LIC–Adani Scandal ₹33,000 Crore of Policyholders’ Savings Used to Prop Up a Private Empire Alarming Questions on Government Pressure and Crony Capitalism

Disturbing revelations have just emerged in the media about how the Modani joint venture systematically misused the Life Insurance Corporation of India (LIC) and the savings of its 30 crore policyholders. Internal documents reveal that Indian officials drafted and pushed through a proposal to invest about ₹33,000 crores of LIC funds in various Adani Group […]
पंजाब सरकार ने दिल्ली में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल

पंजाब सरकार गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को दिल्ली में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इनकार्यक्रमों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भाग लेंगे। कार्यक्रमों की शुरुआतगुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास के साथ होगी, जहां गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद शाम को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रमुख रागी भाई अमरजीत सिंह तान, भाई अनंतबीर सिंह, भाई चमनजीत सिंहलाल, भाई जोगिंदर सिंह रियाड़, भाई दविंदर सिंह सोढी और भाई जसकर्ण सिंह शबद कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। राज्यभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहीअरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश कुर्बान कर दिया। उनकी यहबेमिसाल शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस अवसर पर आयोजित कीर्तन दरबार और लंगर में शामिलहोकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें। पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, राज्य सरकार गुरु तेग बहादुर की अमूल्य विरासत और उनकेमानवतावादी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए राज्यभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगेआयोजनों का मुख्य केंद्र श्री आनंदपुर साहिब रहेगा, जहां राज्य सरकार की देखरेख में श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रमुख समारोह होंगे। सरकार काउद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षा धर्मनिरपेक्षता, मानवता, साहस और दया को जन-जन तक पहुंचाना है। गुरु साहिब का जीवन अत्याचार के विरुद्धसंघर्ष और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का प्रतीक रहा है। पंजाब सरकार के ये कार्यक्रम गुरु साहिब की प्रेरक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने औरसमाज में भाईचारा, एकता व शांति के मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास हैं। पंजाब सरकार दिल्ली में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस परधार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे। गुरुद्वारा सीस गंज और रकाब गंज में अरदास और कीर्तनदरबार होगा, गुरु साहिब की मानवतावादी शिक्षाओं को बढ़ावा देने का प्रयास।
अंकुश नारंग का जोरदार बयान दिवाली पर भाजपा मेयर ने एमटीएस कर्मचारियों को दिया झुनझुना, कर्मचारी सड़क पर बैठे रहे

दिवाली के मौके पर भी खाली हाथ रहे एमटीएस कर्मचारीआम आदमी पार्टी के एमसीडी नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा मेयर राजा इकबाल सिंह और उनके अधिकारियों पर तीखा हमला किया। उन्होंनेकहा कि दिवाली के दौरान जब पूरे देश में त्योहारों की खुशी थी, दिल्ली के 5200 एमटीएस कर्मचारी अपनी मांगों के लिए सड़क पर बैठे रहे। अंकुशनारंग ने बताया कि भाजपा ने कर्मचारियों के लिए समिति बनाने का दिखावा किया, लेकिन असल में कोई हल नहीं निकला। कमेटी की बैठक में मेयर और अधिकारी नहीं पहुंचेअंकुश नारंग ने कहा कि समिति की पहली बैठक में मेयर राजा इकबाल सिंह और एमसीडी के बड़े अधिकारी गायब थे। बैठक में कर्मचारियों कीसमस्याओं पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खुद मेयर और अधिकारी उपस्थित नहीं हैं तो समिति का क्या मतलब है। हिंदू त्यौहारों पर कर्मचारियों को सड़क पर बैठने को मजबूर कियाअंकुश नारंग ने भाजपा पर आरोप लगाया कि जो पार्टी हिंदू धर्म और सनातन की रक्षा की बात करती है, वही दिवाली, दशहरा, भैया दूज और छठ केअवसर पर कर्मचारियों को सड़क पर बैठने को मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की आस्था और सम्मान के साथ खिलवाड़ है। दिल्ली में बढ़ी मलेरिया और डेंगू की परेशानीअंकुश नारंग ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से दिल्ली की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के मामले बढ़ गएहैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और मेयर राजा इकबाल सिंह की लापरवाही और अहंकार की वजह से जनता बीमारियों का सामना कर रही है। अधिकारियों ने गलत आंकड़े पेश किएअंकुश नारंग ने कहा कि अधिकारी बैठक में झूठे आंकड़े दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एमटीएस कर्मचारियों की संख्या 9,000 है, न कि 33,000।5200 कर्मचारियों को समान वेतन देने पर सिर्फ 41.19 करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे, जबकि अधिकारी 400 करोड़ का झूठा आंकड़ा पेश कर रहेहैं। भाजपा के चार इंजन भी फेलअंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के चार इंजन केंद्र, राज्य, उपराज्यपाल और एमसीडी सभी भाजपा के हैं। फिर भी 41 करोड़ रुपये देने में ये असमर्थहैं। उन्होंने मेयर से सवाल किया कि अगर इतना भी नहीं कर सकते तो महापौर पद के लिए योग्य कैसे हैं। पहले 13 हजार करोड़ मांगते थे, अब 41 करोड़ पर चुपअंकुश नारंग ने याद दिलाया कि कुछ साल पहले भाजपा सांसद और पार्षद 13 हजार करोड़ रुपये की मांग करने के लिए केजरीवाल के घर धरना देतेथे। अब अपनी ही सरकार से 41 करोड़ नहीं मंगवा पा रहे। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। दिवाली को ‘काली दिवाली’ बना दिया भाजपा नेअंकुश नारंग ने कहा कि दिवाली का त्योहार गरीब एमटीएस कर्मचारियों के लिए काली दिवाली बन गया। उन्होंने कहा कि खुद को रामभक्त बतानेवाले भाजपा नेता कर्मचारियों की परेशानी नहीं देख रहे। भाजपा को शर्म करनी चाहिएअंकुश नारंग ने जोर देकर कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों का समय, मेहनत और त्यौहार सब बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता कोमलेरिया, डेंगू और सफाई की बिगड़ी हालत भुगतनी पड़ रही है। उन्होंने भाजपा और मेयर राजा इकबाल सिंह को शर्म महसूस करने की सलाह दी।
छठ पर 12,000 ट्रेनें चलीं या 1,500? कांग्रेस बोली, मोदी सरकार ने आस्था के साथ किया विश्वासघात !

कांग्रेस का बड़ा आरोप – बिहारवासियों की आस्था के साथ छलावाकांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने छठ पूजा जैसे लोक आस्था के महापर्व पर बिहार के लोगों के साथझूठ और विश्वासघात किया है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने 12,000 ट्रेनें चलाने का दावा किया, लेकिन असल में सिर्फ 1,500 ट्रेनें हीचलाई गईं। अखिलेश प्रसाद बोले – लोग टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर हुएकांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि छठ पर्व पर बिहार के लाखों लोगों को घर जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंनेकहा, सरकार ने 12,000 ट्रेनों का वादा किया था, लेकिन हकीकत में सिर्फ 1,500 ट्रेनें चलीं। लोग इतनी भीड़ में सफर कर रहे थे कि कई यात्रियोंको टॉयलेट में बैठकर यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बिहारवासियों की आस्था का अपमान है और छठ मैया के साथ धोखा है। कांग्रेसनेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का यह झूठ भी बीजेपी के पुराने चुनावी वादों की तरह ही निकला कागज पर बहुत कुछ, जमीन पर कुछ नहीं। 1.5 हजार ट्रेनों से 19 लाख लोग, वादा था 1.53 करोड़ यात्रियों काकांग्रेस के मुताबिक, सरकार ने दावा किया था कि 12,000 ट्रेनों के ज़रिए 1 करोड़ 53 लाख यात्रियों को सफर की सुविधा मिलेगी, लेकिन हकीकतमें केवल 19 लाख 20 हजार लोग ही यात्रा कर सके।कांग्रेस ने कहा कि यह मोदी सरकार की अक्षम व्यवस्थापन और झूठे प्रचार की एक और मिसाल है। छठ घाटों की हालत बदहालअखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में छठ घाटों की हालत भी बेहद खराब है।कई जगहों पर गंदगी और असुविधा से लोगों को मुश्किल हुई।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र दोनों ने ही इस बार छठ पर्व की तैयारी में गंभीर लापरवाही दिखाई। अभय दुबे का हमला नीतीश–मोदी ने बिहार को पहले पलायन कराया, अब यातना दीकांग्रेस के मीडिया समन्वयक अभय दुबे ने कहा कि मोदी और नीतीश सरकार ने मिलकर बिहार के लोगों को दोहरी मार दी है। उन्होंने कहा, पहलेबिहार के लोगों को रोज़गार न देकर पलायन के लिए मजबूर किया गया, अब त्योहार के वक्त उन्हें घर लौटने के लिए यातना झेलनी पड़ रही है।उन्होंनेआरोप लगाया कि जब आम लोग ट्रेनों में धक्के खा रहे थे, तब प्रधानमंत्री और बीजेपी नेता हेलीकॉप्टरों में उड़ान भर रहे थे। उन्होंने व्यंग्य में कहा, पटना एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टरों की लाइन थी, लेकिन ट्रेनों में इंसानों की जगह नहीं थी। बिहार की गरीबी और पलायन पर कांग्रेस का हमलाअभय दुबे ने कहा कि आज बिहार की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। उन्होंने ई-श्रम पोर्टल के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि बिहार के 3 करोड़18 लाख मजदूरों ने खुद को दर्ज कराया है और कहा है कि उनके परिवार की औसत आमदनी 10,000 रुपये से कम है। उन्होंने कहा कि लगभग 9 करोड़ लोग रोज़ 67 रुपये प्रतिदिन पर जीवन गुजारने को मजबूर हैं। हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति पलायन करता है, ताकि घर का चूल्हा जलसके। सवा लाख करोड़ का वादा, सवा रुपया भी नहीं मिलाकांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर बिहार के साथ आर्थिक धोखा करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को 1.25 लाखकरोड़ रुपये के विशेष पैकेज का वादा किया था, लेकिन उसमें से सवा रुपया भी नहीं मिला। उन्होंने कहा, मोतिहारी चीनी मिल बंद पड़ी है, दरभंगाएम्स का उद्घाटन आज तक अधूरा है, और भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि 27 पुल बह गए और 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ।” कांग्रेस का दावा – जनता देगी जवाबकांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता अब आस्था और सम्मान के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा, छठ मैया की पूजा में विश्वास रखने वालेबिहारवासी इस बार वोट की चोट से जवाब देंगे।कांग्रेस ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि लोक आस्था का सवाल है। जो सरकारजनता की श्रद्धा के साथ धोखा करती है, उसे जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
आशीष सूद ने शुरू किया जल संगम से जन संगम अभियान, विद्यार्थियों को बनाया एकता के दूत

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दी एकता की नई दिशादिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज एक अनोखा और प्रेरणादायक अभियान जल संगम से जन संगम एकता के उत्सव की शुरुआत की। यहअभियान भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुरू किया गया है। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि यहकेवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। सोनिया विहार घाट से शुरू हुई एकता की यात्रायह शुभारंभ समारोह सोनिया विहार यमुना घाट पर आयोजित हुआ, जहां दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र और शिक्षक शामिल हुए।कार्यक्रम में 150 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और पवित्र यमुना जल एकत्र किया। यह जल पूरे देश की 25 प्रमुख नदियों तक भेजा जाएगा कश्मीर सेलेकर कन्याकुमारी तक ताकि भारत की सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता का संदेश देशभर में पहुंचे। देश की 25 नदियों तक पहुंचेगा यमुना का पवित्र जलसूद ने बताया कि इस अभियान के तहत दिल्ली की यमुना नदी का जल देश की 25 नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। इसके बाद, उन नदियों सेलाया गया पवित्र जल 31 अक्तूबर 2025 को वापस दिल्ली लाया जाएगा, जहां पटेल चौक स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर जल अभिषेकसमारोह आयोजित होगा। यह दिन इस “Sardar @150” अभियान का समापन दिवस होगा, जो राष्ट्रीय एकता का एक यादगार क्षण बनेगा। सरदार पटेल से मोदी तक एकता की विरासतअपने संबोधन में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जब भारत आज़ाद हुआ था, तब सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक भारत में जोड़ा था।उन्होंने कहा, जिस तरह सरदार पटेल ने भारत की अखंडता का सपना साकार किया, उसी तरह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाहजी ने अनुच्छेद 370 हटाकर भारत के दिल और भूगोल को एक किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान उसी राजनीतिक इच्छाशक्ति औरराष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिसने भारत को मजबूत और एकजुट बनाया है। Sardar @150 बनेगा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीकआशीष सूद ने बताया कि यह पूरा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन से प्रेरित है। उन्होंने कहा, सरदार पटेल ने जिस एक भारत, श्रेष्ठभारत’ का सपना देखा था, वही अब प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘विकसित भारत @2047’ के रूप में साकार हो रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया किहाल ही में प्रधानमंत्री ने दिल्ली को ‘Mini India’ कहा था और आज का यह कार्यक्रम उस विविधता और एकता का जीवंत उदाहरण है। विद्यार्थी बनेंगे सांस्कृतिक एकता के दूतशिक्षा मंत्री ने कहा कि इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण भाग यह है कि इसमें दिल्ली के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, हमचाहते हैं कि हर बच्चा कहे मैं केवल पढ़ने नहीं आया हूँ, मैं देश बनाने आया हूँ। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विद्यालय अब केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशालाएं बन चुके हैं। इन बच्चों के माध्यम से एकता, संस्कृति और देशभक्ति का संदेश देश के हर कोने तक पहुंचेगा। यमुना घाट पर हुई माँ यमुना आरती और संकल्पकार्यक्रम के अंत में आशीष सूद, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने माँ यमुना की आरती की। सभी ने मिलकर नदी की शुद्धि, पर्यावरण संरक्षणऔर राष्ट्रीय एकता के संकल्प लिए। घाट पर एकता का जल एक भारत का संदेश गूंज उठा।
इस बार दिल्ली में ऐतिहासिक होगी छठ पूजा, तैयारियां पूरी रफ़्तार पर – कपिल मिश्रा

नरेला घाट पर कपिल मिश्रा ने किया निरीक्षणदिल्ली सरकार में कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने आज छठ पूजा की तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने नरेला स्थित छठ घाट परपहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नरेला विधानसभा के विधायक राज करनखत्री भी मौजूद रहे। मंत्री ने घाट पर चल रही तैयारियों का विस्तार से निरीक्षण किया और कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा ही सरकार की सर्वोच्चप्राथमिकता है। 1300 से अधिक घाटों पर पूरी हुई तैयारियांकपिल मिश्रा ने बताया कि इस बार दिल्ली में कुल 1300 से अधिक छठ घाटों पर पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उन्होंने कहा कि यमुना नदीके किनारे 17 प्रमुख घाटों सहित पूरी राजधानी में भव्य और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।हमारा लक्ष्य है कि कोई भी श्रद्धालु किसी प्रकार कीअसुविधा महसूस न करे, मिश्रा ने बताया कि सभी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, टेंट, जलापूर्ति, सुरक्षा, चिकित्सा सेवाएं और बैरिकेडिंग जैसीसभी ज़रूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पूर्वांचल समाज को मिलेगा पूरा सम्माननिरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि कई वर्षों तक पूर्वांचल समाज को यमुना किनारे छठ पूजा करने से रोका गया था, जो समाज कीआस्था के साथ बड़ा अन्याय था। उन्होंने कहा, अब वह दौर खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित किया हैकि राजधानी के हर कोने में छठ पूजा श्रद्धा और सम्मान के साथ हो सके।उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली सरकार छठ पर्व को आस्था, एकता औरसंस्कृति का उत्सव मानकर पूरी तैयारी कर रही है।अधिकारियों और स्वयंसेवकों से की बातचीतकपिल मिश्रा ने घाट पर मौजूद अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समितियों और स्वयंसेवकों से बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की सभी टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा, यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और मेहनत का परिणाम है। हर विभाग अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहा है। मुख्य घाटों पर तैयारियां चरम परकपिल मिश्रा ने बताया कि नरेला, त्रिलोकपुरी, सोनिया विहार, कालिंदी कुंज, वासुदेव घाट और अन्य प्रमुख स्थलों पर सभी कार्य अंतिम चरण में हैं।उन्होंने कहा कि टेंट, मंच, चिकित्सा केंद्र, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़ा हर काम तेज़ी से पूरा किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकरपूजा कर सकें। छठ पर्व अब पूरे दिल्ली का उत्सवमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार छठ पर्व को सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं मानती, बल्कि इसे दिल्ली की संस्कृति और एकता का प्रतीक मानती है।उन्होंने कहा, छठ अब केवल पूर्वांचल समाज का पर्व नहीं, बल्कि पूरे दिल्लीवासियों का पर्व बन चुका है। यह त्योहार हमारी आस्था, स्वच्छता, सूर्यउपासना और सामूहिकता की भावना का प्रतीक है। कपिल मिश्रा ने यह भी बताया कि इस वर्ष छठ घाटों को और सुंदर बनाने के लिए सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष साफ-सफाई अभियानों का भी आयोजन किया गया है।
चाँदनी चौक के व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे! – रेखा गुप्ता

सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकातचाँदनी चौक में दुकानों की सीलिंग के मुद्दे पर व्यापारियों की परेशानियों को लेकर शनिवार को सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में एकप्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली हिन्दुस्तानी मार्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्षमुकेश सचदेवा, महासचिव भगवान बंसल, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, चाँदनी चौक भाजपा अध्यक्ष अरविंद गर्ग, भाजपा नेता गोपालगर्ग, व्यापारी नेता सुभाष गोयल और अभिषेक गणेरिवाल शामिल थे। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री को बताया कि चाँदनी चौक पूरी तरह से व्यापारिकइलाका है, लेकिन एक व्यक्ति की शिकायत के कारण यहां दुकानों की सीलिंग की नौबत आ गई है, जिससे हजारों व्यापारी परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठकमामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उसी समय एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। शनिवार का दिन होने के बावजूद उन्होंने इसविषय पर तुरंत कार्रवाई की और दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली नगर निगम आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया। बैठक में सांसद प्रवीनखंडेलवाल और भाजपा नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी और स्पष्ट कहा कि व्यापारियों केसाथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाँदनी चौक सदियों से व्यापार का दिल रहा है – प्रवीन खंडेलवालबैठक में सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि चाँदनी चौक न केवल दिल्ली का बल्कि पूरे देश का व्यापारिक केंद्र रहा है।उन्होंने कहा, यहां कीगलियां, बाजार और दुकानें वर्षों से व्यापारिक गतिविधियों के लिए ही जानी जाती हैं। एक व्यक्ति की शिकायत के कारण इस इलाके को बंद करनाया सील करना व्यापारियों के साथ अन्याय है। खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार दोनों को मिलकरसुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए, ताकि उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश सुप्रीम कर्ट को बताएँ सच्चाईमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि अदालत में यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि 1962 के पहले के दिल्लीमास्टर प्लान में भी चाँदनी चौक को एक स्वीकृत व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली मास्टर प्लान 2021 केअनुसार चाँदनी चौक की ज़्यादातर गलियां कमर्शियल या मिक्स लैंड यूज़ एरिया के रूप में पंजीकृत हैं। इसलिए यहां सीलिंग करना बिल्कुल गलत हैऔर इससे व्यापारियों के साथ बड़ा अन्याय होगा। व्यापारियों के हित में तीनों सरकारें साथ होंगी – रेखा गुप्तामुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार व्यापारियों के साथ है। उन्होंने कहा, ना सिर्फ दिल्ली नगर निगम बल्कि दिल्ली सरकार और ज़रूरतपड़ी तो केंद्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों के हित में खड़ी होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चाँदनी चौक ही नहीं, बल्कि दिल्ली के हरबाजार के व्यापारी उनके परिवार की तरह हैं और सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी रहेगी। व्यापारियों में राहत और उम्मीद का माहौलमुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद चाँदनी चौक के व्यापारियों में राहत की लहर दौड़ गई। कई व्यापारियों ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि सरकारउनकी बात अदालत तक पहुँचाएगी और उनकी दुकानें फिर से खुलेंगी। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद प्रवीन खंडेलवाल का आभारजताया कि उन्होंने इतनी तत्परता से इस गंभीर मुद्दे को उठाया।
पूर्वांचल समाज को बड़ी सौगात यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास छठ घाट फिर से खुला भाजपा सरकार हर धर्म और पर्व का सम्मान करती है, यही दिल्ली की असली पहचान है — वीरेन्द्र सचदेवा

पूर्वांचल समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरीदिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली के पूर्वांचल समाज को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन केपास स्थित छठ पूजा घाट, जिसे 2020 में अरविंद केजरीवाल सरकार ने बंद करवाया था, अब दोबारा खोल दिया गया है। यह घाट छठ पूजा केसमय पूर्वांचल के हजारों श्रद्धालुओं के लिए सबसे सुविधाजनक स्थान रहा है, लेकिन केजरीवाल सरकार के आदेश से इसे बंद किए जाने के बादश्रद्धालुओं को हर साल कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बिहार जागरण मंच ने की पहल, सचदेवा ने तुरंत कार्रवाई कीबीते शुक्रवार को बिहार जागरण मंच के संरक्षक और एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों ने दिल्लीभाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा से मुलाकात की। उन्होंने निवेदन किया कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के नीचे, पंटून पुल के पास जो छठ घाट पहले था, उसे फिर से पूजा के लिए खोला जाए क्योंकि हजारों श्रद्धालु इसी घाट पर पूजा करने की इच्छा रखते हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने लोगों की इस मांग कोतुरंत स्वीकार किया। उन्होंने उसी दिन क्षेत्रीय अधिकारियों से बात कर घाट निर्माण की अनुमति दिलवाई और जेसीबी मशीन लगवाकर घाट की साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू करवा दिया। वीरेन्द्र सचदेवा ने खुद किया घाट पर श्रमदानशनिवार की सुबह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा स्वयं यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के नीचे निर्माणाधीन घाट पर पहुंचे।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, बिहार जागरण मंच के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ सफाई अभियान और श्रमदान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा हमने इस छठघाट को फिर से चालू कराकर लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, मयूर विहार और आसपास के चार-पाँच किलोमीटर क्षेत्र में बसे बिहार समाज के लोगों कीआकांक्षा पूरी की है। यह घाट सिर्फ मिट्टी और पानी का नहीं, बल्कि श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है। केजरीवाल सरकार आस्था में बाधा डालती थीसचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की पूर्व सरकार हमेशा धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने का काम करतीथी। केजरीवाल सरकार ने 2020 में यह घाट बंद करवाया था, जबकि उस समय पूर्वांचल समाज बार-बार निवेदन कर रहा था कि यह जगह हजारोंश्रद्धालुओं के लिए आवश्यक है। केजरीवाल सरकार न तो लोगों की आस्था समझ पाई और न ही उनके भावनाओं का सम्मान किया, उन्होंने आगे कहाकि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह से जनता के साथ खड़ी है और हर धर्म, हर संस्कृति का समान रूप से सम्मान करती है। भाजपा की रेखागुप्ता सरकार जन-जन के पर्वों को उत्सव का रूप दे रही है। जहां केजरीवाल सरकार रोक लगाती थी, वहीं हम सुविधाएं दे रहे हैं। भाजपा सरकार दे रही है हर पर्व को सम्मानवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा की नीति साफ है धर्म या संस्कृति किसी दल की संपत्ति नहीं, यह देश की आत्मा है। छठ पर्व बिहार और पूर्वांचलही नहीं, पूरे देश की आस्था का उत्सव है। दिल्ली में जो भी रहता है, वह यहां का नागरिक है और उसकी भावनाओं का सम्मान करना सरकार कीजिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार इस वर्ष छठ पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी कर रही है। हर घाट पर सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पूर्वांचल समाज हमारी दिल्ली की ताकत हैवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पूर्वांचल समाज ने दिल्ली के विकास में बड़ा योगदान दिया है। पूर्वांचल के भाई-बहन मेहनती हैं, संस्कारी हैं और दिल्लीकी आत्मा में रचे-बसे हैं। उनकी भावनाओं का सम्मान भाजपा हमेशा करती रहेगी। छठ पूजा उनके लिए सबसे पवित्र पर्व है, इसलिए हम इसे पूरेसम्मान और सुविधा के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य दिल्ली को ऐसा शहर बनाना है जहां हर व्यक्ति अपनी परंपरा औरसंस्कृति के साथ गर्व से जी सके। बिहार जागरण मंच ने जताया आभारएनडीएमसी सदस्य और बिहार जागरण मंच के संरक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा हम 2020 से इस घाट कोफिर से खुलवाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मात्र एक दिन में अनुमति दिलवाईऔर घाट पर काम शुरू करवा दिया। यह उनके जनसेवा के जज़्बे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, पांडवनगर, शकरपुर और मयूर विहार क्षेत्रों के हजारों पूर्वांचल परिवारों में खुशी की लहर है। घाट पर जुटे भाजपा और समाज के सैकड़ों लोगघाट की सफाई और श्रमदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वीरेन्द्र सचदेवा के साथ विधायक अभय वर्मा, एनडीएमसी सदस्य दिनेशप्रताप सिंह, शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा, पार्षद संदीप कपूर, नीलम नीतू चौधरी और रामकिशोरशर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यमुना तट की सफाई की और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित व स्वच्छ घाट तैयार करने कासंकल्प लिया। भाजपा जनता की भावनाओं से जुड़ी पार्टी हैवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं करती, बल्कि जनता की भावनाओं से जुड़कर काम करती है। हमने छठ घाट बनवाकर कोईएहसान नहीं किया, यह हमारा कर्तव्य था। दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना भाजपा का धर्म है। उन्होंने कहा किभाजपा सरकार आगे भी सभी प्रमुख धार्मिक पर्वों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी चाहे वह ईद हो, दशहरा, दीपावली या छठ पूजा।
सौरभ भारद्वाज का बड़ा हमला सीएम रेखा गुप्ता यमुना का पानी पीकर दिखाएं अगर सच में साफ है आप नेताओं ने सीएम आवास तक रैली निकालकर भाजपा के झूठ को किया बेनकाब

सीएम आवास पर सौरभ भारद्वाज का विरोध प्रदर्शनआम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और अन्य आप नेताओं के साथ बोतलों में यमुना का पानी लेकरमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पहुंचे। आप नेताओं का उद्देश्य था भाजपा के उस दावे की पोल खोलना, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली की यमुनाअब पूरी तरह साफ हो गई है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और उनके साथियों को सीएम आवास से कुछ दूर ही बैरिकेड्स लगाकर रोकलिया। इसके बावजूद सौरभ भारद्वाज ने वहीं से चुनौती दी अगर यमुना का पानी साफ है, तो रेखा गुप्ता जी इसे सबके सामने पीकर दिखाएं। अगर पीनहीं सकतीं, तो झूठ बोलना बंद करें। भाजपा का झूठ जानलेवा हैसौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का यह झूठ सिर्फ चुनावी फायदा उठाने के लिए फैलाया जा रहा है, जबकि यमुना का पानी गंभीर रूप से प्रदूषितहै।यमुना का पानी इतना जहरीला है कि इससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं की जान जा सकती है। भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए पूर्वांचल केलोगों की जान से खेल रही है, सौरभ ने कहा कि भाजपा का यह रवैया गैरजिम्मेदाराना है और यह लोगों को गुमराह कर एक ‘स्वास्थ्य संकट’ पैदा करनेकी कोशिश है। रेखा गुप्ता और वीरेंद्र सचदेवा पीकर दिखाएं पानीसौरभ भारद्वाज ने कहा कि वे पिछले तीन दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को टैगकर यह चुनौती दे रहे हैं कि वे यमुना का पानी पीकर दिखाएं। उन्होंने कहा “भाजपा नेता कैमरे के सामने पानी दिखाते हैं, पर पीते नहीं। वे बोतलउठाकर गिरा देते हैं और जनता को धोखा देते हैं। अगर पानी सच में साफ है, तो एक गिलास पीकर दिखाएं।उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के झूठेनाटक का पर्दाफाश अब जनता के सामने करना जरूरी हो गया है। डीपीसीसी की रिपोर्ट ही भाजपा का झूठ उजागर कर रहीसौरभ भारद्वाज ने यमुना का काला पानी मीडिया को दिखाते हुए कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की 23 अक्टूबर की रिपोर्ट खुदबताती है कि यमुना का पानी न पीने लायक है और न नहाने लायक। रिपोर्ट में साफ लिखा है कि पानी में मल की मात्रा सैकड़ों गुना ज्यादा है। भाजपानेता उसी रिपोर्ट को नजरअंदाज कर झूठ फैला रहे हैं। यह जनता को गुमराह करने का अपराध है, सौरभ ने बताया कि उन्होंने बोतल में जो पानी भरा, उसमें नजफगढ़ नाले की गंदगी और मल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। भाजपा ने नहर का पानी छोड़कर किया झूठा प्रचारसौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हथिनीकुंड बैराज से ईस्टर्न कैनाल का पानी यमुना में छोड़ा, ताकियह दिखाया जा सके कि यमुना साफ हो गई है। भाजपा के नेताओं ने ऊपर-ऊपर से पानी साफ दिखाने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई यह है कियमुना की गहराई में अब भी वही गंदगी है। भाजपा का यह झूठ चुनावी मंच पर वाहवाही लूटने के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार चुनाव मेंपूर्वांचल के मतदाताओं को गुमराह करने के लिए यह पूरा ड्रामा कर रही है। छठ पूजा के दौरान खतरे में श्रद्धालुओं की जानसौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के इस झूठ की सबसे बड़ी कीमत गरीब और आस्थावान पूर्वांचली परिवार चुकाएंगे। लाखों महिलाएं और बच्चे छठपूजा में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए यमुना घाटों पर जाएंगे। अगर वे भाजपा के झूठ में आकर इस पानी का आचमन करेंगे या इसमें देर तक खड़े रहेंगे, तो उन्हें गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह पानी त्वचा रोग, संक्रमण, और पेट की बीमारियां फैला सकता है। भाजपा का झूठ लोगोंकी आस्था नहीं, उनकी जान के लिए खतरा है केजरीवाल ने सच्चाई बताई, भाजपा फैला रही झूठसौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कभी झूठे वादे नहीं किए। केजरीवाल जी ने जनता से कहा था कि मुझसेयमुना पूरी तरह साफ नहीं हो पाई क्योंकि एलजी और केंद्र सरकार ने फंड रोक दिया और डी.डी.ए. ने जमीन नहीं दी। लेकिन भाजपा अब उन्हीं अधूरेकामों का श्रेय लेकर झूठी वाहवाही बटोर रही है।उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि आम आदमी पार्टी ने यमुना एक्शन प्लान शुरू किया था, जिसेभाजपा ने राजनीतिक कारणों से रोक दिया। भाजपा का आचमन नाटक, एक बूंद भी नहीं जाती मुंह मेंसौरभ भारद्वाज ने भाजपा के तथाकथित आचमन वीडियो पर व्यंग्य करते हुए कहा भाजपा नेता कैमरे के सामने पानी का गिलास हाथ में लेते हैं, परअसल में एक बूंद तक नहीं पीते। यह जनता को दिखाने के लिए बनाई गई नौटंकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इस झूठे प्रचार के कारणगरीब पूर्वांचल महिलाएं और बच्चे खतरे में पड़ सकते हैं। वे यमुना में पूजा के दौरान घंटेभर तक खड़े रहते हैं, और यही गंदा पानी उनके मुंह-नाक मेंचला जाता है। यह जानलेवा है संजीव झा की चेतावनी – पूर्वांचली भाइयों–बहनों सावधान रहेंविधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार की डीपीसीसी रिपोर्ट खुद बताती है कि यमुना का पानी अत्यधिक प्रदूषित है। “वजीराबाद, आईटीओ, कालिंदी कुंज, लक्ष्मी नगर और ओखला जैसे सभी घाटों का पानी इतना गंदा है कि उसमें खड़ा रहना भी खतरनाक है। भाजपा नेता इससच्चाई को छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार चुनाव के कारण धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा की नियत यमुना के पानीजितनी गंदी है। कृपया इस पानी का आचमन न करें और ज्यादा देर तक पानी में न रहें, संजीव झा ने अपील की। आप की जनता से अपील सच्चाई जानें, झूठ से बचेंसौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह मुद्दा उठाती रहेगी ताकि कोई भी श्रद्धालु गुमराह न हो। हम राजनीति नहीं, सच्चाई की लड़ाई लड़ रहेहैं। अगर भाजपा सच बोल रही है तो हम दोबारा यमुना का पानी लेकर आएंगे, और वे कैमरे के सामने उसे पीकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि भाजपानेताओं को शर्म आनी चाहिए कि वे अपनी ही रिपोर्टों को छिपाकर जनता से झूठ बोल रहे हैं।