो रहा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम कर रहा है, वह हर कार्यकर्ता को गर्व और प्रेरणा देता है।रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को दिशा दे रहा है। चाहे धारा 370 हटाने का साहसिक कदमहो, सर्जिकल स्ट्राइक हो या हाल का ऑपरेशन सिंदूर, हर बार मोदी जी ने ऐसा निर्णय लिया जिसने हर कार्यकर्ता को निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणादी है। ऐतिहासिक पल बना लोकार्पणलोकार्पण समारोह में शामिल लगभग 20 हज़ार कार्यकर्ता और सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं ने इस पल को ऐतिहासिक करार दिया। बुजुर्ग कार्यकर्ताओं कीआंखों में आंसू थे क्योंकि उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा को करीब से जिया है। यह भव्य कार्यालय न केवल दिल्ली भाजपा के लिएबल्कि पूरे संगठन के लिए गर्व का केन्द्र बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्रसचदेवा की उपस्थिति में हुआ यह आयोजन दिल्ली भाजपा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
दिल्ली भाजपा को मिला नया आयाम – प्रधानमंत्री मोदी ने किया भव्य कार्यालय का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन –भाजपा कार्यालय देवालय के समान, यहां होंगे सेवा और संवेदना के फैसले-भारतीय जनता पार्टी कीदिल्ली इकाई को आज एक ऐतिहासिक तोहफ़ा मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बने दिल्ली भाजपा केनवनिर्मित निजी कार्यालय का लोकार्पण किया और इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। नवरात्रि पर नया संकल्प और नई शुरुआतप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिलना नए सपनों और नए संकल्पों का क्षण है।उन्होंने दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस भवन में बैठकर जितने फैसले होंगे उनमें संवेदना और सेवा भाव झलकेगाऔर उतना ही दिल्ली के लोगों का भला होगा। भाजपा की जड़ों और इतिहास का स्मरणअपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की जड़ों को याद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं और आज यह एकविशाल वटवृक्ष बन चुकी है। लेकिन इसकी नींव 1951 में पड़ी थी, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी। उन्होंने दिल्लीजनसंघ के पहले अध्यक्ष वैद्य गुरुदत्त, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, नानाजी देशमुख और मुरली मनोहर जोशी जैसे महान नेताओं कोयाद करते हुए कहा कि इन दिग्गजों और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत ने भाजपा को यहां तक पहुंचाया है। दिल्ली का भाजपा से गहरा रिश्ताप्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली का भाजपा से सिर्फ एक शहर जैसा रिश्ता नहीं है, बल्कि यह सेवा, संस्कार और विश्वास का गहरा संबंध है। उन्होंनेबताया कि बंटवारे के बाद दिल्ली आए शरणार्थियों की सेवा से लेकर आपातकाल के खिलाफ संघर्ष और 1984 के सिख दंगों के समय पीड़ितों कीरक्षा तक, दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा जनता के साथ खड़े होकर सेवा की है। भाजपा कार्यालय सेवा का मंदिरप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यालय उनके लिए किसी देवालय से कम नहीं है। कार्यालय सिर्फ ईंट और पत्थर की इमारत नहीं बल्किवह धड़कन है जो पार्टी को जनता से जोड़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस नए कार्यालय की पहचान सुविधाओं से नहीं बल्किजनसेवा और जनसुनवाई से होनी चाहिए। दिल्ली के विकास के संकल्पप्रधानमंत्री ने दिल्ली भाजपा सरकार और संगठन की साझा जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को अपने सपनों और बेहतरभविष्य की उम्मीद के साथ चुना है। उन्होंने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के लिए नए घर बनाए जा रहे हैं, सरकारी अस्पतालों और स्कूलोंको बेहतर बनाया जा रहा है, इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क तैयार हो रहा है और यमुना नदी को साफ करने के लिए दिन-रात काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नेकहा कि जब संगठन और सरकार कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तो दिल्ली को विकसित राजधानी बनाने का सपना साकार होगा।
दिल्ली भाजपा का ऐतिहासिक दिन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नवनिर्मित निजी कार्यालय का लोकार्पण

भारतीय जनता पार्टी की राजधानी इकाई के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और यादगार बन गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयालउपाध्याय मार्ग पर आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली भाजपा के नवनिर्मित निजी कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई वरिष्ठ नेता एवंहजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हवन–पूजन से शुरू हुआ शुभ दिनलोकार्पण से पहले सुबह प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ भवन में प्रवेश से पूर्व विधिवत हवन-पूजन किया। इस अनुष्ठान मेंराष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष एवं वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस धार्मिक वातावरण ने पूरे दिन को और भी शुभ एवं पावन बना दिया। शिलान्यास से लोकार्पण तक का सफरइस भवन का शिलान्यास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 9 जून 2023 को किया था। लगभग ढाई वर्ष बाद, शारदीय नवरात्र के शुभ अवसरपर 29 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण हुआ। यह दिन दिल्ली भाजपा के लिए गौरव और संगठनात्मक मजबूतीका प्रतीक बन गया। 20 हजार कार्यकर्ताओं का उमड़ा उत्साहसमारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के कोने-कोने से लगभग 20 हजार कार्यकर्ता पहुंचे। लोकार्पण के क्षण में उनका उत्साह देखते ही बनता था।कार्यकर्ताओं ने इस खुशी को दिवाली से पहले की दिवाली बताया। हर चेहरे पर उल्लास और गर्व साफ झलक रहा था। बुजुर्ग नेताओं की भावुकतासमारोह स्थल पर मौजूद लगभग 250 वरिष्ठ नेता और बुजुर्ग कार्यकर्ता, जिन्होंने जनसंघ काल से लेकर भाजपा की स्थापना और विकास तक पार्टी कासाथ दिया, इस ऐतिहासिक क्षण को देखकर भावुक हो उठे। कई नेताओं की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी काअपना निजी कार्यालय न होने की कमी अब पूरी हो गई है। मंच पर प्रमुख हस्तियांलोकार्पण समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेशअध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्रचांदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीन खंडेलवाल, बाँसुरी स्वराज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह, इन्द्रराज सिंह और महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह शामिल थे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी वी. सतीश, बैजयंत जयपांडा, अरुण सिंह, श्री विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम, अनिल बलूनी एवं ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष और दिग्गजों की मौजूदगीइस खास अवसर पर दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन,विजय गोयल, सतीश उपाध्याय, आदेश गुप्ता सहित कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।निवर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी और रमेश बिधूड़ी भी इस समारोह के साक्षी बने। वर्तमान पदाधिकारियों के लिए गौरव का दिनदिल्ली भाजपा की वर्तमान टीम, जिसमें संगठन महामंत्री पवन राणा, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, सभी उपाध्यक्ष, मंत्री, मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता शामिलथे, के लिए यह दिन विशेष महत्व का रहा। उनके कार्यकाल में बने इस निजी कार्यालय ने संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं को गर्व का अनुभवकराया। एकता और शक्ति का प्रतीकयह नया निजी कार्यालय न केवल संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने वाला है, बल्कि यह भाजपा के दशकों लंबे संघर्ष और समर्पण का प्रतीक भी है।जनसंघ से लेकर आज तक का यह सफर कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्याग से ही संभव हुआ है। कार्यकर्ताओं की दिवाली जैसी खुशीसमारोह में शामिल हर कार्यकर्ता ने यही कहा कि निजी कार्यालय का लोकार्पण मानो दिवाली से पहले दिवाली हो। इस क्षण ने हर कार्यकर्ता के मनमें ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।