मणिपुर के चुराचांदपुर में भड़की ताजा हिंसा, एक की मौत के बाद कर्फ्यू लागू

पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। चुराचांदपुर जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद हालात बिगड़ गए हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।जिलाधिकारी धरुण कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कांगवई, समुलामलान और संगाईकोट उपमंडलों समेत दो गांवों में पूर्ण कर्फ्यू रहेगा, जबकिबाकी क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं के लिए थोड़ी राहत दी गई है। यह आदेश 17 अप्रैल तक लागू रहेगा। हिंसा की जड़ 18 मार्च को हुई एक घटना है, जब जोमी और हमार समुदाय के समर्थकों के बीच टकराव हो गया था। एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल टावरपर लगे जोमी समुदाय के झंडे को हटाए जाने से विवाद शुरू हुआ, जो जल्दी ही भीड़ के गुस्से में बदलकर हिंसा में तब्दील हो गया। इसके बादप्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कर्फ्यू लगाने और हालात पर कड़ी निगरानी रखने का फैसला किया। हिंसा के बाद अधिकारियों ने आपात बैठक कर दो अहम निर्णय लिए: पहला, लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी सेउपयोग करने की अपील की गई। दूसरा, दोनों समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद को बातचीत के जरिए हल करने की सहमतिबनी। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय नेताओं की मदद से शांति बहाली की कोशिशें जारी हैं। मणिपुर पिछले कुछ महीनों सेजातीय और सामाजिक तनाव से जूझ रहा है, और यह ताजा घटना फिर से उस तनाव को हवा दे सकती है।
मुर्शिदाबाद हिंसा, वक्फ कानून के विरोध में भड़की झड़पें, अब तक 22 लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को हिंसक घटनाएं सामने आईं।जंगीपुर इलाके में हुई इस हिंसा के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियोंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कई उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं कीं बंद, धारा 163 लागूजंगीपुर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) कीधारा 163 लागू कर दी है। इस धारा के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई जाती है। साथ ही, इंटरनेट सेवाएं 11 अप्रैलकी शाम 6 बजे तक के लिए निलंबित कर दी गई हैं। पथराव और आगजनी की घटनाएं, दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्तएसपी आनंद रॉय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा के दौरान पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। दो पुलिस वाहनों को आग केहवाले कर दिया गया था। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है और इलाके में लगातार गश्त की जा रही है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेजइस घटना के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्थाबनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर घटना सेजुड़े वीडियो और आदेश साझा किए, जिसमें बीएनएसएस की धारा 163 लागू करने की जानकारी दी गई है। स्थिति नियंत्रण में, पुलिस रख रही कड़ी निगरानीपुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है औरहर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से हालात पर काबू पाने में जुटा है।
35 वर्षीय पायलट की लैंडिंग के बाद मौत, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जताया दुख

श्रीनगर से दिल्ली की उड़ान थी अंतिमएअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट कैप्टन अरमान की बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कुछ समय बाद मृत्यु हो गई। उन्होंने श्रीनगर से दिल्लीतक की उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की थी। सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान पायलट की तबीयत ठीक थी और उन्होंने विमान को सुरक्षित लैंड कराया, लेकिन लैंडिंग के कुछ ही मिनटों बाद वह असहज महसूस करने लगे। केबिन में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौतदिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के रुकते ही पायलट अरमान को बेचैनी हुई और उन्होंने उल्टी की। क्रू मेंबर्स ने स्थिति को गंभीर समझते हुए तत्काल उन्हेंमेडिकल सहायता के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरापड़ने के कारण हुई। पायलट की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एयरलाइन ने दी घटना की पुष्टिएअर इंडिया एक्सप्रेस ने इस दुखद हादसे