सैंडलवुड के दिग्गज अभिनेता हरीश राय नहीं रहे, गले के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। 63 वर्षीय हरीशलंबे समय से गले के कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। हरीश राय का फिल्मी सफर कन्नड़ सिनेमा के स्वर्णयुग से शुरू हुआ। 1990 के दशक में उन्होंने पहली फिल्म ‘ओम’ में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘डॉन रॉय’ का किरदार निभाया था। वहीभूमिका जिसने उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने तमिल और कन्नड़, दोनों भाषाओं में कई फिल्मों में अलग-अलग किरदारों से अपनीपहचान बनाई। चाहे खलनायक की भूमिका हो या किसी पिता-पुत्र के इमोशनल सीन- हरीश ने हर बार अपनी उपस्थिति से दर्शकों को प्रभावितकिया। चेहरा पूरी तरह से मुरझाने लगापिछले कुछ वर्षों से हरीश गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। कैंसर की वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इलाज के लिए उन्हें कई महंगेइंजेक्शन की जरूरत थी, जिनकी कीमत लाखों रुपये थी। आर्थिक तंगी के बीच, शिवराजकुमार, ध्रुव सरजा जैसे सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथबढ़ाया। हरीश खुद कहा करते थे- ‘मैं हार नहीं मानूंगा, सबकी दुआओं से ठीक होकर फिर शूटिंग पर लौटूंगा।’ लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूरथा। इलाज के दौरान आईसीयू में भर्ती रहने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं आया और उन्होंने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में अंतिम सांसली। बता दें आखिरी कुछ समय में हरीश राय का वजन काफी कम हो गया था। बीमारी के चलते उनका शरीर सूखता जा रहा था। उनका चेहरा पूरीतरह से मुरझाने लगा था। सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुकेहरीश राय अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर ने पूरे सैंडलवुड को स्तब्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रशंसकोंऔर फिल्मी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। फैंस को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि अब हरीश इस दुनिया में नहीं रहे। लंबे संघर्ष के बाद हरीश रायको फिर से लोकप्रियता मिली ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के जरिए। निर्देशक प्रशांत नील और अभिनेता यश की इस ब्लॉकबस्टर मेंउन्होंने निभाया था ‘चाचा’ का किरदार- एक मजबूत, वफादार और संवेदनशील इंसान, जो रॉकी भाई के बेहद करीब था। यह भूमिका उनके करियर कीदूसरी पारी साबित हुई और दर्शकों ने उन्हें खुले दिल से अपनाया। करीब 30 वर्षों तक हरीश ने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया। ‘राज बहादूर’, ‘भूगत’, ‘नन्ना कनसिना हुवे’, ‘संजू वेड्स गीता’, ‘स्वयंवर’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों को खूब सराहा गया। हर भूमिका में उन्होंने अपनी सहजताऔर सच्चाई से जान डाल दी। आज जब हरीश राय हमारे बीच नहीं हैं, तो उनके निभाए किरदार उनकी सबसे बड़ी विरासत हैं। ‘ओम’ का वो डॉन और‘केजीएफ’ का चाचा- दोनों अब सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुके हैं।
किरन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला – सेवा हमारी नीति है, झूठ कांग्रेस की राजनीति

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस अब जनता के बीच झूठ और भ्रम फैलाने कीराजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में न तो तालमेल है, न कोई ठोस रणनीति, और जब हार सामने दिखती है तो वो वोट चोरी काबहाना बनाते हैं। कांग्रेस में न तालमेल, न रणनीतिकिरन रिजिजू ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाज़ी साफ नज़र आई। पार्टी में न कोई एकजुटता दिखी, न कोई स्पष्ट नेतृत्व।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद अपनी पराजय स्वीकार कर चुके हैं, फिर भी राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगाकर जनता को गुमराह कररहे हैं। झूठ की भी एक हद होती हैरिजिजू ने राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी कभी ‘एटम बम’ की बात करते हैं, लेकिन उनके शब्दों में कोई गंभीरतानहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अब हर चुनावी हार का कारण ईवीएम, चुनाव आयोग या मीडिया को बताने लगे हैं, जबकि सच्चाई यह है किजनता अब कांग्रेस के झूठ से तंग आ चुकी है। 2004 का उदाहरण याद दिलायाकिरन रिजिजू ने 2004 के लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय हर एग्ज़िट पोल और ओपिनियन पोल भाजपा और एनडीए कोजीतता दिखा रहा था। लेकिन जब नतीजे आए, तो एनडीए हार गई। हमने परिणाम को स्वीकार किया, यूपीए को बधाई दी, लेकिन चुनाव आयोगको गाली नहीं दी। यही लोकतंत्र की मर्यादा होती है लोकतंत्र में हार–जीत सामान्य हैरिजिजू ने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत दोनों को सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब एग्ज़िट पोलउसके पक्ष में आते हैं तो वह मीडिया की तारीफ करती है, और जब विरोध में आते हैं, तो वही मीडिया भ्रष्ट और पक्षपाती लगने लगता है। सेवा हमारी नीति है, झूठ कांग्रेस की राजनीतिकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की राजनीति जनता की सेवा पर आधारित है, जबकि कांग्रेस की राजनीति झूठ और भ्रम फैलाने पर। भाजपा कार्यकर्तासत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए काम करते हैं। हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश करते हैं। इसके विपरीत, कांग्रेस केवल बयानबाज़ीऔर झूठे आरोपों की राजनीति करती है कांग्रेस की नई आदत झूठ और भ्रम फैलानाकिरन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस अब हर मुद्दे पर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करती है। कभी अर्थव्यवस्था पर भ्रम फैलाया जाता है, तो कभीविदेश नीति पर। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथी नेताओं को चाहिए कि वे जनता के फैसले का सम्मान करें, न कि बार-बार संस्थाओं औरआयोगों पर उंगली उठाएं। जनता ने कांग्रेस को नकार दियारिजिजू ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की पुरानी राजनीति को समझ चुकी है। जनता विकास चाहती है, स्थिरता चाहती है। उसे झूठ और आरोपों सेकोई मतलब नहीं। भाजपा जनता के बीच सेवा और समर्पण की भावना लेकर काम कर रही है, इसलिए हमें जनसमर्थन मिल रहा है कांग्रेस को आत्ममंथन की ज़रूरतकिरन रिजिजू ने अंत में कहा कि कांग्रेस को अब आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। हर हार के बाद झूठ और भ्रम फैलाने के बजाय कांग्रेस को यहसोचना चाहिए कि देश की जनता बार-बार उसे क्यों नकार रही है सेवा हमारी नीति है, झूठ कांग्रेस की राजनीति किरन रिजिजू का यह संदेश स्पष्ट हैकि भाजपा जनता के भरोसे पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस अब भरोसे की राजनीति खो चुकी है।
गुरुपर्व के अवसर पर पटना साहिब में माथा टेकने पहुँची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता-कहा, बिहार अब जातीय राजनीति से निकल कर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बिहार दौरा गुरुद्वारा में माथा टेककर की देश की शांति और समृद्धि की कामनादिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। अपने चुनावी अभियान के तहत उन्होंने पवित्र तख्त हरमंदिर जी, पटना साहिब में माथा टेका और गुरुपर्व के इस पावन अवसर पर बिहार व देश की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा, पटनासाहिब में आशीर्वाद प्राप्त कर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं। बिहार की यह पवित्र भूमि न केवल सिख धर्म के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिएप्रेरणा का स्रोत है। यहां की संस्कृति और अध्यात्म देश की एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि गुरुपर्व का यह पर्व हमें सेवा, समर्पण और सद्भावना की भावना सिखाता है, और यही भावना बिहार को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है। राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा, सेना को कीचड़ में घसीटना बेहद शर्मनाकमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता अब अपनीराजनीति के लिए सेना को भी विवादों में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग विदेशों में देश की छवि खराब करने से नहींचूकते, वे अब सेना की गरिमा पर सवाल उठाकर राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व परसवाल उठाते हैं और सेना के शौर्य पर राजनीति करते हैं, उन्हें जनता जल्द ही जवाब देगी। उन्होंने कहा, ऐसे लोगों के लिए कहने को बस इतना हीकाफी है कि उन्हें डूबने के लिए पूरे तालाब की जरूरत नहीं, एक मुट्ठी पानी ही काफी है।अरवल, गया और औरंगाबाद में रोड शो जनता ने लगाए नारे ‘बिहार मांगे फिर से एनडीए सरकारपटना साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाने के बाद मुख्यमंत्री ने अरवल, गया शहर और औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और जनसभाओं को संबोधितकिया। हर जगह जनता में जोश और उत्साह देखने को मिला। लोग बिहार पकड़ चुका है रफ्तार, जनता मांगे फिर से एनडीए सरकार जैसे नारे लगाकरमुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए कहा किबिहार ने लंबे समय तक अंधकार, अपराध और भ्रष्टाचार का दौर देखा है, लेकिन अब जनता विकास की राह चुन चुकी है। राजद पर भी किया कटाक्ष कहा, ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन लोगों ने ठगा नहींमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा, राजद के बारे में तो सब कहते हैं ऐसा कोईसगा नहीं, जिसे इन लोगों ने ठगा नहीं। जो लोग कभी पशुओं के चारे तक को खाने से पीछे नहीं हटे, वे आज जनता को झूठ और भ्रम का चाराखिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब समझदार हो चुकी है। वह उन दलों के झूठे वादों में नहीं फंसेगी जिन्होंने सालोंतक बिहार को जंगलराज, अपराध और भ्रष्टाचार की आग में झोंक रखा था। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि एनडीए की सरकार ने ही बिहार को उस दौरसे निकालकर कानून-व्यवस्था और विकास की नई दिशा दी है। बिहार अब जातिवाद और परिवारवाद से मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ रहा हैमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब जातीय राजनीति और परिवारवाद से बाहर निकलकर विकास की राजनीति को अपना रहा है। बिहार के लोग अबजात-पात की राजनीति से ऊब चुके हैं। वे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास चाहते हैं। यही असली राजनीति है मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीएसरकार बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बिहार कीजनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है, और इसी ताकत से बिहार एक नए युग की ओर बढ़ रहा है। जंगलराज से निकलकर विकास की राजनीति की ओर बढ़ा बिहार मुख्यमंत्री का संकल्पमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, एक समय बिहार को अंधकार, अपराध और भ्रष्टाचार ने घेर रखा था, लेकिन आज का बिहार बदल चुका है। यह बिहारकानून-व्यवस्था में मजबूत है, युवाओं के लिए अवसर पैदा कर रहा है और विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अब बिहार को पीछे खींचनेवालों की नहीं, आगे बढ़ाने वालों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सबका समर्थन ही बिहार के उज्जवल भविष्यकी नींव है। हम मिलकर बिहार को एक विकसित राज्य बनाएंगे, जहां हर युवा को अवसर मिले और हर घर में खुशहाली हो। अंत में मुख्यमंत्री ने कहाबिहार की जनता अब जाग चुकी है। वह जातिवाद, भ्रष्टाचार और भ्रम की राजनीति को नकार चुकी है। बिहार अब नए युग में प्रवेश कर रहा है विकास, सुशासन और समान अवसरों के युग में। हम सब मिलकर बिहार को उस ऊँचाई तक ले जाएंगे, जहां से हर भारतवासी गर्व से कह सके यह है नयाबिहार, विकास की मिसाल।
दिल्ली में डेंगू से दो मौतों पर आम आदमी पार्टी का BJP पर बड़ा हमला-अंकुश नारंग बोले, चारों इंजन फेल साबित हुए

डेंगू–मलेरिया के बढ़ते मामलों पर BJP शासित MCD को ठहराया जिम्मेदारदिल्ली में लगातार बढ़ रहे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों ने जनता की चिंता बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में हुई डेंगू से दो मौतों के लिए पूरी तरह से भाजपा शासित एमसीडीजिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चारों इंजन केंद्र सरकार, दिल्ली की एमसीडी, एलजी और दिल्ली पुलिस सभी प्रदूषण और मौसमी बीमारियोंपर काबू पाने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं। अंकुश नारंग ने बताया कि भाजपा एमसीडी द्वारा 6 अक्टूबर के बाद 3 नवंबर को जारी रिपोर्ट में खुलासा हुआकि दिल्ली में डेंगू के 300, मलेरिया के 200 और चिकनगुनिया के 60 नए मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अगर समय रहते एमटीएस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराई होती, तो दिल्ली की यह स्थिति नहीं होती। तीन हफ्ते तक रिपोर्ट छिपाने का आरोपअंकुश नारंग ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार ने प्रदूषण के आंकड़े छिपाए, उसी तरह अब डेंगू और मलेरिया के मामलों को भी छिपाया जा रहाहै। उन्होंने बताया कि एमसीडी ने तीन हफ्ते तक रिपोर्ट जारी नहीं की और 3 नवंबर को जो आंकड़े सामने आए, वे दिल्ली की सच्चाई बयान कर रहेहैं। यह पिछले पांच सालों में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, और भाजपा सरकार इससे जनता को अनजान रखना चाहती थी AAP शासन में चलाया जाता था जागरूकता अभियानअंकुश नारंग ने भाजपा शासन की तुलना आम आदमी पार्टी सरकार के समय से करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के समय हर साल 10 हफ्ते, 10 मिनट, 10 रविवार का अभियान चलाया जाता था। इस अभियान में दिल्लीवासियों को जागरूक किया जाता था कि घरों के आसपास पानीजमा न होने दें, पौधों के गमलों में जमा पानी हटाएं और टैंकों को ढककर रखें। इससे डेंगू के मामलों में भारी कमी आई थी। उन्होंने कहा कि भाजपासरकार और एमसीडी ने न तो कोई ऐसा अभियान चलाया और न ही जनता, आरडब्ल्यूए या मार्केट एसोसिएशन को इसमें शामिल किया। बिनाजागरूकता के लोग अपने आसपास मच्छरों से कैसे बचेंगे? उन्होंने सवाल उठाया। स्वास्थ्य व्यवस्था और तैयारी दोनों फेलAAP नेता ने कहा कि भाजपा के पास इन मौसमी बीमारियों को रोकने के लिए न कोई योजना है, न रणनीति और न ही कोई जागरूकता कार्यक्रम।उन्होंने कहा, डेंगू से दो मौतें हो चुकी हैं, लेकिन कई और मौतें और मामले दबाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने दिल्ली की हालत प्रदूषण जैसी बना दीहै न प्रदूषण पर काबू पा रहे हैं, न बीमारियों पर। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और मेयर राजा इकबाल सिंह को अब जनता के सामने जवाब देनाचाहिए। जब जनता मर रही थी, तब मेयर अपने अहंकार में डूबे रहे। यह शर्मनाक है एमटीएस कर्मचारियों की हड़ताल बनी बड़ी वजहअंकुश नारंग ने यह भी कहा कि मेयर राजा इकबाल सिंह के अहंकार और असंवेदनशीलता के कारण एमटीएस कर्मचारी 33 दिनों तक हड़ताल पर रहे।इस दौरान न फॉगिंग हुई, न लार्वा चेकिंग। इसके कारण मलेरिया और डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ा। लोग मरते रहे, लेकिन मेयर के पास समाधाननिकालने के लिए 10 मिनट भी नहीं थे उन्होंने जोड़ा कि भाजपा शासित एमसीडी जनता की जान से खेल रही है और अब स्थिति हाथ से निकलती जारही है। दिल्ली के कई इलाकों में सफाई ठप है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मेयर को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफाअंकुश नारंग ने कहा कि मेयर राजा इकबाल सिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पांच सालों कासबसे ज्यादा डेंगू-मलेरिया का आंकड़ा दर्ज हुआ है, जो भाजपा की असफलता का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब भाजपा कम से कम स्थितिकी गंभीरता समझे और कोई ठोस कदम उठाए जागरूकता अभियान शुरू करे, एमसीडी को सक्रिय करे और जनता के साथ मिलकर इस संकट सेनिपटे। अंत में अंकुश नारंग ने कहा दिल्ली की जनता आज भाजपा की नाकामी का खामियाजा भुगत रही है। प्रदूषण और डेंगू-मलेरिया ने मिलकरलोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। भाजपा को अब बहाने नहीं, काम दिखाना होगा। दिल्ली को साफ, स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के लिए जनताअब झूठ नहीं, जवाब मांग रही है।
दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी – मंत्री आशीष सूद

शहरी विकास मंत्री ने की एमसीडी अधिकारियों के साथ उच्च–स्तरीय समीक्षा बैठकदिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज दिल्ली सचिवालय में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदूषण नियंत्रणऔर साफ-सफाई व्यवस्था की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता को लेकरविस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजधानी की साफ-सफाई और प्रदूषण नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छता को बनाया जाएगा दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताबैठक में आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर को एक स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्तराजधानी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन करीब 14,000 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता है, इसलिए जरूरी है किकचरे का पृथक्करण (सेग्रीगेशन) स्रोत पर ही किया जाए, ताकि उसका सही प्रबंधन और पुनर्चक्रण संभव हो सके। मंत्री ने एमसीडी अधिकारियों कोनिर्देश दिया कि कचरे के प्रबंधन में नई तकनीकों और मशीनों का प्रयोग प्रभावी ढंग से किया जाए और इनका असर ज़मीनी स्तर पर दिखना चाहिए। आधुनिक मशीनों से सफाई व्यवस्था में लाना होगा सुधारसूद ने कहा कि एमसीडी ने दिल्ली में सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई आधुनिक मशीनें खरीदी हैं, जिनमें 28 स्मोक गन (Smoke Guns), 167 स्प्रिंकलर्स (Sprinklers) और 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें (Mechanical Road Sweeping Machines) शामिल हैं। मंत्री नेअधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी मशीनों का उपयोग नियमित और प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तोकर्मचारियों से डबल शिफ्ट में काम लिया जाए ताकि प्रदूषण के स्तर में तेजी से कमी लाई जा सके। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि सभी मशीनों कीरूट रीडिज़ाइनिंग (Route Re-designing) की जाए ताकि सफाई का दायरा बढ़े और किसी भी इलाके में कचरे का ढेर न रहे। कूड़े के पहाड़ों पर नियंत्रण के लिए सख्त निर्देशआशीष सूद ने कहा कि गाजीपुर और भलस्वा जैसे लैंडफिल साइट्स (कूड़े के पहाड़ों) पर आग लगने की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियोंको निर्देश दिया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष गाजीपुर साइट पर तीन बार आग लगी थी, जिसे रोकने के लिएठोस कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन साइट्स पर तैनात फायर मशीनों का उपयोग सही ढंग से किया जाए और उनकी नियमित जांच कीजाए। उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वयं सोमवार को गाजीपुर और गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा करेंगे और वहां किए जा रहे कार्यों कीसमीक्षा करेंगे। बायोमाइनिंग से मिल रहा है सकारात्मक परिणामबैठक में एमसीडी अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में दिल्ली की तीनों प्रमुख डंप साइट्स भलस्वा, गाजीपुर और ओखला पर कचरे केनिस्तारण के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाए जा रहे हैं। बरसात के मौसम को छोड़कर प्रतिदिन 20,000 से 25,000 टन कचरे की बायोमाइनिंग कीजा रही है, जबकि सितम्बर और अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 30,000 टन प्रतिदिन (TPD) तक पहुंच गया था। अधिकारियों ने बताया किओखला लैंडफिल साइट पर अब नया कचरा नहीं डाला जा रहा है, और अन्य साइट्स पर भी कचरे की मात्रा लगातार घटाई जा रही है। सूद ने इसप्रगति की सराहना की और कहा कि इन प्रयासों से दिल्ली को लैंडफिल-फ्री दिल्ली बनाने का सपना अब साकार होने की दिशा में है। वाहन प्रदूषण पर इंटरनेशनल सोलर एलायंस के साथ हुई चर्चामंत्री आशीष सूद ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस (International Solar Alliance) के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और दिल्ली में वाहनों सेफैलने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वाहनों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण का बड़ा कारण है, इसलिए तकनीकी और सौर ऊर्जा आधारित समाधानों पर जोर दिया जाएगा। सभी सफाई मशीनों में लगाया जाएगा जीपीएस सिस्टममंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिल्ली की सड़कों पर सफाई और धूल नियंत्रण में लगी सभी मशीनों में जीपीएस सिस्टम (GPS System) लगाया जाए। यदि कहीं मशीनों में जीपीएस पहले से लगा है तो उसकी कार्यक्षमता की जांच की जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मशीनेंसही स्थानों पर उपयोग की जा रही हैं और उनका संचालन पारदर्शी हो। प्रौद्योगिकी, पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता यही दिल्ली सरकार की नीतिसूद ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि शहर में पर्यावरण संरक्षण के हर प्रयास में प्रौद्योगिकी, पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता कोकेंद्र में रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता केवल सरकारी कार्य नहीं बल्कि जनता के सहयोग से ही संभव हैं।मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार और एमसीडी मिलकर राजधानी को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंनेकहा कि बायोमाइनिंग और जनसहभागिता के ज़रिए दिल्ली जल्द ही लैंडफिल-फ्री और क्लीन सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी। आशीष सूद का संकल्प स्वच्छ और हरित दिल्ली का निर्माणअंत में आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि आने वाले वर्षों में राजधानी को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण रहित बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण को मिलाकर ही एक बेहतर और स्वस्थ दिल्ली का निर्माण संभव है। उन्होंनेकहा हमारा लक्ष्य केवल आज की दिल्ली को नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सांस लेने योग्य दिल्ली छोड़ना है।
विकसित दिल्ली निर्माण में सहकारिता क्षेत्र निभाएगा अग्रणी भूमिका – रविन्द्र इन्द्राज

दिल्ली में सहकारिता बैंकिंग को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदमदिल्ली सरकार के समाज कल्याण, एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण, सहकारिता एवं चुनाव मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि राजधानी केसहकारिता क्षेत्र को मज़बूत और आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यशैली में पारदर्शिता, नई शाखाओं कीस्थापना, आसान वित्तीय सहायता और आत्मनिर्भरता की दिशा में योजनाओं को बढ़ावा देकर दिल्ली के सहकारिता बैंकों को देश में मॉडल के रूप मेंस्थापित किया जाएगा। रविन्द्र इन्द्राज सिंह जाकिर बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से जामिया कोऑपरेटिव बैंक द्वारा शुरू की गई ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंससेवा के शुभारम्भ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सेवा मानवता की भावना को सशक्त करेगी और समाज केजरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंस सेवा मानवता की दिशा में सार्थक पहलकार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि जामिया कोऑपरेटिव बैंक की यह नई पहल समाज के प्रति सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह एम्बुलेंस सेवा गंभीररूप से बीमार मरीजों को आसपास के अस्पतालों तक सुरक्षित पहुँचाने में मदद करेगी। साथ ही यह सेवा मृतकों को अस्पताल से घर या कब्रिस्तान/श्मशान तक पहुँचाने की व्यवस्था भी करेगी ताकि उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्मानपूर्वक पूरी की जा सके। यह पहल लोगों को तत्कालचिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सहानुभूति और एकता का संदेश भी देगी। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत हुआ आयोजनयह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके तहत दिल्ली में सहकारिता से जुड़ी कई रचनात्मक औरजनहितकारी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि दिल्ली में सहकारिता आंदोलन को मज़बूती देने के लिए सरकार कई स्तरोंपर सुधार कर रही है, ताकि राजधानी का हर नागरिक विकसित दिल्ली के निर्माण में साझेदार बन सके। सहकार से समृद्धि के संकल्प ने बदली देश की तस्वीरसहकारिता मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सहकार से समृद्धि के विज़न नेभारत के सहकारिता आंदोलन को नई ऊँचाइयाँ दी हैं। उन्होंने कहा कि देश की दो अग्रणी सहकारी संस्थाएँ अमूल और इफको आज वैश्विक सहकारीसंस्थाओं की सूची में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर हैं। यह भारत के सहकारिता क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। इन्द्राज ने कहा कि विकसित भारतके साथ-साथ विकसित दिल्ली की दिशा में भी सहकारिता क्षेत्र का योगदान अहम होगा। इसी उद्देश्य से दिल्ली सरकार पहली बार सहकारी संस्थाओंके संचालन और वित्तीय ढांचे में व्यापक सुधार ला रही है। जामिया कोऑपरेटिव बैंक बना जनसेवा का प्रतीकरविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि जामिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने हमेशा से सहकारिता की भावना को आगे बढ़ाने और छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहन देनेमें अग्रणी भूमिका निभाई है। बैंक की आठ शाखाएँ दक्षिण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में संचालित हो रही हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य गरीब, मजदूर, छोटेकारोबारी और वंचित वर्ग को वित्तीय सहायता देना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि बैंक की यह पहल दिल्ली के वित्तीय समावेशन केलक्ष्य को और मज़बूती देगी। बैंक प्रबंधन ने जताया आभार, आगे भी सामाजिक योगदान की प्रतिबद्धताकार्यक्रम के दौरान बैंक के अध्यक्ष एम.क्यू.एच. बेग ने सहकारिता मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जामिया कोऑपरेटिव बैंक आगे भीसमाज के हित में कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवा देना नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना भी है। उन्होंनेकहा कि ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंस सेवा का संचालन और प्रबंधन जामिया नेशनल फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा, जिससे सेवा की निरंतरता औरगुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी। मानवता और सहकारिता का संगम दिल्ली में नई दिशाइस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह सेवा दिल्ली में मानवीयता और सहकारिता की भावना को नई दिशा देगी। मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने कहाकि सरकार ऐसे प्रयासों को लगातार प्रोत्साहित करेगी, ताकि दिल्ली न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सामाजिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बनसके। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता और भागीदारी बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार शीघ्र ही नई नीतियाँ लाने जा रही है, जिनसे आमनागरिकों और छोटे कारोबारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
राहुल गांधी का सबूतों के साथ बड़ा खुलासा – हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट बनाकर जीती भाजपा, कांग्रेस की सरकार चोरी की गई

राहुल गांधी ने किया अब तक का सबसे बड़ा चुनावी खुलासालोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा की गई चुनावी धांधली का बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोपलगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से करीब 25 लाख फर्जी वोट बनवाए और साढ़े तीन लाख असली मतदाताओं के नाम सूची से हटादिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस फर्जीवाड़े की वजह से कांग्रेस सिर्फ 22,000 वोटों से सरकार नहीं बना सकी, जबकि वास्तव में जनता ने कांग्रेस केपक्ष में वोट दिया था। हर आठ में से एक मतदाता फर्जीराहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा में कुल दो करोड़ वोटर हैं, जिनमें से लगभग 25 लाख फर्जी थे। यानी हर आठ में से एक मतदाता असली नहींथा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस की प्रचंड जीत को हार में बदलने के लिए पूरा चुनावी सिस्टम अपने कब्जे में ले लिया। राहुल ने कहा किकांग्रेस को सरकार बनाने के लिए केवल आठ सीटों की ज़रूरत थी और इतनी सीटों पर भाजपा ने वोटों में हेराफेरी कर दी। पोस्टल बैलेट में कांग्रेस आगे, नतीजे उल्टेराहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में पहली बार ऐसा हुआ जब पोस्टल बैलेट और चुनावी नतीजों में जमीन-आसमान का फर्क दिखा। पोस्टल बैलेट मेंकांग्रेस 73 सीटों पर आगे थी, जबकि भाजपा केवल 17 पर। सभी एग्जिट पोल भी यही कह रहे थे कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन नतीजों मेंउलटफेर हो गया। राहुल ने कहा कि यह तब हुआ जब मुख्यमंत्री खुद मुस्कुराते हुए कह रहे थे कि हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। उन्होंने आरोप लगायाकि भाजपा ने चुनाव आयोग के सहयोग से परिणाम बदलवा दिए। हरियाणा में चोरी के मुख्यमंत्री बैठे हैंराहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार अवैध है, क्योंकि जनता ने नहीं, बल्कि फर्जी वोटों ने उन्हें जिताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसने जांच की और पाया कि भाजपा की सरकार वोट चोरी के ज़रिए बनी है। राहुल ने कहा कि यह सिर्फ हरियाणा की बात नहीं, बल्कि लोकतंत्र परसीधा हमला है। फर्जी वोटिंग के पांच तरीके, कांग्रेस के पास सबूत मौजूदराहुल गांधी ने बताया कि उनकी पार्टी की जांच में 5,21,619 डुप्लीकेट वोटर, 93,174 गलत पतों वाले वोटर और 19,26,351 बल्क वोटर मिले।इन सबको जोड़ने पर करीब 25,41,144 फर्जी वोट बनते हैं। उन्होंने कहा कि इन वोटरों के ज़रिए भाजपा ने चुनाव जीता। साथ ही उन्होंने कहा किसाढ़े तीन लाख असली मतदाताओं के नाम भी सूची से काट दिए गए, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ।ब्राज़ीलियन मॉडल की फोटो 22 बार वोटर लिस्ट में राहुल का सबूतों वाला हमलाराहुल गांधी के दौरान एक ब्राज़ीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई, जो हरियाणा के दस बूथों की वोटर लिस्ट में 22 बार अलग-अलग नामों जैसे सीमा, स्वीटी, सरस्वती के रूप में दर्ज थी। दो बूथों पर एक ही महिला का फोटो 223 बार इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र में एक हीघर में 500 से अधिक वोटर दर्ज थे। भाजपा के जिला परिषद उपाध्यक्ष उमेश के घर के पते पर 66 वोटर पाए गए, लेकिन मौके पर कोई भी व्यक्तिमौजूद नहीं था। उत्तर प्रदेश के मतदाता हरियाणा की लिस्ट में दर्जराहुल गांधी ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मीनारायण के साथ फोटो में दिख रहे डालचंद नाम के व्यक्ति का नाम हरियाणा और उत्तर प्रदेशदोनों जगह वोटर लिस्ट में है। उनका बेटा भी दोनों जगह वोटर है। इसी तरह मथुरा के एक गांव के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा की मतदातासूची में पाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े हजारों लोगों के नाम इस तरह दोहरी वोटर लिस्ट में शामिल हैं। हाउस नंबर ज़ीरो और ब्लर फोटो पहचान छिपाने का हथकंडाराहुल गांधी ने हाउस नंबर ज़ीरो नाम के पते पर सवाल उठाया, जो चुनाव आयोग ने बेघर लोगों के लिए बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसकाइस्तेमाल पहचान छिपाने और फर्जी वोट डालने के लिए किया। कांग्रेस की जांच में 1,24,177 फर्जी ब्लर तस्वीरों वाले वोटर पाए गए, जिनकीअसली पहचान छुपाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज न देना सबूत मिटाने की साजिशराहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग बूथों की सीसीटीवी फुटेज इसलिए नहीं दे रहा क्योंकि उसमें सच्चाई छिपी है। उन्होंने कहा कि एआई के इसदौर में चुनाव आयोग चाहे तो डुप्लीकेट वोटर दो मिनट में हटा सकता है, लेकिन भाजपा की मदद के लिए वह कुछ नहीं कर रहा। बिहार में भी फर्जीवाड़े के संकेत राहुल गांधी की चेतावनीराहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की तरह ही बिहार में भी मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने मंच से कई ऐसे लोगों को बुलाया, जिनके नाम सूची से हटा दिए गए थे। उन्होंने कहा कि बिहार में भी लाखों वोटर ऐसे हैं जिनका नाम बिना कारण काट दिया गया। लोकतंत्र और संविधान पर हमला राहुल गांधी की अपीलराहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग ने मिलकर भारत के लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। उन्होंनेयुवाओं से अपील की कि वे सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र की रक्षा करें। राहुल गांधी ने कहा कि अब यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस याकिसी पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे भारत के संविधान और जनतंत्र को बचाने की है। राहुल गांधी का संकल्प हम सच्चाई लेकर जनता के पास जाएंगेअंत में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पूरे सबूतों के साथ यह मामला जनता के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का चुनाव जनता ने नहीं, बल्कि मशीनों और फर्जी वोटों ने तय किया। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक घोटाला है, और कांग्रेस इस सच्चाई को हर गली औरगांव तक पहुंचाएगी।
राहुल गांधी का नीतीश कुमार और मोदी सरकार पर करारा हमला — कहा, बिहार के युवाओं को मजदूर बना दिया, अब वोट चोरी की तैयारी!

बिहार के युवाओं के पलायन पर राहुल गांधी का सवाललोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद में हुई विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकरनिशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीस साल से नीतीश कुमार बिहार पर शासन कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने युवाओं को अपने ही राज्य में बेरोजगार बनादिया। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार का युवा काम की तलाश में महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर है। यह सरकारविकास की नहीं, पलायन की कहानी बन चुकी है। नीतीश कुमार का रिमोट दिल्ली में हैराहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार की नहीं रही।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का रिमोट दिल्ली में है, जहां से नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो चाहें, वही करवाते हैं।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नेनीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चुना,लेकिन अब वे सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री रह गए हैं असली फैसले दिल्ली में होते हैं। बेरोजगारी और पेपर लीक से टूटी उम्मीदेंराहुल गांधी ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है।युवाओं के सपने बार-बार पेपर लीक और भर्ती घोटालों की वजह से टूट रहे हैं।उन्होंने कहा कि मेहनती और पढ़े-लिखे युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है, जबकि सरकार सिर्फ जुमले और बहाने देती है। अग्निवीर योजना को बताया युवाओं के भविष्य की हत्याराहुल गांधी ने मोदी सरकार की अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चार साल बाद तीन अग्निवीर बेरोजगारहो जाएंगे।उन्हें न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन का अधिकार। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य की हत्या है और मोदी सरकार रोजगार देने केबजाय नौकरियों को खत्म कर रही है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकारी कंपनियाँ अडानी-अंबानी को सौंप दी गई हैं, जिससे लाखों युवाओं केलिए सरकारी नौकरी के रास्ते बंद हो गए हैं। मोदी चाहते हैं कि युवा रील देखें, सवाल *न पूछें*राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि देश का युवा 24 घंटे मोबाइल पर रील देखता रहे, ताकि वहबेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई पर सवाल न पूछे।उन्होंने कहा कि मोदी जी सस्ते इंटरनेट की बात करते हैं, लेकिन उसका फायदा सिर्फ बड़ी कंपनियों को होता है, जबकि आम युवा भ्रम और निराशा मेंजी रहा है। यमुना स्नान को बताया दिखावाराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के छठ पूजा के दौरान यमुना स्नान के प्रसंग पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए साफ पानी कातालाब बनवाया गया, लेकिन जब मीडिया ने सच दिखा दिया कि साफ पानी पाइप से भरा गया है,तो मोदी जी ने नहाने से मना कर दिया।राहुल गांधी ने कहा कि यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री दिखावे की राजनीति करते हैं,वे साफ पानी में नहानाचाहते हैं, जबकि जनता को गंदे पानी में डुबकी लगानी पड़ती है। भाजपा पर लगाया चुनाव चोरी का आरोपराहुल गांधी ने जनता को चेतावनी दी कि भाजपा अब बिहार में भी चुनाव चोरी की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र, हरियाणा औरलोकसभा चुनावों में भाजपा ने गड़बड़ी की, वैसे ही अब बिहार में भी वे यही करने जा रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट चोरी हुई, तो जनता के सारे अधिकार खत्म हो जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और भाजपा कीहर साजिश को नाकाम करें। महागठबंधन की सरकार सबकी होगीराहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार किसी एक जाति या धर्म की नहीं,बल्कि यह बिहार के युवाओं, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर वर्ग की आवाज़ सुनेगीऔर सबको समान अवसर देगी। राहुल गांधी का जनता से सीधा संदेशराहुल गांधी ने कहा कि बिहार का युवा अब ठगा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सत्ता बदलने की नहीं,बल्कि भविष्य और अधिकारबचाने की है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब अपनी आवाज़ खुद उठाएंगे और बेरोजगारी, गरीबी और अन्याय के खिलाफ एक नई लड़ाई लड़ेंगे। सभा में मौजूद रहे कई वरिष्ठ नेताजनसभा के दौरान राहुल गांधी के साथ कृष्णा अल्लावरू, राजेश राम, भूपेश बघेल, सुबोध कांत सहाय और संतोष कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेतामौजूद रहे। सभा में भारी भीड़ उमड़ी और जनता ने राहुल गांधी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
गुरु नानक देव जी की जयंती शोभायात्रा में किया सहभाग, श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल – प्रवीन खंडेलवाल

भक्ति, एकता और सद्भाव का संदेश देती नजर आई गुरु नानक जयंती शोभायात्रासिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर दिल्ली में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। चांदनीचौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने आज अन्य भाजपा नेताओं के साथ मिलकर गुरु नानक देव जी की जयंती शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओंका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से शुरू हुई शोभायात्राप्रवीन खंडेलवाल ने सुबह गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से प्रारंभ हुई श्री गुरु नानक जयंती शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहेपाँच सिख साहिबान (ग्रंथी/पुरोहित) का माल्यार्पण कर सम्मान किया और श्रद्धालुओं के बीच फूलों की वर्षा की। यह आयोजन फतेहपुरी औरआसपास के क्षेत्रों के सिख व्यापारियों द्वारा फतेहपुरी मस्जिद के समीप स्थापित मंच से आयोजित किया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सतनाम श्रीवाहेगुरु के जयघोष के साथ गुरु नानक देव जी के उपदेशों सत्य, करुणा, समानता और सेवा को याद किया। दिल्ली भाजपा नेताओं की उपस्थिति से बढ़ा कार्यक्रम का महत्वइस अवसर पर दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर भी खंडेलवाल के साथ उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने श्रद्धालुओं सेबातचीत की और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को समाज में फैलाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन मानवताकी सेवा और समानता के आदर्शों से प्रेरणा देता है। कमला नगर में लंगर वितरण कार्यक्रम में भी की शिरकतप्रवीन खंडेलवाल ने बाद में कमला नगर निवासियों द्वारा आयोजित लंगर वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व चांदनी चौकजिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद गर्ग ने किया। लंगर वितरण बिरला मंदिर, सब्जी मंडी के निकट आयोजित किया गया था, जहाँ से शोभायात्रा अपनेअंतिम पड़ाव गुरुद्वारा श्री नानक प्याऊ की ओर अग्रसर हुई। सांसद खंडेलवाल ने इस दौरान श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद वितरित किया और गुरु नानकदेव जी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। अन्य भाजपा नेताओं ने भी जताई श्रद्धाइस पवित्र अवसर पर भाजपा के कई अन्य नेता भी श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। मॉडल टाउन के विधायक अशोक गोयल, पार्षद विकेश सेठी और पूर्वमहापौर जय प्रकाश ने क्रमशः मॉडल टाउन और सदर बाजार विधानसभाओं में श्रद्धालुओं का स्वागत किया और गुरु नानक देव जी को नमन किया। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिककार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन से मानवता, एकता, सच्चाई और परिश्रम का जो संदेश दिया, वह आज भी समाजके लिए मार्गदर्शक है। उनकी शिक्षाएँ जाति, धर्म और भाषा की सीमाओं से ऊपर उठकर पूरे मानव समाज को जोड़ने का संदेश देती हैं। श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का प्रतीक बना आयोजनपूरा आयोजन भक्ति और सद्भाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ। सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली जैसे बहुधर्मी शहर में इस तरह के धार्मिकआयोजन समरसता और भाईचारे की मिसाल हैं।उन्होंने कहा गुरु नानक देव जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है। उनका संदेश हमें सिखाता है कि सेवा और समानता ही सच्ची भक्ति है।
सौरभ भारद्वाज ने किया बस स्टॉप पर रियलिटी चेक, उजागर की भाजपा सरकार की परिवहन व्यवस्था की हकीकत

दिल्ली में बसों की भारी कमी से परेशान यात्री, घंटों इंतज़ार के बाद भी नहीं मिल रही बसेंदिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने राजधानी केविभिन्न बस स्टॉप्स पर जाकर रियलिटी चेक किया। मंडी हाउस और चिराग दिल्ली बस स्टॉप पर सौरभ भारद्वाज को सैकड़ों यात्री घंटों से बसों काइंतज़ार करते हुए मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार के बावजूद दिल्ली की बस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। क्लस्टर बसें हटने के बाद बिगड़ी परिवहन व्यवस्थासौरभ भारद्वाज ने बताया कि अप्रैल महीने में भाजपा सरकार ने दिल्ली की सड़कों से क्लस्टर बसें हटा दी थीं, जिसके बाद से पूरे शहर में बसों की भारीकमी हो गई है। यात्रियों को रोज़मर्रा की यात्रा के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले बसें कुछ मिनटों के अंतराल पर आ जायाकरती थीं, लेकिन अब एक से डेढ़ घंटे इंतज़ार करने के बाद भी बसें नहीं आतीं। यात्रियों ने शिकायत की कि क्लस्टर बसें बंद होने से दिल्ली केदक्षिणी और पूर्वी इलाकों में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मंडी हाउस बस स्टॉप पर यात्रियों की लम्बी कतारेंसौरभ भारद्वाज ने सबसे पहले मंडी हाउस बस स्टॉप का दौरा किया, जहाँ उन्होंने देखा कि लोग घंटों तक बसों का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने बताया किमंडी हाउस से लगभग 30 रूटों की बसें गुजरती हैं, लेकिन अब उनकी संख्या बहुत घट गई है। यात्रियों ने उन्हें बताया कि पिछले दो महीने से बसें कमहो गई हैं और कई रूटों की बसें तो पूरी तरह बंद हैं। लोगों ने कहा कि पहले 15–20 मिनट में बसें मिल जाती थीं, लेकिन अब एक-डेढ़ घंटे काइंतज़ार आम बात हो गई है। महिलाओं ने बताई सुरक्षा और व्यवहार की समस्याबसों की कमी के साथ-साथ महिलाओं ने सौरभ भारद्वाज को बताया कि बस चालकों का व्यवहार भी असभ्य हो गया है। कई बार ड्राइवर महिलाओंको देखकर बस नहीं रोकते या उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। भारद्वाज ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है और सरकार को इस पर तत्काल कार्रवाई करनीचाहिए। पूर्वी दिल्ली और यमुना पार इलाकों में बसों का अकालसौरभ भारद्वाज ने बताया कि पूर्वी दिल्ली और यमुना पार के इलाकों में बसों की भारी कमी है। लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, चांद सिनेमा जैसे क्षेत्रों कीबसें लगभग गायब हैं। यात्रियों ने कहा कि 139, 164, 167, 188, 260, 270 जैसे रूटों की बसें या तो बंद हैं या बहुत कम चल रही हैं। एकयात्री ने बताया कि पहले 15 मिनट में बस मिल जाती थी, अब एक घंटे से भी ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ता है। अगर बस आती है तो इतनी भरी होती हैकि चढ़ना मुश्किल और उतरना नामुमकिन। नौकरीपेशा लोग और मरीज सबसे ज़्यादा परेशानशाम के समय बसों की कमी से ऑफिस से लौटने वाले नौकरीपेशा लोग बुरी तरह परेशान हैं। कई लोगों ने कहा कि उन्हें बस पकड़ने के लिए पहले सेएक घंटे का अतिरिक्त समय निकालना पड़ता है।यमुना पार जाने वाले मरीजों ने भी बताया कि जीटीबी अस्पताल और कैंसर अस्पताल जाने के लिए बसें नहीं मिलतीं, जिससे आम जनता की मुश्किलेंबढ़ गई हैं। चिराग दिल्ली बस स्टॉप पर भी वही हालातसुबह 9 बजे सौरभ भारद्वाज चिराग दिल्ली बस स्टॉप पहुँचे, जहाँ आनंद विहार जाने वाली बसों के इंतज़ार में लोग खड़े थे। यात्रियों ने बताया कि534 नंबर बस के लिए उन्हें 40 मिनट से ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ता है। इसी तरह, 419 और 423 नंबर बसें, जो अंबेडकर नगर से पुरानी दिल्लीजाती हैं, अब बहुत कम चलती हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 423 और 419 नंबर बसें दिल्ली की लाइफ़लाइन हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने इन्हें भीबंद होने की कगार पर पहुँचा दिया है। बस डिपो रेनोवेशन के नाम पर जनता से धोखालोगों ने सौरभ भारद्वाज को बताया कि सरकार ने ‘डिपो रेनोवेशन’ का बहाना बनाकर बसें हटा दी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर रेनोवेशन करना है, तो एक-एक डिपो किया जा सकता है, सभी को एक साथ क्यों बंद किया गया?मेट्रो हर जगह नहीं पहुँचती, इसलिए बसें ही आम लोगों की सबसे बड़ी ज़रूरत हैं। चार इंजन की सरकार फिर भी जनता परेशानसौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की केंद्र, एमसीडी, एलजी और डीटीसी पर काबिज चार इंजन की सरकार के बावजूद जनता को बुनियादी परिवहनसुविधा तक नहीं मिल रही। उन्होंने कहा दिल्ली की सड़कों पर आज बसों की संख्या कम है, रूट बंद हैं, और जो बसें हैं वे ठूंस-ठूंस कर चल रही हैं।यह सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है।