Kharge Accuses Modi of Ignoring Bihar’s Issues, Questions Nitish’s Absence from PM’s Roadshow; Promises ‘Migration-Free Bihar’ and Jobs for Every Family if Mahagathbandhan Wins

Maintaining that there was a rift within the National Democratic Alliance in Bihar, Congress president Mallikarjun Kharge today asked why the Chief Minister Nitish Kumar was not seen during Prime Minister Narendra Modi’s roadshow. He said, during his speech at a rally, Modi did not even mention Nitish as the Chief Ministerial candidate. “If the […]
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह का आरोप, मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, पिलीभीत, वाराणसी, बिजनौर और हापुड़ में हजारों डुप्लीकेट नाम पाए गए” निष्पक्ष चुनाव पर उठे सवाल”

लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह का आरोप — मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, पिलीभीत, वाराणसी, बिजनौर और हापुड़ में हजारों डुप्लीकेट नाम पाएगए. लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने राज्य के कई जिलों में मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिलीभीत, वाराणसी, बिजनौर और हापुड़ जैसे जिलों में हजारों की संख्या में डुप्लीकेट मतदाता नाम दर्ज होना न केवल एक तकनीकी त्रुटि है, बल्कि यह चुनावीप्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गहरी चोट है। सुनील सिंह ने कहा कि यदि एक ही व्यक्ति का नाम दो या तीन बार मतदाता सूची में दर्ज है, तो यहलोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही और मतदाता सूची की गंभीरअनियमितता बताया। लोकदल अध्यक्ष ने राज्य चुनाव आयोग और शासन से मांग की कि वे तत्काल विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची को शुद्धकरें, ताकि किसी भी मतदाता का नाम दोहराया न जाए। राजनीतिक दलों को सत्यापित मतदाता सूची की प्रति उपलब्धउन्होंने यह भी कहा कि जिन ब्लॉकों या इलाकों में डुप्लीकेट नाम पाए गए हैं, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानीचाहिए। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि सभी राजनीतिक दलों को सत्यापित मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।सुनील सिंह ने कहा, लोकतंत्र की जड़ें पारदर्शिता पर टिकी हैं, और अगर मतदाता सूची ही संदिग्ध हो जाएगी, तो चुनाव निष्पक्ष नहीं रह सकते।
भारत ने रचा इतिहास महिला वनडे विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार बना चैंपियन, ड्रेसिंग रूम में ‘टीम इंडिया सॉन्ग’ के साथ मना जश्न

विश्व कप जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में माहौल जश्न में डूबा हुआ रहा। जीत की खुशी, आंखों में चमक और हाथों में तिरंगा, भारतीय महिला क्रिकेट टीमकी ये तस्वीरें हर भारतीय के दिल को गर्व से भर देने वाली हैं। खिलाड़ियों ने ‘रहेगा सबसे ऊपर हमारा तिरंगा, हम हैं टीम इंडिया…’ गाना गाते हुएमैदान से लेकर लॉकर रूम तक जीत का जश्न मनाया। हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स और पूरी टीम के चेहरों पर वहीमुस्कान थी, जो बरसों के संघर्ष और सपनों की पूर्ति का प्रतीक बन गई। अब बीसीसीआई ने इसका वीडियो जारी किया है। वीडियो में जेमिमा कहतीहैं, ‘हमने चार साल पहले यह तय किया था कि हम अपनी टीम सॉन्ग को तब उजागर करेंगे जब हम विश्व कप जीत जाएंगे। वह समय अब आ चुकाहै।’दोनों एक साथ इस टीम के लिए खेल चुकीइतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ट और भारत की जेमिमारॉड्रिग्स साथ में गाना गाती दिख रही हैं। जेमिमा गिटार बजा रही हैं, जबकि वोल्वार्ट गाना गा रही हैं। फैंस का कहना है कि इस गाने का नाम ‘फॉलिंगइन लव अगेन’ है और यह गाना वोल्वार्ट ने 11 साल पहले कम्पोज किया था। यह वीडियो इंग्लैंड के ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान का बताया जा रहा है, क्योंकि वोल्वार्ट और जेमिमा, दोनों ने सुपर चार्जर्स टीम की जर्सी पहन रखी है। दोनों एक साथ इस टीम के लिए खेल चुकी हैं। महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गयावोल्वार्ट को रविवार को निराशा झेलनी पड़ी, क्योंकि उनकी टीम भारत से फाइनल हार गई। वोल्वार्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया, लेकिन यह काफी नहीं था। वह टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। मैच की बात करें तो भारत की महिला टीम इतिहास रच दियाहै। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर मेंसात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया।दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहलावनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।
यमुना हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है, इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा आज वासुदेव घाट पर आयोजित यमुनोत्सव 2025 यमुना कांक्लेव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रमयमुना नदी को स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के संयोजक श्री रविशंकर तिवारी और अन्यपदाधिकारियों ने श्री वीरेन्द्र सचदेवा का हार्दिक स्वागत किया। बच्चों से संवाद कर ली यमुना बचाने के सुझावकार्यक्रम में वीरेन्द्र सचदेवा ने उन स्कूलों के बच्चों से मुलाकात की जो यमुना कांक्लेव में भाग लेने आए थे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे यमुना कोसाफ रखने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने विचार रखे जैसे गंदगी न फैलाना, प्लास्टिक का उपयोग न करना, यमुना किनारे पेड़ लगाना और लोगों को जागरूक करना। सचदेवा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे बच्चे भी यमुना संरक्षण जैसे गंभीरविषय पर सोचते हैं। उन्होंने कहा, बच्चे ही देश का भविष्य हैं, अगर वे आज से ही नदी की सफाई और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेंगे, तो आनेवाले समय में यमुना फिर से साफ और निर्मल बनेगी। यमुना केवल नदी नहीं, हमारी आत्मा हैअपने संबोधन में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं है, बल्कि दिल्ली की आत्मा है। उन्होंने कहा, हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृतिऔर हमारा अस्तित्व यमुना से जुड़ा हुआ है। अगर यमुना स्वस्थ रहेगी तो दिल्ली भी स्वस्थ रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमें यह समझना होगा कि यमुनाकी सफाई केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। हर नागरिक को यह सोचनी चाहिए कि वह अपने स्तर पर क्याकर सकता है चाहे वह नदी में कचरा न डालना हो, या दूसरों को इसके प्रति जागरूक करना हो। यमुना कानक्लेव जैसे आयोजन प्रेरक प्रयाससचदेवा ने कहा कि यमुना कानक्लेव जैसे आयोजन समाज में पर्यावरण और नदी संरक्षण के प्रति नई सोच और जागरूकता लाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा, इस तरह के प्रयास निश्चित रूप से यमुना को स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होंगे। जब समाज एकजुट होता है, तो बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी आसान हो जाती हैं। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कियह एक आंदोलन है एक ऐसा आंदोलन जो हमें प्रकृति से जोड़ता है और हमें याद दिलाता है कि जल ही जीवन है। यमुना बचाने का संकल्प जरूरीसचदेवा ने कहा कि आज यमुना नदी प्रदूषण के कारण बहुत परेशान है। इसमें गंदे नाले, प्लास्टिक और औद्योगिक कचरा गिराया जा रहा है। उन्होंनेकहा कि अगर हम अभी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, यमुना को बचाना केवल एकनदी को बचाना नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों के भविष्य को बचाना है। हमें मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि हम यमुना में कोई गंदगी नहीं डालेंगेऔर दूसरों को भी ऐसा न करने की सलाह देंगे। आयोजन समिति को दी शुभकामनाएंइस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह कार्यक्रम बहुत सुंदर और सार्थक रहा। उन्होंनेकहा, यमुना कानक्लेव जैसे प्रयास समाज में सकारात्मक सोच जगाने वाले हैं। इस आयोजन ने दिखा दिया कि अगर समाज चाहे तो किसी भी नदी कोफिर से जीवन दे सकता है।
