विंबलडन 2025 में जान्हवी कपूर की ग्लैमरस एंट्री, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखी गईं

बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों विंबलडन जा रहे हैं विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और अवनीत कौर पहले ही यहां जा चुके हैं. जान्हवी कपूर 11 जुलाई को विंबलडन में सेमी फाइनल मैच देखने पहुंचीं। अभिनेत्री को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखागया. ये दोनों कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्स का मैच देखते नजर आए. यहां पहुंच कर उन्होंने एक चैनल को बताया है कि वह यहां पहली बारआई हैं.जान्हवी कपूर ने स्टार स्पोर्ट्स से बताया ‘मैं यहां पहली बार आई हूं। यह बहुत अच्छी जगह है. जहां तक मैं जानती हूं यह पूरी दुनिया में सबसेपुराना टेनिस टूर्नामेंट है. मैं यहां आकर रोमांचित हूं. सोशल मीडिया पर शुरु की यूजर्स ने तस्वीरमैंने इसके बारे में बहुत सुना है मैंने न सिर्फ यहां के खिलाड़ियों के बारे में सुना है बल्कि स्ट्रॉबेरी और क्रीम के बारे में सुना है. मैं इन्हें खाना चाहूंगी. यहांपहुंचकर जान्हवी ने कई पोज दिए.कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जान्हवी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को देखते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयरकरनी शुरू कर दीं. इस दौरान जान्हवी ने फ्रॉक जैसी ड्रेस पहनी हुई थी जिस पर कढ़ाई थी वहीं शिखर ने नीले रंग का सूट पहना हुआ था यह पहलीबार नहीं है जब शिखर और जान्हवी एक साथ नजर आए हैं. इससे पहले भी वह कई बार एक साथ देखे गए हैं. हालांकि यूजर्स एक बार फिर उनकेरिश्ते को लेकर अटकलें लगाने लगे हैं हालांकि ना तो जान्हवी ने और ना ही शिखर ने अपने रिश्ते की बात कबूली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर एक यूजर ने उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है ‘विंबलडन में जान्हवी और शिखर’ जान्हवी कपूर इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं वहराम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग कर रही हैं. यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. 12 सितंबर को होगी फिल्म रिलीजमैं यहां पहली बार आई हूं यह बहुत खूबसूरत जगह है मैंने विंबलडन के बारे में बहुत सुना है यहां के खिलाड़ियों और यहां मिलने वाली मशहूर स्ट्रॉबेरीऔर क्रीम के बारे में भी। मैं उन्हें जरूर ट्राय करना चाहूंगी.जान्हवी कपूर बॉलीवुड की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग कर रही हैं. उनके साथ वरुण धवन हैं यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज होगी. जान्हवी कपूर का फिल्मी करियर भी इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहसाउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आएंगी जो 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी. इसके अलावा जान्हवी बॉलीवुड फिल्म ‘सनीसंस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ काम कर रही हैं. जिसकी रिलीज़ डेट 12 सितंबर 2025 तय की गई है.जान्हवी कपूर का विंबलडनविज़िट न सिर्फ उनके ग्लैमर और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहा, बल्कि उनके स्टाइल और फिल्मों को लेकर भी फैंस में उत्साह बढ़ा गया है. विंबलडन जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उनकी मौजूदगी ने उन्हें एक ग्लोबल स्टार अपील भी दिलाई है.
