यूपी में खाद की किल्लत, नेपाल में तस्करी से मुनाफा – किसानों के साथ धोखा, सरकार की मिलीभगत? लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

यूपी में यूरिया की किल्लत तो वहीं नेपाल में 10 गुनी कीमत पर बिक रही खाद यह किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी है और प्रदेश की अर्थव्यवस्थापर सीधा हमला है. यूपी में खाद की किल्लत के बीच तस्कर नेपाल भेज कर मुनाफा कमा रहे हैं तो मुनाफे पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरीसुनील सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में किसान आज भी अपनी फसल बचाने के लिए खाद (यूरिया) के लिए तरस रहे हैं. उन्हेंसरकारी दफ्तरों और खाद विक्रेताओं के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जबकि अफसर खुलेआम झूठ बोल रहे हैं कि पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है।असलियतयह है कि प्रदेश का यूरिया धड़ल्ले से नेपाल की सीमा पार तस्करी हो रहा है और वहां 10 गुनी कीमत पर बेचा जा रहा है. यह धंधा इतनी बड़ी पैमानेपर बिना सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत के संभव ही नहीं है सरकार की सीधी भागीदारीसवाल है आखिर किसकी सरपरस्ती में यह काला कारोबार चल रहा है?लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सरकार की चुप्पी और आंख मूंद लेनाइस कांड में उनकी सीधी भागीदारी को साबित करता है. यह किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला है. बहराइच क्षेत्र में गुप्त मार्गों से प्रतिदिन 200 से अधिक बोरी तस्करी हो रही है, जिससे किसान असमंजस में हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तस्करीरोकने के लिए सात नेपाल-पार सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी बढ़ाने, 5 किमी के भीतर न्यू रजिस्टर्ड खाद विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाने, औरडिजिटल ट्रैकिंग जैसे कदम उठाए हैं. साथ ही, कृषि विभाग, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और राज्य जांच ब्यूरो के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश जारीकिए गए हैं। लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की यह प्रतिक्रिया कि यह किसानों के साथ धोखाधड़ी है और इस गठजोड़ में सरकार की सीधीभागीदारी हो सकती है.
उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, विपक्ष से जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी कल करेंगे दाखिला

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, रक्षा मंत्रीराजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी केसाथ-साथ भाजपा और एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्रों के 4 सेट सौंपेहैं. नामांकन पत्रों के इन चार सेटों में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह मुख्य प्रस्तावक हैं. तमिलनाडु में जन्मे सीपी राधाकृष्णन गाउंडर- कोंगु वेल्लालर यानी ओबीसी समुदाय से आते हैं वे तमिलनाडु से उपराष्ट्रपति बनने वाले वे तीसरे नेताहोंगे। वे 1998 में पहली बार सांसद चुने गए और 2023 में बने झारखंड के राज्यपाल बने। 67 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र केराज्यपाल हैं.धनखड़ ने दिया था इस्तीफाझारखंड की जिम्मेदारी संभालते हुए राधाकृष्णन ने तेलंगाना का राज्यपाल और पुडुचेरी का उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था. सीपीराधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई की है।वहीं इससे पहले सीपी राधाकृष्णन ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, राम मोहन नायडू किंजरापु. एलमुरुगन और भाजपा नेता विनोद तावड़े की मौजूदगी में संसद परिसर में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले महात्मा गांधी कोपुष्पांजलि अर्पित की.बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा उपराष्ट्रपति पद के लिए की थी. जगदीप धनखड़ के अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से ये पद खाली हुआ है। 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिनस्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था. नामांकन करेंगें दाखिलविपक्ष की तरफ से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकनकी आखिरी तारीख भी कल यानी 21 अगस्त ही है. वहीं इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्वन्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, ‘मैं इससे खुश हूं मैं अपने नामांकन से खुश हूं. अगर यह अप्रिय होता, तो मैं यह यात्रा क्यों करता औरआगे क्यों बढ़ता? मैं इससे खुश हूं. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है और उसी दिन मतगणना भी होगी. नामांकन दाखिल करने कीअंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सांसद, राज्यसभा में मनोनीत 12 सांसद और लोकसभा के 543 सांसद वोट डाल सकते हैं. इस तरह के कुल 788 लोग वोट डाल सकते हैं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी हिरासत में गुजरात से है संबंध

