अंबाला-चंडीगढ़ मेट्रो योजना पर अनिल विज सक्रिय, मोदी को साइप्रस सम्मान पर जताई खुशी कांग्रेस पर बोले “तानाशाही सोच की पार्टीहै”

हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला-चंडीगढ़ के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात की. पत्रकारों से बातचीत में विज ने बताया कि चंडीगढ़, जो हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी है और केंद्रशासित प्रदेश है. वहां रोजाना हजारों लोग कामकाज और व्यापार के लिए हरियाणा व पंजाब से आते-जाते हैं। चंडीगढ़ पहुंचने के लिए एकमात्र सड़क मार्ग पर भारी यातायात के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है इसलिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के विकास के लिए मेट्रो ट्रेन की जरूरत है. अनिल विज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ मेट्रो मार्गों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि मोहाली हवाई अड्डे को […]
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट का असर, बाली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटाई गई “कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द”

Dellhi News: दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की उड़ान को वापस राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा. इंडोनेशिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट कीवजह से AI2145 को तत्काल दिल्ली वापस लौटने की सलाह दी गई. इससे पहले बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण बाली सेदिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट (AI2146) को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया. मंगलवार को वाराणसी में रुकने के बाद फ्लाइट उसी रात दिल्ली के लिए रवाना हो गई. पूर्वी इंडोनेशिया में एक शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट केकारण बुधवार को बाली जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट सहित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा. कई उड़ानों का रास्ता भी बदलनापड़ा जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियोंमें से एक माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी में मंगलवार शाम को विस्फोट हुआ. इससे राख के विशाल गुबार आसमान में 10,000 मीटर (32,800 फीट) से अधिक ऊंचाई तक उड़े. इसे लगभग 150 किमी दूर से देखा जा सकता था. एहतियात के तौर पर कई एयरलाइनों ने बाली के नगुराह रायअंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन निलंबित कर दिया. वर्जिन ऑस्ट्रेलिया, जेटस्टार, एअर न्यूजीलैंड, सिंगापुर की टाइगरएयर, चीन की जुनेयाओएयरलाइंस और एअर इंडिया समेत कई एयरलाइनंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दीं या उनका मार्ग बदल दिया. वापस लौटने की दी सलाहदिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बीच उड़ान में ही वापस लौटने की सलाह दी गई. इसके बाद विमान दिल्ली के इंदिरा गांधीअंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हुई. एयरलाइन ने साफ किया की कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं. हम प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दे रहेहैं. अगर वे चाहें तो टिकट रद्द या यात्रा में परिवर्तन या धनवापसी का विकल्प चुन सकते हैं. इससे पहले एअर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे केबाद बढ़ी सुरक्षा जांच और विमान की अनुपलब्धता समेत अन्य कारणों से मंगलवार को सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं. इनमें से छह की वापसी भीरद्द हो गई है जिससे रद्द उड़ानों की संख्या 13 हो गई.यह सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की उड़ान थीं. इस बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(डीजीसीए) ने बताया कि विमानों की तकनीकी खामियों या अनुपलब्धता की वजह से पिछले छह दिन में 12 से 17 जून तक एअर इंडिया की कुल248 ड्रीमलाइनर उड़ानों में से 66 रद्द करनी पड़ीं.इस दौरान एअर इंडिया ने 462 बड़े विमानों का संचालन किया, जिनमें 83 उड़ानें रद्द हुईं.
पीलीभीत में सपा कार्यालय खाली कराने पर हंगामा, जिलाध्यक्ष समेत 15 नेता हिरासत में “जानें क्या है पूरा मामला”

पीलीभीत में नगर पालिका ईओ के आवास में संचालित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय को खाली कराने की प्रक्रिया बुधवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई. सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, ईओ संजीव कुमार समेत अन्य अफसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. सपा कार्यालय से सटेएक अन्य कमरे का ताला तोड़ा गया. इसकी जानकारी मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता भी पहुंच गए. कार्रवाई को लेकर सपा जिलाध्यक्ष की अफसरों से बहस भी हुई. इस दौरान पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को धक्का देकर हटा दिया. इस दौरान हंगामाभी हुआ. इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत 15 पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया. नगर पालिका ने भवन पर किया कब्जानगर पालिका ने भवन पर कब्जा लेकर अपना ताला डाल दिया. शहर के नकटादाना चौराहा पर नगर पालिका के ईओ का आवास है वर्ष 2006 मेंपालिका की ओर से इस आवासीय भवन को समाजवादी पार्टी के कार्यालय के लिए आवंटित किया गया था. बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 मेंआवंटन का कार्यकाल समाप्त हो गया. लेकिन इसके बाद भी कार्यालय संचालित किया जाता रहा. एक माह पूर्व कार्यालय को खाली कराने कोलेकर पालिका प्रशासन की ओर से कवायद शुरू की गई थी. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार की ओर से सपा कार्यालय के बाहरनोटिस चस्पा कर 10 जून को कार्यालय खाली कराने की बात कही गई थी; ईओ की ओर से एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अफसरों को पत्र लिखकरसहयोग मांगा गया था. इस पर बीते मंगलवार को सपा कार्यालय खाली कराने की कार्रवाई शुरू हुई थी. लेकिन सपा पदाधिकारियों की मांग परप्रशासन ने छह दिन का समय दिया था. प्रशासन की ओर से दिया गया पूरा समयप्रशासन की ओर से दिया समय पूरा होने पर बुधवार सुबह सपा कार्यालय को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई. अफसर पुलिस फोर्स के साथसपा कार्यालय पहुंचे कार्यालय खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कराई. इसकी जानकारी मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता मौके परपहुंच गए. अफसरों की मौजूदगी में कार्यालय का ताला खोला गया इसके बाद नगर पालिका ने भवन पर कब्जा लेकर अपना ताला लगा दिया. कार्रवाई को लेकर सपा जिलाध्यक्ष की अफसरों से बहस भी हुई. इस दौरान पुलिस और सपाई के बीच धक्कामुक्की भी हुई पुलिस ने सपाजिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, यूसुफ कादरी, पिंटू यादव समेत 15 से अधिकपदाधिकारियों को हिरासत में लिया. सभी को वाहन में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया. कार्रवाई के दौरान नकटादाना चौराहा पर अफरातफरी कीस्थिति रही.
योग दिवस पर दिल्ली की बड़ी तैयारी यमुना तट पर योग करेंगी सीएम रेखा, विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों का एलान

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है.भारत समेत दुनिया के सभी देशों में लोगों को योग दिवस पर शारीरिक, मानसिक औरआध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक किया जाता है. इस खास मौके पर दिल्ली सरकार की भी तैयारी चल रही है सीएम रेखा ने योग दिवस पर बड़ेकार्यक्रमों का एलान किया है. दिल्ली में योग दिवस पर कई बड़े सरकारी योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे. वहीं साथ ही मुख्यमंत्री 21 जून को योग दिवसके दिन यमुना तट पर योग करेंगीं. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब बारिश होती है तो अधिक मात्रा में पानी आता है.ड्रेनेज एक दम से फ्लो नहीं लेपाती है. पानी आना नेचुरल है लेकिन नीचे कोई तवा तो नहीं लगा कि एकदम पानी सोख ले। वह पानी आपके ड्रेन में जाएगा और अगर वह एक घंटेमें निकल जाता है तो यह स्वाभाविक है. परंतु इससे अधिक पानी रुकता है तो कहीं न कहीं समस्या है. संज्ञान में है लिया गयाया तो नाला ब्लॉक है तो उसे देखने की आवश्यकता है कल भी जहां जहां समस्या आईं उन्हें हमने संज्ञान में लिया है.हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस21 जून को मनाया जाता है. योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है. जिसे गर्मीका संक्रांति दिवस भी कहा जाता है यह दिन योग के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है. क्योंकि यह आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक ऊर्जा कासमय माना जाता है.शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई इस दिन के जरिए योग के लाभों केप्रति वैश्विक जागरूकता फैलाई जाती है. आंतरिक शांति और संतुलन को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई. समाज मेंएकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने के लिए भारत ने प्रस्ताव रखा था.
Covid—19 UPDATE

कोरोना से दिल्ली में एक और मौत की खबर सामने आई है 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है. बुजुर्ग मुंह के कैंसर और किडनी संबंधी बीमारी सेजूझ रहे थे. दिल्ली में कोरोना के 620 सक्रिय मरीज और 13 लोगों मौत हो चुकी है. बीती 15 जून को कोरोना की वजह से पहली बार एक दिन मेंतीन लोगों की मौत हुई. कोरोना से दिल्ली में तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें दो महिला और एक पुरुषशामिल है. 57 वर्षीय महिला को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी. 57 वर्षीय पुरुष को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी वहीं, 83 वर्षीय महिला कोमधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़े की समस्या थी. हालांकि कोरोना के सक्रिय मरीजों में तीन दिन से गिरावट देखी गई है. बीते शनिवार को सक्रिय मरीजोंकी संख्या घटकर 672 रह गई. कोई नया मामला भी दर्ज नहीं किया गया. 212 मरोजों को दी मातस्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, 24 घंटे में 212 मरीजों ने कोरोना को मात दी. दिल्ली में एक जनवरी से अबतक 1960 कोरोना के मरीज सामने आए हैं जिनमें से 11 मरीजों की मौत हो गई. देश में दिल्ली कोरोना के कुल मामलों में दूसरे नंबर पर है.नएवैरिएंट्स आमतौर पर तेजी से फैलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे पहले जितने घातक हों. बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और पहले से बीमारव्यक्ति सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं. हल्के लक्षणों से शुरू होकर गंभीर सांस की दिक्कत तक मामला जा सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं किसंक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर घबराने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. हालांकि सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित होनेवाले मरीजों को डॉक्टर से मिलकर जांच कराना चाहिए. अधिकतर लोग घर पर रहकर ही ठीक हो जा रहे हैं. इसलिए संक्रमण की स्थिति में भी ज्यादापरेशान होने या अस्पताल भागने की जरूरत नहीं है.
अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला इंडिया गठबंधन एकजुट, सरकार ने महंगाई-बेरोजगारी बढ़ाई “गंगा भी नहीं हुई साफ”

Uttar Pradesh News: सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है. इंडिया गठबंधन मिलकरविधानसभा चुनाव लड़ेगा हम उस समय सीटों पर बात कर लेंगे. समाजवादी पार्टी किसी सांसद के बयान या किसी के ट्वीट और सोशल मीडिया परलिखने पर कुछ भी नहीं कहना चाहती है.अखिलेश यादव मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कारोबार नौकरी और रोजगार भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है.भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया है. देश का पूरा बाजार विदेशियों के हाथ में दे दिया है जो लोग खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं. स्वदेशी की बात करते हैं उन्होंने एफडीआई लाकर और नीतियां बनाकर देश काबाजार विदेशी सामानों से पाट दिया. अंतरविरोध भी रखें सामनेउन्होंने योगी सरकार के आपसी अंतरविरोध भी सामने रखे.उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने के लिए कोईकाम नहीं किया. प्राइमरी स्कूलों की गुणवत्ता खराब कर दी. स्कूलों में बच्चे नहीं जा रहे हैं. सरकारी इंटरमीडिएट स्कूलों की जमीनों पर भाजपा नेताओंकी नजर है. अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने नमामि गंगे के नाम पर हजारों करोड़ का बजट साफ कर दिया. लेकिन गंगा की सफाई नहीं होपाई सरकार ने 20 फीसदी भी गेंहू की खरीद नहीं की. समाजवादी सरकार में प्रदेश का पहला काऊ मिल्क प्लांट कन्नौज में लगाया गया था भाजपासरकार में बंद हो गया बदायूं में पटेल समाज के साथ अन्याय हुआ है. प्रयागराज में पाल समाज की बेटी के साथ अन्याय हुआ बुनकरों को अत्याधुनिकसुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए.
GeM पर रिकॉर्ड खरीद के लिए केंद्र ने की यूपी की सराहना, पीयूष गोयल ने सीएम योगी को बताया आदर्श मॉडल

केंद्र सरकार ने दावा किया है कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से की गई खरीद में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है. इस प्रदर्शनके लिए केंद्र सरकार से सराहना भी प्राप्त की है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर GeM के माध्यम से राज्य की सक्रिय भागीदारी और योगदान की खुले शब्दों में प्रशंसा की है. साथ ही उन्होंने योगी सरकार के इस प्रयास को अन्य राज्यों केलिए एक आदर्श मॉडल भी बताया है. पीयूष गोयल ने पत्र के साथ ही 5 वर्षों में GeM पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई खरीद का डाटा भी दियागया है. जिसके अनुसार प्रदेश सरकार ने 2020-21 से 2024-25 के दौरान कुल 65,227 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीद की है. सीएम योगी को लिखा गया पत्रकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सीएम योगी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹5.43 लाख करोड़ मूल्य के 72 लाख सेअधिक क्रय आदेश पूरे किए गए, जो देश की सार्वजनिक खरीद प्रणाली के लिए एक नया कीर्तिमान है। GeM की स्थापना से लेकर अब तक 2.9 करोड़ से अधिक ऑर्डर्स के ज़रिए ₹14 लाख करोड़ से अधिक की खरीद हो चुकी है. इसमें उत्तर प्रदेश सरकार का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है. GeM पर अब तक 11,000 से अधिक उत्पाद श्रेणियों और 330 से ज्यादा सेवा श्रेणियों को शामिल किया जा चुका है. इस प्रणाली के तहत उत्तरप्रदेश के क्रेताओं द्वारा पिछले पांच वित्तीय वर्षों में की गई खरीद राज्य की तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता और नीतिगत दृढ़ता का प्रमाण है. आदेश किया गया जारीउन्होंने आगे लिखा उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 नवंबर 2024 को एक व्यापक सरकारी आदेश जारी किया. जिसने राज्य के खरीद नियमों को सामान्यवित्तीय नियम (जीएफआर) 2017 और GeM की सामान्य शर्तों व नियमों (जीटीसी) के साथ पूर्ण रूप से संरेखित किया. इस आदेश ने विभिन्नखरीद-संबंधी अधिसूचनाओं को एकीकृत कर एक समग्र ढांचा प्रदान किया जिससे खरीद प्रक्रियाएं सरल हुईं और GeM को 100% अपनाने कामार्ग प्रशस्त हुआ. इस कदम ने न केवल प्रशासनिक बोझ को कम किया, बल्कि पारदर्शिता, दक्षता और समावेशिता को भी बढ़ावा दिया.
काशी में 24 जून को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, तैयारियों का CM योगी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह नदेसर स्थित ताज होटल पहुंचे. यहां 24 जून को होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों को देखा. मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने उन्हें तैयारियों से जुड़ी जानकारियां दीं. मुख्यमंत्री ने बैठक का स्थान अतिथियों के रुकने की व्यवस्था से लेकर भोजन कीव्यवस्था के बारे में पूछा. अफसरों को सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अफसरों सेऔपचारिक भेंट की. मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक 24 जून को काशी में होगी. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे इसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादवहिस्सा लेंगे. मेजबानी के लिए चुना गया यूपी कोमध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक उत्तराखंड में हुई थी इस बार मेजबानी के लिए यूपी को चुना गया है. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बैठक काशी मेंकराने का निर्णय लिया. बैठक में गृह मंत्रालय के साथ ही नीति आयोग और अंतर राज्य परिषद के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे.मुख्यमंत्री के निरीक्षण केबाद लोकनिर्माण विभाग को सड़कें ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं बिजली निगम को जर्जर खंभे हटाने हैं और लटकते तार ठीक कराने हैं. नगरनिगम को सफाई, कूड़ा उठान, चौराहों की लाइटिंग दुरुस्त कराने को कहा गया है. बारिश का मौसम है तो सीवरेज ओवरफ्लो नहीं होना चाहिए इसकेनिर्देश नगर निगम को दिए गए हैं. चौराहों की पेंटिंग और लाइटिंग कराने के साथ जल निगम के अफसरों से कहा गया है कि किसी भी सड़क पर नईखोदाई नहीं की जानी चाहिए. मंदिर जाने वाली सड़कें ठीक रहनी चाहिए. बैठक रहती है महत्वपूर्णनिरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीएम सत्येंद्र कुमारमौजूद रहे.सामाजिक विकास, पर्यावरण, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर होगी बात मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सामाजिक विकास, परिवहनसीमा विवाद, कानून व्यवस्था, पर्यावरण और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. एक अफसर ने बताया कि ऐसे में अगर किन्हीं राज्यों को कोईसलाह देनी होती है या किसी भी तरह की जरूरत होती है तो क्षेत्रीय परिषद इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इस लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्णरहती है. बताया कि इसके अलावा ऐसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी जो बिना केंद्र की सहायता के मुद्दे राज्य सुलझा नहीं सकते हैं. इसमें राज्य की संपत्तिपानी विवाद या सीमा विवाद से जुड़े मामले भी हो सकते हैं.
जातीय जनगणना पर केंद्र की नीयत पर उठाए सवाल, सचिन पायलट बोले सरकार ने मांग को पहले नकारा, अब सिर्फ दिखावा कर रही है

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि कांग्रेस, विशेषकर राहुल गांधी, लंबे समय से यह माँग कर रहे हैं कि देश में जबअगली जनगणना हो, तो उसमें जातीय जनगणना को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल जाति की गिनती करना नहीं, बल्कि यह जानना है कि विभिन्न समुदाय किन सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। डेटा आधारित नीतियों की आवश्यकतापायलट ने कहा कि सरकारें जब योजनाएं बनाती हैं, बजट आवंटन करती हैं या नीतियां तय करती हैं, तो उन्हें सही और व्यापक आंकड़ों की ज़रूरतहोती है। जातीय जनगणना से यह पता चल सकेगा कि कौन-से वर्ग कहां पिछड़ रहे हैं और किन्हें ज्यादा सरकारी समर्थन की आवश्यकता है। राहुलगांधी द्वारा यह मांग बार-बार दोहराई गई है कि देश की असली तस्वीर जानने के लिए “एक्स-रे” की तरह यह जनगणना जरूरी है। केंद्र सरकार की असहमति और बदलती रणनीतिउन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो इस मांग को खारिज कर दिया गया, यहाँ तक कि इस मांग को रखने वालों को “अर्बननक्सली” तक कहा गया। लेकिन जब जनमत जागरूक हो गया और कांग्रेस के प्रयासों से यह मुद्दा व्यापक स्तर पर उठने लगा, तब भाजपा को झुकनापड़ा और उन्होंने 2027 में जातीय जनगणना कराने का संकेत दिया। बजट में भारी कटौती, मंशा पर सवालपायलट ने सरकार द्वारा जातीय जनगणना के लिए मात्र ₹570 करोड़ का आवंटन किए जाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब सामान्यजनगणना में 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये तक खर्च होता है, तो इतने महत्वपूर्ण कार्य के लिए इतनी कम राशि देना बताता है कि सरकार कीनीयत साफ नहीं है। सहयोगात्मक और वैज्ञानिक तरीकाउन्होंने तेलंगाना सरकार की सराहना करते हुए बताया कि वहाँ जनगणना विशेषज्ञों, टेक्नोलॉजी पार्टनर्स और एनजीओ के सहयोग से कराई गई, जिससेविश्वसनीय और विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार को भी यही तरीका अपनाना चाहिए जिससे डेटा संकलन अधिकप्रामाणिक और समाजोपयोगी हो सके। जातीय जनगणना का उद्देश्य केवल जाति जानना नहीं सचिन पायलट ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस केवल किसी की जाति जानने के लिए यह माँग नहीं कर रही। असल उद्देश्य यह है कि समाज के उस तबकेकी पहचान हो सके जो आर्थिक, सामाजिक या शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है, ताकि सरकारें उनके लिए प्रभावी योजनाएं बना सकें। देरी और अस्पष्टता पर चिंताउन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नोटिफिकेशन में स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं और जनगणना की प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से 2027 तक टालदिया गया है। यह भी महिला आरक्षण की तरह एक और वादा है जिसे समय के नाम पर लटकाया गया है।
हरियाणा के सोनीपत में मॉडल शीतल की नृशंस हत्या, शव नहर से बरामद

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा क्षेत्र से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी मॉडल शीतल की बदमाशों नेबेरहमी से हत्या कर दी। उसका शव गांव खांडा के पास स्थित रिलायंस नहर से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कोकब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पानीपत की रहने वाली थी मॉडल शीतल, 14 जून से थी लापताजानकारी के मुताबिक, मृतका शीतल पानीपत जिले की निवासी थी। 14 जून को वह गांव अहर में एक शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद सेवह घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसे खोजा और कुछ पता नहीं चला, तो मतलौडा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। तेजधार हथियार से की गई निर्मम हत्यासोनीपत पुलिस ने प्राथमिक जांच में खुलासा किया कि शीतल की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई। उसके शरीर पर गंभीर चोटों केनिशान पाए गए हैं। उसकी पहचान हाथ पर बने टैटू के जरिए की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द हत्यारों को पकड़ने काभरोसा दिलाया है। हत्या में बॉयफ्रेंड की भूमिका संदिग्धवहीं, इस केस में एक नया मोड़ तब आया जब यह जानकारी सामने आई कि शीतल दो दिन पहले अपने पुरुष मित्र सुनील के साथ कार में निकलीथी। बताया जा रहा है कि उनकी कार एक नहर में गिर गई थी। इस हादसे में सुनील किसी तरह बच निकला और फिलहाल पानीपत के एक निजीअस्पताल में उपचाराधीन है। परिजनों ने लगाए बॉयफ्रेंड पर हत्या के आरोपशीतल के परिवारवालों ने सुनील पर हत्या का शक जताया है। उनके अनुसार, शीतल के शव पर गहरे जख्मों के निशान थे और उसका हाथ और गलाकटा हुआ था। अब यह मामला सोनीपत और पानीपत पुलिस की संयुक्त जांच के अधीन है, जिसमें कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। डीएसपी ने दी गिरफ्तारी की जानकारीसोनीपत डीएसपी ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लियाजाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।