युवराज सिंह के लंदन इवेंट में शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर की केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने हाल ही में लंदन में अपनी संस्था ‘यूवीकैन फाउंडेशन’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमौके पर भारतीय टेस्ट टीम और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो अब सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत को सारा तेंदुलकर के नाम पर शुभमन गिल से मजे लेते देखा जा रहा है.सोशलमीडिया पर वायरल वीडियो में सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार एक साथ बैठे दिख रहे हैं उनके साथ भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी बैठे नजर आरहे हैं. बेटी सारा भी आई है नजरवीडियो में जडेजा और पंत को शुभमन गिल की चुटकी लेते देखा जा सकता है. वहां सचिन की पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी बैठी नजर आती हैं. इस मजाक में केएल राहुल भी शामिल हो जाते हैं और हंसते नजर आते हैं.युवराज सिंह के चैरिटी कार्यक्रम में गिल और सारा को एक साथ देखा गयाथा. सोशल मीडिया इसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. दोनों के एक साथ होने से चर्चा का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया. क्योंकि लंबे समय से इनदोनों के डेट करने की चर्चा रही है. हालांकि दोनों की तरफ से अब तक उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. सोशल मीडियापर वायरल वीडियो में सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार एक साथ बैठे दिख रहे हैं. उनके साथ भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में जडेजा और पंत को शुभमन गिल की चुटकी लेते देखा जा सकता है इस चैरिटी इवेंट में न केवल क्रिकेट जगत के दिग्गज शामिल हुए बल्कियह आयोजन एक पारिवारिक और फ्रेंडली माहौल में बदल गया. समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को है दर्शाताजहां खिलाड़ियों के बीच मस्ती और हंसी-ठिठोली का नज़ारा भी देखने को मिला. जहां एक ओर यह इवेंट युवराज सिंह की समाजसेवा के प्रतिप्रतिबद्धता को दर्शाता है. वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर चल रही चर्चाओं को भी एक बार फिर हवा मिल गई है. वायरलवीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैन्स इस ‘खेल और रिश्ते’ की हल्की-फुल्की नोकझोंक का भरपूर आनंद ले रहे हैं. जैसे हीशुभमन गिल की एंट्री होती है पंत और जडेजा उन्हें ‘सारा-सारा’ कहकर चिढ़ाते हैं जिस पर सभी हंस पड़ते हैं केएल राहुल भी इस मजाक में शामिल होतेदिखते हैं. यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब इसका क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है किएक टेबल पर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि, और बेटी सारा तेंदुलकर बैठे हैं. वहीं, उसी स्थान पर भारतीय टेस्ट टीम के स्टार खिलाड़ी जैसेरवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और केएल राहुल भी मौजूद हैं.
दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मिलेगा ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’, डीटीसी क्लस्टर बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

Dellhi Latest News: राजधानी में 12 साल और उससे अधिक आयु की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा के लिएसहेली स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा. इस कार्ड पर धारक का नाम और फोटो होगा. यह कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के तहत जारीकिया जाएगा. इससे डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की जा सकेगी. परिवहन के अन्य साधनों का उपयोग करने के लिए रिचार्ज करने कीजरूरत पड़ेगी. फिलहाल परिवहन विभाग इसको लेकर योजना तैयार कर रहा है इसे जल्द लागू किया जाएगा परिवहन विभाग के अधिकारी ने बतायाकि डीटीसी की ओर से कोई भी कार्ड सीधे जारी नहीं किया जाएगा. पंजीकरण डीटीसी पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह से ऑनलाइन होगा और कार्डचयनित बैंक द्वारा पूर्ण केवाईसी सत्यापन के बाद ही जारी किए जाएंगे. दिल्ली का होना चाहिए वास्तविक निवासीकार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदक को दिल्ली का वास्तविक निवासी होना चाहिए. उसकी आयु 12 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. उसके पासपते का वैध प्रमाण होना चाहिए. उन्हें डीटीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और बैंक का भी चयन करना होगा. इसके बादबैंक शाखा में के-वाईसी करना होगा.अधिकारी ने बताया कि सरकार यात्रा के लिए कोई शुल्क नहीं लेगी. लेकिन जारीकर्ता बैंक अपनी नीतियों केअनुसार मामूली कार्ड जारी करने या रखरखाव शुल्क लगा सकते हैं. उन्होंने बताया कि कार्ड खो जाने की स्थिति में उपयोगकर्ताओं को इसकी सूचनाजारीकर्ता बैंक को देनी होगी. जो अपनी शर्तों के अनुसार इसके बदले दूसरा कार्ड उपलब्ध कराएंगे.अधिकारियों ने बताया के-वाईसी के साथ ही बिनाके-वाईसी का कार्ड भी जारी किया जाएगा. बिना के-वाईसी कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा. कार्ड मेट्रो के पुराने स्मार्ट कार्ड की तरहहोगा. इसे डीटीसी के बस पास काउंटरों के अलावा बस कंडक्टरों के माध्यम से भी लिए जा सकेंगे.हालांकि इन पर न तो महिलाओं का नाम लिखाहोगा और ना उनके फोटो छपे होंगे. आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड जैसे किसी दस्तावेज के जरिए सत्यापन करके कार्ड जारी किए जाएंगे. सत्यापन सिस्टम भी गया है बनायाहालांकि इन कार्डों का दुरुपयोग ना हो इसके लिए एक सत्यापन सिस्टम भी बनाया जाएगा. इसमें स्मार्ट कार्ड के नंबर और दस्तावेज के नंबर को मैचकरने के अलावा महिलाओं के डिजिटल फोटो वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को भी शामिल किया जा सकता है. इस कार्ड का इस्तेमाल फिलहाल डीटीसीऔर क्लस्टर बसों में किया जा सकेगा. अगर उपयोगकर्ता मेट्रो या अन्य परिवहन साधनों में इसका प्रयोग करना चाहे तो उसे कार्ड में रिचार्ज करानाहोगा. यात्रा के लिए कोई सरकारी शुल्क नहीं लिया जाएगा. लेकिन जारीकर्ता बैंक अपने नियमानुसार मामूली जारी या रखरखाव शुल्क ले सकते हैं. कार्ड खोने की स्थिति में उपयोगकर्ता को बैंक को सूचित करना होगा. जो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नया कार्ड प्रदान करेगा.दिल्ली सरकार का यहकदम महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है. ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ न केवलयात्रा को सुविधाजनक बनाएगा बल्कि सुरक्षा और समानता की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो सकता है.
केरल में LDF-UDF ने किए घोटाले, BJP का लक्ष्य ‘विकसित केरलम’अमित शाह का सीएम पिनाराई पर सीधा हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केरल सरकार और सीएम पिनाराई विजयन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केरल की एलडीएफ सरकारभ्रष्ट है। राज्य में खूब घोटाले हो रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में केरल में स्थानीय निकाय चुनावों और अगले साल होने वालेविधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करने से पहले यहां भाजपा की नई राज्य समिति कार्यालय मराजी भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि केरल में LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) और UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) का ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्ट सरकार का रहा है. कैडर से ज्यादा है केरल विकसितLDF ने विस्फोटक घोटाला, सहकारी बैंक घोटाला, AI कैमरा घोटाला, लाइफ मिशन घोटाला, PPE किट घोटाला और भारत का सबसे बड़ा सोनातस्करी घोटाला किया.उन्होंने कहा कि भाजपा और माकपा दोनों ही कैडर-आधारित पार्टियां हैं लेकिन दोनों में बड़ा अंतर है केरल में कैडर कल्याणराज्य के विकास से बड़ा है जबकि भाजपा के लिए कैडर से ऊपर विकसित केरल है. उन्होंने कहा कि केरल के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के तीनमुख्य दृष्टिकोण हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन, सरकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं और राजनीतिक लाभ से परे केरल का विकास. उन्होंने कहा किभाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को अन्य राजनीतिक दलों के सार्वजनिक समारोहों जितना ही बड़ा बना दिया है और यह केरल में भाजपा के भविष्य काप्रतीक है.केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए सरकार में मुख्यमंत्री रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण यह सुनिश्चित करना है कि यहां उसका राज्यकार्यालय विकसित केरलम का केंद्र बने. विकसित भारत’ का रास्ता ‘विकसित केरलम’ से होकर ही जाता है. 2026 में हो जाएगा नक्सलवाद से मुक्तअब से भाजपा का मूल उद्देश्य विकसित केरलम होगा.अमित शाह ने कहा कि भारत 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा. आतंकवादका जवाब पीएम मोदी और भाजपा के अलावा कोई नहीं दे सकता. हमने उरी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से, पुलवामा हमलों का जवाब एयरस्ट्राइक से, ऑपरेशन सिंदूर से घर में घुस के मारा से दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने केरल के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा जारीधनराशि से कई गुना ज़्यादा धनराशि जारी की है. मैं भाजपा मुख्यालय के माध्यम से इसके बारे में हर विवरण सार्वजनिक रूप से जारी करूंगा. केरल मेंभाजपा के नए राज्य कार्यालय मरारजी भवन के उद्घाटन के साथ अमित शाह ने कहा कि यह कार्यालय सिर्फ एक भवन नहीं बल्कि “भाजपा केविकसित केरलम मिशन” का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल के लिए दृष्टिकोण तीन बातों पर आधारित है.”भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा और आतंकवाद का जवाब सिर्फ मोदी सरकार और भाजपा ही दे सकती है। हमने उरी हमले काजवाब सर्जिकल स्ट्राइक से, पुलवामा का जवाब एयर स्ट्राइक से और अब ऑपरेशन सिंदूर से घर में घुसकर दिया है.
