पीएम मोदी ने महिला दिवस को लेकर किया बड़ा ऐलान, एक दिन के लिए सौंपेंगे महिलाओं को सोशल मीडिया अकाउंटस, जानें कौन होगीवो महिलाएं ?

8 मार्च को महिला दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को में ऐलान कर दिया है उन्होनें कहा है कि मेरे सभी सोशल मीडियाअकाउंट्स को 1 दिन के लिए महिलाएं संभालेंगी. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिनहम ये खास पहल शुरू करेंगे.जिसमें हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट को महिलाओं को सोपेंगें. आखिरकार वो कौन महिलाएं होंगी जिन्हें पीएममोदी अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स की जिम्मेदारी देंगे. पीएम मोदी ने मन की बात में कहा. कि आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे किमहिलाओं का योगदान देश के लिए कितना जरूरी है.इसलिए महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए कुछ विशेष होगा.हम इस बार महिलादिवस के अवसर पर हम एक ऐसी पहल करने जा रहे है. जो हमारी नारी शक्ति को समर्पित होगी. इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडियाअकाउंट्स जैसे कि एक इंस्टाग्राम के अकाउंट्स उनका देश की कुछ इंस्पायरिंग महिलाओं को एक दिन के लिए सोंपने जा रहा हूं. महिलाओं को मिलेंगें पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट्सप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं. इनोवेशन किया है अलग-अलग क्षेत्र में अपनीएक अलग पहचान बनाई है.जिससे महिलाएं 8 मार्च को अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी. प्लेटफॉर्म भले ही मेरा हैलेकिन वहां उनके अनुभव उनके चुनौतियां और उनकी उपलब्धियां कि हम बात करेंगे इस पर प्रधानमंत्री ने बताया कि महिलाएं कैसे इसका हिस्साबनेगी. दरअसल नमो ऐप पर बनाए गए इस विशेष फारम के माध्यम से इसका हिस्सा बन सकते हैं. और मेरे एक्स व इंस्टाग्राम अकाउंट से पूरी दुनियातक अपनी बात को पहुंच सकते हैं. इस महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी शक्ति को सेलिब्रेट करें. नारियों का सम्मान करें. और नमनकरें. व महिलाओं का सम्मान करें.
तिरुवंतपुरम से सांसद शशि थरुर ने कांग्रेस पार्टी को दिया सीधा संदेश, कांग्रेस पार्टी को मेरी जरुरत नहीं तो और भी है मेरे पास विकल्प

कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच जारी सियासी मतभेद एक कदम आगे निकल चुकी है. शशि थरुपर ने स्पष्ट कर दिया है. कि वह पार्टी के लिएउपलब्ध है अगर पार्टी को उनकी कोई जरूरत नहीं है तो उनके लिए विकल्प भी खुले हैं. उनके लिए अगले साल यानी 2026 में केरल विधानसभाचुनाव से पहले शशि थरूर का यह रुख सियासी हलचलों में चर्चा का विषय बना हुआ था. चार बार के सांसद शशि थरूर और कांग्रेस नेताओं के बीचसब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद से शशि थरूर नाराज हैं. दरअसल शशि थरूर ने राहुल गांधी से पार्टी में अपनी भूमिकाके बारे में पूछा. मगर राहुल गांधी ने कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया. केरल कांग्रेस भी शशि थरूर पर हमलावर है. मगर अब शशि थरुर ने अपनी बातखुले तौर पर रखना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है तो मेरे पास विकल्प भी मौजूद है. शशि थरूर के इस बयान केबाद राजनीति में गरमा गर्मी बढ़ गई है. शशि थरूर ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार में लिखा था. शशि थरुर ने की पिनाराई सरकार की तारीफशशि थरूर ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार में लिखा था.केरल की पिनाराई विजय सरकार की जिसमें उन्होनें जमकर तारीफ की थी पीएम मोदी कीफ्रांस और अमेरिका यात्रा की भी शशि थारुर काफी प्रशंसा कर चुके हैं .शशि थरूर की इसी बात से वह नाराज है शशि थारू ने कहा कि मैं पार्टी केलिए उपलब्ध हूं. अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है. तो मेरे पास बहुत विकल्प है शशि थरूर केरल के तिरुवंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद हैं. उन्होंनेकहा कि तिरुवंतपुरम में पार्टी से अधिक मीडिया पर अपील का प्रभाव लोगों पर कांग्रेस के खिलाफ रहने वाले लोगों ने मुझे वोट दिया है. इससे साफहै कि लोगों को मेरी बात करने और व्यवहार करने का तरीका पसंद आया है. शशि थरुर करते है विपक्षी पार्टियों की भी तारीफशशि थारुर ने कहा कि केरल में कांग्रेस को अपने मतदाता से हटकर अन्य लोगों को भी अपने तरफ खींचने की जरूरत है मुझे व्यक्तिगत रूप से मिलासमर्थन इसका उदाहरण है. शशि थारूर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस लगातार विधानसभा चुनाव में हार रही है. अगर कांग्रेसअन्य लोगों तक नहीं पहुंच बनाई तो केरल में लगातार तीसरी बार विपक्ष में बैठना पड़ेगा. 2024 में विधानसभा चुनाव होने को है पीएम मोदी औरकेरल सरकार की तारीफ की. शशि थरूर ने अपनी खुलकर बात रखी जब भी केरल और देश की बात आती है. तो मैं हमेशा निडरता से अपने विचाररखता हूं. मैंनें कभी संकीर्ण राजनीति नहीं. कि मैं एक नेता की तरह नहीं सोचता हूं. यही वजह है कि मैं कभी-कभी विपक्षी पार्टी और सरकार की भीअच्छी पहल की तारीफ करता हूं.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को AIR India में मिली टूटी सीट, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगें ने किया कटाक्ष

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी सीट पर सफर करने का मामला अभी गरमाया हुआ लग रहा है. इस मामले कोलेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र को बर्बाद कर रखा है. रेल हो या प्लेनमें भी यात्री अब परेशान हो चुके हैं. कांग्रेस ने अपने एक्स पर पोस्ट में लिखा मोदी सरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है. रेल और प्लेन में यात्रीपरेशान है. लोग शिकायत करते रहते हैं. और शिकायतों के वीडियो भी बनाते हैं. मगर इस पर कोई न तो कार्रवाई होती है. और ना ही कोई सुनवाईहोती है जब शिवराज जी को दिक्कत हुई. तो टवीट कर रहे हैं. हो सकता है .इस पर एक्शन भी लिया जाए. लेकिन हालात सुधरने वाले नहीं है. क्योंकि कोई भी सिस्टम ऊपर से ठीक होता है. और ऊपर से कुछ ठीक होने वाला नहीं है शिवराज सिंह ने लिया टूटी सीट को लेकर एक्शनलोग परेशानी झेलते हैं लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली आना था. इसके बाद उन्हेंपूसा में किसान मेले के उद्घाटन के लिए जाना था. कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठनों के साथ एक बैठक मेंहिस्सा लेना था. शिवराज सिंह ने अपने एक अकाउंट पर लिखा कि मैं एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 436 में टिकट बुक करवाया था. मुझे सीटनंबर 8 मिली. दरअसल यह सीट टूटी और अंदर धसी थी. इस पर बैठना तकलीफ दायक था. जब मैंनें विमान कर्मियों से पूछा. कि सीट खराब क्यों हैतो उन्होंने बताया कि मैं इसकी शिकायत को प्रबंधन को पहले ही पता दिया है. कि ये सीट ठीक नहीं है. इसकी टिकट की बिक्री नहीं की जानीचाहिए. और ऐसी प्लेन में और भी सीटें हैं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे लगता है कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवाबेहतर हुई होगी. लेकिन यह मेरा भ्रम निकला मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है. मगर यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब सीट पर बैठनायह कहीं ना कहीं कष्टदाई है. यह एक तरीके से यात्रियों के साथ धोखा है.
अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, संविधान बचाओ अभियान पर रहेगा फोकस

अहमदाबाद: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 8 और 9 अप्रैल 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) का अधिवेशनआयोजित करेगी। इस बैठक में देशभर के AICC प्रतिनिधि शामिल होंगे और भाजपा सरकार की नीतियों के साथ-साथ संविधान और लोकतांत्रिकमूल्यों पर हो रहे कथित हमलों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, पार्टी की आगामी रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। अधिवेशन की शुरुआत 8 अप्रैल को विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक से होगी, जबकि 9 अप्रैल को AICC प्रतिनिधियों की मुख्यबैठक आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनियागांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस अधिवेशन का आयोजन बेलगावी में हुई विस्तारित CWC बैठक के प्रस्तावों के सिलसिले में किया जा रहा है। यह बैठक 1924 में महात्मा गांधीके कांग्रेस अध्यक्ष बनने की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। संविधान, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की विरासत को संरक्षित रखने के उद्देश्य से कांग्रेस ने 26 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2026 तक ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ चलाने का फैसला किया है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान पार्टी के जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करेगा। कांग्रेस के अनुसार, यह अधिवेशन केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें आम जनता की चिंताओं पर चर्चा कर देश के लिए एकप्रभावी वैकल्पिक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत किया जाएगा।
CAG रिपोर्ट से खुलेगा AAP सरकार के कथित घोटालों का राज, 25 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी BJP

दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकहरिश खुराना ने दावा किया है कि इस रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों का खुलासा होगा। उन्होंनेबताया कि रिपोर्ट में मुख्य रूप से शराब नीति घोटाले, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास (जिसे BJP ‘शीश महल’ कहती है) कीमरम्मत पर हुए खर्च और शिक्षा नीति से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं पर प्रकाश डाला गया है। खुराना के अनुसार, इस रिपोर्ट से जनता के सामनेसच्चाई आएगी और विधानसभा में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि यह रिपोर्ट बीते तीन वर्षों से विधानसभा में पेश नहीं की गई थी, क्योंकि AAP सरकार इसेजनता के सामने लाने से बच रही थी। उन्होंने कहा कि खुद को ईमानदार बताने वाली AAP सरकार ने शराब नीति में कई अनियमितताएं कीं, जिनकाखुलासा अब CAG रिपोर्ट से होगा। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यदि रिपोर्ट में किसी भी तरह की वित्तीय गड़बड़ी उजागरहोती है, तो BJP सरकार जनता के पैसे की भरपाई करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की नई सरकार भ्रष्टाचार केखिलाफ कार्रवाई करेगी और जनता का धन उसे वापस लौटाने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। इस रिपोर्ट को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी BJP पर पलटवार किया है। AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने BJP पर चुनावी वादों कोलेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें CAG रिपोर्ट को आधार बनाकर राजनीति करने के बजाय जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले BJP ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जाना चाहिए।इसके अलावा, AAP ने BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक पर भी सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि इसमें जनता से जुड़े किसी भी अहममुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें पहले दिन नए विधायकों का शपथ ग्रहण और विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनावकिया जाएगा। 25 फरवरी को CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिससे दिल्ली की राजनीति में नए मोड़ आने की संभावना है। अब यह देखना दिलचस्पहोगा कि BJP सरकार इस रिपोर्ट के आधार पर क्या कदम उठाती है और अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए किस तरह की रणनीति अपनातीहै।
पिंजौर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत

हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। यह दुर्घटना सोलन-शिमलाबायपास पर कालका बिटना कॉलोनी के पास हुई, जब उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराई कार, मौके पर हुई चार युवकों की मौतहादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ जब परमाणु की ओर से आ रही कार पंचकूला जा रही थी। जैसे ही कार कालका बिटना कॉलोनी के पास पहुंची, वहसड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवक कार से बाहर गिर गए, जबकि एक युवक कार की छत टूटने से 10 फीटदूर जा गिरा। वहीं, एक युवक वाहन के अंदर ही फंसा रह गया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने दी पुलिस को सूचनादुर्घटना होते ही राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए शवों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल कीमोर्चरी में भेज दिया गया। मृतकों की पहचान हुईपुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतकों की पहचान कर ली है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के नाम अध्यन बंसल, अदीप, चिराग मलिकऔर वैभव यादव बताए गए हैं। ये सभी पंचकूला और ढली के रहने वाले थे। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सहीकारणों का पता लगाया जा सके।
USAID फंडिंग विवाद: बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी संग्राम, अखिलेश यादव का कटाक्ष

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के USAID फंडिंग को लेकर किए गए दावे ने भारत में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इस मुद्दे पर भारतीयजनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तंज कसते हुएबीजेपी पर सवाल दागा है। ट्रंप के बयान से गरमाई सियासतडोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि अमेरिका की यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) द्वारा भारत को दी गई फंडिंगका इस्तेमाल चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया गया। उनके इस बयान के बाद भारतीय राजनीति में घमासान मच गया। बीजेपी ने इस दावे के आधार पर कांग्रेस पर विदेशी ताकतों से मदद लेने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुएखारिज कर दिया। अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमलासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले में बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्टकरते हुए कहा, “जनता यह जानना चाहती है कि बीजेपी जो ट्रिलियन-ट्रिलियन डॉलर की बात करती है, उसमें अमेरिका से आया 21 मिलियन डॉलरभी शामिल है क्या?” अखिलेश ने अपने पोस्ट के साथ डोनाल्ड ट्रंप के 49 सेकंड के एक वीडियो को भी साझा किया, जिसमें ट्रंप ने इस फंडिंग को लेकर बयान दिया था।उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि “कहीं डबल इंजन में एक इंजन विदेशी तो नहीं है?” बीजेपी का कांग्रेस पर हमलाबीजेपी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विदेशी शक्तियां भारतीय चुनावों में हस्तक्षेप कर रही थीं और इसका मकसदप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाना था। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस ने विदेशी ताकतों से समर्थन लिया। राहुल गांधी और विपक्षी दलोंकी साजिश भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की थी।” बीजेपी ने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले कई संगठनों और पत्रकारों ने विदेशी हस्तक्षेप को लेकर सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने किया पलटवारकांग्रेस ने बीजेपी और ट्रंप के आरोपों को खारिज करते हुए इसे “झूठ और भ्रामक प्रचार” करार दिया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “USAID को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। यह बीजेपी की एक साजिश है, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके।” कांग्रेस ने इस मामले की पूरी सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए सरकार से श्वेत पत्र (White Paper) जारी करने की मांग की है। क्या होगी आगे की रणनीति?USAID फंडिंग विवाद पर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। बीजेपी इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बता रही है, जबकि कांग्रेस इसेचुनावी राजनीति का हिस्सा मान रही है। इस मामले में केंद्र सरकार का आधिकारिक बयान आना बाकी है, जिससे साफ हो सके कि इस विवाद काआगे क्या रुख होगा।
मन की बात’ में पीएम मोदी ने मोटापे पर जताई चिंता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में मोटापा (Obesity) को एक गंभीर समस्या बताते हुए इस पर चर्चाकी। उन्होंने कहा कि देश को फिट और हेल्दी बनाने के लिए मोटापे की चुनौती से निपटना आवश्यक है। मोटापा बढ़ने की बढ़ती समस्यापीएम मोदी ने बताया कि बीते वर्षों में मोटापे के मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई है, जो एक चिंता का विषय है। उन्होंने WHO के आंकड़ों का हवाला देतेहुए कहा कि वर्ष 2022 में दुनिया भर में करीब 250 करोड़ लोग अधिक वजन या मोटापे की समस्या से ग्रसित थे। खासतौर पर बच्चों में मोटापा चारगुना बढ़ गया है, जो और भी गंभीर स्थिति दर्शाता है। मोटापे से बचने के लिए पीएम मोदी की सलाहप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छोटे-छोटे बदलाव लाकर हम इस समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने खाने में तेल के उपयोग को 10% तक कमकरने की सलाह दी। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग हर महीने तेल की खपत में 10% की कमी करें, जिससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नीरज चोपड़ा ने साझा किया अपना अनुभवकार्यक्रम के दौरान ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने खेलना शुरू किया था, तबउनका वजन अधिक था, लेकिन संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से उन्होंने खुद को फिट बनाया। नीरज चोपड़ा ने माता-पिता से अपील की किवे बच्चों को खेल-कूद के प्रति प्रेरित करें और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने पर जोर दें। स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम पर जोरपीएम मोदी ने कहा कि तेल का अधिक सेवन सिर्फ मोटापे ही नहीं, बल्कि हृदय रोग, डायबिटीज और हाईपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भीबनता है। उन्होंने स्वस्थ आदतों को अपनाने और संतुलित आहार लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सिर्फ व्यक्तिगत चुनाव नहीं, बल्किपरिवार और समाज की जिम्मेदारी भी है। फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूत करने की अपीलअंत में, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से फिट इंडिया मूवमेंट को और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर खेल-खेल मेंइस दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और भारत को एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र बना सकते हैं।
आकाश आनंद का कांग्रेस पर हमला, उदित राज को पार्टी से निकालने और बहुजन आंदोलन के अपमान का लगाया आरोप

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर तीखा हमलाबोला है। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें पार्टी से निकालने की अपील की। उदित राज के बयान पर विवादहाल ही में कांग्रेस नेता उदित राज ने मायावती को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिससे बसपा में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके जवाबमें आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश पुलिस से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। वहीं, इस पूरे विवाद के बीच उदित राज ने दिल्ली पुलिसकमिश्नर से मुलाकात कर अपनी जान को खतरा बताया और आकाश आनंद तथा उनके समर्थकों पर कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी पर सीधा हमलाआकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार बहुजनआंदोलन का अपमान कर रही है और इस तरह की टिप्पणियां पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने लिखा,बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर क्या कांग्रेस की मेहरबानी की वजह से पूजनीय हैं? पहले मायावती का गला घोंटने की धमकी औरअब बाबासाहेब के योगदान पर अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस के असली चरित्र को उजागर करती है। आकाश आनंद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ संसद में शोर मचाने और दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से कोई दलितों काहितैषी नहीं बन जाता। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को उदित राज को तुरंत पार्टी से बाहर करना चाहिए। बसपा और कांग्रेस के बीच बढ़ता टकरावइस बयान के बाद बसपा और कांग्रेस के बीच तनाव और बढ़ गया है। बसपा पहले भी कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा और बहुजन आंदोलन कोकमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाती रही है। हालांकि, इस मामले पर अब तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहींआई है।
दिल्ली की पूर्व सीएम अतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखी चिट्ठी,’लगाया आरोप” पहली बैठक में नहीं किया महिलाओं के वादों को पूरा

दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की विधायक अतिथि ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने महिलाओं को2500₹ देने की योजनाओं पर चर्चा के लिए समय मांगा है. दरअसल पीएम मोदी ने भी प्रचार प्रसार के दौरान इस योजना का भी जिक्र किया था. दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी सरकार का गठन हो चुका है. इसी के साथ महिला सम्मान निधि के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी बीजेपी पार्टीको घेरते हुई दिख रही है. दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की विधायक अतिशि ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को छुट्टी लिखी उन्होंने सरकार सेमहिलाओं को हर महीने 2500₹ देने की योजना पर बात करने के लिए समय मांगा है. दरअसल अदिति ने अपनी चिट्ठी में लिखा है. कि पीएम नरेंद्रमोदी ने चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान 21 जनवरी 2025 को द्वारका में आयोजित एक रैली में दिल्ली की माताओ बहनों से यह वादा किया था किभाजपा सरकार बनने के बाद पहले ही कैबिनेट बैठक में उनके लिए ₹2500 प्रति माह की योजना को पास किया जाएगा. उन्होंने अपनी रैली के दौरानकहा था. कि यह मोदी के गारंटी है इस पर आतिशी ने चिट्ठी में लिखा की 20 फरवरी को बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई. पहली बैठक में महिला योजना को नहीं किया गया पासमहिलाओं के लिए ₹2500 की योजना को पास नहीं किया गया दिल्ली की माता बहनों ने मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया था. और अब वो खुदको ठगा हुआ महसूस कर रही है. अब इसी विषय को लेकर आम आदमी पार्टी की विधायक 23 फरवरी 2025 को दिल्ली की नई सीएम से मिलकरचर्चा करना चाहती है.उन्होने कहा कि मैं आपसे दिल्ली की लाखों महिलाओं की ओर से विनम्र निवेदन करती हूं. कि आप अपने व्यस्त समय में कुछसमय निकालकर हमें मिलने का अवसर दें. ताकि इस योजना पर ठोस कार्रवाई के लिए हम अपनी बात को आपके समक्ष रख सके. बीजेपी सरकार परइस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार हमला बोल रही है. उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था. कि बीजेपी कीदिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्ली वालों को धोखा देना शुरू कर दिया. चुनाव से पहले पीएम ने किया था वादाचुनाव से पहले पीएम मोदी और सभी बीजेपी नेताओं ने जो वादा किया था. वह उसे पर खरी नहीं उतर रही है. पहली कैबिनेट मैं ही दिल्ली कीमहिलाओं को 2500 ₹ महीना देने की योजना पास करेंगे यह बात इन्होंने चुनाव से पहले कही थी. लेकिन आज पहली कैबिनेट बैठक हो चुकी है. इसपर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया बड़ी ही दुख की बात है. कि एक महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किए अपने वादे को पहले दिन ही तोड़ दिया . अतिशी की तरफ से लगातार ऐसे आरोपों को बीजेपी पार्टी पर लगाया जा रहा है.