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक युवक ने हमला कर दिया. ये घटना तब हुई जब वे सीएम आवास में जनसुनवाई कर रही थीं जनसुनवाई केदौरान आरोपी ने सीएम को कुछ कागज दिए. इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. आरोप है कि इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री पर हमला करदिया. इसके साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया शुरुआती जानकारी में सामने आया था कि हमलावर ने सीएम को थप्पड़ मारा था, हालांकिदिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस तरह के दावों का खंडन किया है. उन्होंने साफ किया कि सुनवाई के दौरान उस व्यक्ति ने उन पर हमलाकिया. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली सीएम पर हमला करने वाला आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया गुजरात के राजकोट का रहनेवाला है. गुजरात पुलिस से किया संपर्कगुजरात के राजकोट शहर में कोठारिया रोड स्थित गोकुल पार्क में अपनी पत्नी, बेटे और माता-पिता के साथ रहता है. आरोपी की मां भानुबेन ने बतायाकि वह किसी राजनैतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है. वह जानवरों को प्रेम करता है. दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश सेवह परेशान था और इसी आदेश को लेकर एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए वह दिल्ली गया था. भानुबेन ने कहा कि आज की घटना के बारे मेंउन्हें जानकारी नहीं है. फिलहाल आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. साथ ही कहा है कि आरोपी के इरादों का पता लगाने के लिएउससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी. इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपी द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि के लिए गुजरात पुलिस से भी संपर्क कियाहै. घटना के बारे में दी जानकारीदिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने थप्पड़ मारने की खबरों को खारिज करते हुए बताया कि हमलावरने सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री का हाथ खींचने की कोशिश की, जिसके कारण हाथापाई हुई और उनका सिर किसी कोने से टकराया होगा. उन्होंने कहाकि सीएम गुप्ता की हालत स्थिर है, लेकिन वह सदमे में हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा मांगी गई जानकारी की पुष्टि के लिए राजकोट पुलिस आरोपीराजेश खिमजी के घर पहुंची. जहां उन्होंने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की. इस दौरान आरोपी राजेश खिमजी के पड़ोसी सुरेशभाई ने भी राजेश केबारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मैं उसे पिछले 5-6 वर्षों से जानता हूँ वह एक सरल और उदार व्यक्ति है जिसे जानवरों से बहुत प्यार है.
कोल्डप्ले के किस कैम से उठा अफेयर का तूफान, फिर भी क्रिस मार्टिन बोले ‘किस कैम रहेगा जारी’

ब्रिटिश सिंगर क्रिस मार्टिन का कोल्डप्ले कॉन्सर्ट पिछले दिनों कंट्रोवर्सी में घिर गया था. यह कंट्रोवर्सी उनके शो में लगे किस कैम को लेकर हुई. इसकैमरा में एक नामी कंपनी के सीईओ का अफेयर पकड़ा गया था. इस कंट्रोवर्सी के बावजूद वह आगे भी अपने कॉन्सर्ट में किस कैम यानी ऑडियंस परफोकस करने वाले कैमरे को मौजूद रखेंगे. पेज सिक्स नाम के न्यूज पोर्टल के अनुसार क्रिस मार्टिन ने कोल्डप्ले के हालिया कॉन्सर्ट में फिर से सीईओअफेयर कंट्रोवर्सी का जिक्र किया है. वह ‘म्यूजिक ऑफ द स्फियर्स’ नाम से एक वर्ल्ड टूर कर रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड में परफॉर्म किया. कॉन्सर्ट केदौरान क्रिस ने कहा, ‘हम लंबे समय से बिग स्क्रीन (किस कैम) का इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में ही यह एक….?’ इतना कहकर वह चुप हो जाते हैंबस किस कैम वाले पुराने विवादों को लेकर दर्शकों को हिंट देते हैं. क्रिस्टिन कैबोट पर है गईमार्टिन फिर आगे कहते हैं, ‘जब जिंदगी आपको लेमन दे, तो लेमनेड (नींबू पानी) बना लेना चाहिए. इसलिए हम किस कैम को जारी रखेंगे. दरअसल, हम आपमें से कई लोगों से इसके जरिए ही मिल पाते हैं.16 जुलाई को गिलेट स्टेडियम (मैसाचुसेट्स) में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट चल रहा था. क्रिस मार्टिन स्टेज पर गा रहे थे और बड़ा कैमरा यानी किस कैमलोगों पर फोकस कर रहा था. तब किस कैम की नजर एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट पर गई. मीम्स थे बनेबायरन ने कैबोट को बाहों पर भर रखा था कैमरा देखकर दोनों सकपका गए. महिला ने हाथ से चेहरा ढका और बायरन भी झुककर कैमरे से बचने लगे. उनकी झिझक देखकर क्रिस मार्टिन ने स्टेज से मजाक में कहा, ‘या तो ये दोनों अफेयर में हैं, या फिर बहुत शर्मीले हैं।’ आगे चलकर यह वीडियोसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। एस्ट्रोनॉमर नाम की कंपनी में दोनों काम करते थे एंडी सीईओ थे और क्रिस्टिन एचआर थीं, दोनों को इसअफेयर की वजह से कंपनी से निकाल दिया गया. इस अफेयर पर कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर बने थे.
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, BJP ने जताई राजनीतिक साजिश की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शालीन और मिलनसार व्यवहार उनका दुश्मन बन गया. मुख्यमंत्री के इसी स्वभाव का अनुचित लाभ उठाते हुएगुजरात के राजेश भाई नाम के एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह उन पर हमला कर दिया. यह हमला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री जनसुनवाई के दौरानलोगों से मुलाकात कर रही थीं और उनकी परेशानियों का समाधान कर रही थीं इस हमले के बाद से ही मुख्यमंत्री के व्यवहार को लेकर पूरी दिल्ली मेंचर्चा हो रही है मुख्यमंत्री इस हमले के बाद पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं. भाजपा ने जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीता था. तब रेखा गुप्ता कोसरकार बनाने का अवसर मिला था इसके पहले एक सामान्य पार्षद रहीं रेखा गुप्ता हमेशा से अपने मृदु व्यवहार के कारण अपने क्षेत्र में लोगों के बीचलोकप्रिय रही थीं. राजनीतिक साजिश की आशंकामुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका यह स्वभाव नहीं बदला है वे बहुत सामान्य तरीके से लोगों से मेल-मुलाकात करती हैं. उनसे मिलने के लिए दिल्ली केकिसी भी व्यक्ति को किसी औपचारिकता का पालन नहीं करना पड़ता है कोई भी उनके आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर सकता है सीएम केइसी मिलनसार व्यवहार का गलत लाभ उठाते हुए राजकोट के व्यक्ति राजेश भाई ने उन पर हमला कर दिया.इसके पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल पर भी कई बार हमले की कोशिशें हुई थीं. इन हमलों को भी आम आदमी पार्टी नेराजनीतिक विद्वेष के कारण कराया गया हमला करार दिया था. आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमलों के बाद भाजपा ने भी राजनीतिक साजिश कीआशंका जताई है. जीता था विधानसभा का चुनावहालांकि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है. दिल्लीपुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है, जब तक दिल्ली पुलिस का इस पर आधिकारिक बयान नहीं आ जाता है, इस पर कुछ भी कहना मुश्किलहै. भाजपा ने जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीता था, तब रेखा गुप्ता को सरकार बनाने का अवसर मिला था. इसके पहले एक सामान्य पार्षद रहींरेखा गुप्ता हमेशा से अपने मृदु व्यवहार के कारण अपने क्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रही थीं मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका यह स्वभाव नहींबदला है, वे बहुत सामान्य तरीके से लोगों से मेल-मुलाकात करती हैं.
