दिल्ली में यमुना का कायाकल्प रेखा गुप्ता सरकार के आठ माह में स्वच्छ हुई राजधानी की जीवनरेखा – भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा

आठ महीनों में बदली यमुना की तस्वीरदिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज यमुना की स्थिति देखकर हर दिल्लीवासी गर्व महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीते आठ महीनों में जिस तीव्रता और संकल्प के साथ यमुना सफाई अभियान चलाया गया, उसका परिणाम अब सबके सामनेहै। कभी नाले जैसी बदबूदार हो चुकी यमुना आज इतनी स्वच्छ हो गई है कि उसमें डुबकी लगाना तो दूर, उसका जल आचमन योग्य यानी पीने लायकभी हो गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह परिवर्तन दिल्ली की राजनीति में नहीं, बल्कि जनता के जीवन में आई वास्तविक सफाई का प्रतीक है। केजरीवाल सरकार के समय नाले जैसी थी यमुनासचदेवा ने याद किया कि 25 अक्टूबर 2024 को, छठ पर्व से दस दिन पहले, उन्होंने आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई थी ताकि केजरीवालसरकार की नाकामी जनता के सामने लाई जा सके। उन्होंने कहा कि उस समय यमुना की हालत इतनी भयावह थी कि डुबकी लगाने के बाद उन्हेंअस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्होंने बताया कि वह डुबकी दरअसल केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली थी, क्योंकि उस सरकारने यमुना सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट मचाई थी। उन्होंने कहा कि उस वक्त यमुना माई और छठ मईया के नाम पर जनता की आस्था केसाथ खिलवाड़ किया गया था। भ्रष्टाचार के कारण सत्ता से बाहर हुई आम आदमी पार्टीवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने यमुना माई और छठ मईया दोनों के नाम पर भ्रष्टाचार किया। न तो नदी साफ हुई और न हीजनता को राहत मिली। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर है और दिल्ली की जनता ने भाजपा को सेवा काअवसर दिया है।रेखा गुप्ता सरकार का संकल्प और सफलताभाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदभार संभाला था, तब उन्होंने यह वादा किया था कि यमुना को फिर से स्वच्छ और पवित्रबनाया जाएगा। आज आठ महीने बाद वह वादा पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से यमुना कीसफाई पर काम किया। गंदे नालों को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा गया, अपशिष्ट जल के प्रवाह पर नियंत्रण किया गया और लगातार निगरानी प्रणालीअपनाई गई। नतीजा यह हुआ कि अब यमुना का पानी पारदर्शी और स्वच्छ दिखने लगा है। डॉ. अनिल गुप्ता ने पत्रकारों के सामने किया आचमनभाजपा प्रवक्ता और पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अनिल गुप्ता ने यमुना के कालिंदी कुंज और आईटीओ घाट पर पत्रकारों के समक्ष यमुना जल का आचमनकर यह साबित किया कि दिल्ली सरकार का सफाई अभियान सफल रहा है। उन्होंने लाइव टीवी कार्यक्रम में न केवल यमुना का जल पिया बल्कि उससमय यमुना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग रिपोर्ट भी साझा की। रिपोर्ट में बताया गया कि यमुना के पानी में अब बदबू नहीं है, उसमें घुली ऑक्सीजन कास्तर 4.5 से 5.5 के बीच है और पीएच स्तर 7.5 तक पहुंच गया है, जो सामान्य स्थिति के बहुत करीब है। भाजपा ने कहा यह है असली परिवर्तनवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यह परिणाम भाजपा सरकार की नीयत और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने जहां यमुना कोगंदगी और झूठ के प्रतीक में बदल दिया था, वहीं रेखा गुप्ता सरकार ने उसे फिर से जीवन और आस्था का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने कहा किभाजपा सरकार ने न केवल यमुना को स्वच्छ किया बल्कि उसके किनारों को भी सुन्दर और जनोपयोगी बनाने की योजना तैयार की है। अब यमुना तटोंपर हरियाली, आराधना और पर्यटन, तीनों का संगम होगा। छठ पूजा से पहले स्वच्छ यमुना जनता की आस्था को सम्मानभाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली की जनता पूरी श्रद्धा के साथ यमुना किनारे पूजा कर सकेगी। अब किसी को यहडर नहीं रहेगा कि यमुना में डुबकी लगाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन दिल्लीवासियों के विश्वास का प्रतीक है।आज जब दिल्ली की महिलाएं और पुरुष यमुना किनारे दीप जलाएंगे, तो उन्हें गर्व होगा कि उनकी सरकार ने उनके धर्म और पर्यावरण दोनों का सम्मानकिया है। यमुना अब दिल्ली का गौरव हैअंत में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यमुना अब दिल्ली की शर्म नहीं, बल्कि दिल्ली का गौरव है। उन्होंने कहा, जिस नदी को केजरीवाल ने गंदे नाले मेंबदला था, उसे भाजपा ने फिर से जीवन दिया है। यमुना की यह स्वच्छ धारा रेखा गुप्ता सरकार की ईमानदारी, समर्पण और जनता के विश्वास काप्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले समय में यमुना सफाई के इस मॉडल को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू करेगी ताकि भारत कीसभी नदियाँ पुनः स्वच्छ और जीवनदायिनी बन सकें।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन सपा के लिए फिर मुश्किल राह, भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को दोबारा टिकट मिलने के आसार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में सपा ने भले ही सबसे पहले मैदान में उतरकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी हो लेकिन हालात यह संकेत दे रहेहैं कि इस बार भी सपा के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। सपा ने बिजनौर के रहने वाले हाजी दानिश अख्तर को प्रत्याशी घोषित किया है जबकिभाजपा की ओर से अभी आधिकारिक नाम नहीं आया लेकिन संभावना यही हैं कि मौजूदा एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों एक बार फिर मैदान में उतरसकते हैं। 2020 में हुए शिक्षक निर्वाचन में भाजपा समर्थित डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा को बड़े अंतर से हराया था। कुल 36 हजार मतदाताओं में से ढिल्लों को 12,827 वोट प्राप्त हुए थे जबकि सपा को 4,864 मत पर संतोष करना पड़ा था। दोबारा टिकट मिल सकतादिलचस्प बात यह है कि इस बार सपा ने जिस हाजी दानिश को टिकट दिया है उन्होंने पिछला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था औरमहज 723 वोट ही प्राप्त कर सके थे। ऐसे में हाजी दानिश सपा के पीडीए फार्मूले के दम पर कितना सफल हो पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है।भाजपा ने अभी औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन संगठन के भीतर यह माना जा रहा है कि मौजूदा एमएलसी डॉ. ढिल्लो को ही दोबारा टिकटमिल सकता है। वह शिक्षक वर्ग में लंबे समय से सक्रिय भी हैं और बरेली-मुरादाबाद सीट पर सिख और जाट सिख समुदाय में काफी अच्छी पकड़ भीरखते हैं। भाजपा के साथ गठबंधनइसके अलावा वह वित्तविहीन शिक्षकों के भी बड़े नेता माने जाते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के समधी होने के नाते उनका पलड़ा औरभी मजबूत नजर आता है। पूर्व में राष्ट्रीय लोकदल ने उन्हें एमएलसी बनाया था। इस बार रालोद भी भाजपा के साथ गठबंधन में है। ऐसे में माना जारहा है कि डॉ. ढिल्लो को रालोद का भी खुला समर्थन मिल सकता है। इससे भाजपा खेमे को लाभ मिल सकता है। सपा ने एक साल पहले हीप्रत्याशी का नाम घोषित कर राजनीतिक माहौल जरूर तैयार किया है लेकिन चुनाव नवंबर-2026 में होने हैं और डॉ. ढिल्लो का कार्यकाल दिसंबर-2026 तक है।
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार गंभीर श्रेणी में पहुंचा वायु प्रदूषण स्तर

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। जिसकी वजह से हवा की गुणवत्ता पर बहुत खराब असर पड़ा है। दीपावली केतीन दिन बाद एक्यूआई का स्तर 400 के पार पहुंच गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता का रेड जोन में होना एक गंभीर चेतावनी है। भले ही परालीजलाने की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन पीएम 2.5 के बढ़ते स्तर ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आकंड़ों के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार में गुरुवार सुबह एक्यूआई 428 दर्ज किया गया। यह आंकड़ा ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है, जो वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर कोदर्शाता है। अक्षरधाम के आसपास 350, इंडिया गेट और इसके आसपास के इलाकों में 353, एम्स में 342 एक्यूआई दर्ज किया गया है। रोकथाम के लिए कार्रवाई नहीं की जा रहीबुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 353 दर्ज किया गया, जो रेड जोन यानी हवा की ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। कई जगहों परएक्यूआई 400 को पार कर गया, जो गंभीर चिंता का विषय है। मंगलवार को भी एक्यूआई 351 दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार सुबह ITO काAQI 353 रहा। गुरुवार सुबह गाजियाबाद में 175, नोएडा में 193 और ग्रेटर नोएडा में 183 एक्यूआई दर्ज किया गया है। बीते बुधवार को ग्रेटरनोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 292 दिन पहले रेड जोन में रहा था। वहीं बुधवार कोनोएडा का एक्यूआई भी 24 घंटे में 10 अंक बढ़कर 330 पहुंच गया है। दोनों शहरों में पूरे दिन स्मॉग छाया रहा। जिससे लोगों को सांस लेने मेंदिक्कत हुई और आंखों में जलन की शिकायत बनी रही। निवासियों का आरोप है कि शहर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्रवाई नहीं की जारही है। 333 एक्यूआई दर्ज किया गयादिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी से प्रदूषित हुई हवा में बारूद का धुआं घुला रहा। मंगलवार रात सबसे अधिक 333 एक्यूआई दर्ज किया गया।वहीं, बुधवार को दिन में अधिकतम एक्यूआई 305 पहुंच गया। बड़ी बात यह है कि वायु प्रदूषण में धूल के कणों की मात्रा अधिक होने से पीएम 2.5 का स्तर अधिक बना हुआ है, जो बुधवार को भी 301 पर दर्ज हुआ जबकि, पीएम 10 का स्तर 192 पर दर्ज हुआ। इस कारण लोगों को सांस लेने मेंतकलीफ हो रही है। वहीं, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप का दूसरा चरण जिले में लागू कर दिया गया है।
बिहार चुनाव 2025 महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित किया कहा‘अब बदलाव तय है “जानें क्या है पूरा मामला”

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के चेहरों का एलान कर दिया।महागठबंधन ने स्पष्ट कहा कि पूरा गठबंधन एकजुट है। बिहार में बदलाव लाने के लिए तैयार है। महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादवहोंगे। वहीं मुकेश सहनी को महागठबंधन ने उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि, सरकार बननेपर अन्य वर्गों से भी उपमुख्यमंत्री बनाएं जाएंगे। सभी दलों ने एक स्वर में कहा कि भारी बहुमत से हमलोग सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं वीआईपीप्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हमलोग पिछले साढ़े तीन साल से इस समय का इंतजार कर रहे थे। हमलोगों ने प्रण लिया था कि जब तक भाजपाको तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज वह समय आ चुका है। चुनाव के बाद बिहार की जनता भाजपा को खदेड़ देगी। महागठबंधन की सरकारबनने जा रही है। हम लोगों को आश्वास्त करतेवहीं भाकपा माले के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कुछ चंद सीटों के कारण हमलोग सरकार नहीं बनापाए। आज फिर से वह समय आया है। नीतीश सरकार ने छात्रों के साथ अन्याय किया। उनपर लाठियां बरसाई। महिलाओं को रोजगार योजना केनाम पर 10 हजार देकर छल किया। पूरे देश में लोगों की आशंका है कि क्या बिहार में महाराष्ट्र चुनाव वाला किस्सा दोहराया जाएगा। लेकिन, हमलोगों को आश्वास्त करते हैं कि बिहार बिल्कुल तैयार है। महागठबंधन के सातों दल पूरी एकता के साथ बदलाव के एजेंडे को पूरा करेंगे। मामूली वोटों के अंतर से पीछे रह गएवहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में एनडीए को अच्छी टक्कर दी। पिछले चुनाव मेंमहागठबंधन मामूली वोटों के अंतर से पीछे रह गए। एनडीए संवैधानिक संस्थाओं को दुरुपयोग कर खेला करना चाहताा है। यह लोग चुनाव जीतने केलिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के रूप में हमलोग तेजस्वी यादव को चुनते हैं। वह नौजवान हैं। जो कहते हैं करतेहैं। अब तक जो वादे किए, उसमें खड़े उतरे। इसलिए महागठबंधन ने फैसला लिया है कि हमलोगों का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे। वहींअशोक गहलोत ने कहा कि मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन के प्रमुख दलों में से एक हैं। उनकी छवि को देखते हुए महागठबंधन उन्हें डिप्टी सीएमका फेस घोषित करता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन को नया बिहार बनाना है। इसलिए हमलोग एकजुट हुए हैं। हमलोग इस निकम्मीसरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुके हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के साथ एनडीए में अन्याय किया गया है। एनडीए नेएक बार भी संयुक्त प्रेस वार्ता नहीं की। अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार को घोषित किया गया है। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने मुहरलगा दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधायक दल का नेता मुख्यमंत्री तय करेगा। लेकिन, क्या कारण है कि आपलोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री काचेहरा नहीं घोषित कर रहे हैं? आपलोग पिछले 20 साल में कई जगह मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव से पहले घोषित कर चुके हैं। पिछले चुनाव में भीआपलोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। लेकिन, इस बार क्या कारण है कि उन्हें सीएम फेस घोषित नहीं कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, रोहिणी में मुठभेड़ में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर “हाई-प्रोफाइल अपराधों का खुलासा”

दिल्ली पुलिस ने बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की अपराधशाखा और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में रोहिणी में हुई मुठभेड़ में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक्स में उसजगह के दृश्य जारी किये हैं जहां रात 2.20 बजे चार आरोपियों और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम के बीचगोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में बिहार के रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) मारे गए। रंजन पाठक, बिमलेश महतो और मनीष पाठक सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले थे और अमन ठाकुर करवाल नगर, दिल्ली का रहने वाला था।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दीदिल्ली में मुठभेड़ में मारे गए बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के मामले परज्वाइंट सीपी क्राइम सुरेंद्र कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। सुरेंद्र कुमार ने कहा कि डीसीपी संजीव यादव के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की क्राइमब्रांच की एक टीम ने बीती रात बिहार के चार वांछित अपराधियों के साथ मुठभेड़ की, जिनकी जानकारी सीतामढ़ी पुलिस से मिली थी। बिहार पुलिसकी एक टीम भी दिल्ली में मौजूद थी। हमें तकनीकी अवरोधन के जरिए लगातार उनकी लोकेशन की जानकारी मिल रही थी, लेकिन वे लगातारपुलिस की पकड़ से बच रहे थे। बीती रात करीब दो बजे रोहिणी के बेगमपुर थाना क्षेत्र में बहादुर शाह जफर मार्ग पर उनकी गतिविधि देखी गई।पुलिस टीम ने उन्हें रुकने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमेंचारों घायल हो गए। बलेनो कार बरामद की गईइलाज के दौरान, उन्हें सुबह करीब 3.15 बजे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उनके पास से चार सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक देसीपिस्तौल और एक बलेनो कार बरामद की गई। चारों बदमाश रंजन पाठक गिरोह के थे और हाई-प्रोफाइल हत्या और जबरन वसूली के मामलों मेंशामिल थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध सुरेंद्र कुमार ने कहा कि चारों आरोपियों के नाम रंजन पाठक, विमलेश मेहता, अमन ठाकुर और मनीषपाठक हैं। पिछले तीन महीनों में, उन्होंने बिहार के सीतामढ़ी इलाके में लगभग पांच खूंखार अपराध किए थे। ये लोग भारी गोलाबारी का इस्तेमालकरके दिनदहाड़े लोगों की हत्या और सुपारी लेकर हत्या करते थे। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बिहार पुलिस के साथ रोहिणी में एक मुठभेड़ के दौरानबिहार के कुख्यात रंजन पाठक गैंग के चार सदस्यों को गोली मार दी। आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले गैंग सदस्यों द्वारा किसी बड़ीआपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की योजना बनाई थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में जालबिछाया। चारों पर बिहार में कई मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्याएं और सशस्त्र डकैती शामिल हैं। आगे की जांच जारी है।
आप के बयानों में झलकती राजनीतिक हताशा और सनातन विरोध – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के हालिया बयानों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि पटाखों को लेकर दिएजा रहे बयान सिर्फ़ राजनीतिक हताशा और मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि आप नेताओं के ये बयान सनातन परम्पराओं केविरोध और जनता को गुमराह करने का प्रमाण हैं। आप ने सनातन परम्पराओं को रोकने की सज़ा पहले भी भुगतीवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों में दिवाली पर पटाखे जलाने और छठ पूजा जैसी सनातनी परंपराओं कोरोकने की सज़ा भुगती थी, लेकिन इसके बावजूद पार्टी अपनी कुनीति से पीछे नहीं हट रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने आप नेताओं को स्पष्टजनसंदेश दिया था कि धर्म और परंपराओं से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा, पर पार्टी अब भी वही गलती दोहरा रही है। दिल्ली का प्रदूषण पराली से बढ़ा, पटाखों से नहींभाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण में थोड़ी वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन इसका कारण पटाखे नहीं बल्कि पंजाब में आपसरकार की लापरवाही से पराली जलाने की घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार पंजाब में प्रदूषण रोकने में पूरी तरह विफल रहीहै, और अब दिल्ली के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पटाखों को दोषी ठहराया जा रहा है। दिल्लीवालों को गुमराह कर रही आपसचदेवा ने कहा कि आप नेता जानबूझकर भ्रम फैलाकर दिल्ली के नागरिकों को गुमराह कर रहे हैं। उनके अनुसार, आप नेताओं के पटाखों से प्रदूषणबढ़ने वाले बयान झूठ पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि आप की राजनीति अब सनातन विरोध और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तक सीमित रहगई है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का पलटवारदिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भी आप नेताओं पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि आप विधायक संजीव झा का यह कहना किसुप्रीम कोर्ट ने केवल ग्रीन पटाखों की छूट दी थी, पूरी तरह गलत है। प्रवक्ता ने कहा कि आप सरकार ने पिछले आठ वर्षों तक हठधर्मी दिखाते हुएपटाखों पर प्रतिबंध लगाया, और अब उसी फैसले के नतीजे से बचने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही है। दिवाली की रात का प्रदूषण डेटा गायब आप का हिंदू विरोधी चेहरा उजागरभाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सौरभ भारद्वाज और संजीव झा का यह बयान कि दिवाली की रात का प्रदूषण डेटा गायब है, उनके हिंदू विरोधीरवैये को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि यह बयान इस बात का सबूत है कि आप पटाखों और प्रदूषण का रिश्ता जोड़कर केवल हिंदू त्योहारों को बदनामकरना चाहती है।एनजीओ और आरडब्ल्यूए ने नहीं लगाया ऐसा आरोपभाजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दिल्ली की किसी भी स्वास्थ्य संस्था, एनजीओ या रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन(RWA) ने पटाखों के कारण प्रदूषण बढ़ने की शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदूषण वाकई पटाखों से बढ़ा होता, तो ये संस्थाएं अवश्यआवाज़ उठातीं। आप के बयान राजनीति से प्रेरित हैंभाजपा ने कहा कि प्रदूषण बढ़ने को लेकर आप के बयान पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं और जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा किदिल्ली के लोग अब आप की चालों को समझ चुके हैं, और अगली बार वे आप को पूरी तरह राजनीतिक रूप से मिटा देंगे।
दिल्ली की छठ पूजा होगी दिव्यता और भव्यता से भरपूर – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दीपावली के बाद अब छठ पर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकारमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस तरह इस बार दिल्ली की दीपावली ऐतिहासिक और भव्य रही, उसी तरह छठ पूजा का पर्व भी दिव्यता से भराहोगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस पर्व को व्यापक और शुद्ध रूप में मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि श्रद्धालु पूरे विश्वास औरभक्ति के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर सकें। यमुना किनारे बन रहे हैं 17 मॉडल छठ घाटमुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में इस बार 1000 से अधिक छठ घाट बनाए जा रहे हैं। इनमें से यमुना नदी के किनारे 17 विशेष मॉडल घाट बनाएजा रहे हैं जो बेहद भव्य और आकर्षक होंगे। इन मॉडल घाटों की लंबाई क्षेत्र की आबादी के अनुसार आधे किलोमीटर से लेकर डेढ़ किलोमीटर तकहोगी। साथ ही प्रत्येक जिले और उपजिले में भी एक मॉडल घाट तैयार किया जा रहा है ताकि हर श्रद्धालु को अपने नजदीक पूजा स्थल मिल सके। भक्तों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकारमुख्यमंत्री ने बताया कि छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें बिजली, टेंट, पेयजल, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, सफाईकर्मी और चिकित्सा वैन की व्यवस्था शामिल है।इसके साथ ही सरकार की ओर से भव्य स्वागत द्वार बनाएजाएंगे, जहां व्रतियों के स्वागत में पुष्पवर्षा की जाएगी। 200 घाटों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रममुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बार छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सांस्कृतिक उत्सव भी बनेगी। लगभग 200 से अधिक घाटोंपर भोजपुरी और मैथिली भाषा में सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इन कार्यक्रमों में लोकगीत, भक्ति संगीत और पारंपरिक नृत्यके माध्यम से छठ महापर्व की भावना को जीवंत किया जाएगा। सांसद, विधायक और पार्षद चलाएंगे स्वच्छता अभियानमुख्यमंत्री ने बताया कि आज से दिल्ली के सभी सांसद, विधायक, पार्षद और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में बन रहे छठ घाटों पर स्वच्छताअभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ घाटों की सफाई और सुंदरता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी केपूजा कर सकें। यमुना तट पर छठ पूजा करने वालों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापसमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि पूर्व सरकार के समय वर्ष 2021 में यमुना किनारे छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं पर दर्ज सभी मुकदमे वापसलिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आस्था पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए, और वर्तमान सरकार श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करती है। दिल्ली की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है छठ पूजामुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा केवल एक पर्व नहीं बल्कि दिल्ली की संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अब सरकार स्वयंयमुना तट पर पूजा स्थलों का निर्माण करा रही है और श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रही है। भव्यता और दिव्यता से सजेगी दिल्लीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस तरह दीपावली पर कर्तव्य पथ पर लाखों दीयों से दिल्ली जगमगाई थी, उसी तरह इस बार छठ पर्व पर भीदिल्ली आस्था की रोशनी से नहाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब केवल राजनीति की राजधानी नहीं बल्कि भक्ति और आस्था की राजधानी भी बनरही है। सूर्य देव को अर्घ्य देने वाले हर श्रद्धालु के चेहरे पर इस बार वही प्रकाश झलकेगा जो दीपावली की दीयों में दिखा था। समापन में मुख्यमंत्री नेकहा दिल्ली ने दीपावली पर इतिहास रचा, अब छठ पूजा पर दिल्ली भक्ति और आस्था की नई मिसाल कायम करेगी।
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – दिवाली की रात प्रदूषण का डेटा चोरी कर जनता से की बेईमानी

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली की रात प्रदूषण काअसली डेटा सरकार ने छिपा लिया और फर्जी आंकड़े दिखाकर दिल्ली के लोगों को गुमराह किया। यह न केवल जनता के साथ बेईमानी है, बल्किकोर्ट के आदेश की भी अवमानना है। दिवाली की रात बंद हो गए प्रदूषण मापने वाले यंत्रसौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिवाली की रात जैसे-जैसे दिल्ली का प्रदूषण बढ़ रहा था, वैसे-वैसे सरकार के प्रदूषण निगरानी स्टेशन बंद होते चले गए।उन्होंने कहा कि सीपीसीबी, डीपीसीसी, आईएमडी और आईआईटीएम के मॉनिटरिंग सिस्टम दिवाली की रात अचानक बंद हो गए।सुबह हवा चलनेपर जब प्रदूषण थोड़ा घटा, तभी ये यंत्र दोबारा चालू किए गए।भारद्वाज ने सवाल उठाया कि अगर यह सब तकनीकी खराबी नहीं थी, तो फिर यहसाफ दिखाता है कि सरकार ने जानबूझकर डेटा चोरी किया ताकि जनता को सच्चाई न पता चले। झूठे आंकड़ों से लोगों को किया गया गुमराहसौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक्यूआई (Air Quality Index) को असली से बहुत कम दिखाया। उन्होंने बताया कि दिवाली की रातदिल्ली के नेहरू नगर स्टेशन पर एक्यूआई 1763 दर्ज हुआ, लेकिन उसे तुरंत बंद कर दिया गया। वहीं सिरी फोर्ट स्टेशन पर सरकार की वेबसाइट 350 का एक्यूआई दिखा रही थी, जबकि मोबाइल पर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय ऐप्स पर यह आंकड़ा 1700 से ज्यादा दिखा रहा था।उन्होंने कहा कि जबसरकार गलत आंकड़े दिखाती है, तो लोग यह सोचकर घर से बाहर निकलते हैं कि हवा ठीक है, लेकिन असल में वे जहरीली हवा में सांस ले रहे होतेहैं। कोर्ट के आदेश की भी अवमाननाभारद्वाज ने कहा कि प्रदूषण का डेटा छिपाना न सिर्फ नैतिक अपराध है बल्कि कानूनी रूप से भी अपराध है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दियाथा कि दिल्ली के प्रदूषण की वास्तविक रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश की जाए। लेकिन अगर सरकार ने डेटा में ही हेराफेरी कर दी, तो इसका मतलब हैकि उसने कोर्ट के आदेश की भी खुली अवमानना की है। उन्होंने कहा कि अगर असली आंकड़े कोर्ट में जाते, तो सरकार के सारे प्रदूषण नियंत्रण के दावेझूठे साबित हो जाते। ग्रैप-3 लागू क्यों नहीं किया गया?सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब एक्यूआई 350 से ज्यादा होता है, तो नियम के अनुसार ग्रैप-3 (Graded Response Action Plan) लागू होनाचाहिए।इसके तहत स्कूल बंद करना, निर्माण कार्य रोकना, और गाड़ियों पर नियंत्रण जैसे कदम उठाए जाते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ क्योंकिसरकार ने असली डेटा जनता से छिपा लिया। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार नहीं चाहती थी कि उसकी नाकामी उजागर हो, इसलिए उसने आंकड़े हीमिटा दिए। सिख किसानों को बदनाम करने की साजिशसौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर सिख किसानों को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री यह कह रहे थे कि पंजाबके किसान पराली जलाकर दिल्ली का प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक झूठ है।उन्होंने बताया कि इस साल पंजाब में सिर्फ 415 पराली जलानेके मामले सामने आए हैं, जबकि 2021 में यह संख्या 4,327 थी। यानी आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के आने के बाद पराली जलाने कीघटनाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई है। फिर भी भाजपा किसानों को दोषी ठहरा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि दिल्ली के प्रदूषण मेंपराली का असर सिर्फ एक प्रतिशत है। वैज्ञानिकों ने भी दिया सच्चाई का सबूतसौरभ भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने भी साफ कहा है कि दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश कीपराली का असर बहुत कम है। उन्होंने बताया कि मुख्य कारण दिल्ली में बढ़ते निर्माण कार्य, गाड़ियों से निकलने वाला धुआं और फैक्ट्रियों का प्रदूषणहै। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए किसानों को बलि का बकरा बना रही है। जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारभारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की सेहत की कोई चिंता नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि लोग बीमार पड़ें, अस्पताल जाएं, लेकिन सरकार के झूठे आंकड़े देखकर लोग सोचते हैं हवा साफ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और सांस की बीमारियांतेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार अपनी नाकामी छिपाने में व्यस्त है। यह सिर्फ बेईमानी नहीं, अपराध हैसौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिवाली की रात का डेटा छिपाना कोई छोटी बात नहीं है। यह जनता के जीवन से खिलवाड़ करने वाला अपराध है। उन्होंनेकहा, भाजपा सरकार ने प्रदूषण के असली आंकड़े चोरी कर दिल्लीवालों की आंखों में धूल झोंक दी। यह लोकतंत्र और मानवता दोनों के खिलाफ है। असरानी ने कहा सिख किसानों और दिल्ली की जनता से माफी मांगे भाजपासौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के उन मंत्रियों को तुरंत पंजाब के सिख किसानों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने उन्हें गलत तरीके से दोषीठहराया। उन्होंने कहा, ये वही सिख हैं जिन्होंने देश की आज़ादी और धर्म की रक्षा के लिए अपनी जानें दीं। आज उन्हीं को बदनाम करना बहुतशर्मनाक है।
अभिनेता असरानी को लव कुश रामलीला कमेटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता असरानी के निधन की खबर से पूरा देश दुखी है। असरानी ने अपने लंबे फिल्मी सफर में 350 से ज्यादा फिल्मों मेंकाम किया और हर उम्र के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। उनकी याद में विश्वविख्यात लव कुश रामलीला कमेटी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलिसभा आयोजित की। अर्जुन कुमार और कमेटी के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलिलव कुश रामलीला कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि असरानी एक महान कलाकार ही नहीं, बल्किएक बहुत ही सरल और विनम्र इंसान थे। उन्होंने कहा असरानी जैसे लोग अभिनय जगत की पहचान होते हैं। उन्होंने हमेशा अपने काम से लोगों कोहंसाया और सोचने पर मजबूर किया। नारद मुनि का किरदार निभाना असरानी के लिए सम्मान की बात थीअर्जुन कुमार ने बताया कि जब असरानी से लव कुश रामलीला में नारद मुनि का किरदार निभाने का आग्रह किया गया, तो वे बहुत खुश हुए। उन्होंनेमुस्कुराते हुए कहा था लालकिला के ऐतिहासिक मंच पर हजारों राम भक्तों के सामने नारद मुनि का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। बसफर्क इतना है कि यहां रीटेक नहीं मिलेगा! उनकी यह बात सुनकर सभी को उनके समर्पण और हास्य स्वभाव का अंदाज़ा हुआ। असरानी ने कई बार लीला मंच पर किए अलग–अलग रोललव कुश रामलीला में असरानी ने पांच बार अलग-अलग किरदार निभाए। अर्जुन कुमार ने बताया कि वे हर बार बहुत तैयारी और अनुशासन के साथमंच पर आते थे। वे होटल में रिहर्सल करने के बाद भी दोपहर को लीला स्थल पहुंचकर बाकी कलाकारों के साथ खुद रिहर्सल किया करते थे। वे कभीस्टार की तरह दूरी नहीं बनाते थे, बल्कि सभी कलाकारों के साथ मिलकर भोजन और बातचीत करते थे। राम भक्तों में असरानी का था खास आकर्षणजब भी असरानी की भूमिका होती थी, उस दिन हजारों की संख्या में राम भक्त मैदान में जल्दी पहुंच जाते थे। हर कोई अपने प्यारे अभिनेता की एकझलक पाने के लिए उत्साहित रहता था। जैसे ही असरानी मंच पर आते, पूरा मैदान नारायण नारायण! के जयघोष से गूंज उठता था। सादगी और मेहनत के प्रतीक थे असरानीअर्जुन कुमार ने बताया कि असरानी हमेशा अपने संघर्ष के दिनों को याद करते थे। वे कहा करते थे कि कैसे उन्होंने फिल्मों में अपनी जगह बनाने केलिए दिन-रात मेहनत की। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने कभी अभिमान नहीं किया। यही बात उन्हें सबका प्रिय बनाती थी। विदेशों में भी गूंजा असरानी का ‘नारायण नारायणअसरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने लव कुश रामलीला में नारद मुनि का रोल निभाया, तो विदेशों में शो करने पर लोग उनसे केवलफिल्मों के नहीं बल्कि नारायण नारायण संवाद की भी फरमाइश करते थे। यह दिखाता है कि रामलीला के इस किरदार ने भी उनकी पहचान को औरबड़ा बना दिया था। असरानी का जाना बड़ी क्षतिअर्जुन कुमार ने कहा कि असरानी का जाना फिल्म इंडस्ट्री और रामलीला दोनों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा असरानी जी ने हमें सिखाया किअसली कलाकार वही होता है जो मंच पर नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में जिए। असरानी हमेशा रहेंगे यादअसरानी का जीवन मेहनत, सादगी और खुशी बांटने की मिसाल था। उन्होंने हंसते-हंसाते हुए अभिनय की ऐसी विरासत छोड़ी है जिसे भुलाया नहीं जासकता। लव कुश रामलीला कमेटी ने कहा कि वे हमेशा असरानी जी को याद करते रहेंगे और हर मंच पर उनके नारायण नारायण की गूंज सुनाई देतीरहेगी।
CM भगवंत मान की फेक वीडियो वायरल, साइबर क्राइम ने आरोपी जगमन समरा पर BNS और IT एक्ट के तहत दर्ज किया केस

फेक वीडियो से मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि खराब करने के आरोप में मोहाली स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला उसजगमन समरा नाम के शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ है जिसके सोशल अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट हुई है। बताया जा रहा है कि वीडियो अश्लील हैऔर एआई से बनाई गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। मुख्यमंत्री से जुड़ा मामला होने के कारण स्टेट साइबर क्राइम नेतुरंत कार्रवाई की है। आईपी एड्रेस को खंगाला जा रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहां से यह वीडियो अपलोड की गईहै। साइबर क्राइम पुलिस ने जगमन समरा को बीएनएस की धारा 340, 353(1), 353(2), 351(2), 336(4) व आईटी एक्ट के तहत नामजदकिया है। मामला इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।15 घंटे पहले वीडियो पोस्ट की गईजगमन समरा ने दो अलग-अलग सोशल अकाउंट से कुछ पोस्ट अपलोड की है। 15 घंटे पहले वीडियो पोस्ट की गई है जिसमें लिखा है कि यह अभीट्रेलर है और इस वीडियो को एआई साबित करने वाले को वह 1 मिलियन डॉलर इनाम देंगे। यह अकाउंट पुराना बताया जा रहा है कि जिस पर समराके करीब 35 हजार फॉलोवर है। एफआईआर में साफ तौर पर जिक्र किया गया है कि एआई का इस्तेमाल कर सीएम मान के अक्स को खराब करनेके लिए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है। यह अकाउंट जगमन समरा के नाम पर रजिस्टर्ड है। साइबर पुलिस आईपी एड्रेस की जांच मेंजुट गई है जिससे यह वीडियो अपलोड हुई हैं। उन्होंने जिक्र कियावहीं 5 घंटे पहले भी एक पोस्ट डाली गई है जिसमें दोबारा से उन्होंने जिक्र किया है कि यह एआई वीडियो नहीं है और साबित करने वाले को वह 5 करोड़ इनाम देंगे। वहीं उन्होंने एक वीडियो नए साल पर पोस्ट करने का दावा भी किया है। साइबर पुलिस के अनुसार यह अकाउंट पुराना है जिसकीगंभीरता से जांच हो रही है। जगमन समरा ने दो अलग-अलग सोशल अकाउंट से कुछ पोस्ट अपलोड की है। 15 घंटे पहले वीडियो पोस्ट की गई हैजिसमें लिखा है कि यह अभी ट्रेलर है और इस वीडियो को एआई साबित करने वाले को वह 1 मिलियन डॉलर इनाम देंगे।