श्रीनगर में इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग के बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बयान जारी कर दी जानकारी, जानें क्या है पूरा मामला

श्रीनगर में इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग के बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बयान जारी कर पूरे वाकये की जानकारी दी है. विमानन नियामक ने बताया है कि 21 मई 2025 को, इंडिगो A321 नियो विमान VT-IMD ने उड़ान संख्या 6E-2142 दिल्ली से श्रीनगर के बीचसंचालित की गई. एफएल 360 पर उड़ान भरते समय, विमान पठानकोट के पास ओलावृष्टि और गंभीर टर्बुलेंस के क्षेत्र में प्रवेश कर गया. चालक दलके बयान के अनुसार, उन्होंने मार्ग पर खराब मौसम के कारण भारतीय वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण से अंतरराष्ट्रीय सीमा से बाईं ओर जाने की अनुमतिमांगी। हालांकि उन्हें मंजूरी नहीं दी गई. बाद में चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए लाहौर (पाकिस्तान) से उनके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने केलिए संपर्क किया. लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया.चालक दल ने शुरू में लौटने की कोशिश की लेकिन जब वे आंधी व बादल के करीब पहुंच गएतो, तो उन्होंने खराब मौसम में घुसने का फैसला किया. विमानों की गति पहुंची 8500 एफपीएमइसके बाद, उन्हें ओलावृष्टि और गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. फिर अधिकतम परिचालन गति/अधिकतम परिचालन मैक (वीएमओ/एमएमओ) चेतावनियों से जुड़ी समस्या आने लगी. चालक दल ने श्रीनगर की ओर सबसे छोटे मार्ग से मौसम से बाहर निकलने की कोशिश की उसी दौरानऑटोपायलट ट्रिप हो गया और विमान की गति में बहुत अधिक बदलाव दिखा. इस अवधि के दौरान विमान की गति 8500 एफपीएम तक पहुंच गई. डीजीसीए के अनुसार, चालक दल ने विमान को तब तक मैन्युअल रूप से उड़ाया जब तक कि वे ओलावृष्टि से बाहर नहीं निकल गए. सभी चेक लिस्टका पालन (ईसीएएम क्रियाएं) करने के बाद, चालक दल ने श्रीनगर एटीसी को पैन पैन घोषित किया और रडार वेक्टर के लिए अनुरोध किया. इसकेबाद ऑटो थ्रस्ट के सामान्य रूप से संचालन के साथ सुरक्षित लैंडिंग की गई. विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई उड़ान के बादजायजा लेने पता चला कि विमान के नोज रेडोम (अगले हिस्से) को नुकसान पहुंचा है. डीजीसीए ने कहा है कि इस मामले की जांच नियामक की ओरसे की जा रही है.
पूर्वोत्तर क्षेत्र में हो रहा है अभूतपूर्व विकास बोले पीएम मोदी, सरकार है पूर्वोत्तर की विकास गाथा को गति देने में दृढ़ संकल्पित

Rising North East Investors Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है. सरकारपूर्वोत्तर की विकास गाथा को गति देने के लिए दृढ़ संकल्पित है. नई दिल्ली में ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ को संबोधित करते हुए उन्होंने यहभी कहा कि पूर्वोत्तर की विविधता इसकी सबसे बड़ी ताकत है. यह क्षेत्र विकास के अग्रणी के रूप में उभर रहा है. उन्होंने दो दिवसीय कार्यक्रम काउद्घाटन करते हुए कहा, ‘पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है. हम इसकी विकास गाथा को गति देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तरके मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नौकरशाह, राजनयिक और अन्य लोग शामिल हो रहे हैं. उद्योग जगत के शीर्ष नेता मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, अनिलअग्रवाल और अन्य लोग उद्घाटन सत्र में शामिल हुए. मैं ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ के इस भव्य मंच पर हूं- पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा, ‘आज जब मैं ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ के इस भव्य मंच पर हूं, तो मन में गर्व है, आत्मीयता है, अपनापन है और सबसेबड़ी बात है कि भविष्य को लेकर अपार विश्वास है. अभी कुछ ही महीने पहले यहां भारत मंडपम में हमने अष्टलक्ष्मी महोत्सव मनाया था आज हम यहांपूर्वोत्तर में निवेश का उत्सव मना रहे हैं. यहां इतनी बड़ी संख्या में कारोबार जगत के पुरोधा आए हैं ये दिखाता है कि पूर्वोत्तर को लेकर सभी में उत्साहहै, उमंग है और नए-नए सपनें हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत को दुनिया का सबसे विविध राष्ट्र कहा जाता है. हमारा पूर्वोत्तर इस विविध राष्ट्र का सबसे विविधहिस्सा है. व्यापार से परंपरा तक, कपड़ा उद्योग से पर्यटन तक पूर्वोत्तर की विविधता उसकी बहुत बड़ी ताकत है. पीएम मोदी ने कहा कि विकसितभारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकसित होना बहुत जरुरी है. पूर्वोत्तर पूर्वी भारत का सबसे अहम अंग है. EAST का मतलब है Empowerहमारे लिए EAST का मतलब है – Empower (सशक्तीकरण), Act (काम), Strengthen (सुदृढ़ीकरण) and Transform (परिवर्तन). पूर्वीभारत के लिए यही हमारी सरकार की नीति है. उन्होंने कहा, ‘पिछले 11 वर्षों में जो परिवर्तन पूर्वात्तर में आया है, वो केवल आंकड़ों की बात नहीं है. वोजमीन पर महसूस होने वाला बदलाव है। हमने पूर्वोत्तर के साथ केवल योजनाओं के माध्यम से रिश्ता नहीं जोड़ा, हमने दिल से रिश्ता बनाया है 700 सेज्यादा बार हमारे केंद्र सरकार के मंत्री पूर्वोत्तर गए हैं. उन्होंने उस मिट्टी को महसूस किया, लोगों की आंखों में उम्मीद देखी और उस भरोसे को विकासकी नीति में बदला. हमने इंफ्रास्ट्रक्चर को सिर्फ ईंट और सीमेंट से नहीं देखा, हमने उसे भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बनाया है. हम लुक ईस्ट से आगेबढ़कर एक्ट ईस्ट के मंत्र पर चले एक समय था, जब पूर्वोत्तर को सिर्फ सीमांत क्षेत्र कहा जाता था आज ये विकास का अग्रणी बन रहा है.
रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमलों के बीच मॉस्को के हवाई अड्डों को किया बंद, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को में हवाई अड्डों को बंद करने का फैसला

रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमलों के बीच मॉस्को के हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है. इस दौरान डीएमके नेता कनिमोझी के नेतृत्व में भारतीय सांसदों केप्रतिनिधिमंडल को लेकर पहुंचे विमान को लैंडिंग से पहले काफी मशक्कत करनी पड़ी. रूसी अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने बताया कि रात भरयूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को में हवाई अड्डों को बंद करने का फैसला किया गया है. मॉस्को के वनुकोवो, डोमोडेडोवो और जुकोवस्की हवाईअड्डों पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है. इस दौरान भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर एक विमान मॉस्को पहुंचा. ड्रोन हमले के कारणविमान को कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा, लेकिन बाद में विमान सुरक्षित उतर गया. कनिमोझी के करीबी सूत्रों ने बताया कि विमान कोबीच हवा में चक्कर लगाना पड़ा. यह हवा में चक्कर लगाता रहा और बाद में उतरा और इसमें 45 मिनट की देरी हुई. कनिमोझी सुरक्षित उतर गईंमॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक, रूसी वायु रक्षा ने कथित तौर पर छह ड्रोन को मार गिराए हैं. 485 ड्रोन को मार गिराने का दावाजो मॉस्को की ओर उड़ रहे थे स्थानीय समयानुसार सुबह 2:41 बजे सोबयानिन ने बताया कि कथित तौर पर तीन और ड्रोन को मार गिराया गया है. आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लगातार तीन रातों से यूक्रेन ने रूसी क्षेत्र में ड्रोन हमले जारीरखे हैं. 20 मई की शाम से 22 मई की सुबह के बीच रूस ने अपने क्षेत्र में 485 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. रूस में हवाई यात्रा को बाधितकरने के लिए यूक्रेनी ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. बताया गया कि यूक्रेन ने सैकड़ों ड्रोन लॉन्च किए, जिसके कारण 1 जनवरी से रूस भर में कमसे कम 217 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है. कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सांसदों का एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवाररात को पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में मॉस्को पहुंचा. यात्रा का मकसद पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के बारे में अंतरराष्ट्रीयसमुदाय को जागरूक करना है. डोमोडेडोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करुणानिधि और उनकी टीम के सदस्यों का भारतीय राजदूत विनय कुमार औरअन्य अधिकारियों ने स्वागत किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह को संबोधित, बीएसएफ को दी गई थी सबसे कठिन सीमाओं बांग्लादेश और पाकिस्तान बॉर्डर की रक्षा करने की जिम्मेदारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने कहा कि जब यह निर्णयलिया गया कि एक सीमा पर एक बल सुरक्षा प्रदान करेगा, तो बीएसएफ को दो सबसे कठिन सीमाओं बांग्लादेश और पाकिस्तान बॉर्डर की रक्षा करनेकी जिम्मेदारी दी गई थी. आपकी क्षमताओं को देखते हुए आपने इसे बहुत अच्छी तरह से सुरक्षित किया है. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरानबीएसएफ के शौर्य को भी सलाम किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हर गोली का जवाब बीएसएफ ने गोले से दिया. उन्होंने कहा कि 1965 सेलेकर 2025 तक अपने कर्तव्य के पथ पर निडर होकर सर्वोच्च बलिदान की भावना के साथ चलते हुए 2,000 से ज्यादा जिन सीमा प्रहरियों ने अपनासर्वोच्च बलिदान दिया है, मैं पूरे राष्ट्र की ओर से उन्हें प्रणाम करता हूं. देशभक्ति के आधार पर सभी कठिनाईयों को पार करके कैसे विश्व में सर्वश्रेष्ठबल बना जा सकता है, उसका उत्तम उदाहण BSF है. केएफ रुस्तमजी बीएसएफ के संस्थापक और पहले थे महानिदेशककेएफ रुस्तमजी बीएसएफ के संस्थापक और पहले महानिदेशक थे यह दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है, जिसमें लगभग 2.75 लाख कर्मीपश्चिम में पाकिस्तान और पूर्व में बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमाओं की रक्षा करने का काम करते हैं. बीएसएफ की स्थापना 1965 में हुई थी. अमितशाह ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर तब सफल हुआ, जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, हमारी खुफिया एजेंसियों से सटीकजानकारी और सेना की मारक क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन एक साथ आए. जब ये तीनों एक साथ आए तो ऑपरेशन सिंदूर बना. हमारा देश कई दशकोंसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रहा है पाकिस्तान ने कई बड़ी घटनाओं को वर्षों से अंजाम दिया, लेकिन उसे माकूल जवाब नहींदिया गया. 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने. पहला हमला हुआ उरी मैं सैनिकों परभारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनी और पहला बड़ा हमला उरी में हमारे सैनिकों पर हुआ. उन्हें जिंदा जलाने का दुस्साहस किया औरहमने उरी के तुरंत बाद सर्जिकल स्ट्राइक करके पहली बार आतंकियों के ठिकानों में घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया. फिर पुलवामा मेंहमला हुआ, सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया. सेना एयर स्ट्राइक कर के पहले से भी कठोर दंड दिया. अमित शाह ने कहा, ‘पहलगाममें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की ओर से निर्दोष लोगों को उनके परिवारों के सामने उनका धर्म पूछकर मार दिया गया. ऑपरेशन सिंदूर उसहमले का जवाब है और आज दुनिया भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की प्रशंसा कर रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को ऑपरेशनसिंदूर शुरू किया गया था और ऑपरेशन के कुछ ही मिनटों के भीतर हमने नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिनमें से दो आतंकी मुख्यालय थे. हमने पाकिस्तानी सेना के प्रतिष्ठानों, एयरबेसों को तबाह नहीं किया, हमने केवल उन लोगों को दंडित किया, जिन्होंने भारतीय धरती पर पाप किए थे.
अग्र समाज स्थापना दिवस समारोह : हरियाणा व दिल्ली के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि

नई दिल्ली, 22 मई — दिल्ली हरियाणा अग्रवाल मैत्री संघ (पंजी.) द्वारा आयोजित अग्र समाज स्थापना दिवस समारोह आज शाम 4:30 बजे प्रगतिमैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया है। इस विशेष अवसर पर देश की राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित हैँ। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, औरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघ संचालक श्री पवन जिंदल समाज को संबोधित करेंगे। यह आयोजन अग्र समाज की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आर्थिक योगदान को सम्मानित करने तथा नई पीढ़ी में जागरूकता लाने केउद्देश्य से किया जा रहा है। दिल्ली और हरियाणा से हजारों अग्र बंधुओं के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम समाज के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ वर्तमान उपलब्धियों को साझा करने का एक अवसर होगा, जहांसामाजिक समरसता और सेवा के मूल्यों को भी बल मिलेगा।
पहालगाम आतंकी हमला: कांग्रेस ने उठाए सरकार पर गंभीर सवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 22 मई 2025:पहालगाम में हुए भीषण आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।कांग्रेस सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रणिती शिंदे ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति जैसेअति संवेदनशील मामलों को भी प्रचार और दिखावे का साधन बना चुकी है। 26 नागरिकों की मौत, जवाब अब तक नहींशिंदे ने कहा कि पहालगाम हमले में देश ने 26 निर्दोष नागरिकों को खोया, और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए। इसकेबावजूद जिन आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया, वे अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उन्होंने पूछा, “क्या सरकार उन्हें पकड़ने के लिए कोईकदम उठा रही है या सिर्फ बयानबाज़ी में व्यस्त है?” पाकिस्तान को ऑपरेशन की जानकारी क्यों दी गई?एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को इस संबंध में सूचित कर दिया गया था। पार्टी नेविदेश मंत्री एस. जयशंकर से यह सवाल पूछा कि इस संवेदनशील जानकारी को साझा करने की आवश्यकता क्यों पड़ी? क्या इससे देश की सुरक्षा सेसमझौता हुआ? क्या यह एक रणनीतिक चूक नहीं है? भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को नुकसानशिंदे ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए उस बयान पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए जिसमें उन्होंने दावा किया था किउन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक दबाव डालकर संघर्षविराम करवाया। उन्होंने कहा, “यह बेहद गंभीर मामला है। क्या भारत सरकार कोइसकी जानकारी पहले से थी? क्या हमारी विदेश नीति अब दूसरे देशों के दबाव में चल रही है?” “प्रधानमंत्री जवाब दें, प्रचार नहीं” – कांग्रेसकांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में आकर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। शिंदे ने कहा, “यह समय सच्चाई से भागने का नहीं, जवाबदेही निभाने का है। यह देश सिर्फ दिखावे और कैमरे के सामने छवि सुधारने से नहीं चलता – यहां हर जान की कीमत है कांग्रेस की यह प्रेस वार्ता कई गंभीर सवाल खड़े करती है – आतंकियों की गिरफ्तारी से लेकर रणनीतिक सूचनाओं के लीक होने तक। अब देश जाननाचाहता है कि सरकार इन सवालों का जवाब कब और कैसे देगी।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराया, गुजरात टाइटंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए किया था क्वालिफाई

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया इसी के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई. इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था. बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम मेंखेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए. जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीनविकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की. दिल्ली को मात देकर मुंबई ने प्लेऑफके लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है. हालांकि, दोनों टीमों के ग्रुप चरण में अभी एक-एक मैच बचे हैं. समीर रिजवी ने खेली 39 रनों की पाली24 मई (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा जबकि 26 मई (सोमवार) को मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स से भिड़ंतहोगी. ये दोनों मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को उसके बल्लेबाजों ने निराश किया उनके लिए समीर रिजवी नेसर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. इनमें केएल राहुल (11), विप्रज निगम (20) औरआशुतोष शर्मा (18) शामिल हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में टीम के नियमित कप्तान अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से नहीं खेलने उतरे. उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली का नेतृत्व किया. वह सिर्फ छह रन बना पाए इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने छह, ट्रिस्टन स्टब्स ने दो, माधवतिवारी ने तीन, कुलदीप यादव ने सात रन बनाए. वहीं, मुस्तफिजुर रहमान खाता भी नहीं खोल पाए जबकि दुष्मंथा चमीरा आठ रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले, मुंबई की शुरुआत खराब हुई थी. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 5 रन बनाकर हुए आउटपूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन जैक्स13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रिकेल्टन 25 रन बना पाए. तिलक वर्मा ने 27 और हार्दिक पांड्या ने तीन रन बनाए. वहीं, सूर्यकुमारयादव ने 43 गेंदों में सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा नमन धीर ने आठ गेंदों में दो चौकेऔर इतने ही छक्के की मदद से 24 रन बनाए और नाबाद रहे. आखिरी 12 गेंदों में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने 48 रन झटके. दिल्ली के लिएमुकेश कुमार ने दो विकेट लिए जबकि दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए.
अमेरिकी राष्ट्रपति कर रहे बार-बार दावा, प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक खारिज नहीं किया ट्रंप के दावों को

Internation Realtion News: एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह दावा कर रहे है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरानव्यापार का सहारा लेकर भारत और पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मनाया तो दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक एक बार भी ट्रंप केदावों को खारिज नहीं किया है. उनकी (पीएम मोदी) की खामोशी का क्या मतलब है? देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को यह सवालसरकार से किया. कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा कि ट्रंप ने आठवीं बार दावा किया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर परविराम लगवाया है. खेड़ा ने एक्स पर कहा, “ट्रंप का दावा है कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को खत्म करवाने के लिए व्यापार का सहारा लिया.प्रधानमंत्री मोदी ने इन दावों को नहीं किया खारिजप्रधानमंत्री मोदी ने अब तक इन दावों को एक बार भी खारिज नहीं किया है. इस खामोशी का क्या मलतब है?” ओवल ऑफिस में दक्षिण अफ्रीका केराष्ट्रपति सीरिल रामफोसा के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, यदि आप भारत और पाकिस्तान के तनाव पर हमने क्या किया यह पूछें तो मैं कहूंगा किहमने वह पूरा मामला सुलझा लिया. मेरा मानना है कि मैंने इसे व्यापार का हवाला देकर सुलझा लिया.” ट्रंप ने कहा कि अमेरिका- भारत औरपाकिस्तान दोनों ही देशों के साथ बड़ा सौदा कर रहा है. ट्रंप के अनुसार उन्होंने दोनों देशों से कहा कि आप क्या कर रहे हैं? ट्रंप ने कहा, “किसी नकिसी को आखिरी वार करना पड़ेगा. दोनों देशों के बीच हालात बद से बदतर इसलिए हमें उनसे बात करनी पड़ी. किसी को तो आखिरी में गोलीचलानी ही थी. गोलीबारी की बढ़ती जा रही थी घटनाएंलेकिन गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही थीं, बड़ी होती जा रही थीं, देशों में गहरी होती जा रही थीं और हमने उनसे बात की, और मुझे लगता हैकि हमने, आप जानते हैं, मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि हमने इसे सुलझा लिया है, और फिर दो दिन बाद, कुछ ऐसा हुआ, और उन्होंने कहा कियह ट्रम्प की गलती है. ट्रंप ने कहा पाकिस्तान में कुछ बेहतरीन लोग और कुछ बहुत अच्छे, महान नेता हैं और भारत मेरा मित्र है, मोदी मेरे मित्र हैं. इसदक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने जवाब दिया, “मोदी, सबके मित्र हैं. ट्रम्प ने कहा, “वह एक महान व्यक्ति हैं और मैंने उन दोनों को फोन किया यह अच्छीबात है. दोनों नेताओं के बीच इस बातचीत के बाद अब इस मासले पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार दावा करतेरहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को सुलझाने में मदद की है और पीएम मोदी इस पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शम आसिम मुनीर पर बोला तीखा हमला, पहलगाम आतंकी हमला है कट्टरपंथी सोच का ही नतीजा

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर तीखा हमला बोला और उन्हें धार्मिक कट्टरपंथीबता दिया. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला उस कट्टरपंथी सोच का ही नतीजा है. नीदरलैंड के एक समाचार पत्र के साथ बातचीत में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी किए गए आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया. पहलगाम आतंकी हमले पर डॉ. जयशंकर नेकहा कि ‘भारतीय क्षेत्र जम्मू कश्मीर में बर्बर आतंकी हमला किया गया, जहां 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई. यह हमला कश्मीर कीअर्थव्यवस्था पर किया गया था क्योंकि कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही आधारित है. हमले के द्वारा धार्मिक भेदभाव को बढ़ाने की कोशिश कीगई और लोगों को धर्म पूछकर मारा गया. पाकिस्तान की सेना के जो प्रमुख हैं, वो खुद धार्मिक कट्टरपंथी हैं पहलगाम में हुआ आतंकी हमला उसीकट्टरपंथी सोच का नतीजा है. टीआरएफ पर थी प्रतिबंध लगाने की मांगविदेश मंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के पीछे टीआरएफ और लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठन हैं और टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी भी लीहै. उन्होंने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को 2023, 2024 में टीआरएफ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. जयशंकर ने कहा कि हमनेपहलगाम आतंकी हमला करने वाले लोगों की पहचान की और ये कोई छिपी हुई बात नहीं है और उसके बाद उन्हें निशाना बनाया. साथ ही किसीसैन्य या नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों के समर्थन में भारत पर हमला किया. भारतीय विदेश मंत्रीने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया. उन्होंने कहा कि भारत औऱपाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम द्विपक्षीय तौर पर हुआ. भारत ने जब 10 मई को पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तो पाकिस्तानी सेना नेस्वीकार किया था कि हमें संघर्षविराम करना चाहिए.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, दो अंजान लोगों ने घर में घुसने की कोशिश

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान के घर में घुसने कीकोशिश की है. पहले 20 मई को एक पुरुष ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ करपुलिस के हवाले कर दिया था. वहीं अगले दिन यानी 21 मई की रात एक महिला ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया. गुरुवार सुबह मुंबईपुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सबसे पहले मंगलवार को सलमान खान की सिक्योरिटी को चकमा देकर एक शख्स ने उनके घर में घुसने कीकोशिश की. यह युवक कार के पीछे छिपकर सलमान की बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब भी हो गया. हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इसेबिल्डिंग के एंट्रेस गेट के पास से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहाहै. इसके अलावा बुधवार रात को एक अंजान महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की. ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने किया घर में घुसने का प्रयासमुंबई पुलिस के मुताबिक, ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने रात को लगभग 3:30 बजे सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया किमहिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के घर तक पहुंची. जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने उस महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस कोसौंप दिया. इसके बाद सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. मुंबईपुलिस ने इन दोनों घटनाओं को कंफर्म किया. हालांकि, युवक और महिला के सिक्योरिटी तोड़ने और घर में घुसने की कोशिश करने की घटना कब कीहै इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है. वहीं मुंबई पुलिस के डीसीपी की मानें तो युवक ने मंगलवार शाम को वहीं महिला ने बुधवार रात कोसलमान के घर में घुसने का प्रयास किया. इससे पहले पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी. इस हमलेकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी. इस मामले में पुलिस ने बाद में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था. इस मामले के बाद ही सलमान कीसिक्योरिटी में मुंबई सरकार ने इजाफा किया था. सलमान खान को बिश्नोई गैंग से जान का खतरा है. इसके मद्देनजर सलमान की सिक्योरिटी काफीकड़ी है निजी बॉडी गार्ड के अलावा मुंबई पुलिस ने भी अभिनेता को Y+ दी हुई है. सलमान के घर के बाहर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं.