नागपुर में किसान आंदोलन जारी, बच्चू कडु ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कर्ज माफी की मांग “ट्रेनें रोकने की दी चेतावनी”

महाराष्ट्र में कर्जमाफी की मांग को लेकर जारी नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी किसान पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी केनेता बच्चू कडु के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को बंद किया हुआ है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग नागपुर कोहैदराबाद से जोड़ता है। आज प्रदर्शनकारी किसानों ने ट्रेनें रोकने की धमकी दी है। प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडु ने राज्य सरकार पर निशाना साधा औरकिसानों की कर्ज माफी करने की मांग की। बच्चू कडु ने कहा कि ‘आज हम 12 बजे के बाद ट्रेनें रोकेंगे। हमारे किसान कर्ज में डूब रहे हैं। अगर राज्यसरकार के पास किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं तो केंद्र सरकार को इसमें मदद करनी चाहिए।’ मंगलवार को हजारों की संख्या मेंकिसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को बंद कर दिया। किसानों का आरोप है कि बार-बार वादा करने के बावजूद सरकार किसानों की कर्जमाफी नहीं कररही है। साथ ही सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों को भी सरकार ने पर्याप्त मदद नहीं की है। भावांतर योजना चल रहीप्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री बच्चू कडु ने कहा कि ‘किसानों का कर्ज माफ करने की मांग थी। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की फसल के छह हजाररुपये दिए जाएंगे और हर फसल पर 20 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में इस समय भावांतर योजना चल रही है, लेकिन यहां ऐसी कोईयोजना नहीं है। महाराष्ट्र में एक भी फसल को पूरा दाम नहीं मिल रहा है और मुख्यमंत्री के पास किसानों से मिलने का समय ही नहीं है। कर्जमाफी कीमांग भी है। अभी एक से डेढ़ लाख किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और एक लाख और आ रहे हैं।’ किसानों का आरोप है कि बार-बार वादा करने के बावजूदसरकार किसानों की कर्जमाफी नहीं कर रही है। साथ ही सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों को भी सरकार ने पर्याप्त मदद नहीं की है।
मुज़फ़्फ़रपुर की ऐतिहासिक सभा से राहुल गांधी ने फूंका बिहार में बदलाव का बिगुल कहा, अब बनेगा नया बिहार

बिहार में राहुल गांधी का दमदार आगाज़बिहार में आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मुज़फ़्फ़रपुर से प्रचार अभियान की शुरुआतकी। इस जनसभा में उनके साथ तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता, कांग्रेसमहासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह मंच पर मौजूदरहे। जनसभा में उमड़ी जबरदस्त भीड़ के बीच राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के पास अपार संभावनाएं हैं, लेकिन 20 साल से सत्ता में बैठे लोगों ने उसेपिछड़ा बना दिया। युवाओं से सवाल जब आप देश बनाते हैं, तो अपना बिहार क्यों नहीं?राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत युवाओं को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा बिहार के लोग दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और दुबई को बनासकते हैं, तो फिर अपने बिहार को क्यों नहीं बना पा रहे? उन्होंने बेरोजगारी और पलायन की समस्या पर गहरी चिंता जताई और कहा कि सरकार कीनीतियों ने युवाओं को मजबूर कर दिया है कि वे अपने घर से दूर रोजगार की तलाश में जाएँ। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में सरकार की नाकामीराहुल गांधी ने नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 20 साल से ये दोनों पार्टियाँ बिहार की सत्ता में हैं, लेकिन नशिक्षा सुधरी, न स्वास्थ्य, न ही रोजगार की स्थिति। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कररही है। राहुल बोले जब सरकार परीक्षा भी सही से नहीं करा सकती, तो रोजगार कहाँ से दिलाएगी? अब हर चीज़ पर दिखेगा मेड इन बिहारराहुल गांधी ने अपने भाषण में आर्थिक मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी।राहुल बोले आज हर चीज़ पर मेड इन चाइना लिखा मिलता है, हम चाहते हैं कि अब हर चीज़ पर मेड इन बिहार लिखा जाए। उन्होंने कहा किमहागठबंधन की सरकार आने पर बिहार में नए उद्योग लगाए जाएंगे और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनाए जाएंगे। नालंदा की परंपरा फिर जगाने का संकल्पराहुल गांधी ने बिहार के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि कभी नालंदा विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में शिक्षा का केंद्र था। उन्होंने कहामहागठबंधन चाहता है कि बिहार फिर से वही नालंदा बने, जहाँ ज्ञान की रोशनी पूरी दुनिया तक पहुँचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार को फिर सेशिक्षा, संस्कृति और विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। नीतीश कुमार पर हमला मुख्यमंत्री नहीं, रिमोट हैंराहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा नीतीश कुमार खुद को अति पिछड़ा बताते हैं, लेकिन उन्होंने पिछड़ों के लिए कुछनहीं किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है, भाजपा जैसा चाहती है, वे वैसा ही करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहारके लोग अब समझ चुके हैं कि असली सत्ता भाजपा चलाती है,और नीतीश कुमार सिर्फ दिखावे के मुख्यमंत्री हैं। मोदी सरकार पर करारा प्रहार दो हिंदुस्तान बना दिएराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए नहीं, बल्कि अरबपतियों के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा एक तरफ गरीब रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं अडानी-अंबानी को करोड़ों की जमीन और संसाधन मुफ्त में दिए जा रहे हैं। राहुलबोले आज भारत में दो हिंदुस्तान बन गए हैं एक गरीबों का, और दूसरा अरबपतियों का। मोदी दिखावा करते हैं, जनता की तकलीफ नहीं देखतेराहुल गांधी ने छठ पर्व के संदर्भ में कहा-एक तरफ यमुना गंदे पानी से भरी है, जहाँ आम लोग पूजा करते हैं, वहीं मोदी जी के लिए छोटा तालाबबनवाकर उसमें साफ पानी भरवाया जाता है। उन्होंने कहा अगर प्रधानमंत्री को सच में जनता की तकलीफ समझनी है, तो उन्हें जनता के साथ उसी गंदेपानी में नहाना चाहिए। भाजपा चुनाव चुराती है, अब जनता को चौकन्ना रहना होगाराहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में जनादेश का अपमान किया था। उन्होंने कहा भाजपा अब बिहार में भी वैसाही करने की कोशिश करेगी। उन्होंने जनता से अपील की हर मतदाता वोट डाले और लोकतंत्र की रक्षा करे। महागठबंधन की सरकार हर वर्ग, हर जातिऔर हर धर्म के लिए काम करेगी। संविधान की रक्षा का संकल्पअपने संबोधन के अंत में राहुल गांधी ने संविधान की प्रति उठाकर कहा गरीबों, किसानों और मजदूरों को अधिकार संविधान ने दिया है, लेकिन भाजपाऔर आरएसएस इस संविधान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा वोट चोरी करती है या संस्थाओं को कमजोर बनाती है, तो वह बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान पर हमला करती है। राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा की शपथ लेते हुए कहा हम मिलकर इस देश को बचाएँगे, बिहारको फिर से मजबूत बनाएँगे, और हर गरीब, किसान और युवा के सपनों का भारत बनाएँगे।
अंकुश नारंग का भाजपा पर बड़ा हमला — रामा विहार में बच्ची की मौत भाजपा सरकार की घोर लापरवाही का नतीजा

आम आदमी पार्टी ने कहा पीड़ित परिवार को मिले एक करोड़ रुपये मुआवजा, रामा विहार से तुरंत जलभराव हटाया जाए-रामा विहार इलाके में हुएभीषण जलभराव में छह साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत ने पूरे दिल्लीवासियों को झकझोर दिया है। आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेताप्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा सरकार को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह मौत दिल्ली की भाजपा सरकार की नाकामी, लापरवाही और संवेदनहीनता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सरकार दिल्ली को सिर्फ झूठे दावों और प्रचारों से चला रही है, जबकि जमीन परहकीकत बिल्कुल उलटी है। रामा विहार में चार महीनों से जमा है सात फुट पानी, बच्ची की हुई दर्दनाक मौतअंकुश नारंग ने बताया कि बीते 23 अक्टूबर को मुंडका क्षेत्र के रामा विहार कॉलोनी के ब्लॉक-के में छह वर्षीय प्रियांशी की जलभराव में डूबकर मौतहो गई। शाम करीब 5:30 बजे वह बच्ची पानी में गिर गई और रात 8 बजे स्थानीय लोगों ने उसका शव बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि रामा विहारमें पिछले चार महीनों से सात-सात फुट तक पानी भरा हुआ है। इस जलभराव के कारण कई परिवार अपने घर छोड़कर किराए के मकानों में रहने कोमजबूर हैं। भाजपा शासित सरकार और एमसीडी के अधिकारी बार-बार शिकायतों के बाद भी आंख मूंदे बैठे हैं। भलस्वा का कूड़ा काटकर रामा विहार में डाला जा रहा है, बन गया नया कूड़े का पहाड़अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने भलस्वा कूड़े के पहाड़ को काटकर रामा विहार में डाला है, जिसके कारण वहां जल निकासी पूरी तरह से ठपहो गई है। इससे पूरा इलाका गंदगी, मच्छरों और बीमारियों का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर दिल्ली को‘कूड़ा राजधानी’ में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और मंत्री केवल कूड़े के पहाड़ों के सामने फोटो खिंचवाकर वाहवाही लूटते हैं, लेकिनजब आम आदमी की जान खतरे में पड़ती है, तो वे कहीं नजर नहीं आते। भाजपा को सिर्फ प्रचार की चिंता है, जनता की नहींअंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1 अगस्त से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया और दावा किया कि दिल्ली को कूड़े से मुक्त करदिया गया है। लेकिन रामा विहार की हालत देखकर साफ है कि ये दावे सिर्फ झूठे प्रचार और जुमलों के अलावा कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदिभाजपा सरकार में थोड़ी भी संवेदना होती, तो प्रियांशी जैसी मासूम की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बच्ची की मौतनहीं, बल्कि भाजपा की विफल नीतियों और निकम्मे