विपक्ष ने मिलकर किया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे कॉमन कैंडिडेट

जयराम रमेश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा- नमस्कार साथियों. आप का स्वागत है. अभी विपक्ष पार्टियों की ओर से कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खरगे जी एक महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले हैं. मैं खरगे साहब से गुजारिश करूंगा कि वो आपको संबोधित करें. मल्लिकार्जुन खरगे नेकहा कि इस मंच पर बैठे हुए सभी पार्टी के नेतागण और यहाँ पर पधारे हुए हमारे मीडिया के दोस्तों और सभी पार्टी के और भी नेतागण… हम सभीपार्टियों ने मिलकर एक कॉमन कैंडिडेट को इस वाइस प्रेजिडेंट इलेक्शन में खड़े करने का निर्णय लिया है और वो निर्णय युनेनिमसली हमने किया है. मुझे खुशी होती है कि सभी अपोजिशन पार्टी एक होकर, एक नाम पर अगर मिलकर लड़ने के लिए तैयार हैं, तो ये बहुत बड़ी अचीवमेंट डेमोक्रेसी कीऔर लोकतंत्र की है, क्योंकि जब कभी भी लोकतंत्र और संविधान खतरे में होता है, तो अपोजिशन के लोग एक होकर अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं. भोजन के लिए करता हूं आमंत्रिततो इसलिए हमने ये तय कर दिया है कि इस इलेक्शन में एक अच्छे उम्मीदवार को, एक अच्छे कानूनदा आदमी को और एक अच्छे स्वभाव के जोउम्मीदवार हैं, उसको हम खड़ा करने जा रहे हैं. उसके लिए मैं आपके सामने चार लाइनें पढ़ूंगा… इस व्यक्ति का व्यक्तित्व भी मालूम होगा और उनकेकार्य का आपको परिचय भी होगा. जयराम रमेश ने कहा- नमस्कार साथियों। अभी-अभी खरगे जी ने जो घोषणा की है, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशबी. सुदर्शन रेड्डी जी विपक्ष की ओर से एक ज्वांईट उम्मीदवार हैं इस उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए। इन्होंने अभी-अभी कहा है कि उपराष्ट्रपति चुनाव एकविचारधारा की टक्कर है, क्योंकि सुदर्शन रेड्डी जी हमारे स्वाधीनता संग्राम और हमारे संविधान के मूल्यों को प्रतिबिंबित करते हैं, मूल्यों के लिए उन्होंनेअपने सारे जीवन लड़ाई लड़ी है, वो उम्मीदवार बने हैं और सारी विपक्षी पार्टियों ने सर्वसम्मति से इनका नाम चुना है. मैं खरगे जी का शुक्रगुजार हूं किउन्होंने सारी विपक्ष की पार्टियों की ओर से देश को एक विकल्प के रूप में बी. सुदर्शन रेड्डी गारु का नाम उपराष्ट्रपति के लिए घोषणा की है. मैं अभीआपको भोजन के लिए आमंत्रित करता हूँ.
तिरंगे में घोटाला ‘हर घर तिरंगा’ योजना में BJP ने किया करोड़ों का घोटाला, AAP नेता संजय सिंह ने लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में हुए करोड़ों रुपए के तिरंगा खरीद घोटाले को लेकर भाजपा की देशभक्ति पर सवाल खड़ा किया है. ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार द्वारा दिल्ली में तिरंगा झंडा खरीद में घोटाला करने के बाद अब भाजपा के फर्जी राष्ट्रभक्ति की पोल खुल चुकी है. हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा सरकार ने 4 करोड़ रुपए के 7 लाख तिरंगे बांटने थे. लेकिन उसने टेंडरमें तय साइज से छोटा तिरंगा लोगों में बांट दिया. सिर्फ इतना ही नहीं, तिरंगे को 15 अगस्त से पहले हर घर तक पहुंचाना था, लेकिन सरकार ने टेंडरही 16 अगस्त को खोला और टेंडर खुलने से पहले ही कंपनी ने 60 रुपए के झंडे की जगह 15 रुपए वाला झंडा भाजपा सरकार को सप्लाई करदिया. संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा झंडा में घोटाला कर भाजपा ने देश के लाखों शहीदों का अपमान किया है. इस घोटाले की की गहन जांच करजिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए. उधर, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी तिरंगा घोटाला को लेकर भाजपा पर हमला बोलतेहुए कहा कि तिरंगे पर राजनीति, तिरंगे पर व्यापार और अब तिरंगे पर घोटाला। ऐसे घोटालेबाज़ों पर तो देशद्रोह का मुक़दमा चलना चाहिए. झंडे -डंडे में किए भाजपा ने घोटालेमंगलवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर सांसद संजय सिंह […]
राजग के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का प्रधानमंत्री मोदी ने किया अभिनंदन, सर्वसम्मति से समर्थन की अपील

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मंगलवार को सत्तारूढ़ दल के सांसदों की एक बैठक मेंअभिनंदन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई सहयोगियों सहित उनके शीर्ष नेताओं ने राधाकृष्णन का स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नेताओं खासकर विपक्ष से राजग उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा. राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकतेहैं. लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों वाले निर्वाचक मंडल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत होने की वजह से विपक्षीगठबंधन इंडिया की ओर से अपना उम्मीदवार उतारने और चुनाव लड़ने के संकेत मिलने के बावजूद राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है. सर्वसम्मति से करें समर्थनवरिष्ठ भाजपा नेता राधाकृष्णन (67) वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. वे मूलत: तमिलनाडु से आते हैं,एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीयमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का बैठक में परिचय कराया गया. एनडीए के फ्लोरलीडर्स, सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन जी का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें बधाई दी और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. एनडीए संसदीय दलकी बैठक में उनका परिचय प्रधानमंत्री मोदी ने कराया. उन्होंने बताया, ‘परिचय के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि पूरी पार्टी औरसभी दलों के सांसद एकजुट होकर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से तय किए गए उम्मीदवार का सर्वसम्मति से समर्थन करें. सभी ने किया था स्वीकारसीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए एक बहुत अच्छा नाम हैं. सभी ने इसे स्वीकार किया है. उनके जीवन में कोई विवाद नहीं, कोई भ्रष्टाचारनहीं, कोई दाग नहीं उन्होंने बहुत ही सादा जीवन जिया है और केवल समाज और देश के लिए काम किया है. अगर ऐसा व्यक्ति देश का उपराष्ट्रपतिबनता है, तो यह देश के लिए बहुत खुशी की बात होगी. रिजिजू ने कहा कि राजनाथ सिंह भी सभी से बात कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि हम सबमिलकर उपराष्ट्रपति के चुनाव में राधाकृष्णन का सर्वसम्मति से समर्थन करें और यह हमारे लिए बहुत उपयोगी होगा. लोकतंत्र के लिए, हमारे देश केलिए और राज्यसभा को चलाने में भी.
प्रधानमंत्री मोदी से मिले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, गगनयान मिशन को लेकर हुई रोचक बातचीत जानें खास बातचीत के बारे में

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बीते दिन यानी सोमवार कोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान उनके बीच काफी लंबी, विस्तृत और रोचक बातचीत हुई. इससे जुड़ा करीब 10 मिनट कावीडियो पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ साझा किया. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुक्लासे कहा कि आपका अनुभव हमारे गगनयान मिशन के लिए बहुमूल्य होगा. भारत के अंतरिक्ष अभियानों के लिए हमें 40-50 अंतरिक्ष यात्रियों का एकसमूह चाहिए. इसे लेकर शुभांशु ने प्रधानमंत्री से कहा कि भारत के गगनयान मिशन में दुनिया भर में काफी रुचि है. वीडियो में सबसे पहले कुछ अहमअंश दिखाए गए, जिसमें शुभांशु भारत की संभावनाओं पर बात करते दिखाए गए. मेथी के प्रयोग की ली जानकारीपीएम मोदी ने शुभांशु से उस होमवर्क के बारे में भी पूछा, जो उन्होंने पिछली बातचीत के दौरान ग्रुप कैप्टन को सौंपा था पीएम मोदी ने शुभांशु से मूंगऔर मेथी के प्रयोग के बारे में भी पूछा. इस दौरान शुभांशु ने बताया कि मिशन के दौरान उनके साथी उनसे हस्ताक्षर करा कर ले गए हैं कि जब भीआपका गगनयान मिशन जाएगा आप हमें न्योता जरूर देंगे. बातचीत के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा’अंतरिक्ष स्टेशन पर खाना एक बड़ीचुनौती है, जगह कम होती है और सामान महंगा होता है. आप हमेशा कम से कम जगह में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी और पोषक तत्व पैक करने कीकोशिश करते हैं. हर तरह से प्रयोग चल रहे हैं.उन्होंने कहा’मैं जहां भी गया, जिससे भी मिला, सभी मुझसे मिलकर बहुत खुश हुए, बहुत उत्साहित हुए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी को पता थाकि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में क्या कर रहा है. सभी को इस बारे में पता था और कई लोग ऐसे भी थे जो मुझसे भी ज्यादा गगनयान को लेकर उत्साहितथे. जो आकर मुझसे पूछ रहे थे कि आपका मिशन कब शुरू हो रहा है पीएम मोदी ने कहा कि जब आप लोग इतनी लंबी यात्रा कर के वापस पहुंचते हैंकाफी कुछ बदलाव होता होगा. अनुभव रहा है काफी अच्छामैं समझना चाहता हूं कि किस प्रकार से अनुभव करते हो आप लोग. इस पर शुभांशु ने कहा कि ऊपर का वातावरण अलग है, वहां गुरुत्वाकर्षण नहींहै. बीच में ही पीएम मोदी ने कहा कि जिससे आप जाते हैं उसमें सीटिंग अरेंजमेंट वैसा ही रहता है पूरे 23=24 घंटे उसी में निकालने होते हैं इस परशुभांशु ने कहा कि एक बार जब आप अंतरिक्ष में पहुंच जाते हैं तो आप सीट से उठकर, हार्नेस खोलकर इधर-उधर घूम सकते हैं, अपने काम कर सकतेहैं। पीएम मोदी ने पूछा कि इतनी जगह है उसमें? इस पर शुभांशु ने कहा कि थोड़ी बहुत है सर फिर पीएम मोदी ने पूछा कि लड़ाकू विमान केकॉकपिट से काफी अच्छा होता है वो इसे शुभांशु ने कहा कि हां, उससे तो काफी अच्छा है.
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को जनता का जबरदस्त समर्थन, रास्ते में हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज तीसरा दिन है. मंगलवार सुबह राहुल गांधी गया से नवादा के रवाना हो गए यहां सेउनकी यात्रा नालंदा होते हुए शेखपुरा पहुंचेगी. बरबीघा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे. गया रसलपुर गांव से नवादा जिला के लिए रवाना होतेवक्त राहुल गांधी के समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई. सड़क किनारे विभिन्न जगहों पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान ऊर्फ़ टीका खान ने बताया कि मतदाता अधिकार यात्रा के तहत राहुलगांधी गया से नवादा जिला के लिए रवाना हुए हैं. इससे पहले वे वजीरगंज प्रखंड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद गया जिले केजमुवाआ बाजार होते हुए नवादा जिला में प्रवेश कर जाएंगे. उन्होंने कहा कि सोमवार और मंगलवार सुबह तक गया जिले के विभिन्न जगहों पर उनकाजोरदार स्वागत हुआ है. वोट काटने की साजिशजनता ने यह दिखा दिया है कि वह लोग राहुल गांधी में विश्वास कर रहे हैं और जिस तरह से सत्ता पक्ष के द्वारा वोटरों का नाम काटने का साजिश कियागया है, उसे जनता समझने लगी है। यही वजह है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में अपार जन समर्थन उमड़ रहा है. राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्राका काफिला आज नालंदा से होकर गुजरेगा. इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केअलावा महागठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. यात्रा गया- नवादा के रास्ते से होते हुए खराट मोड़ पहुंचेगी. वहां से नालंदा की सीमा सैदपुर में प्रवेशकरेगी. पहले खराट मोड़ पर ही नेताओं के स्वागत की तैयारी की गई थी. लेकिन, अब स्थल को बदल दिया गया है. हरनौत के रास्ते पहुंचेगी पटनाअब खराट मोड़ के आगे सैदपुर स्कूल के मैदान में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का स्वागत कार्यक्रम होगा. स्वागत कार्यक्रम के बाद वोट अधिकारयात्रा वारसलीगंज होते हुए शेखोपुरसराय के रास्ते नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के खेतलपुरा नौरोजपुर में दाखिल होगी और उसके बाद शेखपुरा केबरबीघा पहुंचेगी. बरबीघा में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत वोट अधिकार यात्रा नालंदा के सरमेरा, रहुई, भागन बीघा एवं हरनौत के रास्तेपटना पहुंचेगी. नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कार्यकर्ताओं से 2:00 सैदपुर स्कूल के मैदान में पहुंचने का अनुरोधकिया है. राजद के जिला प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं यूथ आईकॉन बिहार के आशा और भविष्य तेजस्वीयादव का मतदाता अधिकार यात्रा खराट मोड़ वारसलीगंज रोड के एक किलोमीटर अंदर सैदपुर में होगा. इस कार्यक्रम में दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेशसहनी समेत इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे.