आखिरकार कौन सी है वो पावर, जो नहीं होगीं दिल्ली की मुख्यमंत्री के पास”आइए जानते है इससे जुड़ी जानकारी’

Delhi New CM: दिल्ली की नई सीएम का ऐलान हो चुका है. अब कम को लेकर अलग-अलग मुख्यमंत्रियों ने सवाल उठाए है और दिल्ली कीसीएम को लेकर ज्यादा पावर की डिमांड की है. क्योंकि दिल्ली में भी अब बीजेपी की सरकार बन चुकी है अब हम आपको बताएंगे कि दिल्ली केसीएम के पास वह कौन सी पांच पावर है जो और किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री के पास नहीं होती है. लॉ एंड ऑर्डरलॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की जिम्मेदारी दरअसल सेंट्रल गवर्नमेंट की होती है दिल्ली सरकार किसी भी तरह के सुरक्षा बलों को तैनात करने या हटानेका फैसला नहीं ले सकती है.सुरक्षा बलों को हटाने एवं तैनात करने का फैलसा सिर्फ और सिर्फ सेंट्रल गर्वमेंट के पास ही होता है. इसके बाद दिल्लीसरकार दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आती है. जो की दिल्ली की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर दिल्ली सरकार काकोई सीधा कंट्रोल नहीं है. मतलब कि दिल्ली में अगर कुछ होता है तो दिल्ली की मुख्यमंत्री पुलिस को कोई भी सीधा आदेश नहीं दे सकती दिल्ली मेंउपराज्यपाल की भूमिका बहुत अहम मानी जाती है दिल्ली सरकार कोई भी कानून या नीति बनाती है तो उसे लागू करने के लिए उपराज्यपाल कीमंजूरी लेनी पड़ती है. दिल्ली के राज्यपाल के पास होती है वीटो पावरकुछ मामले में उपराज्यपाल के पास वीटो पावर भी होती है यानी वह किसी कानून को यानी वह किसी कानून को पास होने से रोक सकते हैं. और उसमामले को केंद्र सरकार को भेज भी सकते हैं. लेकिन यही योजना दूसरे राज्यों में लागू नहीं होती वहां राज्यपाल की भूमिका इतनी महत्वपूर्ण नहीं होतीहै. इसके अलावा दिल्ली में जमीन से जुड़े सभी मामलों का मैनेजमेंट केंद्र सरकार का शहरी विकास मंत्रालय ही देखा है इसका अर्थ है. कि दिल्लीसरकार अपनी मर्जी से रियल स्टेट या कहे तो सरकारी जमीन के बारे में कोई फैसला नहीं ले सकती उन्हें इन सब मामलों में केंद्र सरकार से सलाह वीइजाजत लेनी ही पड़ती है.
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिबनाम ने दी ट्रंप को धमकी, अगर हमारी संप्रभुता का किया उल्लंघन तो नहीं करेंगें बर्दाश्त

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद लगातार कई देशों को ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी देते हुए आ रहे हैं. ऐसे में मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडियाशिबनाम ने एक बड़ा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी जा रही धमकियों से ना डरने की बात कही है. उन्होनें डोनाल्डट्रंप की धमकियों को लेकर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से ज्यादा टैरिफ लगाने ड्रग कैटल के खिलाफ सनी एक्शन लेने और निर्वासितों कोवापस भेजने को लेकर दी जा रही चेतावनी पर टिप्पणी कर रही थी. ऐसे में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनसे पूछा गया की क्या मेक्सिकन राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप की धमकियों से डरती है. तो शिबनाम ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि मुझे देश की जनता का समर्थन प्राप्त है. और जब किसी के पास निश्चिताऔर दृढ़ विश्वास होता है.