की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया। प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने एक अनुभवी और प्रिय सहयोगी कोखोने के गहरे शोक में हैं। हम उनके परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।” उन्होंने यह भीअपील की कि पायलट की निजता का सम्मान किया जाए और किसी तरह की अटकलों से बचा जाए। एविएशन इंडस्ट्री में शोक की लहरकैप्टन अरमान की अचानक मृत्यु से एयरलाइन स्टाफ और पूरी एविएशन इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। सहकर्मियों के अनुसार, वह बेहद शांतस्वभाव और जिम्मेदार पायलट थे। उनकी प्रोफेशनलिज्म और व्यवहार की प्रशंसा की जाती थी। उनके निधन को एविएशन क्षेत्र की एक बड़ी क्षतिमाना जा रहा है। पिछले महीनों में हुईं ऐसी कई घटनाएंहाल के महीनों में भारत समेत दुनियाभर में कई पायलटों के स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मामले सामने आए हैं, जिसमें कुछ को उड़ान के दौरान या उसके बाददिल का दौरा पड़ा। यह घटनाएं एविएशन सेक्टर में पायलटों की कार्यशैली, स्वास्थ्य जांच और तनाव प्रबंधन की नीतियों पर सवाल उठाती हैं।
भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कांग्रेस सांसद महुआ मित्रा पर साधा निशाना, कहा सस्ती लोकप्रियता एवं खबरों में बने रहने का है शौक”जानें क्या है पूरा मामला”

New Delhi News : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मित्रा द्वारा एक अनजानलोगों की बनाई वीडियो रील सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करने की कड़ी निंदा की है.दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने शिखा रॉय एवं भाजपा मीडियाप्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिती में पत्रकार सम्मेलन में कहा है कि सांसद की लापरवाही से की गई सोशल मीडिया एक्स पोस्ट करने के दोमकसद हो सकते हैं. सांसद महुआ मित्रा का एक मकसद बंगाल में चल रहे उनकी पार्टी के आंतरिक विवाद से ध्यान भटकाना हो या फिर सब जानते हैंकि सांसद महुआ मित्रा को सस्ती लोकप्रियता एवं खबरों में बने रहने का शौक है और यह उसी क्रम में अपराधिक लापरवाही का परिणाम है. वीरेन्द्रसचदेवा ने कहा है की सांसद महुआ मित्रा ने लापरवाही से एक गुमनाम संस्था का विडिओ रीपोस्ट कर सांसद महुआ मित्रा ने दिल्ली का सामाजिकताना बना बिगाड़ने का काम किया है. वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की सांसद महुआ मित्रा पूर्व में भी भाजपा के विरूद्ध सुनियोजित झूठा प्रचार करती रहीहैं और यह वीडियो रीपोस्ट करना भी उसी खेल का भाग भी हो सकता है. वीडियो में कही गई दुकानों को हटाने की बातदिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सी.आर. पार्क से जिन मछली दुकानों को हटाने की बात उक्त वीडियो में की गई है. वह लगभग 6 दशक सेडी.डी.ए. द्वारा आवंटित हैं.अधिकांश दुकानदार हिन्दू है क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों से जुड़ें और मार्किट में सभी स्वच्छता नियमों का पालन करतेहैं. क्षेत्र की जनता की मूल आवश्यकता हैं यह मछली की दुकानें और इनमे से कई दुकानदार तो राजनीतिक रूप से भाजपा से जुड़े हुए भी है. सचदेवा नेकहा है कि यदि महुआ मित्रा में एक सांसद के नाते गम्भीरता होती तो वह सोशल मीडिया पर रीपोस्ट कर सनसनी फैलाने की जगह इसकी शिकायतदिल्ली पुलिस से करतीं. हम दिल्ली पुलिस से मांग करते हैं कि न सिर्फ यह समाज विरोधी वीडियो बनाने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाए बल्किमहुआ मित्रा के वीडियो की पुलिस रिपोर्ट न कर सनसनीखेज रीपोस्ट करने की जांच करें. सामाजिक सौहार्द भरा क्षेत्र सी.आर पार्कशिखा रॉय ने कहा है कि हमारा सी.आर. पार्क एक सामाजिक सौहार्द भरा क्षेत्र है. जहां होने वाली दुर्गा पूजा में दिल्ली ही नहीं आसपास के शहरों सेआये उत्तर भारतीय लोग बंगाल की सभ्यता का आनंद लेते हैं. रॉय ने कहा की स्थानीय मछली मार्किट पूरी तरह कानून का पालन कर चल रही है औरभाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता मछली बाजार दुकानदारों के साथ सामाजिक रूप से खड़े हैं. उन्हे डराने धमकाने एवं हटाने को प्रयास सफल नही होनेदेंगे. दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पत्रकार सम्मेलन का संयोजन किया और कहा की दिल्ली में देश के सभी राज्यों के लोगरहते हैं और अपने रीति रिवाज़ सभ्यता का पालन करते हैं. और भाजपा सरकार किसी को भी दिल्ली में बसे अन्य राज्यों के लोगों की सभ्यता काअपमान नही करने देगी. सी.आर पार्क स्थित मछली बाजार के मछली दुकानदार दिल्ली में भी उतनी सुरक्षा से व्यापार करें जितना वह कोलकात्ता मेंकरते हैं.