संजय राउत का दावा मुख्यमंत्री पद के लिए बेताब हैं एकनाथ शिंदे, BJP में विलय को भी तैयार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिए इतनेबेताब हैं कि उन्होंने शिवसेना को बीजेपी में मिलाने तक की पेशकश कर दी है. राउत ने दावा किया कि शिंदे ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की शिकायत की. हालांकि शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने राउत पर पलटवार करतेहुए कहा कि उन्हें इस तरह की बयानबाजी करने की आदत है और उनकी पार्टी के लोग भी अब उन्हें गंभीरता से नहीं लेते. राऊत ने लगाए आरोपपत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से मुलाकात में कहा कि फडणवीस उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं और उनकेविधायकों के खिलाफ जांच करवा रहे हैं.राज्यसभा सांसद राऊत ने आगे आरोप लगाया कि शिंदे ने शाह से यह भी कहा कि मराठी एकता को मजबूतकरने की कोशिशें उनकी पार्टी के लिए नुकसानदायक हैं और इस आंदोलन को कमजोर करना जरूरी है. राऊत उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राजठाकरे की संयुक्त विजय रैली का जिक्र कर रहे थे. यह रैली सरकार द्वारा हिंदी को ‘अनिवार्य’ बनाने और कक्षा एक से पांच तक तीन भाषा के फॉर्मूलेसे जुड़े दो विवादास्पद आदेशों को वापस लेने के बाद आयोजित की गई थी.राउत ने दावा किया शिंदे ने शाह को कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बना दियाजाए तो इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है और महाराष्ट्र की राजनीति में स्थिरता आ सकती है उन्होंने आगे कहा कि जब अमितशाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद भाजपा का होगा. तो शिंदे ने शिवसेना को भाजपा में मिलाने की बात कही. शिंदे के बीच है मतभेदराउत ने कहा मुख्यमंत्री बनने की इतनी जबरदस्त इच्छा है कि वह अपनी पार्टी को बीजेपी में मिलाने तक को तैयार हैं. यह पहली बार नहीं है जबसंजय राऊत ने शिंदे गुट या भाजपा को लेकर इस तरह के दावे किए हों. जनवरी में राउत ने दावा किया था कि शिवसेना मंत्री उदय सामंत महाराष्ट्र केतीसरे उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं और उनके और शिंदे के बीच मतभेद हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि शिंदे के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर दौरे केदौरान जिस भैंसे की बलि दी गई थी. उनके सींग मुख्यमंत्री निवास ‘वर्षा’ में गाड़ दिए गए थे. ताकि यह पद किसी और को न मिल सके. जब 2022 मेंशिंदे मुख्यमंत्री बने थे. तब राउत ने कहा था कि यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी. लेकिन शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार भारी बहुमत के साथफिर से सत्ता में लौट आई. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनने के लिए बेताब हैं औरअपनी पार्टी का भाजपा के साथ विलय करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने दावा किया कि शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर फडणवीस कीशिकायत की और मराठी एकता को कमजोर करने की बात कही. वहीं, शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने राउत के दावों को बेबुनियाद बताया.
