एच-1बी वीजा पर ट्रंप की सख्ती के बीच चीन ने पेश किया ‘के-वीजा’, वैश्विक प्रतिभाओं को दिया नया न्योता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच- 1बी वीजा पर शुल्क बढ़ाने के फैसले का चीन फायदा उठाने की तैयारी में है। चीन ने ट्रंप के फैसले के बादवैश्विक पेशेवरों को अपने यहां काम करने का न्योता दिया है। बताया जा रहा है चीन ने वैश्विक पेशेवरों के लिए नए के-वीजा का एलान किया है। नयाइम्पलॉयमेंट (रोजगार) वीजा अगले महीने से लागू होगा।अमेरिकी डॉलर का शुल्क लगाने की घोषणा पिछले शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन ने एच-1बीवीजा पर एक लाख अमेरिकी डॉलर का शुल्क लगाने की घोषणा की। यह शुल्क नए एच-1बी आवेदन जमा करने पर एकमुश्त लिया जाएगा। इसफैसले पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन अमेरिकी वीजा नीति पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा। उन्होंने कहा किवैश्वीकरण के युग में सीमा पार की प्रतिभाएं वैश्विक स्तर पर तकनीकी और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देती हैं। बीजिंग देश में अवसरों का पता लगानेके लिए वैश्विक पेशेवर प्रतिभाओं का स्वागत करता है। गुओ ने कहा, “चीन दुनिया भर के विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चीन में आनेऔर रहने, मानव समाज की प्रगति में संयुक्त रूप से योगदान करने और अपने करियर में सफलता प्राप्त करने का स्वागत करता है। अमेरिका अपनी वीजा व्यवस्था को कड़ा कर रहाएक ओर अमेरिका अपनी वीजा व्यवस्था को कड़ा कर रहा है। दूसरी ओर चीन ने पिछले महीने के-वीजा नामक एक नए वर्क परमिट की घोषणा कीहै। इसके तहत दुनिया भर के योग्य पेशेवर देश में आ सकते हैं और काम के अवसर तलाश सकते हैं। के-वीजा एक अक्तूबर से प्रभावी होगा। इसकाउद्देश्य युवा विज्ञान और तकनीकी प्रतिभाओं को आकर्षित करना है। इसके लिए किसी घरेलू नियोक्ता या संस्था को निमंत्रण जारी करने कीआवश्यकता नहीं है। चीन की समाचार एजेंसी के मुताबिक नई वीजा श्रेणी को राज्य परिषद ने अनुमोदित किया था और देश के प्रवेश और निकासनियमों में संशोधन के हिस्से के रूप में पिछले महीने प्रधानमंत्री ली कियांग ने इस पर हस्ताक्षर किए थे। चीन अपने मौजूदा 12 साधारण वीजा प्रकारोंमें के-वीजा श्रेणी को जोड़ेगा। जो योग्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी पेशेवरों के लिए उपलब्ध होगा। इन वीजा धारकों को अनुमत प्रविष्टियों की संख्या, वैधता अवधि और प्रवास की अवधि के मामले में चीन अधिक सुविधा प्रदान करेगा। सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी गतिविधिके-वीजा धारक शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी गतिविधियों, तथा उद्यमिता और व्यवसाय में भी संलग्न हो सकते हैं।एक अधिकारी ने कहा कि चीन के विकास के लिए दुनिया भर की प्रतिभाओं की भागीदारी की आवश्यकता है। चीन का विकास उनके लिए अवसर भीप्रदान करता है। इसके अलावा चीन ने यात्रा को बढ़ावा देने के लिए 40 से अधिक देशों के पर्यटकों के लिए अल्पकालिक प्रवास हेतु वीजा-मुक्तप्रवेश की भी घोषणा की है।
राजधानी में रामलीला का भव्य आगाज हाईटेक मंचन, फिल्मी सितारों संग एआई का समागम

राजधानी में सोमवार से रामलीला मंचन का भव्य आगाज होगा। लालकिला मैदान से लेकर अशोक विहार, रोहिणी, पीतमपुरा, शालीमार बाग वद्वारका सहित कई स्थानों पर सजे हाईटेक पंडालों में भगवान श्रीराम की लीला का मंचन होगा। इस बार दर्शक न सिर्फ पारंपरिक भक्ति रस में डूबेंगेबल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक और फिल्मी कलाकारों के संगम से सजी भव्य झांकियां भी देखने को मिलेंगी। दिल्ली की छोटी-बड़ी करीब 600 सौरामलीला कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इनमें से लगभग 50 जगहों पर हाईटेक मंचन होगा। दर्शकों के मनोरंजन और सुविधा को देखते हुएलीला कमेटियों ने पंडालों को प्राचीन संस्कृति की झलक से सजाया है। साथ ही, सुरक्षा और आपात स्थिति के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।