आर्य समाज के 150 वर्ष पर किया स्वामी दयानंद को नमन – विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वामी दयानंद सरस्वती के योगदान कोश्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद केवल एक संत या समाज सुधारक नहीं थे, बल्कि भारत की स्वतंत्रता के वास्तविक शिल्पी थे, जिनके विचारों ने आज़ादी के आंदोलन को दिशा दी। स्वामी दयानंद स्वतंत्रता आंदोलन के वैचारिक आधाररोहिणी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्य समाज सम्मेलन में बोलते हुए गुप्ता ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज को न केवल जागरूक किया, बल्कि सत्यार्थ प्रकाश के माध्यम से एक ऐसे भारत की वैचारिक नींव रखी जो सत्य, समानता और राष्ट्रीय चेतना पर आधारित हो। उन्होंने कहा किस्वामी दयानंद के समय में जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब उन्होंने सत्य और न्याय के माध्यम से स्वतंत्रता की चेतना जगाई। स्वामी श्रद्धानंद की भूमिका पर विशेष जोरगुप्ता ने अपने भाषण में स्वामी श्रद्धानंद का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में सत्याग्रह की भावना को जगाया। उन्होंने याद किया कि1919 में जब अंग्रेजों ने चांदनी चौक में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई, तब स्वामी श्रद्धानंद सबसे आगे थे। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी नेस्वयं लिखा कि दिल्ली में स्वामी श्रद्धानंद का वचन ही कानून था। उन्होंने कहा कि दिल्ली का वही आंदोलन जलियांवाला बाग सत्याग्रह की पहलीचिंगारी बना और पूरे देश में आज़ादी की अलख जगाई। आर्य समाज और दिल्ली विधानसभा का ऐतिहासिक संबंधविजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का भवन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास से गहराई से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि 1919 में इसी भवन मेंअंग्रेजों ने भारतीय सदस्यों के विरोध के बावजूद रोलेट एक्ट पारित किया था, जिसके विरोध से गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई।उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने इसी दिल्ली में आंदोलन को आकार देकर राष्ट्र की चेतना को जगाया था। आर्य समाज की मूल भावना सुधार, क्रांति और मानवताविधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आर्य समाज हमेशा से मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा है, लेकिन उसकी नींव सुधार, क्रांति और धर्मनिष्ठा परआधारित है। उन्होंने कहा, स्वामी दयानंद ने ऐसा आंदोलन खड़ा किया जो जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एक आदर्श समाज बनाने कीदिशा में अग्रसर था, जहां राष्ट्र सर्वोपरि हो और धर्म का अर्थ केवल सच्चाई और कर्तव्यनिष्ठा हो। आर्य समाज की विरासत आज भी जीवंतगुप्ता ने आर्य समाज समुदाय को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार में उनके 150 वर्षों के निरंतर योगदान के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा किस्वामी दयानंद के सत्य, समानता और राष्ट्रभक्ति के आदर्श आज भी भारत को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, आर्य समाज की विरासत केवल इतिहास मेंनहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक उत्थान और नैतिक पुनर्जागरण के रूप में आज भी जीवंत है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हमें उन मूल्यों को आत्मसातकरने का संकल्प लेना चाहिए जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की प्रेरणाअपने संबोधन के अंत में विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आर्य समाज की प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी। स्वामी दयानंद सरस्वती नेजो विचार समाज को दिए, उन्होंने भारत को नई दिशा दी और स्वतंत्रता की चेतना को अमर बना दिया।
वीरेन्द्र सचदेवा का पलटवार – ‘आप’ नेताओं की बयानबाज़ी तर्कहीन और भ्रामक

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रदूषण स्थिति परतर्कहीन और तथ्यहीन बयानबाज़ी कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। सचदेवा ने कहा कि आप नेता सौरभ भारद्वाज और मनीष सिसोदिया जैसेलोग सिर्फ़ राजनीति करने में व्यस्त हैं, जबकि भाजपा सरकार पर्यावरण सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदूषण पर राजनीति नहीं, जिम्मेदारी चाहिएवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि निस्संदेह दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति थोड़ी चिंताजनक है, लेकिन यह भी सच्चाई है कि पिछले कुछ वर्षों में स्थिति मेंसुधार हुआ है। भाजपा की सरकार और पर्यावरण मंत्री लगातार विशेषज्ञों के साथ मिलकर प्रदूषण घटाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा किआप पार्टी की आदत बन गई है कि हर साल नवंबर में दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बताकर सिर्फ़ बयानबाज़ी की जाए। सौरभ भारद्वाज पर निशानासचदेवा ने सौरभ भारद्वाज पर तीखा वार करते हुए कहा कि वह तर्कहीन और मनगढ़ंत बयान देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जबआज दिल्ली का औसत ए.क्यू.आई. 310 के आसपास है, तो आप पार्टी इसे गैस चैंबर क्यों बता रही है? पिछले तीन सालों में 3 नवम्बर 2024 कोए.क्यू.आई. 382, 2023 में 468 और 2022 में 450 था तब सौरभ भारद्वाज और उनकी पार्टी की चिंता कहां थी? मनीष सिसोदिया पर भी टिप्पणीभाजपा अध्यक्ष ने कहा कि फरवरी 2025 के विधानसभा चुनाव में हारने के बाद मनीष सिसोदिया दिल्ली के नॉन रेजिडेंट बन चुके हैं। अब सौरभभारद्वाज उनके नाम से बयान जारी कर रहे हैं, जबकि जनता जानना चाहती है कि उन्हें प्रेस बयान देने के लिए कहां से ढूंढकर लाया गया? उन्होंने कहाकि यह पूरी तरह राजनीतिक नाटक है, जिसका मकसद जनता का ध्यान भटकाना है। मुख्यमंत्री और नेताओं के दौरे पर जवाबवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेताओं के बिहार दौरे पर सवाल उठाए हैं, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि यदि प्रदूषण केसमय भाजपा की नेता रेखा गुप्ता का बिहार जाना गलत है, तो फिर बाढ़ प्रभावित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गुजरात दौरा, आतिशी मार्लेनाका गोवा जाना और गोपाल राय का गुजरात में चुनावी प्रवास क्या सही है? भाजपा का रुख स्पष्टसचदेवा ने कहा कि चुनाव के समय विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री प्रचार के लिए जाते हैं, यह एक सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया है। आप पार्टीइस पर राजनीति कर रही है जबकि भाजपा मुद्दों पर काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा एक जागरूक सरकार है जो पर्यावरण के साथ जनताकी भलाई के लिए ठोस कदम उठा रही है।
भाजपा ने ढूंढा आपदा में अवसर, प्रदूषण के बहाने जनता की जेब पर वार – प्रवीण कुमार

आम आदमी पार्टी का भाजपा पर बड़ा हमलाआम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण की इस गंभीर आपदा को भाजपा ने अवसर में बदल लिया है।पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा ने प्रदूषण कम करने के नाम पर पार्किंग शुल्क दोगुना कर दिया है, जिससे जनता की जेब पर सीधी चोट पड़ी है। पार्किंग शुल्क दोगुना, जनता परेशान ठेकेदार मालामालप्रवीण कुमार ने बताया कि कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में एनडीएमसी ने पार्किंग शुल्क 20 रुपये प्रति घंटा से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया है। उन्होंनेकहा कि भाजपा ने इसे प्रदूषण नियंत्रण के बहाने लागू किया है, लेकिन असलियत में इसका फायदा केवल ठेकेदारों को हो रहा है। उन्होंने कहाभाजपा सरकार को दिल्लीवासियों की सांसों की नहीं, ठेकेदारों की चिंता है। जनता की जेब कट रही है, पर प्रदूषण जस का तस है। प्रदूषण घटा नहीं, ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों बढ़ेप्रवीण कुमार ने बताया कि पार्किंग शुल्क बढ़ने के बाद लोग गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करने लगे हैं। टैक्सी ड्राइवर और छोटे व्यापारी अब पार्किंग केबजाय सड़क किनारे गाड़ियां रोकते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम बढ़ता है। जाम में गाड़ियां चालू रहती हैं और इससे प्रदूषण और ज्यादा बढ़ रहा है। उन्होंनेकहा कि भाजपा का यह निर्णय न तो प्रदूषण कम कर रहा है, न ट्रैफिक को नियंत्रित कर पा रहा है, बल्कि इससे जनता को और अधिक मुश्किलों कासामना करना पड़ रहा है। भाजपा पर ठेकेदारों के पक्ष में काम करने का आरोपआम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदूषण के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट कर रही है। ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नएनियम बनाए जा रहे हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा ने जनता के हितों को दरकिनार कर ठेकेदारों की जेब भरने का काम किया है। प्रवीण कुमार ने कहाभाजपा ने प्रदूषण के नाम पर ठेकेदारों के साथ मिलकर एक बड़ा माफिया नेटवर्क तैयार कर लिया है। यह जनता के पैसे की सीधी लूट है, जिसे ‘आप’ बर्दाश्त नहीं करेगी। एमसीडी में भी बढ़ेंगे शुल्क आम आदमी पार्टी ने दी चेतावनीप्रवीण कुमार ने बताया कि एनडीएमसी के बाद अब भाजपा शासित एमसीडी की 400 पार्किंग साइटों पर भी शुल्क दोगुना करने की तैयारी की जारही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा इस काले फरमान को वापस नहीं लेती, तो आम आदमी पार्टी आंदोलन के लिए तैयार है।उन्होंने कहा आनेवाले दिनों में हम ठेकेदारों, प्रदूषण प्रबंधन और पार्किंग घोटाले का पूरा खुलासा करेंगे। भाजपा का काला चेहरा जनता के सामने लाया जाएगा। दिल्ली की हवा अब धुंध नहीं, मौत के बादल बन चुकी है – प्रीति डोगराएमसीडी सह-प्रभारी प्रीति डोगरा ने कहा कि दिल्ली की हवा अब इतनी जहरीली हो चुकी है कि छोटे बच्चों के लिए स्कूल जाना भी मुश्किल हो गयाहै। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा अब धुंध नहीं, मौत के बादल बन गई है। मांएं मास्क लगवाती हैं, फिर भी बच्चे खांसते रहते हैं, उनके फेफड़ेकमजोर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘वॉरियर मॉम्स’ नामक समूह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर मांग की है कि डॉक्टरों को बच्चोंके वायु प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों पर ध्यान देने के निर्देश दिए जाएं। भाजपा सरकार की नाकामी हर मोर्चे पर साफप्रीति डोगरा ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी छुपाने के लिए उल्टे-सीधे फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, जगह-जगह कूड़ा जमा है, जिससे जहरीली गैसें निकल रही हैं और प्रदूषण और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा भाजपा की चार इंजन सरकार सफाई, प्रदूषण, शिक्षाऔर शासन हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। भाजपा से गुजारिश है कि जनता की जेब मत काटो, बल्कि हवा साफ करने के ठोस कदम उठाओ। जनता की जेब काटना बंद करो, समाधान निकालोआम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार से मांग की है कि वह बढ़ाए गए पार्किंग शुल्क को तत्काल वापस ले और प्रदूषण कम करने के लिए वास्तविक, वैज्ञानिक और दीर्घकालिक समाधान अपनाए। पार्टी का कहना है कि भाजपा जनता पर आर्थिक बोझ डालकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।