एयर इंडिया हादसे पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, केंद्रीय मंत्रियों की आई प्रतिक्रिया

12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 229 यात्री, 12 क्रू सदस्य और 19 जमीन पर मौजूद लोग शामिल थे. ऐसे में इस हादसे के ठीक एक महीना के बाद शनिवार को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंटइन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है इस रिपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये एक शुरुआती जांच रिपोर्ट पर है और एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट आने तक कोई भी आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा. नायडू ने कहा कि यह रिपोर्ट फिलहाल प्रारंभिक स्तर की है और मंत्रालय इसमें सामने आई बातों का विश्लेषण कर रहा है. उन्होंने कहा कि मंत्रालय कीओर से हम इसका गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं. हर संभव सहयोग है दे रहेनायडू ने कहा कि एएआईबी एक स्वतंत्र संस्था है और हम उन्हें हर संभव सहयोग दे रहे हैं. हमें उम्मीद है कि अंतिम रिपोर्ट जल्द आएगी ताकि हम किसीठोस निष्कर्ष पर पहुंच सकें. राम मोहन नायडू ने भारतीय विमानन क्षेत्र के पायलटों और क्रू की तारीफ करते हुए कहा कि मैं पूरी तरह से मानता हूं किहमारे पास दुनिया के सबसे बेहतरीन पायलट और क्रू हैं. ये हमारी एविएशन इंडस्ट्री की रीढ़ हैं।इसके साथ ही मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हादसेसे जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने दोहराया कि उड्डयन सुरक्षासरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस रिपोर्ट पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि यह सिर्फ प्रारंभिक रिपोर्ट है. अंतिम नहीं।जब तक फाइनल रिपोर्ट सामने नहीं आती तब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि एएआईबी एक स्वतंत्र संस्था है. शुरुआती जांच का है हिस्सामंत्रालय उनके काम में हस्तक्षेप नहीं करता. यह रिपोर्ट एक शुरुआती जांच का हिस्सा है, और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही अंतिम रिपोर्ट आएगी. साथ ही इस रिपोर्ट पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है और कईमहत्वपूर्ण सवाल खड़े करती है. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट इस बात को उजागर करती है कि विमान के इंजन को ईंधन नहीं मिल रहा था. यह बहुतगंभीर और चिंताजनक बात है और इससे कई स्तरों की जांच की जरूरत सामने आती है. 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकरएएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्रारंभिक है. मंत्रालय इसका विश्लेषणकर रहा है। उन्होंने कहा कि पायलट और क्रू हमारी एविएशन इंडस्ट्री की रीढ़ हैं और सरकार अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.उन्होंने कहा किएएआईबी एक स्वतंत्र संस्था है और मंत्रालय उसकी जांच प्रक्रिया में कोई हस्तक्षेप नहीं करता. रिपोर्ट में जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे उसके आधार परसरकार आवश्यक कदम उठाएगी.मंत्री ने देश के पायलटों और क्रू सदस्यों की भी प्रशंसा की.
टैरिफ वॉर पर ट्रंप का बड़ा बयान मित्र देशों ने भी अमेरिका का किया फायदा, समझौते के लिए कड़ी मेहनत करते रहें

International News: टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार वार्ता में शामिल देशों को सलाह दी है. ट्रंप ने कहा कि सभीदेश टैरिफ की एक अगस्त की समयसीमा से पहले वार्ता के लिए कड़ी मेहनत करते रहें. उन्होंने कहा कि कई वर्षों से अमेरिका का दोस्त और दुश्मनदोनों देशों ने खूब फायदा उठाया है. दक्षिण कोरिया जापान समेत कई देश एक अगस्त से लागू होने वाले ट्रंप के जवाबी टैरिफ से बचने के लिएअमेरिका से समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं.बाढ़ प्रभावित टेक्सास के दौरे में रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि बस कड़ी मेहनतकरते रहिए. कई वर्षों से मित्र और शत्रु दोनों ही देशों ने हमारा फायदा उठाया है. सच कहूं तो कई मामलों में मित्र, शत्रुओं से भी बदतर रहे हैं इसलिएमैं कहूंगा, बस काम करते रहो. कई देशों पर लगाए गए टैरिफसब ठीक हो जाएगा.ट्रंप ने हाल के दिनों में ट्रेड युद्ध का दायरा बढ़ाते हुए कई देशों पर नए टैरिफ लगाए हैं. कनाडा के अलावा, ट्रंप ने हाल ही मेंजापान और दक्षिण कोरिया पर भी नए टैरिफ लगाए हैं. इसके साथ ही आयातित तांबे पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. गुरुवार कोएनबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में ट्रंप ने संकेत दिया कि जल्द ही दूसरे देशों को भी 15 से 20 प्रतिशत तक के व्यापक टैरिफ का सामना करनापड़ सकता है. टैरिफ को लेकर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग को ट्रंप ने पत्र लिखा था. इसमें कहा गया कि अमेरिका एक अगस्त से दक्षिणकोरियाई उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाना शुरू करेगा. इस बीच दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सियोल में वार्ता की. इसमेंद्विपक्षीय गठबंधन को लाभकारी, आधुनिक, भविष्योन्मुख और व्यापक रणनीतिक” गठबंधन के रूप में मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई. इससेपहले गुरुवार (10 जुलाई) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को एक पत्र लिखकर नई टैरिफ दरों की जानकारी दी थी. 35 प्रतिशत लगाया जाएगा टैरिफट्रंप ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से कनाडा से होने वाले सभी आयातों पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. उन्होंने इसे कनाडा की ओर सेफेंटेनाइल ड्रग की सप्लाई कम करने में नाकामी का नतीजा बताया है. ट्रंप ने हाल के दिनों में ट्रेड युद्ध का दायरा बढ़ाते हुए कई देशों पर नए टैरिफलगाए हैं. कनाडा के अलावा, ट्रंप ने हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया पर भी नए टैरिफ लगाए हैं. कई देश जवाबी टैरिफ से बचने के लिएअमेरिका से समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं। इन देशों को ट्रंप ने सलाह दी. टैरिफ के खतरे से बचने के लिए जापान और दक्षिण कोरिया नेअमेरिका से द्विपक्षीय समझौतों की दिशा में बातचीत तेज कर दी है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग को ट्रंप ने पत्र भेजकर टैरिफ की चेतावनीदी थी. जिसके बाद सियोल में यूएस-कोरिया वार्ता आयोजित की गई। इसमें दोनों देशों ने अपने गठबंधन को आधुनिक, भविष्योन्मुख और रणनीतिकबनाने पर चर्चा की। कई वर्षों से मित्र और शत्रु दोनों ही देशों ने अमेरिका का फायदा उठाया है. कुछ मामलों में तो मित्र, शत्रुओं से भी बदतर रहे हैं. इसलिए मैं यही कहूंगा काम करते रहो सब ठीक हो जाएगा.
अनंगपुर गाँव को उजाड़ने के खिलाफ उठी जन आवाज़, 13 जुलाई को ऐतिहासिक महापंचायत का आयोजन – आम आदमी पार्टी और गुर्जर समाज ने संभाला मोर्चा

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित 1300 वर्ष से भी अधिक पुराना ऐतिहासिक अनंगपुर गाँव आज सरकारी बुलडोज़र की चपेट में है। राज्यसरकार की ओर से चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई ने न केवल स्थानीय निवासियों को संकट में डाल दिया है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत औरऐतिहासिक पहचान पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। इस कार्रवाई के विरोध में 13 जुलाई 2025 को अनंगपुर गाँव में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम आदमी पार्टीका एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा। यह महापंचायत केवल इमारतों की रक्षा नहीं, बल्कि पूर्वजों की धरोहर, आत्मसम्मान और पीढ़ियों कीपहचान को बचाने का संकल्प है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह कोई सामान्य गाँव नहीं, बल्कि इतिहास की जीती-जागती मिसाल है, जिसे मिटानेकी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, सरकार ने जिस प्रकार से बुलडोज़र चलाकर इस गाँव को मिटाने की योजना बनाई है, वह लोकतंत्र, इतिहासऔर इंसानियत तीनों के खिलाफ है। उन्होंने दिल्ली और आसपास के 300 से अधिक गाँवों के युवाओं से अपील की कि वे इस महापंचायत मेंशामिल होकर पूर्वजों के सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट हों। यह समय खामोश रहने का नहीं, बल्कि अपने हक़ और इतिहास की रक्षाके लिए खड़े होने का है, उन्होंने कहा। महापंचायत में देशभर से गुर्जर समाज के लोग भाग लेंगे। गुर्जर समाज का भारत के इतिहास में अहम योगदान रहा है। अनेक वीरों ने सीमा पर प्राणन्योछावर किए, और आज उसी समाज के लोगों को उनके बसे-बसाए गाँवों से उजाड़ा जा रहा है। यह सिर्फ एक वर्ग नहीं, बल्कि पूरे देश केआत्मसम्मान पर आघात है। सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री की उम्र को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार 60 वर्ष की आयु के बाद कर्मचारी सेवानिवृत्तहो जाते हैं, तो फिर प्रधानमंत्री को भी 75 की उम्र पार करने के बाद पद छोड़ देना चाहिए, जैसा स्वयं सरकार की पार्टी के आंतरिक दिशा-निर्देशों मेंउल्लेख है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, प्रधानमंत्री जी को अब अपने ही बनाए हुए नियमों का पालन करना चाहिए और देश को नई सोच, नई पीढ़ी और नए नेतृत्वके लिए मार्ग देना चाहिए।अनंगपुर की महापंचायत केवल एक गाँव की रक्षा नहीं, बल्कि संविधान, संस्कृति और नागरिक अधिकारों की रक्षा का प्रतीक बन रही है। यह स्पष्ट हैकि अब लोग खामोश नहीं बैठेंगे। आने वाली 13 जुलाई को अनंगपुर में होने वाली यह महापंचायत एक बड़ा सामाजिक और राजनीतिक संदेश देनेजा रही है – कि विरासत मिटाने की हर कोशिश का जवाब एकजुट जनशक्ति देगी।
भ्रष्टाचार और दलित विरोध की सच्चाई उजागर जलभराव और पदोन्नति में फेल हुई बीजेपी और निगम प्रशासन- अंकुश नरंग

भाजपा सरकार और नगर निगम के शिक्षा विभाग की नीतियों और कामकाज को लेकर आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक ओर दिल्ली मेंचारों ओर जलभराव से जनता बेहाल रही, वहीं दूसरी ओर दलित कर्मचारियों के साथ हो रहा भेदभाव एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।आम आदमी पार्टी नेता अंकुश नरंग ने दोनों मुद्दों पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि भाजपा और उसके विभाग मिलकर न केवल भ्रष्टाचार कर रहे हैं, बल्कि दलित समाज के अधिकारों का भी खुला हनन कर रहे हैं। दलित कर्मचारियों को बराबरी से वंचित कर रहा है शिक्षा विभाग – अंकुश नरंग ने कहा कि नगर निगम के शिक्षा विभाग ने पहले वरिष्ठता सूची(सीनियॉरिटी सूची) में भारी गड़बड़ी की, और अब पदोन्नति सूची में भी दलित कर्मचारियों के साथ खुला भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने आरोपलगाया कि दलितों को जानबूझकर पदोन्नति से वंचित रखा जा रहा है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने का अधिकार न मिले। उन्होंने यह भी याद दिलाया किभाजपा सरकार पहले भी दलित सफाई कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रही थी, अब वही अन्याय शिक्षा विभाग में भी दोहराया जा रहा है। यह रवैयास्पष्ट रूप से दिखाता है कि भाजपा के शासन में दलितों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली की सड़कों पर फैला पानी, दावे रह गए कागज़ों में, दूसरी ओर, मानसून की पहली ही बारिश में दिल्ली की सड़कों पर जलभराव ने सरकार कीतैयारी की पोल खोल दी। अंकुश नरंग ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री और मेयर ने मानसून से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे मुख्यमंत्री ने कहा किमानसून को लेकर सभी आवश्यक कदम उठा लिए गए हैं. लोक निर्माण विभाग मंत्री ने कहा कि 400 स्थानों की पहचान कर अधिकारियों की ज़िम्मेदारी तय कर दी गई है और मेयर ने तो यहाँ तक कहा किदिल्लीवासी मानसून का आनंद लेंगे लेकिन हकीकत यह रही कि पूरी दिल्ली जल में डूबी रही। सड़कों पर गाड़ियाँ फंसी रहीं, नालियाँ उफनती रहीं, लोग परेशान होते रहे। अंकुश नरंग ने सवाल किया कि जब सरकार के मंत्री खुद कहते हैं कि जलभराव हुआ तो अधिकारी निलंबित होंगे, तो अब किसअधिकारी को निलंबित किया गया? उन्होंने कहा, पूरा प्रशासन नाकाम साबित हुआ और जनता को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिनजिम्मेदार कोई नहीं ठहरा।भाजपा सरकार केवल झूठे वादे करती है – अंकुश नरंग ने कहा कि अब दिल्ली की जनता को अच्छी तरह समझ में आ गया है कि भाजपा केवल झूठेवादों की राजनीति करती है, ज़मीनी स्तर पर न तो कोई तैयारी होती है, न कोई जवाबदेही। उन्होंने जनता से अपील की कि अपने अधिकारों के लिएसजग रहें और ऐसी सरकार से सवाल करें, जो सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है और जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेती।
शहरीकरण चुनौती नहीं, देश को आगे ले जाने का अवसर है -दुर्गा शंकर मिश्रा, ASSOCHAM रियल एस्टेट सम्मेलन 2025 में

देश की राजधानी में ASSOCHAM (एसोचैम) द्वारा आयोजित रियल एस्टेट सम्मेलन 2025 में रियल एस्टेट क्षेत्र में व्यापार को आसान बनानाविषय पर आयोजित कार्यक्रम में श्री दुर्गा शंकर मिश्रा (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, पूर्व सचिव – आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकारऔर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव) ने विशेष संबोधन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में भारत की शहरी आबादी मेंजबरदस्त वृद्धि होने वाली है। विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुसार वर्ष 2047 तक देश की शहरी आबादी लगभग 88 करोड़ तक पहुंचनेकी संभावना है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम आज ही से दूरदर्शिता के साथ शहरी योजनाओं पर कार्य करना शुरू करें। श्री मिश्रा ने कहा कि आज रियल एस्टेट क्षेत्र न केवल रोज़गार और आर्थिक विकास का एक प्रमुख माध्यम है, बल्कि यह लोगों के जीवन को बेहतरबनाने की दिशा में भी बहुत अहम भूमिका निभा रहा है। इस क्षेत्र का देश की कुल अर्थव्यवस्था में लगभग 13 प्रतिशत योगदान है। वहीं, सस्ते आवासऔर बुनियादी ढांचे के विकास की दर लगभग 10 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है। उन्होंने कहा, शहरीकरण को हमें समस्या नहीं, बल्कि एक अवसरके रूप में देखना चाहिए। यह अवसर है हमारे शहरों को ऐसे केंद्रों में बदलने का, जहां हर नागरिक को जीवन की मूलभूत सुविधाएं, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन स्तर मिले। श्री मिश्रा का मानना है कि अगर हम नवीन सोच, तकनीकी नवाचार, सटीक नीति और सरकारी-निजी भागीदारी के साथ आगे बढ़ें, तो भारत के शहरसशक्त, सुंदर और सतत विकास वाले बन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि समावेशी और टिकाऊ शहरी व्यवस्थाबनानी है जो सबके लिए लाभकारी हो। उन्होंने सरकार, उद्योग, नीति निर्माताओं और नागरिकों से मिलकर काम करने की अपील की, ताकि हम ऐसाशहरी भविष्य बना सकें जो न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो, बल्कि सामाजिक रूप से भी न्यायपूर्ण हो।इस सम्मेलन में देश भर से सरकारी अधिकारी, रियल एस्टेट उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, योजनाकार, और नीति निर्माता शामिल हुए। सम्मेलन में नीतिगतसुधारों, निवेश के अवसरों, नई तकनीकों के उपयोग और व्यापार में सरलता जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सभी वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया किअगर शहरीकरण को सही दिशा दी जाए, तो यह देश को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा सकता है।कार्यक्रम का आयोजन ASSOCHAM द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य था रियल एस्टेट क्षेत्र को मजबूत करना, नीतियों को सरल बनाना, औरएक बेहतर भारत के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाना।