BJP Sweeps Local Body Polls in Daman, Diu & Dadra Nagar Haveli; Dr. Sanjay Mayukh Calls It a Victory of Good Governance

BJP’s National Media Co-Head, National Spokesperson, and Chief Whip of BJP in Bihar Legislative Council, Dr. Sanjay Mayukh, today (Saturday) hailed BJP’s grand victory in the local body elections of Daman, Diu, and Dadra & Nagar Haveli as a victory of good governance and said that these results reflect the growing trust of people in […]
Delhi BJP President Virendra Sachdeva Elected to World Archery Asia, Executive Board with Highest Votes in Dhaka

Delhi BJP President, Virendra Sachdeva, Elected as Executive Board Member of World Archery Association with the Highest Votes at the Meeting in Dhaka. Today was a golden day for Indian sports as Virendra Sachdeva, the President of Delhi BJP and General Secretary of the Archery Association of India, was elected as an Executive Board Member […]
सीतामढ़ी की धरती से पीएम मोदी का हमला, नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में विशान जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं माता जानकी की प्रकट स्थली से संपूर्ण बिहारको प्रणाम करता हूं। पहले चरण के मतदान ने कमाल कर दिया है। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान सेजंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। आपका यह प्यार और उमंग देखकर स्पष्ट लगता है कि इस बार फिर से एनडीए सरकार बनेगी।आपका आशीर्वाद सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी ने “नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार” का नारा दिया। उन्होंने कहा कि यहचुनाव विकसित बिहार बनाने का चुनाव है। यह चुनाव आपके आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। इसलिए यह चुनाव काफी अहम है। इसलिएआपलोग पिछले हर मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दें। बड़ी तादात में मतदान करें और हमारे उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें। प्रचार में साफ दिखतापीएम मोदी ने कहा कि राजद वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं? यह इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ दिखता है। आपजंगलराज वालों के गाने और नारे सुन लीजिए, आप कांप जाएंगे। राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है।आप मुझे बताइए बिहार के बच्चे को रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? क्या हम रंगदार बनाने वालों को जीतने देंगे? बिहार का बच्चाअब रंगदार नहीं, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, जज बनेगा। मैं बिहार में जंगलराज वालों की जगह नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि राजद के लोग बिहारके बच्चों को कट्टा और दोनाली दे रहे हैं। खुद के बच्चों को मंत्री बनाना चाहते हैं। सारे सपने केवल अपने बच्चों के लिए देखते हैं। पीएम मोदी ने कहाकि जंगलराज का मतलब है- कट्टा, क्रूरता कटुता, कुशासन, कुसंस्कार, करप्शन। क्या यह सब बिहार को मंजूर होगा?’ बिहार में विकास का माहौलपीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही बिहार में जंगलराज आया, वैसे ही राज्य में बर्बादी का दौर शुरू हो गया। राजद ने बिहार में विकास का माहौल ही खत्मकर दिया। राजद और कांग्रेस वाले उद्योगों की एबीसी भी नहीं जानते हैं। वह केवल उद्योगों पर ताले लगाना चाहते हैं। यहीं मिथिला में मीलें औरफ्रैक्ट्रियां बंद हो गईं। 15 साल में कोई भी बड़ा अस्पताल और फैक्ट्री बिहार में नहीं बना। इसलिए जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बात सफेदझूठ है। बिहार के लोगों का सरकार से भरोसा उठ गया था। नीतीश कुमार ने इस भरोसे को वापस लाया। भाजपा और एनडीए की सरकार जो कहतीऔर वह कहकर दिखाती है। पीएम मोदी ने कहा कि मिथिला की बहन और बेटियों में अद्भुत सामर्थ्य है। मोदी आपकी कला को दुनिया में पहुंचा रहाहै। मैं दुनिया भर के लोगों को मधुबनी पेंटिंग देने का काम कर रहा हूं। यह सब मैं इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मुझे बिहार पर गर्व है। मुझे बिहार कीबेटियों की ताकत पर गर्व है। मैं चाहता हूं कि आपकी कला और आपका कौशल दुनिया भर में पहुंचे। पीएम मोदी ने मछली पालन के क्षेत्र में बिहार नेकमाल कर दिया है। इसी तरह हमलोग मखाना को हर कोने में पहुंचाना चाहते हैं। बिहार का मखाना दुनिया में पहुंचेगा तो फायदा छोटे किसानों कोहोगा।
शशि थरूर का 2019 वाला व्यंग्य फिर हुआ वायरल, ‘कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में’, जब हवा बन गई जहर

दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहरीली हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसीबीच कांग्रेस नेता शशि थरूर का पुराना ट्वीट एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो दिल्ली के प्रदूषण पर उनके व्यंग्य को बखूबीदर्शाता है। दरअसल, शशि थरूर ने साल 2019 में एक्स (तब ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था ‘कब तक जिंदगी काटोगेसिगारेट, बीड़ी और सिगार में… कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में… Delhi Tourism’ “Delhi is Injurious To Health!!” छह साल बाद भी उतनी ही प्रासंगिक लग रहीयह पोस्ट उस समय भी खूब चर्चा में रही थी और अब छह साल बाद भी उतनी ही प्रासंगिक लग रही है। दिल्ली की हवा की खराब हालत को लेकरथरूर का यह व्यंग्य लोगों के बीच जागरूकता और निराशा दोनों का मिश्रण बन गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट को रीशेयर करतेहुए लिखा छह साल बाद भी कुछ नहीं बदला। वहीं कुछ ने लिखा कि थरूर का यह ट्वीट आज भी उतना ही सटीक है जितना 2019 में था। 450 से ऊपर दर्ज कियाबता दें कि दिल्ली में इन दिनों AQI 450 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार ऐसे स्तर पररहने वाली हवा से सांस की बीमारियां, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। राजधानी में सरकार ने स्कूल बंद करने और निर्माणकार्यों पर रोक जैसे अस्थायी उपाय लागू किए हैं, लेकिन प्रदूषण का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।
सरदार पटेल राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक, सीएम मोहन यादव बोले, मोदी जी अतीत की गलतियां सुधार रहे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वींजयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का श्रवण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं नेसरदार पटेल को राष्ट्रनिर्माता बताया। डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत माता की सेवा के भाव से वर्तमान भारत की इबारत लिखी। वेएकता, दृढ़ता और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक थे। विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत का नक्शा तैयार किया। प्रधानमंत्री मोदी जीअतीत की गलतियां सुधार रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर, धारा 370 हटाना, तीन तलाक उन्मूलन जैसे कार्य इसके प्रमाण हैं। नेहरू जी को कश्मीर मुद्दे पर स्पष्ट सुझाव दिए थेसीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने नेहरू जी को कश्मीर मुद्दे पर स्पष्ट सुझाव दिए थे, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ले जाने का निर्णय अलग था। भाजपा सभीमहापुरुषों को सम्मान देती है, इसलिए प्रधानमंत्री संग्रहालय बनवाया गया। खंडेलवाल ने कहा कि सरदार पटेल की सूझबूझ नहीं होती तो आजादीअधूरी रहती। महात्मा गांधी के नेतृत्व और बलिदानियों के कारण आजादी मिली, लेकिन पटेल ने देश को एक किया। प्रधानमंत्री मोदी जी “एकभारत-श्रेष्ठ भारत” को साकार कर रहे हैं। यदि हम एकजुट रहें तो 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल होगा। सरदार पटेल का जीवन कर्तव्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण है। युवाओं को यही संदेश दें कि एकता में ही ताकत है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।नेताओं ने जोर दिया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों पर पहुंचेगा।
तमिलनाडु राजभवन का बयान, राज्यपाल आर.एन. रवि ने 81% विधेयकों को दी मंजूरी, देरी के आरोप झूठे करार

तमिलनाडु राजभवन ने यह साफ किया है कि राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा से पारित विधेयकों पर हस्ताक्षर करने में कोई देरी नहीं की है।राजभवन ने कहा कि राज्यपाल ने अब तक आए कुल विधेयकों में से 81 प्रतिशत को मंजूरी दी है। राजभवन ने एक बयान में कहा कि सोशल मीडियाऔर सार्वजनिक मंचों पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि राज्यपाल जानबूझकर विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं या मंजूरी में देर कर रहे हैं।लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड कुछ और बताते हैं। राजभवन के अनुसार, 31 अक्तूबर 2025 तक प्राप्त सभी विधेयकों में से 81% पर राज्यपाल नेसहमति दी, और इनमें से 95 विधेयकों को तीन महीने के भीतर मंजूरी दी गई। बयान में यह भी बताया गया कि 13 प्रतिशत विधेयक राष्ट्रपति केविचारार्थ भेजे गए हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत को राज्य सरकार की सिफारिश पर ही राष्ट्रपति के पास भेजा गया। बाकी विधेयक अक्तूबर के आखिरीसप्ताह में ही आए हैं और वे विचाराधीन हैं। सोशल मीडिया में फैलाई जा रही बातें पूरी तरह झूठीराजभवन ने कहा, ‘ये आंकड़े खुद साबित करते हैं कि सोशल मीडिया में फैलाई जा रही बातें पूरी तरह झूठी हैं। जिन विधेयकों को विधानसभा नेदोबारा पारित कर भेजा, उन्हें भी राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। हालांकि 10 विधेयक ऐसे थे जिन्हें राज्यपाल ने रोका था, और इस निर्णय की सूचनाराज्य सरकार को दे दी गई थी।’ बयान में कहा गया कि जब ये 10 विधेयक विधानसभा कीतरफ से दोबारा पारित किए गए और भेजे गए, तोराज्यपाल ने उन्हें राष्ट्रपति के पास भेज दिया क्योंकि वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के विपरीत थे और राज्य विधानसभा के अधिकार क्षेत्रसे बाहर माने गए। राजभवन ने कहा कि राज्यपाल ने हर विधेयक को पूरी सावधानी और संवैधानिक नियमों के अनुसार जांचा ताकि कानून का पालनहो और जनता के हित सुरक्षित रहें। बयान में कहा गया, ‘राज्यपाल हमेशा संविधान के दायरे में रहकर काम करते हैं। उन्होंने किसी भी मामले मेंराजनीतिक दृष्टिकोण से निर्णय नहीं लिया है। उनका हर कदम पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है।’ राज्यपाल को तमिल संस्कृति, भाषा और परंपराओं के प्रति गहरा सम्मानराजभवन ने यह भी कहा कि राज्यपाल को तमिल संस्कृति, भाषा और परंपराओं के प्रति गहरा सम्मान है। उन्होंने तमिलनाडु की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर को बढ़ावा देने वाली कई पहल का समर्थन किया है और वे संविधान की मर्यादा में रहकर जनता के हित में कामकरते रहेंगे।
डीएमके सरकार मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध कर भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाना चाहती, बोले केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने सोमवार को आरोप लगाया कि डीएमके सरकार ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ प्रक्रिया का विरोध कर रही है ताकि भ्रष्टाचार औरहालिया कैश-फॉर-जॉब घोटाले से जनता का ध्यान हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि डीएमके ने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर एक राजनीतिकनाटक रचा है। मुरुगन ने कहा कल डीएमके की सहयोगी पार्टी एमडीएमके के प्रमुख वाइको ने खुद कहा कि 75 लाख फर्जी वोटर हैं। अगर ऐसा है तोक्या हम इन नामों के साथ चुनाव का सामना कर सकते हैं? क्या इससे यह साबित नहीं होता कि वोटर लिस्ट अपडेट करना जरूरी है? केंद्रीय मंत्री नेकहा कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के साथ सहयोग करना चाहिए ताकि SIR प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। उन्होंने कहा चुनावसे पहले यह प्रक्रिया जरूरी है, ताकि असली वोटर वंचित न हों और मृत या डुप्लीकेट वोट हटाए जा सकें। मुरुगन ने सवाल उठाया कि डीएमके SIR का विरोध क्यों कर रही है, जबकि इसमें राज्य सरकार के ही अधिकारी शामिल हैं। अगर डीएमके विशेष गहन पुनरीक्षण पर भरोसा नहीं करती, तोक्या वह अपने ही सरकारी कर्मचारियों पर विश्वास नहीं करती? चुनाव आयोग बिना अनुमति किसी का नाम नहीं हटा सकताअल्पसंख्यकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के आरोपों पर मुरुगन ने कहा चुनाव आयोग बिना अनुमति किसी का नाम नहीं हटा सकता।एसआईआर प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है, फिर ऐसे आरोप क्यों? वोटर वोटर होते हैं अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक का कोई भेद नहीं। उन्होंने कहा कि जबभी डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे और बहाने खड़े करती है। मुरुगन ने कहा इस बार भीसरकार कैश-फॉर-जॉब घोटाले से बचने के लिए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर विवाद खड़ा कर रही है। अभिनेता-राजनेता और तमिलागा वेट्रीकजगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने चिंता जताई कि बिहार में एसआईआर के दौरान लाखों मतदाताओं के नाम हटाने की शिकायतें आई थीं और मामलासुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है। उन्होंने सवाल किया कि जब पहली चरण की गड़बड़ियों पर सफाई नहीं दी गई, तो दूसरी चरण की प्रक्रिया कैसे शुरू कीजा सकती है? 6.36 करोड़ मतदाताउन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु में लगभग 6.36 करोड़ मतदाता हैं। इतनी बड़ी संख्या की जांच सिर्फ 30 दिनों में कैसे संभव है?’ विजय ने यह भी कहा किकई विपक्षी दलों ने अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई है, और ऐसी चिंताओं को दूर करने की कोई ठोस गारंटी नहीं दीगई है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने डीएमके सरकार पर आरोप लगाया कि वह मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण का विरोध कर भ्रष्टाचार मामलों सेजनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
राहुल गांधी की वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई को दिल्ली की जनता ने बना दिया जनआंदोलन – देवेन्द्र यादव

राहुल गांधी के अभियान को मिला दिल्ली का अपार समर्थनदिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जन नायक और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वाराभाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से की जा रही वोट चोरी के खिलाफ जो देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है, वह अब दिल्ली में एक बड़ेजनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि वोट चोर–गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत दिल्ली कांग्रेस ने जनता से 4 लाख 37 हज़ारहस्ताक्षर एकत्र किए हैं, जिन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपा गया है। समाज के हर वर्ग ने दिखाया उत्साहदेवेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान को समाज के हर वर्ग का अपार समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि आम जनता, रेहड़ी-पटरी वालों, दुकानदारों, महिलाओं और युवाओं तक सभी ने राहुल गांधी जी के इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में स्वीकार किया। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से घर-घर जाकर हस्ताक्षर एकत्र किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जिस जोश से वोट चोरी केखिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की है, उससे साफ है कि अब लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व परभरोसा जताते हैं। राहुल गांधी का बड़ा खुलासा 25 लाख वोटों की चोरीदेवेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी ने भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के साथ मिलकर की जा रही वोट चोरी का खुलासा करते हुए यह साबित कियाहै कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभाचुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी का खुलासा कर पूरे देश को हिला दिया गया। राहुल गांधी ने बताया कि कैसे 22 बूथों पर एक ब्राजीलियाई मॉडलकी तस्वीर का उपयोग नकली वोट डालने के लिए किया गया, जबकि वह मॉडल कभी भारत आई ही नहीं थी। देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह लोकतंत्रपर सीधा हमला है, और कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। नजफगढ़ में रोका गया अभियान, फिर भी जारी रही कांग्रेस की आवाज़देवेन्द्र यादव ने बताया कि जब दिल्ली कांग्रेस ने नजफगढ़ जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाने की कोशिश की, तो भाजपा सरकार ने इसे रोकने काप्रयास किया। उन्होंने कहा, हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, मुझे भी रोका गया, लेकिन हमने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा किभाजपा की इस घबराहट ने साबित कर दिया कि वह जनता का विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निडर होकर हस्ताक्षर अभियान जारी रखाऔर जनता का समर्थन लगातार मिलता रहा। काजी निजामुद्दीन बोले भाजपा और चुनाव आयोग की साज़िश उजागरकाजी निजामुद्दीन, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी हैं, ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस साहस के साथ भाजपा और चुनाव आयोगकी मिलीभगत का पर्दाफाश किया है, उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी वोट चोरी करके सत्ता में आती है, वह जनता के प्रति कभी ईमानदार नहीं हो सकती। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही पिछले 11 वर्षों में प्रदूषण और विकास जैसे मुद्दों परनाकाम रही हैं। राजेश लिलोठिया बोले वोट चोरी से लोकतंत्र खतरे मेंराजेश लिलोठिया ने कहा कि आज पूरे देश में वोट चोर–गद्दी छोड़ का नारा गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हर वर्ग को समान अधिकारदेने के लिए वोट का हक सुनिश्चित किया था, लेकिन भाजपा उस अधिकार को छीनने में लगी है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी से सबसे अधिक नुकसानदलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को हो रहा है। जब संवैधानिक संस्थाओं पर किसी एक पार्टी का दबदबा हो जाएगा, तब लोकतंत्र कैसे बचेगा? अनिल भारद्वाज ने उठाई मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता की चिंताअनिल भारद्वाज, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी मतदान प्रक्रिया कीनिष्पक्षता और जनता का विश्वास है। उन्होंने कहा कि अगर यही प्रक्रिया संदिग्ध हो जाएगी तो लोकतंत्र की नींव हिल जाएगी। राहुल गांधी नेहरियाणा चुनावों में 25 लाख वोटों की हेराफेरी के जो प्रमाण दिए हैं, वे यह दिखाते हैं कि भाजपा किस तरह लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलवाड़ कर रहीहै। डॉ. नरेन्द्र नाथ बोले भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी हैपूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ ने कहा कि दिल्ली के सभी जिलों और ब्लॉकों में जबरदस्त सहयोग मिलने से यह साबित हो गया है कि भाजपा जनता मेंअपना भरोसा खो चुकी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने हरियाणा की वोट लिस्ट में चौंकाने वाले आंकड़े प्रस्तुत किए एक ही फोटो से 223 फर्जीवोट, एक ही पते पर 501 नकली मतदाता, और 1,24,177 फर्जी तस्वीरों वाले वोटर। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े लोकतंत्र की आत्मा को झकझोरदेने वाले हैं। देवेन्द्र यादव बोले यह सिर्फ हस्ताक्षर नहीं, जनता का विश्वास हैअंत में देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में हुए इस हस्ताक्षर अभियान ने साफ कर दिया है कि राहुल गांधी की वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई अब हरनागरिक की लड़ाई बन चुकी है। उन्होंने कहा, ये 4 लाख 37 हज़ार हस्ताक्षर सिर्फ कागज़ नहीं, जनता का विश्वास हैं। दिल्ली की जनता अब जागचुकी है और लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस के साथ खड़ी है।