क्या तेजस्वी की जगह तेज प्रताप होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? वायरल वीडियो से उठे सियासी सवाल

बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आया है, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री पद केलिए अपना दावा पेश किया। इस वीडियो ने राज्य में सियासी हलचल मचा दी है, और सवाल उठने लगे हैं कि क्या तेजस्वी यादव की जगह अब तेजप्रताप मुख्यमंत्री बनेंगे? वीडियो में तेज प्रताप ने दावा किया कि वह जल्द ही नीतीश कुमार की सरकार को गिराएंगे और खुद को अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया।उन्होंने वीडियो में कहा, “बहुत जल्द हम सरकार गिराएंगे, अगला सीएम आपके सामने बैठा है।” इसके साथ ही, तेज प्रताप ने सोशल मीडिया परपोस्ट किया, “नेतृत्व कोई पद या उपाधि नहीं है, यह कार्य और उदाहरण है।” यह वीडियो खासतौर पर राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले जारी किया गया, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजप्रताप ने जानबूझकर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए चुनौती खड़ी की है। माना जा रहा है कि बैठक में तेजस्वी को पार्टी में नई जिम्मेदारी दीजा सकती है, और हो सकता है कि तेज प्रताप को इसकी भनक लग गई हो। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, और यह संकेत मिल रहे हैं कि आरजेडी में भाई-भाई के बीच पावर गेम तेज होसकता है। यह देखा जाना अब बाकी है कि क्या तेज प्रताप का यह कदम तेजस्वी के नेतृत्व को चुनौती देने की शुरुआत है, और बिहार की राजनीति मेंक्या नया बदलाव आता है।
केजरीवाल पर हमले का आरोप: आतिशी ने बीजेपी पर गुंडों के जरिए हमला कराने का लगाया आरोप

नई दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने गंभीर आरोप लगाएहैं। आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गुंडों द्वारा किया गया था और इसमें शामिललोगों का आपराधिक इतिहास है। आतिशी ने हमले की घटना के बारे में बताया कि यह हमला केजरीवाल की गाड़ी पर हुआ, जिसमें एक बड़ा पत्थर फेंका गया था। अगर वह पत्थरकिसी को लगता तो यह जानलेवा हो सकता था। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल मुख्य आरोपी राहुल उर्फ शैंकी की पहचान हुई है, जो बीजेपी केस्थानीय नेता हैं और अक्सर प्रवेश वर्मा के प्रचार में दिखाई देते हैं। आतिशी ने शैंकी को एक हार्डकोर क्रिमिनल बताते हुए आरोप लगाया कि उसकेखिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। आतिशी ने यह भी कहा कि शैंकी जैसे अपराधी को केजरीवाल पर हमला करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि राहुल उर्फ शैंकी पर अभी भीकई गंभीर केस चल रहे हैं, जिनमें हत्या के प्रयास और डकैती शामिल हैं। इसके अलावा, आतिशी ने दो और आरोपियों का नाम लिया जिनमें से एक रोहित त्यागी है, जिसके खिलाफ चोरी, हत्या का प्रयास और हत्या केमामले दर्ज हैं। तीसरे आरोपी सुमित का भी आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें डकैती और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। आतिशी ने इस पूरे घटनाक्रम को बीजेपी की नकारात्मक राजनीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि पार्टी अपनी हार की हताशा में इस तरह के हमलेकरवा रही है। उनका आरोप था कि बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल की जान लेने की कोशिश कर रही है, क्योंकि चुनावी रणनीतियां और फर्जी वोटजोड़ने से काम नहीं बन पाया। आतिशी ने इस हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह साफ हो गया है कि बीजेपी अपनी हारकी खीज में अब हिंसा का सहारा ले रही है।
बिहार सरकार की अनोखी पहल: अल्पसंख्यक बेटियों को बना रही है हुनरमंद और आत्मनिर्भर

बिहार सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘हुनर’ कार्यक्रम कीशुरुआत की है, जिसके तहत हजारों लड़कियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कौशल सिखाएजा रहे हैं।‘हुनर’ कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्वनीतीश कुमार की सरकार ने अल्पसंख्यक बेटियों के लिए ‘हुनर’ कार्यक्रम की शुरुआत की, ताकि वे अपने जीवन में आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर सकें।इस कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे उनके परिवारों की आय बढ़ सके और वेबेहतरीन स्व-रोजगार के अवसर पा सकें।निशुल्क ट्रेनिंग और टूल किट की सुविधा‘हुनर’ कार्यक्रम के तहत 16 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस ट्रेनिंग के बाद, प्रशिक्षित लड़कियों को औजार योजना के तहत टूल किट के लिए 2500 रुपये की राशि भी दी जाती है। अब तक, इस योजना के तहत 1 लाख 20 हजार से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।विभिन्न क्षेत्रों में दी जा रही ट्रेनिंगइस कार्यक्रम के तहत लड़कियों को कढ़ाई, सिलाई-बुनाई, कटाई, ग्राम सखी, सौंदर्य संवर्धन और बेसिक कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में ट्रेनिंग दी जाती है।ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट और वजीफा भी दिया जाता है, जिससे वे अपने कौशल का इस्तेमाल कर स्व-रोजगार शुरू कर सकती हैं।‘हुनर’ कार्यक्रम की शुरुआत और विस्तार‘हुनर’ कार्यक्रम की शुरुआत 2008-09 में हुई थी। पहले चरण में इसे अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन बाद मेंअनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों की बालिकाओं को भी इसमें शामिल किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता को देखतेहुए, अब यह जनजाति समुदाय की लड़कियों के लिए भी लागू किया गया है।कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से समृद्ध भविष्यबिहार सरकार की यह पहल अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो रही है, क्योंकि यह उन्हें ना केवल शिक्षा कीदिशा में प्रेरित कर रही है, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक कौशल भी प्रदान कर रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
भूपेंद्र सिंह चौधरी का अखिलेश यादव पर हमला: ‘अब उन्हें देश की टेक्नोलॉजी पर भी नहीं है भरोसा’

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर करारापलटवार किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, और यह आंकड़े आधुनिक तकनीकके जरिए जारी किए गए हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अब देश की टेक्नोलॉजी पर भी विश्वास नहीं कर रहे और उनकाबयान श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहा है।अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रियाभूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव का बयान पूरी तरह से फर्जी आंकड़ों पर आधारित है। वह करोड़ोंश्रद्धालुओं की आस्था को नकार रहे हैं, जो कि सनातनी समाज के लिए बेहद अपमानजनक है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अखिलेशयादव के लिए ऐसी चीजें फर्जी नजर आती हैं, क्योंकि वे सनातन धर्म के अनुयायी नहीं हैं, बल्कि विशेष समुदाय के समर्थक हैं।2013 की कुंभ घटना को किया यादप्रदेश अध्यक्ष ने वर्ष 2013 में हुई कुंभ में भगदड़ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय अखिलेश यादव की सरकार थी। सरकार कीनाकामी के कारण कुंभ मेला आयोजित करने में कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके कारण सैकड़ों श्रद्धालु भगदड़ का शिकार हुए थे और कईकी जानें चली गई थीं। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि इस घटना को आज भी लोग नहीं भुला सके हैं और इसका कुप्रभाव आज भी महसूस किया जारहा है।योगी सरकार की सफलता पर जोरभूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वर्तमान में योगी सरकार के नेतृत्व में महाकुंभ का आयोजन पूरी शांति और भव्यता के साथ हो रहा है, और इसका असरदेश-दुनिया में हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि महाकुंभ का आयोजन इतना सफल है कि इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है, लेकिन यह बातअखिलेश यादव को समझ में नहीं आ रही, क्योंकि वह सनातनी विश्वासों से जुड़े नहीं हैं।अखिलेश यादव से प्रायश्चित की अपीलप्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को एक और चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास अभी भी समय है, और अगर वह संगम में डुबकी लगाकर अपनेपापों का प्रायश्चित करना चाहते हैं, तो यह उनके लिए एक अवसर हो सकता है। अगर वे यह कदम नहीं उठाते, तो आने वाले समय में उन्हें यह मौकानहीं मिलेगा और उन्हें पछताना पड़ेगा।नोटबंदी पर भी की आलोचनाभूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव के नोटबंदी पर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद सपा अभी तक उबर नहींपाई है, और इसी कारण सपा प्रमुख को योगी सरकार द्वारा पिछले सात वर्षों में प्रदेश की जीडीपी में हुई वृद्धि नहीं दिख रही है।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान, किरायदारों के लिए बड़ी खुशखबरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीति को और मजबूत करते हुए एक नया वादा किया है। पार्टी ने दिल्ली केकिरायेदारों के लिए मुफ्त बिजली और पानी देने का ऐलान किया है, जो कि आगामी चुनाव में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकता है।मुफ्त मिलेगा बिजली और पानीअरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद दिल्ली में रहने वाले सभी किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी दिया जाएगा। यह कदम आम आदमीपार्टी के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है, क्योंकि दिल्ली में बड़ी संख्या में किरायेदार रहते हैं और यह वादा उनके लिए आकर्षक होसकता है।आम आदमी पार्टी की रणनीतिबीजेपी ने शुक्रवार को अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। वही अब आम आदमी पार्टी ने इस घोषणाका जवाब अपनी ओर से दिया है, जिसमें उन्होंने किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी देने का वादा किया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभाचुनाव में सभी वर्गों को लुभाने के लिए अपने वादों को लगातार बढ़ा रही है। इस नए वादे के साथ, पार्टी अपने वोटबैंक को और मजबूत करने काप्रयास कर रही है, खासकर उन वोटरों को जो किराए पर रहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बयान, महाकुंभ सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

प्रयागराज के महाकुंभ से योगी सरकार को बड़ी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन से राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावामिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार महाकुंभ के आयोजन को विशेष बताते हुए, अनुमान जताया कि इस वर्ष करीब दो लाख करोड़ रुपयेका लेन-देन होगा।खिचड़ी भोज और पत्रकारों से संवादमहाकुंभ की व्यस्तताओं के बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार रात लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ पत्रकारों के लिए खिचड़ीभोज का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने महाकुंभ, दिल्ली विधानसभा चुनाव, हिंदुत्व और अन्य मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। सीएम ने कहा किपहले की सरकारें कुंभ जैसे आयोजनों में केवल औपचारिकता निभाती थीं, जबकि अब यह आयोजन एक ऐतिहासिक और व्यापक दृष्टिकोण से हो रहाहै।VIP मूवमेंट पर रोकसीएम योगी ने महाकुंभ में VIP मूवमेंट पर रोक लगाने का उल्लेख किया। उनका कहना था कि पहले बड़े अफसर और नेता अमृत स्नान के लिए संगमआते थे, लेकिन अब इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के महाकुंभ आने पर उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालुआएं, उनका स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को संगम स्नान करने का अवसर मिलना चाहिए।ट्रेनी IPS अफ़सरों के लिए महाकुंभ एक सीखसीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि यूपी सरकार ने नेशनल पुलिस एकेडमी को चिट्ठी लिखकर ट्रेनी IPS अफ़सरों को महाकुंभ भेजने काअनुरोध किया है। उनका मानना है कि महाकुंभ में इतनी बड़ी भीड़ और उसके प्रबंधन से अफसरों को क्राउड मैनेजमेंट का अनुभव मिलेगा, जो उनकेकरियर में काम आएगा।नासिक के अनुभव से प्रेरणासीएम ने नासिक में आयोजित कुंभ का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पार्किंग बीस किलोमीटर दूर बनाई गई थी, जिससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा।इस अनुभव के बाद प्रयागराज में जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।दिल्ली विधानसभा चुनाव पर टिप्पणीपत्रकारों के साथ बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से लोगपरेशान हैं और इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रचार अभी ठीक से शुरू नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में बदलावकी लहर दिख रही है।महाकुंभ से जुड़ी आर्थिक उम्मीदेंयोगी सरकार का दावा है कि महाकुंभ से राज्य की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि इस बार महाकुंभ में अनुमानित 40 करोड़ लोगआएंगे, और अगर प्रत्येक व्यक्ति औसतन 5000 रुपये खर्च करता है, तो यह दो लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हो सकता है। इसके साथ ही, संगमक्षेत्र का विस्तार किया गया है, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है।अयोध्या, काशी और महाकुंभ का कनेक्शनमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि महाकुंभ के कारण प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या एक धार्मिक सर्किट बन गए हैं। उन्होंने उदाहरणदेते हुए बताया कि अयोध्या में एक दिन में 15 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए। अगर काशी में विश्वनाथ मंदिर का कॉरिडोर और अयोध्या मेंराम मंदिर का निर्माण नहीं होता, तो इतने बड़े पैमाने पर श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाते।धार्मिक स्थलों पर बदलता माहौलसीएम योगी ने यह भी कहा कि केंद्र और यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से धार्मिक स्थलों का माहौल बदल चुका है। अब ये स्थल केवलधार्मिक श्रद्धा के केंद्र नहीं रहे, बल्कि एक बड़ा उत्सव बन गए हैं, जो पूरे देश में नई दिशा का संकेत दे रहे हैं।
राहुल गांधी अचानक पहुचें दिल्ली AIIMS, केंद्र और दिल्ली सरकार पर लगाए तीखे आरोप

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात अचानक दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का पहुचें।जहा पर उन्होंने इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को सुना।केंद्र और दिल्ली सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोपराहुल गांधी ने इस दौरान केंद्र और दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये सरकारें मरीजों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह सेअसंवेदनशील है। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए बताया कि- कई मरीज और उनके परिवार सदस्य सड़कों, फुटपाथोंऔर सबवे में सोने को मजबूर हैं। कांग्रेस का दावा है कि मोदी सरकार और दिल्ली सरकार ने इन लोगों को अपनी मदद से पूरी तरह से वंचित कर दियाहै, और उनका इलाज करवाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है।राहुल गांधी की टिप्पणीराहुल गांधी ने कहा, “बीमारी का बोझ, ठिठुरती सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता – आज AIIMS के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की उम्मीद में यहां पहुंचे हैं। इन लोगों को सर्दी, भूख और असुविधाओं के बावजूद ठंडी ज़मीन पर सोना पड़ रहा है। केंद्र औरदिल्ली सरकार दोनों अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।”
बिहार के मंत्री को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम क्यों मिली धमकी?पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी को?

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने मंत्री से 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी, और यह भी कहा था कि अगर रकम नहीं दी जाती तो वह मंत्री को बाबा सिद्दीकी जैसाहाल कर देगा।पुलिस ने की तत्काल कार्रवाईयह मामला तब सामने आया जब मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद कोलॉरेंस बिश्नोई बताते हुए उन्हें फोन किया और जान से मारने की धमकी दी, साथ ही रंगदारी की मांग की। मंत्री ने इस घटना की सूचना बिहार केपुलिस महानिदेशक को भी दी थी।बिहार पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और तकनीकी सहायता का उपयोग करके आरोपी को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिससे धमकी भरी कॉल की गई थी।पुलिस ने आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन इस मामले की जांच गहरे स्तर पर की जा रही है। मंत्री संतोष कुमार सिंह ने पुलिस कीत्वरित कार्रवाई की सराहना की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
ममता बनर्जी ने मोहन भागवत पर लगाया गंभीर आरोप, बयान से छिड़ी सियासी जंग

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘सच्ची स्वतंत्रता’ वाले बयान पर जमकर सियासत हो रही है, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसकी कड़ीनिंदा करते हुए ‘राष्ट्र विरोधी’ बताया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। मोहन भागवत ने बयानदेते हुए कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए, क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मनका आक्रमण झेलने वाले देश की सच्ची स्वतंत्रता इस दिन प्रतिष्ठित हुई थी। उनके बयान के बाद उनपर जमकर पलटवार हो रहा है। नेता विपक्ष राहुलगांधी ने भी उनके इस बयान को ‘देशद्रोह’ के जैसा बताया था. और अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी उनके बयान की निंदा करते हुएकहा है कि यह ‘राष्ट्र विरोधी’ है और इतिहास को विकृत करने का प्रयास है।मोहन भागवत का बयान: ‘सच्ची स्वतंत्रता’ पर विवादआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हाल हीम में दिया गया बयान सियासी बवाल का कारण बन गया है। भागवत ने कहा था कि अयोध्या मेंरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार, इस दिन भारत को सच्ची स्वतंत्रता मिलीथी। उनके इस बयान पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी का कड़ा विरोध: ‘राष्ट्र विरोधी’ और इतिहास विकृत करने का प्रयासपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोहन भागवत के बयान की कड़ी निंदा की और इसे ‘राष्ट्र विरोधी’ करार दिया। उन्होंने राज्य सचिवालय मेंसंवाददाताओं से कहा, “यह बयान इतिहास को विकृत करने की कोशिश है और हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। यह एक खतरनाक टिप्पणी है औरइसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। हम अपनी स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी विचारधारा कोबर्दाश्त नहीं करेंगे।” भागवत का बयान: सच्ची स्वतंत्रता की परिभाषाआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को यह विवादास्पद बयान दिया था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को ‘प्रतिष्ठाद्वादशी’ के रूप में मनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि भारत ने सदियों तक दुश्मन का आक्रमण झेला, और इस दिन को “सच्ची स्वतंत्रता” केरूप में मान्यता दी जानी चाहिए। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस और शिवसेना सहित अन्य विपक्षी दलों ने भी आलोचना की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट की जारी, इन्हें मिला टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर सेसोरेश वाटी चौहान को टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने अपने 68 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया था। दो और उम्मीदवारों के नाम केसाथ कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। चौथी लिस्ट में 5 प्रत्याशियों के नाम इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार देर रात को प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कियाथा। बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धनक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को टिकटदिया गया। संदीप दीक्षित VS अरविंद केजरीवाल कांग्रेस ने इससे पहले तीसरी लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। गत 24 दिसंबर को पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूचीजारी की थी। पार्टी ने दिसंबर की शुरुआत में 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें नई दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित कोमैदान में उतारा गया था। वह आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं। फरहाद सूरी VS मनीष सिसोदिया कांग्रेस ने जंगपुरा से फरहाद सूरी को टिकट दिया गया है। यह सीट आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की है। इसके अलावा, सीमापुरी सेराजेश लिलोठिया और उत्तम नगर से मुकेश शर्मा को भी उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगाऔर मतगणना 8 फरवरी को होगी।