शासन की पोल खोलने वाली घटना है। भाजपा ने भलस्वा का कूड़ा काटकर मौत के कुएं बना दिए – प्रवीण कुमारआम आदमी पार्टी के एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार ने भलस्वा के कूड़े को रामा विहार के खाली प्लॉटों में डालदिया है। इससे जलभराव बढ़ गया है और अब ये पानी मौत के कुएं में बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ कैमरे के सामने दिखने के लिएस्वच्छता अभियान चलाते हैं, लेकिन हकीकत में उन्होंने जनता को गंदगी और खतरे में धकेल दिया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की मौत के बाद भीकोई भाजपा नेता या विधायक उसके परिवार से मिलने नहीं गया। प्रवीण कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि भाजपाअपनी नाकामी छिपाने के लिए गरीब जनता की जान से खिलवाड़ करे। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि आखिर कब तक दिल्ली के लोगों को ऐसेहादसों का सामना करना पड़ेगा? रामा विहार नहीं, अब बन गया कूड़ा विहार – प्रीति डोगराआम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रीति डोगरा ने कहा कि बच्ची की मौत की खबर मिलते ही वह, अंकुश नारंग और प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि इलाके की स्थिति बेहद भयावह थी चारों तरफ गंदा पानी, बदबू, मच्छर और कूड़े के पहाड़ थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नेरामा विहार को कूड़ा विहार बना दिया है। न विधायक पहुंचे, न पार्षद। जनता पूरी तरह से खुद अपने हाल पर छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा केमंत्री बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन जब आम लोगों की तकलीफ की बात आती है, तो सब गायब हो जाते हैं। आम आदमी पार्टी ने रखीं तीन बड़ी मांगेंअंकुश नारंग ने भाजपा सरकार और एमसीडी से तीन ठोस मांगें रखीं पहली, रामा विहार से तुरंत पानी निकाला जाए ताकि आगे कोई हादसा न हो।दूसरी, भलस्वा का कूड़ा अन्य इलाकों में डालने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए। तीसरी, मृत बच्ची के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दियाजाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि इस बच्ची को न्याय मिले और भाजपा सरकार की लापरवाही को जनता के सामनेबेनकाब किया जाए। दिल्ली को बर्बाद कर रही है भाजपा की नाकामीअंत में अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली को समस्याओं का शहर बना दिया है। प्रदूषण, कूड़ा, जलभराव और भ्रष्टाचार यही भाजपाशासन की पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर उस नागरिक के साथ खड़ी है जो भाजपा की नीतियों के कारण परेशान है। उन्होंनेकहा कि यह जनता का टैक्स है, भाजपा नेताओं की जागीर नहीं। दिल्ली की जनता अब इन झूठे वादों और निकम्मे शासन को और बर्दाश्त नहींकरेगी। आम आदमी पार्टी हर मंच से इस सच्चाई को सामने लाएगी कि भाजपा की नाकामी के कारण ही मासूम प्रियांशी जैसी बच्चियों को अपनीजान गंवानी पड़ रही है.
दिल्ली भाजपा ने शुरू की निगम उपचुनाव की तैयारी हर वार्ड के लिए बनाए गए मंत्री प्रभारी और संयोजक – वीरेन्द्र सचदेवा

उपचुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेजदिल्ली भाजपा ने नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियाँ तेज कर दी हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्रसचदेवा के नेतृत्व में पार्टी ने हर वार्ड में चुनाव प्रभारी मंत्री और संयोजक नियुक्त किए हैं ताकि तैयारी जमीनी स्तर तक सशक्त हो सके। यह निर्णयभाजपा कार्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। वीरेन्द्र सचदेवा बोले संगठन पूरी तरह सक्रियदिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया कि सभी 12 वार्डों के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं कीबैठक करें और चुनावी रणनीति तय करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मजबूत संगठनात्मक ढांचा है और यही पार्टी की असली ताकत है। वीरेन्द्रसचदेवा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और उपचुनाव में उन्हीं के परिश्रम से सफलता मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का लक्ष्यकेवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता तक पहुँचकर उनके विश्वास को और मजबूत करना है। हर वार्ड में हुई पहली बैठक, कार्यकर्ताओं में जोशदिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कीं जिनमें वार्ड प्रभारी मंत्री और चुनाव संयोजक भी शामिल हुए। इन बैठकों मेंबूथ स्तर की रणनीति, घर-घर संपर्क अभियान और मतदाता सूची की समीक्षा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंनेभरोसा जताया कि जनता भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास करती है और आने वाले उपचुनाव में भाजपा को भारीसमर्थन मिलेगा। वार्डवार प्रभारी मंत्री और संयोजक की घोषणावीरेन्द्र सचदेवा ने सभी 12 वार्डों के प्रभारी मंत्री और संयोजकों की घोषणा की। मुंडका वार्ड के लिए मनोज शौकीन को संयोजक और मनजिंदर सिंहसिरसा को प्रभारी बनाया गया है। शालीमार बाग (बी) वार्ड में राजन तिवारी संयोजक होंगे और मंत्री कपिल मिश्रा प्रभारी रहेंगे। अशोक विहार वार्ड मेंविष्णु मित्तल संयोजक और मनजिंदर सिंह सिरसा प्रभारी बनाए गए हैं। चाँदनी चौक और चाँदनी महल वार्ड में क्रमश पंकज कुमार जैन और आतिफरशीद को संयोजक तथा मंत्री रविन्द्र इंद्राज को प्रभारी बनाया गया है। द्वारका (बी) और दिचाऊं कलां वार्डों में विधायक प्रदुमन राजपूत और अभयवर्मा संयोजक रहेंगे तथा मंत्री डॉ. पंकज सिंह प्रभारी होंगे। नारायणा वार्ड के संयोजक विधायक सूर्य प्रकाश खत्री होंगे और मंत्री आशीष सूद प्रभारीरहेंगे। संगम विहार (ए) वार्ड में एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह संयोजक और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह प्रभारी रहेंगे। दक्षिणपुरी वार्ड में जयप्रकाशसंयोजक और प्रवेश साहिब सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। ग्रेटर कैलाश वार्ड में विधायक राजकुमार भाटिया संयोजक और मंत्री आशीष सूद प्रभारी रहेंगे।विनोद नगर वार्ड में नसीब सिंह संयोजक और मंत्री कपिल मिश्रा प्रभारी होंगे। भाजपा संगठन ने झोंकी पूरी ताकतबैठकों में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह तय किया कि पार्टी बूथ स्तर पर मजबूती से काम करेगी। हर कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारीदी गई कि वह अपने क्षेत्र में भाजपा की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाए। भाजपा का लक्ष्य है कि हर घरतक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दिल्ली भाजपा की जनसेवा की भावना को समझाया जाए। वीरेन्द्र सचदेवा ने जताया विश्वास सभी वार्डों में होगी जीतवीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा की जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं का समर्पण उपचुनाव में पार्टी को विजयी बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेदिल्ली के विकास के लिए हमेशा काम किया है और निगम चुनावों में जनता ने पार्टी पर भरोसा जताया था। यह उपचुनाव उस भरोसे को और मजबूतकरने का अवसर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा की टीम एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता को यह दिखाएगी कि भाजपा हीएकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास और जनसेवा के लिए समर्पित है। भाजपा का उद्देश्य जनता से सीधा संवादप्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का मकसद सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भाजपा हर घर तक जाएगी। प्रत्येक वार्ड प्रभारी और संयोजकको जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करें, स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करें और जनता से संवाद कायम रखें। उन्होंने कहा कि जनता के हरसवाल का जवाब भाजपा के कार्यकर्ता देंगे और यह दिखाएंगे कि पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है।
दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का फर्जीवाड़ा भाजपा की लुटेरी सरकार ने 3.50 करोड़ रुपये बर्बाद किए – संजीव झा

क्लाउड सीडिंग के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार आम आदमी पार्टीआम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कृत्रिम वर्षा (क्लाउड सीडिंग) के नाम पर हुए कथित फर्जीवाड़े को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पार्टी के वरिष्ठ नेता और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली की जनता को गुमराह कर सरकारी धन की खुली लूट मचारही है। 3.50 करोड़ रुपये खर्च हुए, पर एक बूँद बारिश नहीं हुईसंजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंगलवार को क्लाउड सीडिंग से बारिश कराने का खूब प्रचार किया, लेकिन दिल्ली के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3.50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, पर नतीजा शून्य रहा। यह दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, जब मैंने सुना कि मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्लाउड सीडिंग कराई है, तो मुझे लगा बारिश हो रही है।छाता लेकर बाहर आया तो पता चला कि ऊपर छत धोई जा रही थी, बारिश नहीं हो रही थी। वैज्ञानिकों ने पहले ही कहा था, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा संभव नहींसंजीव झा ने केंद्र सरकार की एजेंसियों का हवाला देते हुए कहा कि दिसंबर 2024 में ही सीपीसीबी (CPCB), आईएमडी (IMD) और सीएक्यूएम(CAQM) ने साफ कहा था कि दिल्ली में कृत्रिम वर्षा कराना संभव नहीं है। वैज्ञानिकों ने बताया था कि दिल्ली की वायु स्थितियाँ, नमी और तापमानक्लाउड सीडिंग के लिए अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया, जब वैज्ञानिकों ने पहले ही मना कर दिया था, तो भाजपा सरकार ने यह प्रयोग क्योंकिया? इसका एक ही जवाब है लोगों का ध्यान भटकाना और जनता के पैसों की लूट करना। भाजपा की मंशा प्रदूषण कम करने की नहीं, प्रचार करने की थीसंजीव झा ने कहा कि अगर […]
कृत्रिम वर्षा का फर्जीवाड़ा दिल्लीवालों का पैसा बर्बाद कर रही भाजपा सरकार – सौरभ भारद्वाज