लालकिला मैदान की लवकुश रामलीला सबसे चर्चितलालकिला मैदान की लवकुश रामलीला सबसे चर्चित रहती है। इस बार भी यहां फिल्म और टीवी जगत के नामचीन चेहरे हिस्सा लेंगे। भगवान श्रीरामकी भूमिका फिल्म अभिनेता किंशुक वैद्य निभाएंगे। डॉ. राजन शर्मा लक्ष्मण तो अभिनेत्री रिनी आर्या सीता बनेंगी। हनुमान की भूमिका गुजराती पृष्ठभूमिसे जुड़े थियेटर कलाकार मल्हार पांड्या निभाएंगे। अभिनेता आर्य बब्बर करेंगे रावण बनेंगे। वहीं, मंदोदरी के रूप में अभिनेत्री व मॉडल पूनम पांडे कोलिया गया है। हालांकि, उनके चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धार्मिक संगठनों और कुछ पदाधिकारियों ने पूनम के पूर्व बयानों को आधारबनाकर आपत्ति जताकर रामलीला से बाहर करने की मांग की है। फिलहाल, कमेटी ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है और वरिष्ठ पदाधिकारी चुप्पीसाधे हुए हैं। लालकिला के सामने 1958 से लगातार रामलीला करने वाली नव श्री धार्मिक लीला कमेटी इस बार मंचन को और भी आधुनिक औरप्रभावशाली बनाने जा रही है। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। वॉयस मॉड्यूलेशन, लाइट और साउंड इफेक्ट्स को एआई से जोड़ा जाएगावॉयस मॉड्यूलेशन, लाइट और साउंड इफेक्ट्स को एआई से जोड़ा जाएगा ताकि हर दृश्य अधिक वास्तविक और दर्शनीय लगे। रामलीलाओं मेंदर्शकों को टीवी धारावाहिक रामायण जैसी तकनीक का अनुभव मिलेगा। कंप्यूटराइज्ड लाइट और साउंड के साथ भगवान हनुमान का आकाश मेंउड़ना, तलवारों से चिंगारियाँ, अग्नि तीर और विलाप के दृश्य, समुद्र की लहरें, आकाश से पुष्पवर्षा और देवी-देवताओं का आगमन मंच पर जीवंतकिया जाएगा। साथ ही, जादू शो, हास्य कवि सम्मेलन, कृष्ण-सुदामा नृत्य नाटिका, संकीर्तन और आदिवासी बच्चों के भजन भी पेश किए जाएंगे।
कांची शंकराचार्य का देशवासियों को नवरात्रि पर संदेश

नवरात्रि भारत का बहुत ही पावन और महान पर्व है। इस समय पूरे देश में लोग माता दुर्गा और उनकी शक्तियों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनशक्ति, भक्ति और श्रद्धा के प्रतीक माने जाते हैं। इस शुभ अवसर पर कांची कामकोटी पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु शंकर विजयेंद्र सरस्वती नेदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सबको विशेष संदेश दिया। देवी कामाक्षी का महत्वशंकराचार्य जी ने बताया कि दक्षिण भारत के कांचीपुरम में स्थित देवी कामाक्षी का मंदिर बहुत ही प्राचीन और पवित्र शक्तिपीठ है। यहां पर मातादुर्गा के साथ-साथ सरस्वती और लक्ष्मी का भी रूप माना जाता है। यानी एक ही देवी में शक्ति (दुर्गा), ज्ञान (सरस्वती) और समृद्धि (लक्ष्मी) तीनों कासंगम है। यह परंपरा लगभग 2500 साल पहले आदि शंकराचार्य ने शुरू की थी। तभी से यहां नवरात्रि पर विशेष पूजा होती आ रही है। मान्यता है किदेवी कामाक्षी के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती। नवरात्रि की विशेष पूजानवरात्रि में कांची के कामाक्षी मंदिर में विशेष अनुष्ठान और पूजन किए जाते हैं। यहां वैदिक रीति से देवी की पूजा की जाती है और अलग-अलग यंत्रऔर मंत्रों से विशेष प्रार्थना की जाती है। इस पूजा में देशभर से भक्त शामिल होते हैं और माता से आशीर्वाद पाते हैं शंकराचार्य जी ने बताया कि इसपूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में शांति और समृद्धि आती है। देवी कामाक्षी का नाम और अर्थकामाक्षी नाम का अर्थ भी बहुत विशेष है। काम का मतलब होता है इच्छा और अक्षी का मतलब होता है आंख। यानी देवी कामाक्षी वह हैं जिनकीकृपा दृष्टि से हर इच्छा पूरी हो जाती है। यह भी मान्यता है कि वे भगवान शिव और विष्णु की संयुक्त शक्ति का प्रतीक हैं। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्वयह मंदिर सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी बहुत खास है। यहां आकर लोगों को भारतीय परंपरा, एकता और भक्ति काअनुभव होता है। हर साल हजारों श्रद्धालु यहां नवरात्रि के समय दर्शन के लिए आते हैं। शंकराचार्य का आह्वानशंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने अपने संदेश में कहा कि सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि के दौरान कामाक्षी देवी के दर्शन के लिए अवश्य आनाचाहिए,उन्होंने कहा कि माता कामाक्षी ने हमेशा भक्तों की रक्षा की है और आज भी वे हर किसी के जीवन में सुख और शांति लाती हैं। उन्होंने सभीलोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए यहभी कहा कि माता के दर्शन से जीवन पवित्र और सफल बनता है।
मोदी सरकार ने घटाए कर, जनता को मिली राहत – अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस सरकार (संप्रग शासन) के समय जनता पर बहुत ज़्यादा करों का बोझ था और उस समय आम लोगों कोकोई राहत नहीं मिलती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में न तो महँगाई पर काबू पाने की कोई गंभीर कोशिश हुई और न ही जनता के जीवनको आसान बनाने के लिए ठोस काम हुआ। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मोदी सरकार ने जनता की परेशानियों को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों मेंआवश्यक वस्तुओं पर कर घटाए हैं। इस कदम से न केवल घर–घर की रसोई का बोझ हल्का हुआ है बल्कि लोगों की ज़िंदगी भी आसान हुई है। करों में कमी से जनता को बड़ा लाभउन्होंने विस्तार से बताया कि मोदी सरकार ने खाने–पीने की चीज़ों, दवाइयों और ज़रूरी सामान पर कर घटाकर करोड़ों परिवारों को राहत दी है। पहलेजहाँ रोज़मर्रा की वस्तुएँ आम लोगों की पहुँच से दूर होती जा रही थीं, वहीं अब उनके दाम कम होने से हर वर्ग के लोगों को सुविधा मिली है। अश्विनीवैष्णव ने कहा कि यह बदलाव केवल आँकड़ों में नहीं बल्कि हर घर की ज़िंदगी में साफ दिखाई दे रहा है। आम परिवारों के खर्च कम हुए हैं, जिससेउनके पास शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य ज़रूरतों पर खर्च करने के लिए अधिक पैसा बच रहा है। उपभोग और अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरीउन्होंने बताया कि भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) इस समय लगभग 330 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 202 लाख करोड़ रुपये लोगों केउपभोग यानी खर्च का हिस्सा है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में यह उपभोग केवल 181 लाख करोड़ रुपये था। सिर्फ एक वर्ष में यह आँकड़ा 181 लाख करोड़ से बढ़कर 202 लाख करोड़ रुपये हो गया। यानी लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह इस बात का प्रमाण है कि लोगों कीआमदनी और ख़रीदने की क्षमता बढ़ी है। नए कर सुधार से और मिलेगी रफ़्तारअश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए नए कर सुधार आने वाले समय में अर्थव्यवस्था को और अधिक मज़बूत करेंगे। उन्होंनेअनुमान जताया कि इन सुधारों से उपभोग और तेज़ी से बढ़ेगा, जिससे जीडीपी में लगभग २० लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त इज़ाफा होगा। उन्होंनेकहा कि जब उपभोग बढ़ता है तो व्यापार, उद्योग और रोज़गार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। इसका सीधा लाभ किसानों, मज़दूरों, छोटे दुकानदारोंऔर आम मध्यमवर्गीय परिवारों तक पहुँचता है। जनता के लिए सहज जीवन की दिशाअश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य केवल आँकड़े बढ़ाना नहीं है, बल्कि जनता का जीवन सरल बनाना है। उन्होंने कहा, करों में कमी सेआम आदमी का बोझ कम हुआ है, उपभोग बढ़ने से अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और यह सब मिलकर भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
उदय भानु चिब ने उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना की

उत्तराखंड में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने वहाँ के लोगों की ज़िंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। गाँव-गाँव और शहर-शहर में लोग खाने-पीने कीवस्तुओं, दवाइयों और ज़रूरी सामान की कमी से जूझ रहे हैं। इस कठिन समय में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने दिल्लीमुख्यालय से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री की पहली खेप रवाना की। राहुल गांधी के निर्देश पर राहत अभियानउदय भानु चिब ने इस अवसर पर कहा कि यह राहत अभियान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राहुलगांधी ने साफ कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में हर कार्यकर्ता को जनता के साथ खड़ा होना चाहिए। इसी प्रेरणा से युवा कांग्रेस ने तुरंत बाढ़ प्रभावितउत्तराखंड की मदद के लिए यह कदम उठाया है। इंसानियत सबसे बड़ी ताक़तउदय भानु चिब ने अपने संबोधन में कहा कि मुसीबत की घड़ी में इंसानियत ही सबसे बड़ी ताक़त होती है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताहर ज़रूरतमंद तक राशन, भोजन, दवाइयाँ और पीने का पानी पहुँचाकर राहत देने का काम कर रहे हैं। यह मदद सिर्फ सामान की नहीं, बल्कि करुणाऔर जिम्मेदारी की भी है। यह संदेश है कि कांग्रेस का हर सिपाही जनता के साथ है और उनकी परेशानियों को अपना समझकर मदद कर रहा है। राहत सामग्री में क्या–क्या भेजा गयायुवा कांग्रेस द्वारा रवाना की गई राहत सामग्री के ट्रक में जीवन की आवश्यक वस्तुएँ शामिल थीं। इसमें आलू, प्याज, चीनी, खाने का तेल, मसाले, ब्लैंकेट, पानी की बोतलें और ज़रूरी दवाइयाँ जैसी चीज़ें रखी गईं। यह सभी सामग्री उन परिवारों तक पहुँचाई जाएगी जो बाढ़ के कारण बुरी तरहप्रभावित हुए हैं और जिनके पास खाने-पीने तक का सामान उपलब्ध नहीं है। SOS IYC अभियान के तहत मददयह पूरी पहल #SOSIYC राहत अभियान का हिस्सा है। उदय भानु चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस की टीम सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि देश केअन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी मदद पहुँचा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में और भी राज्यों तक यह मदद पहुँचाई जाएगी।उन्होंने कहा कि यह केवल सामग्री भेजने का काम नहीं, बल्कि इंसानियत और एकजुटता का संदेश है। भाजपा और केंद्र सरकार पर आरोपइस अवसर पर उदय भानु चिब ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब लाखों लोग बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे हैं, तब भी भाजपा के नेता राजनीति करने और इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को तुरंत गंभीर कदम उठाकर बाढ़ प्रभावितइलाकों में राहत और पुनर्वास का काम तेज़ी से शुरू करना चाहिए। कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूदराहत सामग्री रवाना करने के इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शनसिंह, राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया, हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, हरियाणा प्रदेश युवाकांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकरउदय भानु चिब ने यह भी कहा कि जब तक बाढ़ प्रभावित लोगों को सामान्य जीवन वापस नहीं मिल जाता, तब तक युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ीरहेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राहत सामग्री देने का अभियान नहीं है, बल्कि हर पीड़ित को यह विश्वास दिलाने का प्रयास है कि कांग्रेस पार्टी औरउसके कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।
आने वाला समय भारत का है – रेखा गुप्ता

महरौली में हुआ खास आयोजनदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में आयोजित विकसित भारत कला शिविर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में कहा किआने वाला समय भारत का है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है और इसे पूरी दुनिया देखेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार केकला, संस्कृति और भाषा विभाग तथा साहित्य कला परिषद ने मिलकर किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केविज़न के अनुरूप किया गया है, जिसमें विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया गया है। बच्चों और कलाकारों की रचनात्मकताइस विशेष अवसर पर लगभग एक हजार बच्चों और पचहत्तर कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, भविष्य का भारत और बदलते हुए भारत जैसे विषयों पर पेंटिंग्स बनाईं। इन पेंटिंग्स में बच्चों ने अपने सपनों का भारत दिखाया, जिसमें आधुनिकता केसाथ संस्कृति भी झलकती है। मुख्यमंत्री ने बच्चों की रचनात्मकता को देखकर कहा कि इन कलाकृतियों से साफ झलकता है कि आने वाली पीढ़ीभारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए कितनी आशावादी और प्रतिबद्ध है। संस्कृति और धरोहर का संरक्षणमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी ऐतिहासिक धरोहरें हमारी पहचान हैं। उन्हें बचाना और सजाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया किदिल्ली सरकार ने अब तक चार स्मारकों का पुनर्स्थापन पूरा कर लिया है और चौदह स्मारकों पर काम चल रहा है। यह सब प्रधानमंत्री के विज़नविकास भी और विरासत भी के अनुरूप हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब स्मारक संरक्षित होंगे तो आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास और संस्कृतिसे जुड़ पाएंगी और गर्व महसूस करेंगी। मुख्यमंत्री की यादेंइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने बचपन की यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि जब वे छोटी थीं तो अक्सर कुतुब मीनार, लाल किला औरचिड़ियाघर जैसी जगहों पर पिकनिक के लिए जाती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थानों पर आना बच्चों में उत्साह जगाता है और उन्हें देश कीधरोहरों के प्रति लगाव पैदा करता है। कपिल मिश्रा का संबोधनकार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क को नया स्वरूपदिया गया है। यहाँ हाईटेक प्रकाश व्यवस्था की गई है और इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया किदिल्ली सरकार लगभग चौदह ऐतिहासिक स्मारकों का पुनर्स्थापन कर रही है, जिनमें से चार पूरे हो चुके हैं। नई पीढ़ी और प्रधानमंत्री से जुड़ावकपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली और देश का Gen Z यानी नई पीढ़ी प्रधानमंत्री से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि बच्चों को यह बताने कीजरूरत ही नहीं पड़ती कि किस विषय पर पेंटिंग बनानी है। वे खुद ही आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और प्रधानमंत्री से जुड़े विषय चुनते हैं। इससेसाफ पता चलता है कि नई पीढ़ी प्रधानमंत्री की सोच से प्रेरित है और उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम का महत्वइस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें ‘अनेकता में एकता’ का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल कला औरसंस्कृति का उत्सव नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी की ऊर्जा और देश के भविष्य के प्रति उनके विश्वास का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर आगेबढ़ना चाहिए ताकि दिल्ली और भारत दोनों तेजी से विकसित हों।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंत में कहा कि आने वाला समय निश्चित रूप से भारत का है। भारत विश्व गुरु बनेगा और पूरी दुनिया इसे देखेगी। उन्होंने कहाकि बच्चों और युवाओं की रचनात्मकता बताती है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। यह कार्यक्रम इस बात का उदाहरण है कि जब सरकार, कलाकार और बच्चे एक साथ मिलकर काम करते हैं तो भारत के सपनों को पूरा करने की दिशा और भी मजबूत हो जाती है।
दिल्ली में ड्रग्स का खतरा और भाजपा सरकार की नाकामी – दुर्गेश पाठक

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने प्रेसवार्ता कर दिल्ली में बढ़ते ड्रग्स के कारोबार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपासरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार होने के बावजूद (केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, एमसीडी औरउपराज्यपाल सब भाजपा के अधीन हैं) राजधानी में हालात बहुत खराब हैं।दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में खुलेआम ड्रग्स बिक रहे हैं और लोगपार्कों में बैठकर ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके सबूत के तौर पर उन्होंने बताया कि राजेंद्र नगर विधानसभा के नारायणा गांव के पार्कों में सैकड़ोंकी संख्या में इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन पड़े मिल रहे हैं। नारायणा के पार्कों की खतरनाक तस्वीरउन्होंने कहा कि नारायणा गांव का पार्क प्रधानमंत्री आवास से सिर्फ 5-7 किलोमीटर दूर है और राजेंद्र नगर के भाजपा विधायक का घर भी उस पार्क सेकेवल 200-300 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद वहां की हालत बहुत खराब है। पाठक ने बताया कि इन पार्कों में 200 से लेकर 1000 तकइंजेक्शन पड़े मिलते हैं। ये वही इंजेक्शन हैं जिनका इस्तेमाल ड्रग्स लेने वाले लोग करते हैं। कई दुकानों पर ड्रग्स आसानी से मिल जाती है। बस किसीकोड वर्ड या पुरानी पहचान से दुकानदार से मांग लो और ड्रग्स की बोतल या इंजेक्शन तुरंत मिल जाता है। लोग इसे पार्क में जाकर इस्तेमाल करते हैंऔर वहीं इंजेक्शन फेंक देते हैं। भाजपा सरकार पर बड़े आरोपदुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले 8-9 सालों से भाजपा की चार इंजन की सरकार दिल्ली में है, लेकिन ड्रग्स रोकने के लिए एक भी ठोस कदम नहींउठाया गया। उन्होंने कहा कि यह दो ही कारणों से हो सकता है या तो भाजपा सरकार से कानून-व्यवस्था संभल ही नहीं रही है।, या फिर भाजपा नेताऔर पुलिस इस धंधे में कहीं न कहीं मिली हुई है। पुलिस पर सवालपाठक ने दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई आम आदमी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता सोशल मीडिया परकुछ लिख दे तो पुलिस तुरंत फोन करके धमकी देती है या एफआईआर दर्ज कर लेती है। लेकिन जब बात ड्रग्स की होती है तो पुलिस चुप रहती है।उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पर भाजपा नेताओं का दबाव है और इसी वजह से ड्रग्स का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। पंजाब का उदाहरणदुर्गेश पाठक ने कहा कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ड्रग्स के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है, तो भाजपा सरकार दिल्ली में वैसाक्यों नहीं कर सकती? उन्होंने कहा कि पंजाब में “आप” सरकार ने ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई करके दिखाया है। दिल्ली में भी अगर ईमानदारी सेपुलिस काम करे तो एक हफ्ते के अंदर ड्रग्स का नेटवर्क खत्म किया जा सकता है। युवाओं का भविष्य खतरे मेंआप नेता ने चेतावनी दी कि दिल्ली के युवा तेजी से ड्रग्स की ओर खिंच रहे हैं। पार्कों में बच्चों और युवाओं के सामने खुलेआम इंजेक्शन का इस्तेमालहोना बहुत खतरनाक है। अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में दिल्ली की पूरी युवा पीढ़ी इस जाल में फंस सकती है। कार्रवाई की मांगदुर्गेश पाठक ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल से अपील की कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि पुलिस को सख्त आदेश दिएजाएं, निगरानी बढ़ाई जाए और ड्रग्स बेचने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो। उन्होंने साफ कहा कि अगर भाजपा सरकार ड्रग्स रोकने के लिए कदम नहींउठाती है तो यह मानना पड़ेगा कि भाजपा भी इस गंदे कारोबार में मिली हुई है।दुर्गेश पाठक के बयान से साफ झलकता है कि दिल्ली में ड्रग्स की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिसअगर अभी भी चुप बैठी रही तो आने वाले समय में यह समस्या और भी भयानक रूप ले सकती है।
इन्वेस्ट यूपी घोटाले में नया मोड़ बिचौलिया निकांत जैन और भाई सुकांत जैन को आयकर विभाग ने किया तलब

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित इन्वेस्ट यूपी घोटाले में शनिवार 20 सितंबर को एक नया मोड़ आ गया है। आयकर विभाग की जांच शाखा ने मध्यस्थबिचौलिए निकांत जैन और उनके भाई सुकांत जैन को तलब किया है। दोनों को एक सप्ताह के अंदर दस्तावेजों के साथ जांच शाखा के समक्ष पेशहोने का आदेश दिया गया है। आपको बता दे कि यह नोटिस दो दिन पहले जारी किया गया था। विभाग ने उनकी कंपनियों से जुड़े बैंक खाते, लॉकर, निवेश, परिवार से संबंधित वित्तीय विवरण और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। जांच तीन महीने से चल रही है। आपको बता दे कि यह मामला इन्वेस्ट यूपी उत्तर प्रदेश निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से जुड़ा है, जहां उद्योगों को प्रोजेक्ट मंजूरी देने के नाम पर कमीशनखोरीके गंभीर आरोप लगे हैं। मुख्य आरोपी निकांत जैन को सोलर पी-6 कंपनी के प्रोजेक्ट को इन्वेस्ट यूपी से मंजूरी दिलाने के बदले 5% कमीशन औरकरीब 1 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। यह प्रोजेक्ट सोलर ऊर्जा से जुड़ा था, जिसकी अनुमानित लागत तकरीबन 8,000 करोड़ रुपये बताई जातीहै। निकांत जैन निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश तत्कालीन इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के करीबी माने जाते हैं। मार्च 2025 में अभिषेक प्रकाशपर उद्यमी से 5% रिश्वत मांगने का आरोप लगा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अभिषेकपर पहले भी डिफेंस कॉरिडोर लखनऊ नोड में 20 करोड़ रुपये के भूमि आवंटन घोटाले का भी आरोप लगा था,इसके साथ मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स STF ने निकांत जैन को गिरफ्तार किया। वे 65 दिनों तक जेल में रहे और मई 2025 मेंजमानत पर रिहा हुए।तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मई 2025 में निकांत को मुख्य आरोपी बनाते हुए करीब 1,600 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट मेंदाखिल की। इसमें कमीशनखोरी, धोखाधड़ी और धमकी के गंभीर आरोप शामिल हैं। निकांत पर 5 वीं एफआईआर दर्ज हो चुकी है।इसके साथ ही अगस्त 2025 में प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने निकांत के लखनऊ और कानपुर के 5 ठिकानों पर छापे मारे। यह मनी लॉन्ड्रिंग और 4 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़ा था। ED ने अभिषेक प्रकाश के करीबियों पर भी नजर रखी है। साथ ही जून 2025 में हजरतगंज पुलिस ने 4 करोड़ के बैंक फ्रॉड में एक और FIR दर्ज की। निकांत पर भूमि हड़पने और फर्जी बैनामा बनाने के भीआरोप हैं आयकर विभाग की जांच से घोटाले में वित्तीय पहलू पर रोशनी पड़ने वाली है। निकांत और सुकांत को कंपनियों के कागजात, बैंक खातों की डिटेल, निवेश रिकॉर्ड और लॉकर की जानकारी मांगी गई है। विभाग को शक है कि कमीशन की रकम को विभिन्न तरीकों से छुपाया जा रहा है, आपको बतादे कि निकांत की पूछताछ में पहले ही कमीशनखोरी की बात कबूल हो चुकी है, जिससे अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा कस रहा है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग जल्द ही अभिषेक प्रकाश को भी तलब कर सकता है। इसके साथ ही भटगांव लैंड स्कैम में अभिषेक प्रकाश पर मेरठ में भूमि अनियमितताओं का आरोप भी आरोप है, विभागीय जांच चल रही है, और जल्दचार्जशीट भेजी जा सकती है।8,000 करोड़ के प्रोजेक्ट में निकांत को प्राइम एक्ज्यूजेंट माना गया। SIT ने 12 कंपनियों की जानकारी इकट्ठा की है।
अखिलेश यादव का दावा अगर चुनाव निष्पक्ष हो तो भाजपा नहीं जीत सकती

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए लगातार काम करना होगा। चुनावनिष्पक्षता और ईमानदारी से हो तो भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीत सकता है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ मेंशिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के सम्बंध में चर्चा के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। भाजपा और अधिकारियों में सांठगांठ हैं। इस सरकार ने शिक्षा काव्यवसायीकरण कर दिया है। पूरी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा गरीबों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। फीस महंगी कर दिया है।शिक्षा विभाग और शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की कमी से शिक्षा-व्यवस्था कमजोर हो गयी है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार मेंकई सैनिक स्कूल खोले गये। स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज बनाए गए। शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्तियां की गयी।शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया था लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही सब कुछ बर्बाद दिया है। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर धांधलीहो रही है। शिक्षकों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा अगर सत्ता में रह गयी तो सरकारी कॉलेजों समेत शिक्षण संस्थानों को बेंचदेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह से फेल हो गयी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम परपहुंच गया। किसानों को खाद और अन्य कृषि के जरूरी सामान समय पर नहीं मिल रहे हैं। खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी हुई। नौजवानों केलिए नौकरी, रोजगार नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने विदेश से काला धन लाने का वादा किया था। काला धन कहां चला गया? थाने, तहसीलों में भारी भ्रष्टाचार और लूट है। भाजपा सरकार ने जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया। महंगाई बढ़ाकर आम जनता सेलूट की। अखिलेश यादव ने कहा कि जीएसटी कम हुआ तो वस्तुओं के दाम क्यों नहीं कम हो रहे हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और मुनाफाखोरी केकारण चीजें सस्ती होती नहीं दिख रही है।
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर को इलाहबाद हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

माफिया से राजनेता बने स्वर्गीय मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने गाजीपुर में दर्ज फर्जीदस्तावेज और हस्ताक्षर के मामले में उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। जस्टिस डॉ. गौतम चौधरी की एकलपीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के बादयह फैसला सुनाया। उमर अंसारी इस समय कासगंज जेल में बंद हैं, और जमानत मिलने के बाद वे जल्द ही रिहा हो सकते हैं। पूरा प्रकरण ये है कि मुख्तार अंसारी के पत्नी अफसा अंसारी की उस संपत्ति से जुड़ा है। जो सदर कोतवाली क्षेत्र के वल्लभ देवड़ी दास मोहल्ले मेंस्थित है और जिसे डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया था। आरोप है कि उमर अंसारी ने इस कुर्क संपत्ति को रिहा कराने केलिए फर्जी वकालतनामा दाखिल किया, जिसमें उनकी मां अफसा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर लगाए गए थे, जबकि वह फरार चल रही है, और उनपर50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। हाइकोर्ट से मिली जमानत के बाद उमर अंसारी अस्थायी राहत जरूर मिली है। लेकिन मामल अभी भीन्यायिक प्रक्रिया में है।