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां दो दिवसीय अधिवेशन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाया जाति जनगणना का मुद्दा

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां दो दिवसीय अधिवेशन चल रहा है मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चार घंटे चली. आज आखिरी दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक बार फिर से जाति जनगणनाको लेकर आवाज उठाई है. राहुल ने कहा है कि वक्फ बिल संविधान पर आक्रमण है राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत में महात्मा गांधी औरसरदार पटेल को याद करते हुए कहा 100 साल पहले महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. 150 साल पहले सरदार पटेल का जन्म हुआ था. गांधीजी सरदार पटेल ये कांग्रेस पार्टी की नींव हैं. अभी अजय लल्लू ने कहा कि मैं पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, गरीबों के लिए काम कर रहाहूं.राहुल गांधी ने अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए बताया कि ‘मैंने एक बार अपनी दादी इंदिरा गांधी से एक बार एक सवाल पूछा कि दादी मरने केबाद आपके बारे में लोगों को क्या कहना चाहिए इंदिरा गांधी ने जवाब दिया कि राहुल, मैं अपना काम करती हूं। मरने के बाद लोग मेरे बारे में क्यासोचें, क्या न सोचें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. अपने काम में रखती हूं दिलचस्पीमैं सिर्फ अपने काम में दिलचस्पी रखती हूं. अगर पूरी दुनिया मेरे मरने के बाद मुझे भूल भी जाए तो वो भी मुझे मंजूर है. यही मेरी भी सोच है.राहुलगांधी ने कहा कि तेलंगाना में हमने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. हमने जाति जनगणना करायी है राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले मैंने संसदमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था कि हमें देश में जाति जनगणना करवानी चाहिए. मैं जानना चाहता था कि इस देश में किसकी कितनी हिस्सेदारी हैऔर क्या यह देश सही मायने में आदिवासी, दलित और पिछड़े समुदायों का सम्मान करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस ने जाति जनगणनासे साफ इनकार कर दिया क्योंकि वे नहीं चाहते कि इस देश में अल्पसंख्यकों को कितनी हिस्सेदारी मिलती है. यह पता चले मैंने उनसे कहा कि हमसंसद में आपके सामने ही जाति जनगणना कानून पारित करेंगे.राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में, राज्यसभा में हम कानून पास करेंगे. जातिजनगणना यहीं से निकालेंगे। मैं जानता हूं कि जो तेलंगाना की हालत है, वह हर प्रदेश की है। तेलंगाना में 90 फीसदी आबादी, ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक है। तेलंगाना में मालिकों की लिस्ट, सीईओ की लिस्ट, सीनियर मैनेजमेंट की लिस्ट में इस 90 फीसदी में से नहीं मिलेगा.
मल्लिकार्जुन खरगे के अलग बैठने को लेकर बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा कांग्रेस है दलित विरोधी

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली रामनवमी के अवसर पर अलवर की एक आवासीय सोसायटी के राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेथे. इसके बाद भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर में गंगा जल छिड़कर शुद्धिकरण किया था कांग्रेस नेता जूली और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत समेत तमाम पार्टी नेताओं ने आहूजा के कृत्य को दलितों का अपमान बताया. इसे लेकर ही भाजपा और कांग्रेस आमने-सामनेहैं.भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस और उसके आलाकमान पर दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया दरअसल, कांग्रेस कार्यसमिति कीबैठक अमहदाबाद में चल रही है. इससे जुड़ा एक वीडियो भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. इसमेंदिखाया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अलग से कुर्सी लगाई गई. जबकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बीच में लगे सोफे परबैठे थे. अमित मालवीय ने लिखा पहले खरगे जी का सम्मान करना सीखो. वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस दलितविरोधी है.दरअसल अमित मालवीय का पोस्ट राहुल गांधी के वीडियो ट्वीट के जवाब में आया जिसमें राहुल ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकतारखने का आरोप लगाया था. राहुल गांधी ने वीडिया डालकर लिखाराहुल ने एक वीडियो डालकर लिखा था. भाजपा की दलित विरोधी और मनुवादी सोच का एक और उदाहरण भाजपा लगातार दलितों को अपमानितऔर संविधान पर आक्रमण करती आ रही है. इसलिए संविधान का सिर्फ सम्मान नहीं उसकी सुरक्षा भी जरूरी है. मोदी जी देश संविधान और उसकेआदर्शों से चलेगा. मनुस्मृति से नहीं जो बहुजनों को दूसरे दर्जे का नागरिक मानती है.मामला दो दिन पहले 7 अप्रैल को शुरु हुआ जब कांग्रेस ने अपनेआधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने लिखा राजस्थान विधानसभामें नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली दलित समाज से आते हैं. वे रामनवमी के दिन राम मंदिर में दर्शन के लिए गए। इसके बाद भाजपा के पूर्व विधायकऔर नरेंद्र मोदी के चहेते ज्ञानदेव आहूजा ने राम मंदिर को गंगाजल से धोया. आहूजा का कहना है कि दलित अपवित्र होते हैं। अपवित्र लोग मंदिर मेंआ गए थे. इसलिए हमने राम मंदिर को गंगाजल से धो दिया.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा,लोगों को किया संबोधित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित कियाउन्होंने कहा मुझे कहा जाता है. मैं उनको कहती हूं कि मैं हमेशा जाती रहूंगी अगर तुम गोली भी मार दो फिर भी मेरे मन से एकता नहीं निकालसकते.पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीते दिन हुई वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बीच मुख्यमंत्रीममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं होगा. कोलकाता में जैन समुदाय केएक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि वह अल्पसंख्यक लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए हम कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा मैंजानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं. भरोसा रखें, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा. जिससे कोई समाज में फूट डालकर राज करसके.ममता ने कहा बांग्लादेश की स्थिति देखिए. इसे अभी पारित नहीं किया जाना चाहिए था. आपको जियो और जीने दो का संदेश देना चाहिए.बंगाल में सुरक्षा देना हमारा कामबंगाल में रहने वालों को सुरक्षा देना हमारा काम है मैं आप सभी से अपील करती हूं कि अगर कोई आपको राजनीतिक रूप से एकत्र होने के लिएउकसाता है. तो कृपया ऐसा न करें कृपया याद रखें कि दीदी आपकी और आपकी संपत्ति की रक्षा करेंगी. अगर हम साथ रहेंगे. तो हम दुनिया जीतसकते हैं.ममता बनर्जी ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हम लोग हर परंपरा को मानते हैं. हमारे यहां जितने भी धर्महैं. सबके लिए हमने बचपन से प्रेम सीखा है मुझे कहा जाता है कि आप हर धर्म के कार्यक्रम में मैं उनको कहती हूं कि मैं हमेशा जाती रहूंगी. अगर तुमगोली भी मार दो फिर भी मेरे मन से एकता नहीं निकाल सकते हमारे यहां हर धर्म परंपरा के त्योहार हैं. सभी धर्म के लोग इंसानियत के लिए प्रार्थनाकरते हैं.वक्फ (संशोधन) विधेयक को बीते गुरुवार को लोकसभा ने पारित किया था. इसके बाद शुक्रवार की सुबह राज्यसभा ने भी इस पर मुहर लगादी थी संसद के दोनों सदनों में लंबी बहस के बाद इसे पारित किया गया था.राष्ट्रपति ने विधेयक को दी मंजूरीराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शनिवार को विधेयक को अपनी मंजूरी भी दे दी थी. केंद्र सरकार ने इसे लागू करने के लिए बीते दिन ही अधिसूचना जारी कीथी.इससे पहले बीते दिन मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी. सड़क जाम करने से रोकने पर प्रदर्शनकारियोंऔर पुलिस के बीच झड़प हुई थी. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी थी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों कोशांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है इलाके में फिलहाल शांति है लेकिन इंटरनेट कोनिलंबित रखा गया है.
टैरिफ को लेकर नर्यात पर पड़ेगा बड़ा असर,आरबीआई गवर्नर ने जताई चिंता

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद दुनियाभर में चल रहे टैरिफ वॉर पर चिंता जताई है. उन्होंनेकहा है कि टैरिफ पर जारी घमासान से वैश्विक विकास दर प्रभावित होने और महंगाई से जुड़ी नई चुनौतियों पैदा होने का जोखिम बढ़ गया है. भारतीयरिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद बताया कि दुनियाभर में चल रहे टैरिफ वॉर के कारण विभिन्नक्षेत्रों का आर्थिक परिदृश्य धुंधला पड़ गया है। मल्होत्रा ने कहा कि इससे दुनिया में विकास दर और महंगाई से जुड़ी नई चुनौतियां पैदा होने काजोखिम बढ़ गया है. भारत पर अमेरिका के जवाबी टैरिफ के प्रभाव पर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश के निर्यात पर इसका नकारात्मक प्रभावपड़ेगा.चालू वित्त वर्ष के लिए पहली एमपीसी बैठक के बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण वस्तुओं के निर्यात पर दबावदिख सकता है. वहीं सेवाओं के निर्यात में लचीलापन रहने की उम्मीद है. बाजार में गिरावट बढ़ाती रहेंगी जोखिमवैश्विक व्यापार से जुड़े व्यवधानों के कारण पैदा हुई चुनौतियां दुनियभर के बाजार में गिरावट का जोखिम बढ़ाती रहेंगी. वैश्विक अनिश्चितताओं कोदेखते हुए आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए विकास अनुमान को भी 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.उन्होंने कहा वैश्विकअर्थव्यवस्था में हाल के दिनों में अस्थिरता बढ़ने से अनिश्चितताएं उच्च स्तर पर बनी हुईं हैं. चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को फरवरी के6.7 प्रतिशत के आकलन की तुलना में 20 आधार अंकों तक कम कर दिया गया है. उन्होंने कहा हालिया व्यापार शुल्क संबंधी घटनाक्रमों ने विभिन्नक्षेत्रों में आर्थिक परिदृश्य पर अनिश्चितताओं को और बढ़ा दिया है. इससे वैश्विक विकास और मुद्रास्फीति के लिए नई चुनौतियां पैदा हो गई हैं इसउथल-पुथल के बीच, अमेरिकी डॉलर में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है. ब्रांड प्रतिफल में कमीइससे बांड प्रतिफल में भी कमी आई है इक्विटी बाजारों में सुधार हो रहा है. और कच्चे तेल की कीमतें तीन वर्षों के निम्नतम स्तर पर आ गई हैं. उन्होंनेकहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्रीय बैंक सावधानी से कदम उठा रहे हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में नीतियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं वेअपनी घरेलू प्राथमिकताओं के आधार पर अपनी नीतियां बना रहे हैं.आरबीआई गवर्नर ने कहा हालांकि कई ज्ञात अज्ञात बातें हैं. सापेक्ष टैरिफ काप्रभाव हमारे निर्यात और आयात मांग में लचीलापन और सरकार की ओर से अपनाए गए नीतिगत उपाय जिनमें अमेरिका के साथ प्रस्तावित विदेशीव्यापार समझौता भी शामिल है आदि इनसे टैरिफ के प्रतिकूल प्रतिकूल प्रभाव का स्पष्ट आकलन कठिन हो जाता है.
जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमॉन ने दिया बड़ा सुझाव,अमेरिका भारत जैसे गुटनिरपेक्ष देशों के साथ

जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमॉन ने कहा है कि अर्थव्यवस्था काफी उथल-पुथल का सामना कर रही है इस पर कर सुधार और विनियमन के संभावितसकारात्मक पहलू व टैरिफ व व्यापार युद्ध के संभावित नकारात्मक पहलू का असर पड़ रहा है. डिमॉन ने भारत और ब्राजील जैसे देशों के बारे में क्याकहा है.जेपी मॉर्गन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेमी डिमॉन ने चेताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से हाल ही में घोषित टैरिफउपायों से महंगाई बढ़ सकती है और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी आ सकती है. शेयरधारकों को लिखे अपने सालाना पत्र में उन्होंने यहभी सुझाव दिया है कि अमेरिका को भारत जैसे गुटनिरपेक्ष देशों के साथ घनिष्ठ व्यापारिक संबंध विकसित करने चाहिए बजाय इसके कि वह इन देशोंपर अपनी नीतियां थोपे.उन्होंने कहा हाल ही में लगाए गए टैरिफ से महंगाई बढ़ने की संभावना है और इससे कई लोग मंदी की आशंका जता रहे हैं. जेपी मॉर्गन के सीईओ ने आगाह किया कि बाजार का मूल्यांकन अपेक्षाकृत उच्च बना हुआ है. उन्होंने सोमवार को कहा ये महत्वपूर्ण है और कुछ हदतक अभूतपूर्व ताकतें हमें बहुत सतर्क रहने के लिए मजबूर करती हैं. डिमॉन ने कहा कि भले ही टैरिफ से मंदी न आए लेकिन इससे विकास धीमा होजाएगा.अर्थव्यवस्था काफी उथल-पुथलडिमॉन ने कहा अर्थव्यवस्था काफी उथल-पुथल का सामना कर रही है जिसपर कर सुधार और विनियमन के संभावित सकारात्मक पहलू व टैरिफ और”व्यापार युद्ध” के संभावित नकारात्मक पहलू का असर पड़ रहा है. इसके अलावा मुद्रास्फीति, अधिक राजकोषीय घाटा, परिसंपत्तियों का उच्चतममूल्य और बाजार की अस्थिरता भी अर्थव्यवस्था पर असर डाल रही है.डिमॉन के अनुसार टैरिफ के कारा कुछ महत्वपूर्ण अल्पकालिक प्रभाव पड़ सकतेहैं. उन्होंने कहा हाल फिलहाल में हमें महंगाई के परिणाम देखने को मिल सकते हैं. इसका असर न केवल आयातित वस्तुओं पर बल्कि घरेलू कीमतोंपर भी पड़ेगा. इससे इनपुट लागत में वृद्धि होगी और घरेलू उत्पादों की मांग बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका के अपने कुछ निकटतम सहयोगियों केसाथ व्यापार समझौते नहीं है. और वाशिंगटन मित्रतापूर्ण हाथ बढ़ाकर भारत जैसे गुटनिरपेक्ष देशों को करीब ला सकता है.डिमॉन ने कहा प्रमुखव्यापारिक साझेदारों के साथ उच्च-मानकों के आधार पर व्यापार करने से अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है. यह एक अच्छी जियो पॉलिटिक्स है हमेंभारत और ब्राजील जैसे कई गुटनिरपेक्ष देशों पर अपनी नीतियां थोपने की जरूरत नहीं है. लेकिन हम व्यापार और निवेश के जरिए मित्रतापूर्ण हाथबढ़ाकर उन्हें अपने करीब ला सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर शुल्क बढ़ाकर 26% कर दिया है और ब्राजील सेआयातित उत्पादों पर 10% टैरिफ लगा दिया है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर जमकर हंगामा, नेकां और पीपुल्स कांफ्रेंस विधायकों के बीत झड़प

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को दूसरे दिन भी वक्फ कानून पर हंगामा जारी है नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्ताव के पर भाजपा विधायकों ने विरोधकिया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक वक्फ कानून पर चर्चा की मांग पर अड़े हैं.दूसरे दिन हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हुई इस दौरान नेकांऔर पीपुल्स कांफ्रेंस के बीच नोकझोंक हुई. नेकां और पीडीपी विधायकों के बीच भी बहस हुई। नेकां के विधायक वक्फ कानून पर विधानसभा मेंबहस की मांग पर अड़ गए.आज सदन में हंगामे और विवाद के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही रोकनी पड़ी. पीडीपी विधायक वाहिद परा को स्पीकरके आदेश पर मार्शलों द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई.सदन में आम आदमी पार्टी के विधायक महाराज मलिकऔर भाजपा विधायक विक्रम रंधावा द्वारा मुफ्ती पर की गई टिप्पणी के बाद पीडीपी प्रवक्ता मोहित और आप विधायक महाराज मलिक के बीचतीखी बहस हुई। इस बहस ने सदन का माहौल गर्म कर दिया. बाद में स्पीकर ने सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया ताकि सब कुछ शांत होजाए. लेकिन इसके बावजूद प्रश्नकाल की कार्यवाही दूसरे दिन भी नहीं हुई. वक्फ कानून को लेकर हंगामाइस घटनाक्रम ने सदन की कार्यवाही को प्रभावित किया.इससे पहले सोमवार को वक्फ कानून पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआसत्ता पक्ष के विधायकों ने इसे मुस्लिम विरोधी करार दिया. भाजपा ने इसका विरोध किया। इससे मामला गरमा गया। दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंकहुई। कांग्रेस विधायक इरफान अहमद लोन और भाजपा विधायक सतीश शर्मा के बीच धक्का-मुक्की हो गई विधेयक के विरोध में लिखे नारों केकागज फाड़ दिए गए. विधानसभा के बजट सत्र का 13 दिनों बाद शुरू हुआ दूसरे चरण का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया. सुबह प्रश्नकाल केशुरू होते ही सत्तापक्ष के तनवीर सादिक, कांग्रेस, पीडीपी व निर्दलीय विधायकों ने वक्फ कानून पर बहस के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की. इसे स्पीकर एडवोकेट अब्दुल रहीम राथर ने खारिज कर दिया. उन्होंने विधानसभा के नियम 58 के उप नियम सात का हवाला दिया कहा न्यायालय मेंविचाराधीन मामलों पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती. इसका सत्तापक्ष के विधायकों व सहयोगियों ने विरोध जताया वे वेल की तरफ आए औरनारेबाजी करने लगे.भाजपा विधायकों ने कानून के समर्थन में की नारेबाजीवहीं भाजपा विधायकों ने कानून के समर्थन में नारेबाजी की. कहा जिस कानून को देश के सदन ने पास किया है उस पर जम्मू-कश्मीर की विधानसभा मेंचर्चा नहीं हो सकती है.कहा सत्तापक्ष इस मामले में लोगों को गुमराह कर रहा है. तीखी नोक-झोंक के बीच नेकां विधायक सलाम सागर सज्जादशहीन, तनवीर सादिक सहित अन्य विधायक वेल की तरफ बढ़े और वक्फ कानून के विरोध में पर्चे लहराए. सलमान ने प्रश्नकाल के पर्चे फाड़े तोतनवीर सादिक ने अपनी काली बास्केट फाड़कर विरोध जताया. विधायकों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मुस्लिम बहुल आबादी वाला प्रदेश है. यहां वक्फपर चर्चा क्यों नहीं हो सकती है तमिलनाडु में इसके लिए प्रस्ताव पारित हुआ है. यह कानून मुस्लिमों पर थोपा गया है इस पर चर्चा करना सांविधानिकअधिकार है. नोक झोंक के बीच सुबह दस से 11 बजे तक का प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया. दिनभर कार्यवाही नहीं हो पाई दो बार सदन कीकार्यवाही स्थगित करने के बाद दोपहर 1:15 बजे स्पीकर ने फिर से कार्यवाही शुरू की. लेकिन विरोध को देखते हुए कार्यवाही को पूरे दिन के लिएस्थगित कर दिया गया.