तो वह पूरी तरीके से जानता का है. ट्रंप की चिंताओं और उपायों को किया दूरउनके सिद्धांतों को लेकर कहा है कि उन्होंने ट्रंप के उपाय और चिताओं को दूर करते हुए कहा कि हमारे दोनों देशों के बीच अभी बातचीत की जा रही हैमेक्सिको की संप्रभुता का उल्लंघन हम कभी नहीं होने देंगे लेकिन अगर इसका उल्लंघन होता भी है तो मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारा पूरा देश एकसाथ खड़ा होगा. डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आरोप है कि दरअसल मैक्सिन को ड्रग कार्टेल द्वारा चलाया जाता है जो एक आपराधिक संगठन है जिसेअमेरिकी सरकार ने आतंकवाद घोषित कर दिया है.ट्रंप ने वैक्सीन अधिकारियों पर लाखों लोगों पर अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करनेकी अनुमति देने का भी गंभीर आरोप लगाया था. और अब प्रवचन के प्रभाव को रोकने के लिए अपनी मदद की पेशकश की दोनों देशों के अधिकारीइस सप्ताह वाशिंगटन के मैक्सिन उत्पादों पर टैरिफ के निलंबन और नशीली दवोंओं की तस्करी विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में फेंटेलाइन केप्रभाव से निपटाने की रणनीतियां पर बातचीत करने के लिए मिलेंगे. शिबनाम ने कहा हम करते है संप्रभुता का बचावदरअसल शिबनाम की पुष्टि की सरकार ड्रग कार्टेल या संगठित अपराध का बचाव नहीं करती है उन्होनें कहा कि हम संप्रभुता का बचाव करतेहै.मेक्सिको कार्टेल को आतंकवादी संगठन के रुप में नामित करने से उत्पन्न होने वाले किसी भी विदेशी उपाय को स्वीकार नहीं करेगा. अभी इन सबको लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रहीं है. आगे इसको लेकर जो भी प्रक्रिया आएगी उसकी जानकारी को लोगों तक साझा किया जाएगा.
आरबीआई ने लाँन्च किया ‘आरबीआई डाटा ऐप”, जानें क्यों है खास आम जनता के लिए

भारतीय रिजर्व बैंक ने RBIDATA नामक एक नया मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है. जो भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित आर्थिक और वित्तीयडाटा तक आसान मंच प्रदान करेगा.इसे विशेष रुप से शोधकर्ताओं, छात्रों नीति निर्माता और आम जनता के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. जिसमें 11000 से अधिक आर्थिक डेटा श्रृंखलाओं का अध्ययन कर सकते हैं इसका मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के लिए आर्थिक आंकड़ों कोसुव्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना है यह ऐप ios के लिए विशेष रूप से उपलब्ध है और इसे RBI Database on Indian on economy सेजोड़ा गया है जिससे आर्थिक डाटा तक पहुंचने से पहले यह अधिक आसान हो गया है. RBI DATA डाटा प्रदर्शित और पहुंच को बढ़ाने की दिशा मेंएक महत्वपूर्ण कदम है. इस ऐप में कई सारी विशेषताएं हैं. आसानी से मिलेगी जानकारीजो उपयोगकर्ताओं को आर्थिक जानकारी तक आसानी से पहुंचा सकती हैं इससे खास तौर पर 11,000+ डाटा श्रृंखलाओं का पता लगा सकते हैं जोविभिन्न आर्थिक पहलुओं का आसानी से पता करेगी. इसमें खास तौर पर इंटरएक्टिव विजुलाइजेशन ग्राफ का चार्ट के माध्यम से समय श्रृंखला डाटाका विश्लेषण किया जाएगा. जिससे वित्तीय रुझानों को समझना आसान होगा इसमें शक्तिशाली सर्च फीचर के माध्यम से उपयोगकर्ता आवश्यकउत्तर खोज सकते हैं. और लोकप्रिय रिपोर्ट्स क्षेत्र में अक्सर एक्सेस की जाने वाली रिपोर्ट उपलब्ध रहती है. जिसमें उपयोगकर्ता 20 किलोमीटर कीसीमा के भीतर बैंक शाखाएं वित्तीय सुविधा को आसानी से ढूंढ सकते हैं. बैकिंग सेवाओं तक पहुंचने में होगी आसानीइससे बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी. इस ऐप में खास तौर पर SAARC देश के वित्तीय आंकड़े भी उपलब्ध है. जिससे क्षेत्रीय आर्थिकके तुलना संभव होगी.यह पहल खास तौर पर RBI की एक डिजिटल परिवर्तन रणनीति का हिस्सा है जो वित्तीय जानकारी के प्रसार को अधिक सुलभऔर संरक्षित बनाने का प्रयास कर रही है. इससे विभिन्न क्षेत्रों के हिटधारकों को विश्वसनीय डाटा के आधार पर सूचित निर्णय लेने में मदद मिलेगी.
मनु भाकर को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार से किया गया सम्मानित, जानें क्यों है खास ये अवार्ड

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंगकॉरपोरेशन द्वारा किए जाने वाला यह प्रतिष्ठित भारतीय महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां और उनके खेल में योगदान को मान्यता देता है.इसकेलिए 22 वर्षीय मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में इतिहास रच दिया. इसमें इन्होनें महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकरओलंपिक में पदक जीतने वाली पहले भारतीय महिला निशानेबाज बनने का गौरव प्राप्त किया है.इसके अलावा मनु भाकर ने सरबजीत सिंह के साथमिश्रित मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी कांस्य पदक जीता है. जिसके कारण वह स्वतंत्रता के बाद एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहलीभारतीय खिलाडी बन गयी. मानू भाकर की इस शानदार जीत से लोगों के बीत खुशी का माहौल है काफी लोग इनकी इस प्रेरणा से प्रेरित भी हो रहीहै. बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स की शुरुआत हुई 20219 मेंदरअसल बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ़ द ईयर की शुरुआत 2019 में की गई थी. और इसे भारतीय खेल पत्रकारों और विशेषज्ञ द्वारा नामांकितखिलाड़ियों के बीच सार्वजनिक मतदान के माध्यम से दिया जाता है. इससे पहले पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज कोलाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था. इन्होंने 2024 से 2022 तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया. जिससे वहअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे समय तक कप्तान रहने वाली खिड़की बनी. इनका भारतीय महिला क्रिकेट में योगदान आने वाली पीढियां केलिए एक प्रेरणा बन चुका है.लोग इनसे प्रेरित होकर अपने सपनों को पूरा करते है.
ममता बनर्जी ने महाकुंभ को बताया’मृत्यु कुंभ’ , बीजेपी पर साधा निशाना

ममता बनर्जी अभी से अलर्ट मोड में आ गई हैं. ममता बनर्जी ने बीजेपी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 से बीजेपी दिल्ली जीतने में जुटीहुई थी. यह मिशन अब जाकर कामयाब हुआ है और अब उसकी निशानी पर पश्चिम बंगाल ही है दरअसल ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर इतनीबड़ी बात कर दी कि लोगों के सुनकर होश उड़ गए. ममता ने कहा कि महाकुंभ तो मृत्यु कुंभ है. तो वहीं दूसरी तरफ लालू यादव ने महाकुंभ को फालतूबता दिया. अब ममता बनर्जी ने महाकुंभ पर बिल्कुल वैसा ही स्टैंड लिया है जैसा अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के समय उन्होंने लिया था अयोध्या मेंराम मंदिर उद्घाटन के वक्त इन्होंने समारोह के बहिष्कार की बात को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया था. इसके बाद कांग्रेस औरविपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी दलों ने भी अपना रुख साफ किया था ममता बनर्जी ने ऐसा बोलकर बीजेपी को निशाना बनाया है लेकिन इस परभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लपेटे में ले लिया ममता बनर्जी का यह बयान राहुल गांधी के महाकुंभ में डुबकी लगाने के ठीक पहले आया है. महाकुंभ बना मृत्यु कुंभ- ममता बनर्जीमृत्यु कुंभ बोलकर ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को भी अचंभे में डाल दिया हो सकता है आने वाले दिनों में राहुल गांधी महाकुंभ स्नान के लिए विपक्षकी तरफ से कटघरे में खड़े कर दिए जाएंगें. पर फिलहाल राहुल गांधी परिवार समेत महाकुंभ में स्नान के लिए जाएंगे यह उनकी तरफ से तय कर दियागया है इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी के संगम में डुबकी लगाने का कार्यक्रम तय होना अपने आप में दिलचस्प है. इससे पहलेमहू में रैली हुई थी जिसमें मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा था की गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? ममता बनर्जी की तरफ से सबसे बड़ासवाल यह है कि महाकुंभ मृत्यु कुंभ में बदल चुका है वीआईपी लोगों को महाकुंभ में खास सुविधाएं दी जा रही है तो वही गरीब लोगों को भगदड़ कीघटनाओं का सामना करना पड़ रहा है भगदढ़ में न जाने कितनी श्रद्धालुओं की मौत हुई है. भगदड़ की घटना के बाद कितने आयोग महाकुंभ भेजे गएममता बनर्जी की तरफ से सवाल किया जा रहा है.
भाजपा द्वारा ‘USAID फंड’ की 21 मिलियन डॉलर की क्या है कहानी, आखिरकार विदेशी हस्तक्षेप की कौन सी है नई रणनीति

भाजपा, मोदी सरकार के मंत्रियों, उसके आर्थिक सलाहकार, आईटी सेल प्रमुख, आरएसएस-भाजपा इको सिस्टम और भाजपा के अनुकूल मीडिया केएक हिस्से द्वारा फैलाई गई पूरी ‘USAID फंड की 21 मिलियन डॉलर की कहानी’ भारत में कांग्रेस सरकारों को अस्थिर करने के लिए विदेशी फंड काइस्तेमाल करने के अपने पापों से ध्यान हटाने के लिए बनाई गई थी. दरअसल‘USAID फंड की 21 मिलियन डॉलर की राशि’ भारत को नहीं, बल्किबांग्लादेश को दी गई थी. आधिकारिक दस्तावेज इस बात को साबित करते हैं. मोदी जी के सबसे अच्छे दोस्त ट्रम्प ने शायद जानबूझकर या अनजानेमें DOGE के माध्यम से एक गलती की थी. आरएसएस-भाजपा इको सिस्टम तंत्र ने तथ्यों की जांच किए बिना बेशर्मी से इस पर कब्जा कर लिया. भारत के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने में अपने स्वयं के कमीशन के कृत्यों को छिपाना चाहते थे. कैसे कुछ शासन-अनुकूल पत्रकारों को यादृच्छिकफ्लोचार्ट के साथ आधिकारिक हैंडआउट दिए जा रहे हैं ताकि उस फर्जीवाड़े को आगे बढ़ाया जा सके. लेकिन सच्चाई के अपने पैर होते हैं. आपातकाल के दौरान सीआईए से ली थी सहायताश्रीमती इंदिरा गांधी सही थीं जब उन्होंने भाजपा के वैचारिक पूर्वजों और जनता पार्टी के ‘विदेशी हाथ’ की ओर इशारा किया था. यह कोई रहस्य नहींहै कि आपातकाल के दौरान और उसके पहले आरएसएस ने सीआईए की सहायता ली थी. पीएन धर की पुस्तक ‘इंदिरा गांधी, आपातकाल औरभारतीय लोकतंत्र’ में स्पष्ट रूप से बताया गया है. कैसे “अमेरिका ने जेपी और 1974 में इंदिरा गांधी सरकार से लड़ने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की. निक्सन प्रशासन 1971 में अमेरिका के प्रति उनकी अवज्ञा और बाद में भारत के पहले परमाणु परीक्षण करने के लिए उन्हें दंडित करना चाहताथा.आरएसएस-बीजेपी का भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने हमारे लोकतंत्र में दखल देने और हमारे संविधान को अपवित्र करने का घिनौनारिकॉर्ड है. अतीत और हाल के कई उदाहरण स्पष्ट रूप से इसी बात की ओर इशारा करते हैं.उन्होनें इस पर विशेष सवालों को पूछा जिसमें उन्होनें पहलेके अतीत का जिक्र किया है.भाजपा के आधिकारिक प्रचार चैनल मोदी आर्काइव में कहा गया है. यह यात्रा जो 10 जुलाई से 23 जुलाई के बीच हुईइसमें अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा राजनीतिक नेताओं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों अमेरिकी नीति निर्माताओं और व्यापार उद्योग के प्रतिनिधियों केसाथ कई बैठकें शामिल थीं. वैश्विक भागीदारी विकास एजेंसियो नहीं मानते बेईमाननरेंद्र मोदी ने प्रमुख कांग्रेसियों सीनेटरों राज्यपालों और महापौरों के साथ अमेरिकी राजनीति विदेश नीति और अन्य मामलों पर चर्चा के माध्यम सेव्यापक जानकारी प्राप्त की.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहले ही भारत में यूएसएआईडी फंडिंग पर श्वेत पत्र की मांग की है. यह स्पष्ट कर दें कि हमवैश्विक भागीदारी विकास एजेंसियों यूएसएआईडी जैसी सहायता तंत्रों को बेईमान नहीं मानते हैं. यह भाजपा ही है जिसने सबसे पहले डीप स्टेट नैरेटिवशुरू किया और यूएसएआईडी को बदनाम करना शुरू किया. हालांकि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि आरएसएस-भाजपा भारतीय लोकतंत्र को अस्थिरकरने और हमारे संविधान को ध्वस्त करने के लिए विदेशी एजेंसियों से गुप्त सहायता ले रही है.
रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति से की मुलाकात, 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की बनी सरकार

गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने भाजपा नेताओं प्रवेश वर्मा, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। मनजिंदरसिंह सिरसा ने पंजाबी में शपथ ली। इनके अलावा रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की मुलाकातमुख्यमंत्री पद संभालने के बाद रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली केविकास को लेकर अपनी योजनाओं पर चर्चा की। कार्रवाई के मूड में नई सरकारशपथ लेने के बाद ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने काम की शुरुआत कर दी है। भाजपा सरकार ने दिल्ली की सड़कों की हालत सुधारने, स्वास्थ्य सेवाओंको मजबूत करने और यमुना नदी की सफाई को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। आयुष्मान भारत योजना को दी मंजूरीरेखा गुप्ता ने शुक्रवार को समर्थकों से मुलाकात की और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारतयोजना को मंजूरी दी गई है, जिसे पिछली सरकार ने रोक दिया था। जल्द ही यह योजना लागू होगी, जिससे दिल्ली के नागरिकों को मुफ्त औरबेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। जनता से संवाद और कार्य योजनाएँमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित अपने आवास पर जनता से मुलाकात की। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंनेदिल्लीवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। गड्ढों और जल संकट पर होगी त्वरित कार्रवाईमीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।उनका मुख्य फोकस दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त करना और जल आपूर्ति में सुधार लाना है। रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश बजट 2025-26: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे राज्य के भविष्य के लिए अहम बताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2025-26 के बजट की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति के सिद्धांतों के अनुरूप बताया। उन्होंनेकहा कि यह बजट गरीबों, अन्नदाता किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने इस बजट को राज्य के भविष्य कोआकार देने वाला और अगले 25 वर्षों की योजनाओं का आधार बनाने वाला बताया। प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को साकार करता बजटयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ‘वंचित को वरीयता’ इस बजट का केंद्रीय संदेश है। मुख्यमंत्रीने इसे भारतीय संविधान के कार्यान्वयन और उत्तर प्रदेश की स्थापना के अमृत महोत्सव के रूप में महत्वपूर्ण करार दिया। बाबा साहब आंबेडकर को श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बाबा साहब आंबेडकरस्मारक और सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जो वंचितों को प्राथमिकता देने के सिद्धांतों को बढ़ावा देगा और संविधान की भावना को लागूकरने का एक मंच बनेगा। बजट में 9.8 प्रतिशत की वृद्धियोगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2024-25 के बजट के मुकाबले 2025-26 के बजट में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी बताया किराज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2017-18 में 12.89 लाख करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 27.51 लाख करोड़ रुपये होने काअनुमान है। मुख्यमंत्री का यह नौवां बजटयोगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह राज्य सरकार का नौवां बजट है, जो उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा को और मजबूत करेगा।
राहुल गांधी का रायबरेली दौरा, भाजपा पर महंगाई और विकास के मुद्दों को लेकर हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने लखनऊ से सड़कमार्ग के द्वारा यात्रा करते हुए पहले चुरुवा सीमा पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उनका स्वागत किया और कुछ समयमंदिर में बिताने के बाद राहुल गांधी बछरावां की ओर रवाना हो गए। बछरावां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकातबछरावां में गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं नेउनका माला पहनाकर स्वागत किया। गांधी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अपनी पकड़ बनाए रखने का आह्वान किया और भाजपा सरकार पर निशानासाधते हुए कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई बहुतबढ़ गई है और भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। राहुल गांधी का रायबरेली का दौराकांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राहुल गांधी रायबरेली के लिए रवाना हो गए। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें नजरबंदकर दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा ने कहा, “हमें नगर पंचायत कार्यालय में बंद कर दिया गया है, जबकि सांसद को यहां रहकर जनताकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए था।” हालांकि, पुलिस ने नजरबंदी के आरोपों की कोई पुष्टि नहीं की। राहुल गांधी का लखनऊ में स्वागतराहुल गांधी के लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य पार्टी सदस्य ने उनका स्वागत किया। इस दौरान यूपी कांग्रेस पार्टी नेसोशल मीडिया पर राहुल गांधी के लखनऊ हवाईअड्डे पर पहुंचने की तस्वीरें जारी की। कांग्रेस पार्टी का दौरा कार्यक्रमराहुल गांधी के दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, वह बछरावां में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और इसके बाद सिविल लाइंस स्थित भारतीयछात्रावास में छात्राओं से मिलेंगे। इसके बाद वह उत्तरपाड़ा में सहकारी संघ लिमिटेड में महिला संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी का अन्य कार्यक्रमराहुल गांधी शंकरपुर और जगतपुर में राणा बेनी माधव सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक सभा को संबोधितकरेंगे। इस दौरान वह ऊंचाहार और सदर विधानसभा क्षेत्रों में संक्षिप्त ठहराव की योजना भी बना रहे हैं, जहां वह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं केसाथ बैठक करेंगे।
अखिलेश यादव का यूपी बजट 2025-26 पर हमला, बताया ‘खाली झोला’

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादवने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को खोखला बताते हुए कहा कि यह केवल दिखावे का ढोल है, जिसमें आवाज तो बहुत है लेकिन असलमें कुछ नहीं। उन्होंने सरकार की नीतियों और बजट प्रावधानों पर भी सवाल उठाए। बजट पर डबल इंजन सरकार को बताया ‘डबल ब्लंडर’अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के इस बजट को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार का डबल ब्लंडर है। उन्होंने प्रेसकॉन्फ्रेंस में दावा किया कि यह सरकार का सेकेंड लास्ट बजट है और इसके बाद जनता को नई सरकार चुनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आरोप लगायाकि बजट में सरकार के वादों और घोषणाओं का कोई ठोस रोडमैप नहीं दिखता। ‘जुमला मंत्रालय’ पर तंजसपा प्रमुख ने बजट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसे देखकर भाजपा के मंत्रियों के गले सूख गए हैं, क्योंकि अब उन्हें जनता और बेरोजगारों केसवालों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा कि जुमला मंत्रालय के लिए इस बजट में क्या प्रावधान किया गया है? किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेराअखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने कावादा किया गया था, लेकिन नौ बजट बीतने के बाद भी किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और गन्ने केसमर्थन मूल्य पर सरकार की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाए। फूडपार्क और महिलाओं के रोजगार पर सरकार की वादाखिलाफीसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में छह मेगा फूडपार्क बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी फूडपार्क अस्तित्व में नहींआया। इसके अलावा, सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने के वादे पर भी कोई प्रगति नहीं हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवालअखिलेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री के गृह जिले शाहजहांपुर कामेडिकल कॉलेज भी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। मरीजों को एंबुलेंस तक नहीं मिल रही और लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में मरीजों कोजमीन पर बैठकर इलाज कराना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार केवल कागजी दावे कर रही है और वास्तविकता कुछऔर है। उत्तराखंड के नए भूमि कानून का विरोधसपा प्रमुख ने उत्तराखंड सरकार के उस फैसले का भी विरोध किया, जिसमें बाहरी लोगों के लिए जमीन खरीदने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंनेइस फैसले को अन्यायपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक विशेष वर्ग को निशाना बना रही है। जनता के साथ धोखा बताया बजटअखिलेश यादव ने अंत में कहा कि यह बजट जनता को गुमराह करने वाला है और यूपी सरकार की नाकामियों को छिपाने का प्रयास है। उन्होंने इसेजनता के साथ धोखा करार देते हुए कहा कि यह बजट भाजपा की खोखली नीतियों का प्रतिबिंब है।