भाजपा सरकार का दिखावा बेनकाबदिल्ली में प्रदूषण कम करने के नाम पर भाजपा सरकार द्वारा की गई कृत्रिम वर्षा की योजना पूरी तरह विफल रही। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेशसंयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यह प्रयोग जनता के पैसों की बर्बादी और एक बड़ा फर्जीवाड़ा है। उन्होंने कहा किभाजपा ने जनता को झूठा सपना दिखाया कि कृत्रिम वर्षा से प्रदूषण खत्म होगा, जबकि यह वैज्ञानिक रूप से असंभव है। वैज्ञानिकों ने पहले ही किया था मनासौरभ भारद्वाज ने बताया कि नौ महीने पहले भाजपा की ही केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान कृत्रिम वर्षा कराना संभवनहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) कीरिपोर्ट में साफ कहा गया था कि ठंडी और शुष्क सर्दियों में क्लाउड सीडिंग से वर्षा नहीं हो सकती। बारिश की बूंदें जमीन तक पहुँचने से पहले ही भापबनकर उड़ जाती हैं। इसके बावजूद रेखा गुप्ता सरकार ने वैज्ञानिक सलाह को नजरअंदाज कर जनता के टैक्स का करोड़ों रुपया बर्बाद कर दिया। 3.5 करोड़ रुपए बर्बाद, फिर भी एक बूंद बारिश नहींसौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने कृत्रिम वर्षा के नाम पर 3.5 करोड़ रुपए खर्च किए। सरकार ने दिवाली के बाद क्लाउड सीडिंग कराने कादावा किया था, फिर तिथि बदलकर 29 अक्टूबर कर दी। लेकिन जब छठ के दिन आसमान में बादल दिखे, तो सरकार ने एक दिन पहले ही यानी 28 अक्टूबर को क्लाउड सीडिंग करा दी। इसके बावजूद दिल्ली में कहीं भी बारिश नहीं हुई। दिल्ली सचिवालय के पास भी बारिश होने का झूठ फैलायागया, लेकिन वहां भी सिर्फ स्मॉग गन से धुआं छोड़ा गया था। रेखा गुप्ता सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोपसौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर जनता को बेवकूफ बना रही है। यह सरकार केवल प्रचार और दिखावे में लगी है, न किवास्तविक समाधान में। उन्होंने कहा कि अगर रेखा गुप्ता को वाहवाही ही लूटनी थी तो उन्हें अपना पैसा खर्च करना चाहिए था, जनता का नहीं। अगरयह पैसा पेड़ लगाने, एंटी-स्मॉग गन, स्प्रिंकलर और स्वीपिंग मशीनों पर लगाया जाता, तो प्रदूषण वास्तव में कम होता। लेकिन सरकार ने केवलअखबारों और टीवी पर दिखाने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई जलाई। केंद्र सरकार के जवाब ने खोली सच्चाईसौरभ भारद्वाज ने संसद में दिए गए केंद्र सरकार के जवाब को उद्धृत किया, जिसमें साफ लिखा है कि सर्दियों के महीनों में दिल्ली में कृत्रिम वर्षा संभवनहीं है। केंद्र सरकार ने कहा था कि इस दौरान बनने वाले बादल पश्चिमी विक्षोभ से आते हैं और वे अपने आप बारिश कर देते हैं। ऊंचे बादलों तकविमान पहुंच ही नहीं सकता। साथ ही, सूखी हवा के कारण वर्षा की बूंदें जमीन तक पहुंचने से पहले ही वाष्पित हो जाती हैं। इन सब वजहों से कृत्रिमवर्षा न तो व्यावहारिक है और न ही कारगर। भ्रष्टाचार सिर्फ पैसों में नहीं, झूठी वाहवाही में भीसौरभ भारद्वाज ने कहा कि भ्रष्टाचार कई रूपों में होता है। कभी यह पैसों में होता है, कभी झूठे प्रचार में और कभी जनता का ध्यान भटकाने में। उन्होंनेकहा कि भाजपा सरकार ने जनता को धोखा देने के लिए वैज्ञानिक संस्थाओं की राय को भी झुठला दिया। यह न सिर्फ जनता के साथ धोखा है बल्किभारत के वैज्ञानिक समुदाय का भी अपमान है। जनता से हिसाब मांगेगी ‘आप’सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लेगी। उन्होंने सवाल किया कि जब केंद्र सरकार कीसंस्थाएं ही कह चुकी थीं कि दिल्ली में क्लाउड सीडिंग नहीं हो सकती, तब रेखा गुप्ता सरकार ने यह सर्कस क्यों रचा? किस आधार पर अनुमतिमिली? कौन इस पूरे खर्च का जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के घरों पर तो सीबीआई या ईडी नहीं जाएगी, लेकिन आप जनता केप्रतिनिधि के रूप में सरकार से हर सवाल पूछती रहेगी।
राजधानी का नाम Delhi से बदलकर Dilli करने की मांग जैसा बोलते हैं वैसा लिखा जाए, Dilli ही हमारी असली पहचान है– विजय गोयल

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने राजधानी दिल्ली का अंग्रेज़ी नाम Delhi बदलकर “Dilli” करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जब 1 नवम्बर कोदिल्ली सरकार नया आधिकारिक लोगो जारी करने जा रही है, तो यह बहुत उपयुक्त समय है कि हमारी राजधानी का नाम उसके असली औरसांस्कृतिक रूप Dilli में लिखा जाए। विजय गोयल ने कहा कि सदियों से आम लोग, कवि, लेखक और कलाकार इस शहर को प्यार से दिल्ली याDilli कहते आए हैं। Delhi नाम अंग्रेज़ों के शासनकाल में थोपा गया शब्द है, जो न तो हमारे उच्चारण से मेल खाता है और न ही हमारी संस्कृति से।उन्होंने कहा कि यह शहर केवल राजधानी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं, परंपराओं और संस्कृतियों का संगम है। इसलिए इसका नाम भीउसी आत्मा को दर्शाना चाहिए। Dilli मेरी जान, Delhi नहींगोयल ने कहा कि दिल्लीवासियों के दिल में इस शहर के लिए जो प्यार है, वह Dilli मेरी जान जैसे शब्दों में झलकता है। उन्होंने कहा, जब हम बोलतेहैं Dilli, तो यह शब्द हमारे दिल की गहराइयों से निकलता है, जबकि Delhi हमें औपनिवेशिक अतीत की याद दिलाता है। अब वक्त आ गया है किजैसा बोलते हैं, वैसा ही लिखा जाए। राज्यसभा में भी रख चुके हैं प्रस्तावविजय गोयल ने याद दिलाया कि उन्होंने 2019 में राज्यसभा में भी यह प्रस्ताव रखा था कि दिल्ली का अंग्रेज़ी नाम बदला जाए। उन्होंने कहा कि उससमय भी उन्होंने यह बात रखी थी कि Delhi ब्रिटिश काल की देन है, और अब आज़ाद भारत में हमें अपनी राजधानी को उसके सही, भारतीय स्वरूपमें पहचान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सरकार अब नया लोगो लॉन्च करने जा रही है, तो इसे Dilli के नाम से जारी किया जाना चाहिए ताकियह भारत की सांस्कृतिक आत्मा से मेल खाए। अन्य शहरों की तरह दिल्ली भी पाए अपनी असली पहचानविजय गोयल ने कहा कि जैसे भारत के अन्य शहरों ने अपने औपनिवेशिक नामों को बदलकर अपने भारतीय नाम वापस लिए हैं, वैसे ही अब दिल्ली केलिए भी यह जरूरी है। उन्होंने कहा, Bombay आज Mumbai बन चुका है, Calcutta अब Kolkata है और Madras आज Chennai कहलाता है। इन सबने अपनी पहचान वापस पा ली है, तो दिल्ली क्यों पीछे रहे? उन्होंने यह भी कहा कि जब इन शहरों के नाम बदले गए थे, तबकुछ लोगों ने खर्च और उलझनों का हवाला दिया था, लेकिन समय के साथ यह साबित हो गया कि यह परिवर्तन गर्व और स्वाभिमान का प्रतीक है। दिल्ली नाम की ऐतिहासिक जड़ेंविजय गोयल ने कहा कि दिल्ली नाम की उत्पत्ति संस्कृत शब्द धिल्लिका से हुई थी। 11वीं शताब्दी में तोमर राजाओं ने इस नगर की स्थापना की थीऔर उसी समय से यह नाम प्रचलन में आया। फिर सल्तनत और मुगल काल में फारसी भाषा में इसे देहली या दिहली कहा गया, और अंग्रेज़ों ने इसेअपनी सुविधा के लिए Delhi कर दिया। उन्होंने कहा कि यह नाम परिवर्तन हमारी परंपराओं को मिटाने की कोशिश थी। लेकिन आज भी आम जनताइस शहर को दिल्ली ही कहती है, यही इसका असली नाम और पहचान है। Delhi औपनिवेशिक, Dilli भारतीयगोयल ने बताया कि अगर नामों की श्रृंखला देखी जाए तो यह स्पष्ट है कि पहले धिल्लिका था, फिर धिल्लि, फिर दिल्ली और अंत में अंग्रेज़ों ने इसेDelhi बना दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राजधानी को फिर से उसका भारतीय नाम Dilli दिया जाए। यह केवल नाम का नहीं, बल्कि अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रश्न है। Dilli से दुनिया में बढ़ेगी भारत की पहचानविजय गोयल ने कहा कि Dilli नाम अपनाने से भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान दुनिया भर में और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि Dilli शब्द में अपनापन, इतिहास और भावना जुड़ी हुई है, जबकि Delhi शब्द केवल एक अंग्रेज़ी रूपांतरण है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने बोलचालके नाम को ही आधिकारिक बना लें, तो दुनिया भी भारत को उसकी असली पहचान से जानेगी। मुख्यमंत्री से की पहल की अपीलविजय गोयल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस दिशा में पहल करें और राजधानी के नाम को Dilli करने की प्रक्रिया शुरू करें।उन्होंने कहा कि नया लोगो, सभी सरकारी संचार, साइनबोर्ड और सार्वजनिक स्थानों पर Dilli लिखा जाए, ताकि यह नाम हर नागरिक के गर्व काप्रतीक बने। भाषा, संस्कृति और इतिहास का सम्मानगोयल ने कहा कि Delhi को Dilli करना कोई छोटा बदलाव नहीं है, बल्कि यह भाषा, संस्कृति और इतिहास के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा। उन्होंनेकहा, यह कदम हमारे बच्चों को यह सिखाएगा कि हम अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं, और अपनी मातृभाषा को गर्व से अपनाते हैं। विजय गोयल का संदेश Dilli मेरी जानविजय गोयल ने अपने वक्तव्य के अंत में कहा कि यह केवल नाम बदलने की बात नहीं है, बल्कि दिल से जुड़ी पहचान की बात है। उन्होंने कहा Dilli सिर्फ एक शहर नहीं, यह हर भारतीय के दिल में बसने वाली भावना है। अब समय आ गया है कि हम अपनी राजधानी को उसके असली नाम से पुकारेंDilli मेरी जान
छठ के बाद वासुदेव घाट पर झाड़ू लगाकर शुरू किया स्वच्छता अभियान – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

छठ महापर्व की भव्यता के बाद अब दिल्ली सरकार ने राजधानी को फिर से स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया है। सुबह दिल्ली कीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं कश्मीरी गेट स्थित यमुना के वासुदेव घाट पहुँचीं और वहां चल रहे स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। उन्होंने खुद झाड़ूलगाकर सफाई कार्य की शुरुआत की और अधिकारियों के साथ मिलकर घाट परिसर की सफाई में भाग लिया। आस्था के बाद स्वच्छता का संकल्पमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार ने हर बड़े पर्व के बाद सफाई और स्वच्छता अभियान चलाने की परंपरा बनाई है। उन्होंने कहा कि छठजैसे बड़े धार्मिक आयोजन के बाद घाटों की सफाई करना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री नेकहा हर पर्व तभी पूर्ण होता है जब उसके बाद का परिवेश भी स्वच्छ और सुंदर बना रहे। हमारी सरकार राजधानी की स्वच्छता को लेकर पूरी तरहसंकल्पबद्ध है। वासुदेव घाट पर मुख्यमंत्री ने किया श्रमदानमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की।उन्होंने घाट पर मौजूद सफाईकर्मियों और स्थानीय टीम को धन्यवाददिया और कहा कि उनका प्रयास ही राजधानी को स्वच्छ बनाए रखने की असली ताकत है। इस अवसर पर विकास मंत्री कपिल मिश्रा और संबंधितविभागों के कई अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर घाट परिसर से कचरा हटाया और जल क्षेत्र की सफाई की। स्वच्छता एक दिन नहीं, निरंतर अभियान हैमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि यह 24 घंटे और 365 दिन चलने वाला अभियान है।उन्होंने कहा कि दिल्लीसरकार लगातार ऐसे प्रयास कर रही है जिससे नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।रेखा गुप्ता ने कहा जब समाज और प्रशासन एक साथकाम करते हैं, तभी शहर में वास्तविक परिवर्तन संभव होता है। दिल्ली सरकार ने शुरू किया विशेष सफाई अभियानमुख्यमंत्री ने बताया कि छठ पर्व के बाद ही नहीं, बल्कि दीपावली और वाल्मीकि जयंती जैसे अवसरों पर भी दिल्ली सरकार ने विशेष सफाई अभियानचलाए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ महापर्व दिल्ली की कॉलोनियों, नहरों और यमुना घाटों पर बड़े पैमाने पर मनाया गया, इसलिए सरकार ने यहसुनिश्चित किया है कि हर स्थान पर तुरंत सफाई और कचरा निस्तारण किया जाए। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से की अपीलमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई बनाए रखने पर ध्यान दें।उन्होंने कहा कि यमुना नदी के तटों और घाटों की सफाई के साथ-साथ पूरे शहर में भी अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा स्वच्छता केवल सरकारकी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें मिलकर राजधानी को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखना है। स्वच्छता ही सच्ची सेवा हैमुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व ने जिस तरह दिल्ली को आस्था और एकता का संदेश दिया, उसी तरह स्वच्छता अभियान दिल्ली को जिम्मेदारी औरसजगता का उदाहरण बना रहा है। उन्होंने कहा कि जब हर नागरिक अपने आस-पास की सफाई का ध्यान रखेगा, तभी दिल्ली को स्वच्छ, हरित औरस्वस्थ शहर बनाया जा सकेगा। आस्था से लेकर कर्म तक का संगममुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली आज एक नए संदेश की ओर बढ़ रही है जहाँ आस्था के उत्सव के बाद स्वच्छता का संकल्प जुड़ा हुआ है।वासुदेव घाट पर उनका श्रमदान यह दर्शाता है कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि जनभागीदारी के साथ धरातल पर काम कर रहीहै। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर घाट, हर गली और हर मोहल्ला पूरी तरह स्वच्छ न हो जाए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, दिल्ली में छठ महापर्व का भव्य आयोजन

सूर्योपासना और प्रकृति पूजा के महापर्व छठ की सुबह आज राजधानी दिल्ली में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। दिल्लीकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज प्रातःकाल आईटीओ स्थित यमुना नदी के हाथी घाट पहुँचीं, जहाँ उन्होंने हजारों श्रद्धालु व्रतियों के साथ उगते सूर्यदेव कोअर्घ्य अर्पित किया और पूजा-अर्चना की। आस्था और भक्ति से सजी दिल्लीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दृश्य पूरे दिल्लीवासियों के लिए गर्व का क्षण है। यमुना के घाटों पर जब महिलाएं और माताएं अर्घ्य दे रहीथीं, तो ऐसा लग रहा था मानो पूरी दिल्ली आस्था और भक्ति के प्रकाश से नहा उठी हो। सूर्यदेव की सुनहरी किरणें यमुना के जल पर झिलमिलानेलगीं और वातावरण में श्रद्धा की अनोखी ऊर्जा फैल गई। रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि यह संस्कृति, स्वच्छता औरअनुशासन का प्रतीक है। श्रद्धालुओं ने की दिल्ली सरकार की तैयारियों की सराहनामुख्यमंत्री ने घाटों पर बने अस्थायी मंचों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। व्रतियों और श्रद्धालुओं ने दिल्ली सरकार द्वारा किए गए उत्तमप्रबंधों की जमकर तारीफ की। कई श्रद्धालु महिलाओं ने कहा कि कई वर्षों बाद यमुना का जल इतना साफ और निर्मल दिखाई दे रहा है।घाटों परसुरक्षा, जल व्यवस्था, रोशनी और सफाई के पुख्ता इंतजाम देखकर लोग बेहद प्रसन्न दिखे। भव्य आयोजन में मौजूद रहे मंत्री और गणमान्य व्यक्तिइस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंदर इन्द्रराज सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सबनेमुख्यमंत्री के साथ छठ व्रतियों का अभिनंदन किया और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। दिल्ली की पहचान बन रहा है छठ महापर्वमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में छठ पर्व की भव्यता अब केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राजधानी की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कियह पर्व हमारी संस्कृति, सादगी और एकता का प्रतीक है। रेखा गुप्ता ने कहा जब मैं यमुना किनारे हज़ारों व्रतियों को एक साथ सूर्यदेव की उपासनाकरते देखती हूँ, तो यह मेरे लिए एक आशीर्वाद जैसा अनुभव होता है। यह दृश्य दिखाता है कि दिल्ली केवल आधुनिक शहर नहीं, बल्कि भारत कीआध्यात्मिक राजधानी भी है। मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग से हीआज दिल्ली में स्वच्छता और संस्कृति का इतना सुंदर संगम संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्किएक नई उम्मीद और एकता का प्रतीक बन चुकी है। पूर्वांचल समाज के चेहरों पर दिखी खुशीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के भाई-बहनों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा किउनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि दिल्ली में छठ पूजा जैसे पर्व और भी सुंदर, सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में मनाए जाएं। आस्था और स्वच्छता का संगम है नई दिल्लीरेखा गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली की धरती पर जो दृश्य दिखाई दे रहा है, वह नई दिल्ली के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। यह वही दिल्ली हैजहाँ भक्ति के साथ-साथ स्वच्छता और व्यवस्था की मिसाल भी स्थापित हो रही है। मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह किया कि वे इस पवित्र पर्व कीभावना को सालभर बनाए रखें और स्वच्छ, हरित और धार्मिक दिल्ली के निर्माण में सहयोग करें। दिल्ली के छठ घाटों पर आज आस्था का अनोखादृश्य था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा और भी बढ़ा दी।उन्होंने कहा कि छठी मइया के आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए यही उनकी प्रार्थना है।
दिल्ली कांग्रेस 12 वार्डों के उपचुनाव जीतने को पूरी तरह तैयार – देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा है कि दिल्ली में होने वाले 12 वार्डों के नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी केसाथ मैदान में उतर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों से निराश हो चुकी है और कांग्रेस कोएकमात्र विकल्प के रूप में देख रही है। चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत, कांग्रेस तैयारदेवेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 30 नवम्बर को दिल्ली में 12 वार्डों के उपचुनाव कराने की घोषणा का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है।उन्होंने बताया कि पार्टी ने पहले से ही संगठनात्मक स्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी थीं और अब सभी वार्डों पर कांग्रेस को जीत का भरोसा है।उन्होंने कहादिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को पहले ही नकार दिया है। भाजपा की दिल्ली सरकार भी पिछले आठ महीनों में जनता की उम्मीदों पर खरीनहीं उतरी है। अब जनता बदलाव चाहती है, और वह बदलाव कांग्रेस लेकर आएगी। वार्डवार पर्यवेक्षक नियुक्त, बूथ स्तर पर मजबूत संगठनदेवेन्द्र यादव ने बताया कि कांग्रेस ने 12 वार्डों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उम्मीदवार चयन कीप्रक्रिया में जुटे हैं। ये पर्यवेक्षक लोकसभा, जिला और विधानसभा स्तर के नेताओं से समन्वय बनाकर स्थानीय समस्याओं और जनता की जरूरतों परचर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले कुछ महीनों में बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत किया है। हर ब्लॉक में मंडलम और सेक्टरों का गठनकिया गया है, और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। दिल्ली की हालत खराब, भाजपा और आप दोनों नाकामकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को बर्बादी की ओर धकेला, और अब भाजपा सरकार भी कुछ नहीं कर पारही है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली गंदगी, प्रदूषण, जहरीली यमुना, खराब परिवहन, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं सेजूझ रही है। देवेन्द्र यादव ने कहा भाजपा सरकार ने दिल्ली की हालत संभालने के बजाय और बिगाड़ दी है। लोग परेशान हैं और अब कांग्रेस परभरोसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चांदनी चौक में सीलिंग का मुद्दा भाजपा के खिलाफ बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा। निष्पक्ष चुनाव हुए तो कांग्रेस की जीत तयदेवेन्द्र यादव ने कहा कि अगर उपचुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए गए, तो कांग्रेस सभी 12 वार्डों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा किकांग्रेस के पास जनता का भरोसा है और पार्टी के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंच रहे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने जिन वार्डों में जीत का भरोसा जताया है, वे हैंमुंडका, शालीमार बाग, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, डिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाशऔर विनोद नगर। जनता चाहती है बदलाव, कांग्रेस ही देगी नई दिशाअंत में देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता अब भाजपा और आम आदमी पार्टी के झगड़ों से तंग आ चुकी है। लोगों को अब एक स्थिर, जिम्मेदार और विकास के लिए समर्पित सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस हर घर तक पहुंचेगी, हर समस्या को सुनेगी और दिल्ली को फिर से साफ, सुंदर और विकसित शहर बनाएगी। हमें जनता पर भरोसा है, और जनता को कांग्रेस पर।